मथुरा

जोषपूर्ण अभिनेत्री को नादानों से टकराते देखें  राष्ट्रीय: बिग मैजिक के काॅमेडी शो उफ! ये नादानियां द्वारा इस बार वैलेंटाइन्स डे पर दर्षकों के लिये एक अन्य चटपटा एपिसोड की पेषकष की जा रही है। नंदू और चंदू, पप्पू के लिये वैलेंटाइन डेट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। लेकिन उन्हें शायद ही इस बात का अंदाजा रहता है कि खूबसूरत रितिका (षालिनी साहूता द्वारा अभिनीत) के उनकी जिंदगी में कदम रखते ही उनकी पूरी योजना पर पानी फिर जायेगा।  रितिका, जो कि रि के नाम से प्रसिद्ध है, दर्षकों को प्रसन्न करेगी। यह चुलबुली और अपनी ही धुन में रहने वाली लड़की अपने अनुचित नखरों से वर्मा परिवार में हलचल मचा देगी। हास्यप्रद गलतियों, असमंजस और हंसी से लोट-पोट करने वाली स्थितियों से भरपूर यह एंट्री निष्चित रूप से पागलपंती मचायेगी। इस एपिसोड का प्रसारण शुक्रवार, 13 फरवरी को रात 8ः00 बजे बिग मैजिक पर किया जायेगा।      शालिनी ने अपने किरदार के बारे में बताते हुये कहा, ‘‘मैं रितिका (रि) के इस किरदार के लिये बेहद उत्साहित हूं, जो बेहद ग्लैमरस है। मैंने जब इस भूमिका के बारे में सुना, तो मुझे के3जी में करीना कपूर के किरदार ‘पूह‘ की याद आ गई। मुझे यह किरदार निभाने में काफी मजा आया, क्योंकि मैं इससे पूरी तरह जुड़ाव महसूस कर सकती थी। मैं यदि कहूं कि मेरे अंदर ऐटीट्यूड नहीं है, तो गलत होगा। मुझमें ऐटीट्यूड है, लेकिन तब मैं अपनी धुन में नहीं रहती हूं। मैं रि की तरह हर समय आईना नहीं देखती रहती हूं, लेकिन मैं फैशनेबुल हूं और मुझे फैशन पसंद है।‘‘   वैलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड का आनंद उठायें, शुक्रवार, 13 फरवरी को रात 8ः00 बजे सिर्फ बिग मैजिक पर   

