मथुरा

गोवर्धन में प्रदेश सरकार द्वारा ब्रज लोक नृत्य पर नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा के गोवर्धन प्रथम आगमन पर सम्मान करते राधाकृष्ण सेवा समिति के सचिव पूरन चंद कौशिक व अन्य गोवर्धन। प्रतिष्ठित महोत्सवों में ब्रज लोक नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों पर उत्तर प्रदेश शासन की ओर से अभी हाल में यश भारती पुरस्कार से सम्मानित नृत्यांगना गीताजंलि शर्मा के प्रथम बार अपनी जन्म स्थली गोवर्धन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। गीतांजलि शर्मा ने अमेरिका, मेक्सिको, चीन आदि देशों में मयूर नृत्य, ब्रज रास और ब्रज की होली की सुप्रसिद्ध कला में अनेक सोपान तय किये हैं। ब्रज संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्यारह लाख रूपये एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर यश भारती सम्मान से सम्मानित किया है। गोवर्धन पहुंचने पर आन्यौर परिक्रमा मार्ग में श्री राधाकृष्ण सेवा समिति के सचिव पूरन चंद कौशिक ने श्री राधाकृष्ण की छवि भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर यश भारती से सम्मानित गीतांजलि शर्मा ने कहा कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। वे ब्रज में शास्त्रीय कत्थक नृत्य को बढ़ावा देना चाहती हैं। स्वागत समारोह में पुरोहित सेवा समिति जतीपुरा के अध्यक्ष राम पुरोहित, लक्ष्मी नारायण कौशिक, ब्रम्हदत्त तिवारी उर्फ दीपक शर्मा, पंकज शर्मा, सियाराम शर्मा आदि उपस्थित थे।  

Read More

दिल्ली में आप की जीत पर मथुरा के होलीगेट पर हर्ष व्यक्त कर मिठाईयां बांटते पार्टी कार्यकर्ता  मथुरा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीट हासिल कर अपनी एक ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं। पार्टी की इस जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो गया। इसी के तहत आप नेता ललित शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर के विकास बाजार पर एकत्रित होकर गान्धी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा उसके उपरान्त जुलूस के रूप में शहर के हद्रय स्थल होलीगेट चैराहा पर आये कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार कर मिष्ठाई का वितरण कर एक दूसरें को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर आप जिला संयोजक ललित मोहन शर्मा, शहर अघ्यक्ष अजय बन्धू, सुभाष सैनी, एम0के0 गोस्वामी, कन्हैया अग्रवाल, अमित पाठक, आशुतोष शर्मा, रवि सारस्वत, ब्रजेश अग्रवाल, इकरार अली एडवोकेट, सुनील उपाध्याय,. सुनील उपाघ्याय एडवाकेट, डा0 भगत सिंह, टीटू आनन्द, कुलदीप पाठक आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। राजकीय वाहन चालक संघ ग्राम विकास विभाग का दो वार्षिक चुनाव राजीव भवन सिथत संघ के कार्यालय में लोकेन्द्र सिंह की अघ्यक्षता में सम्पन्न हुआ। चुनाव में उत्तम चन्द्र जिलाध्यक्ष, जयकिशन पाठक उपाघ्यक्ष, करन सिंह सरंक्षक, राधेश्याम जिला मंत्री, कृष्णमोहन संयुक्त मंत्री, राजेन्द्र सैन संगठन मंत्री, देवेन्द्र कोषाध्यक्ष, मुस्ताक अहमद प्रचार मंत्री, दुलीचन्द्र आॅडीटर और विमल दुवें को सदस्य चुना गया।  

Read More

बलदेव। बृज का प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज का हुरंगा 7 मार्च को आयोजित होने जा रहा है। हुरंगा की तैयारियां मन्दिर प्रबन्ध समिति द्वारा जोर शोर से की जा रही हैं। वहीं चैयरमैन रामकृष्ण वर्मा ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में हुरंगा के चलते रोडवेज बसो का संचालन करने, जर्जर सड़कों के निर्माण कराने, क्षेत्र को विद्युत कटौती से मुक्त रखने आदि की माॅग की गयी है।  