Read More

देश की सत्ता के केन्द्र दिल्ली में भाजपा की करारी हार और आप को मिले जनमत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जनता के फैसले से बड़ा कुछ नहीं होता। इस जनमत ने भाजपा में ‘चाणक्य’ की भूमिका निभा रहे अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजय रथ को न केवल रोका बल्कि यह चेतावनी भी दी कि यदि समय रहते न चेते तो उनके उत्कर्ष की क्या परिणिति हो सकती है। लोकसभा से चला चुनावी रथ हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और कश्मीर से होते हुए दिल्ली में औंधे मुंह गिर गया। भाजपा को अपनी इस हार से सबक लेने की जरूरत है और अब आगे लोकसभा में किए गए वादों को हकीकत की जमीन में उतारने में जुट जाना चाहिए। दिल्ली चुनाव में भाजपा की करारी हार के साथ अगर किसी दल को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है तो वह है भारत की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी कांग्रेस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनावों में देश के सामने ‘कांग्रेसमुक्त भारत’ का नारा दिया था। उनका यह नारा कहीं न कहीं पूरा होता नजर आया हालांकि अतिरेक में यह ‘भाजपामुक्त भारत’ जैसा तक लगने लगा। एक बार लोहिया ने कहा था ‘जागरूक लोकतंत्र पांच साल तक इंतजार नही करता’… यह बात अक्षरश: सही साबित होती नजर आ रही है। लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता से कई बड़े वादे किए थे लेकिन अभी उन वादों को जमीन मिलना बाकी है। जनता ने अपने फैसले से यह संदेश दिया है कि उन्हें आगे किस तरह का प्रदर्शन करना है। दिल्ली में भाजपा की हार का मुख्य कारण रणनीतिक रहा है अन्यथा वोट प्रतिशत पिछली बार से महज एक फीसदी ही कम है। इसका आशय यह है कि लोग कमोबेश आज भी बीजेपी को एक अच्छा विकल्प मानते हैं लेकिन उनकी कड़ी कसौटी उनका प्रदर्शन ही होगा। दूसरे, वह एक विकल्प के साथ अंधानुकरण न कर अन्य संभावनाएं भी तलाशने का काम करती रहेगी। यह एक परिपक्व होते लोकतंत्र का गुण है।  किरन बेदी ईमानदार महिला है उनपर शक नहीं किया जा सकता लेकिन क्षेत्रीय स्तर पर उनका कद हाल-फिलहाल हर्षवर्धन जैसे नेताओं से बड़ा नहीं हो सकता। भाजपा की हार के प्रमुख कारणों में से यह भी है कि भाजपा ने अपने उन नेताओं को दरकिनार कर दिया जिनके दम पर शायद चुनाव जीता जा सकता था। इसके चलता ‘काडर’ में भी निराशा दिखी।  भाजपा को हिन्दुत्व और धर्म की राजनीति का त्याग कर अब विकास की राजनीति पर जोर देने की जरूरत है। वहीं कांग्रेस को अपने संगठन पर फिर से विचार कर पुन: खड़ा होने की जरूरत है। साथ ही केजरीवाल को हालात से समझौता करते हुए पांच साल तक आम आदमी के ‘भरोसे’ को पूरा करने की जरूरत है। देश की राजनीति में पक्ष और विपक्ष दोनों का होना अनिवार्य है क्योंकि बिना विपक्ष के राजनीति का बेहतर परिणाम सामने नहीं आ सकता है।    केजरीवाल जिस आम आदमी के सहारे सत्ता के शिखर पर आए है उन्हें अपने इस पद की गरिमा को समझना होगा और धरने की राजनीति को छोड़ना होगा अगर केजरीवाल फिर से इस प्रकार की गलती को दोहराते हैं तो देश की राजनीति में उदित हुआ सितारा हमेशा के लिए अस्त भी हो सकता है।

Read More

मुंबई। सामाजिक संस्था "गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता ने संस्था की तरफ से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में जीत के लिए मुबारकबाद दी है तथा पार्टी के सभी लोगों को बधाई दी है। और मनमोहन गुप्ता ने कहा," आज की जनता काफी समझदार और जागरूक हो गई है। पहले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को और अब दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया है। अब दोनों को चाहिए कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं। वर्ना किसी और को भी मौका जनता दे सकती है। कोई भी पार्टी नहीं कह सकती है कि हमारे पास बहुमत नहीं था। दिल्ली की जनता को भी धन्यवाद कि एक पार्टी को बहुमत दिया। आगे भी देश की जनता देश के सभी चुनाव में किसी भी एक पार्टी को बहुमत दे और उस पार्टी से उसके कामकाज का हिसाब अगले चुनाव में ले।"       Sanjay Sharma Raj