Read More

कालेजों के आस पास कई बाइकें की सीज, कईओं को लगवाई उठक वैठक मथुरा। जनपद में महिलाओं के साथ बढ़ती छेडखानी व बलात्कार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मंजिल सैनी ने अब महिला सुरक्षा को लेकर कमान अब स्वयं सभाल ली हैं। इसी के तहत एसएसपी मंजिल सैनी, ने क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी प्रीति प्रियदशर्नी व नवयुक्ति टेªनिग पर आईपीएस महिला अधिकारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शहर के केआर डिग्री कालेज पहुंची जहाॅ उन्होंने वाहनों को कालेज से करीब आधा किलो मीटर दूरी पर ही छोड़ दिया और सादावर्दी में स्कूल के आसपास घूमनें वालें मजनुओं की तलाश की। इस दौरान एसएसपी ने कई युवकों को स्कूल के वाहर आवारागर्दी करते हुए पकड़ तो कई मजनुओं को स्कूल वाहर चक्कर लगाते हुए पकड लिया। जिस पर एसएसपी ने कई बाइकों सवारों युवकों को पकड़ कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया वहीं कई युवकों को डाट फटकार कर दुवारा यहाॅ आवारागर्दी नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। एसएसपी इसके बाद शहर के के0आर0 बालिका इन्टर कालेज पर दलबल के साथ पहुंच गई। जहाॅ भी उन्होंने स्कूल के बाहर मंडराते कई युवकों को दबोच कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं कई युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। एसएसपी चलायें गये अभियान से मनचलों व सडक छाप मजनूओं में हड़कम्प मच गया। कुछ चतुर और चालक मजनु दो पुलिस को भाप कर पहलें ही नौ दो ग्यारह हो गये वहीं दर्जन युवक पुलिस के हत्थें चढ़ गये। वहीं एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा उन्होंने सभी थाना व कोतवाली प्रभारियों को निर्देश दिये गये है कि वह महिला कालेजों के आसपास पुलिस गश्त करें तथा आवारागर्दी व सड़क छाप मजनुओं के विरूद्व कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा जाये।ं वहीं किसी निर्दोष युवक का उत्पीड़न नहीं किया जाये।

Read More

मथुरा। आरटीआई कार्यकर्ताओं की एक बैठक गिर्राज प्रसाद वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न कार्यकर्ताओ ने अपने सम्बोधन में कहा कि आरटीआई में सूचना दिये जाने के प्रावधान के बाद भी विभागों द्वारा सूचना समय से नहीं दी जा रही हैं। बैठक तय किया गया कि उक्त शिकायतों को लेकर कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र जिलाधिकारी से मिलकर आरटीआई के तहत सूचना समय से उपलब्ध कराने की माॅग करेगा। वहीं वक्ताओं ने सूचनाओं के लिए सूचना आयुक्त मुख्यालय लखनऊ में होने के चलते इससें होने वाली परेशानी पर भी कहा कि विभिन्न कार्यकर्ताओं को अपील आदि के लिए सूचना आयुक्त उ0प्र0 के लिए लखनऊ से सम्पर्क करना पड़ता है अतः अपीलों की सुनवाई मंडल स्तर पर सुनिश्चित की जाये तथा सुनवाई में लगनें वाला समय 15 दिन पहीलें दिया जाये जिससें जाने में असुविधा ना हो। बैठक में कार्यकर्ताओं ने वीरी सिंह को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। बैठक में जयसिंह चैहान, एलके गौतम, नरेश, हरीश शंकर खंडेलवाल, अजीत, अमित, पुष्पेन्द्र आदि उपस्थित थे।  

Read More



Mediabharti