Read More

मुंबई। देवीप्रसाद गोयनका मैनेजमेंट कॉलेज ऑफ़ मीडिया स्टडीज, मालाड (पश्चिम),मुंबई के कॉलेज के "माध्यम थिएटर" ग्रुप द्वारा बांद्रा के इक्वल स्ट्रीट पर रविवार ८ फरवरी २०१५ को कॉलेज विद्यार्थिओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। "माध्यम थिएटर" ग्रुप के नाटक का निर्देशन अंशुल राय और अश्विनी करकेरा द्वारा किया गया। जिसमें ड्रग के बारे में लोगों को बड़े मनोरंजक तरीके से दर्शाया गया कि उसके कारण किस तरह लोग तबाह हो रहे है?लोगों को किस तरह नुकसान हो रहा है? नाटक के निर्देशक अंशुल राय ने बताया कि नुक्कड़ नाटक लोगों तक अपने विचार पहुँचाने का,जनचेतना जागृत करने का और अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।और आज युवा पीढ़ी काफी समझदार है, बस जरुरत है अच्छी सलाह और दिशा की जो हमलोग कर रहे है। इस नाटक में अंशुल राय,जस्वानी वंदित,स्मृतिका श्रीवास्तव, विजय सोनी,निखिल,एकता शर्मा, काजोल शाह,राजेश यादव,दिलीप सैनी,मेघना, देव, रीतिका, रमिता,हर्निश ठक्कर,अमन मनिकाज़,मिहीर इत्यादि लोगों ने हिस्सा लिया।    Sanjay Sharma Raj    

Read More

आचार्य प्रवर स्वामी ए0एस0 विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में तथा सन्त जयकृष्ण दास के नेतृत्व में यमुना रक्षक दल पदयात्रा के बजाय वदरपुर बाॅर्डर तक वाहन यात्रा करेगा। उसके उपरान्त यह पदयात्रा वदरपुर बाॅर्डर से शुरू होकर दिल्ली संसद भवन तक लाखों यमुना भक्त, ब्रजवासी, किसानों के पहुँचेगा। आज दिनांक 8 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 आशोक अग्रवाल के आवास पर हुई यमुना रक्षक की बैठक जिसमें यह निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव महासचिव रमेश सिसोदिया तथा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अशोक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि 11 मार्च को यमुना रक्षक दल मथुरा विश्राम घाट पर माँ यमुना का पूजन कर यह जुलूस वाहनों द्वारा वृन्दावन होते हुये  पलवल पहुँचेगा। जहाँ रात्री विश्राम किया जायेगा। 12 मार्च को दोपहर का पड़ाव बल्लभगढ रामलीला मैदान  रहेगा तथा  शाम को यह यात्रा वदरपुर बाॅर्डर पर वाहनों द्वारा पहुँचेगा।  13 मार्च को 1 लाख यमुना भक्त, ब्रजवासी, भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के सहयोगी तथा दूर-दराज के भक्त पैदल चलकर संसद भवन के लिये कूच करेंगे। इस वाहन यात्रा में मथुरा जिले से 1 हजार ट्रैक्टर, 1 हजार मोटरसाईकिल तथा 500 छोटी-बड़ी गाडि़याँ तथा हरियाणा से 1 हजार ट्रैक्टर, 1 हजार मोटरसाईकिले तथा 500 छोटी-बड़ी गाडि़याँ वदरपुर बाॅर्डर पहुँचेगी। कुल 2 हजार वाहनों का यह काफिला 30 किलोमीटर लम्बा रहेगा। इस यात्रा के सबसे आगे भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप के 5 रथ चलेंगे। जिसपर साधु-सन्त सवार होंगे। भजन-कीर्तन, रसिया का गायन करते हुये यह काफिला चलेगा। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त जयकृष्ण दास ने बताया कि सभी सांसदों और उ0प्र0 तथा हरियाणा के सभी विधायकों को इस यात्रा में शामिल होने के लिये पत्र इत्यादि भेजा जा रहा है। इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, दिल्ली, गाजियाबाद, नोयडा, मेरठ, पानीपत, सोनीपत, करनाल, यमुनानगर, बुन्देलखण्ड सहित सम्पूर्ण भारतवर्ष के  यमुना भक्त इस वाहन यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगे वह 13 मार्च को सीध सुबह वदरपुर बाॅर्डर पहुँचेंगे। इस बैठक में शरद वर्मा को यमुना रक्षक दल का युवा मोर्चा का अध्यक्ष तथा विवके शर्मा को महामंत्री बनाया गया।  बैठक में प्रदेश सचिव माहिनी शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष हरि सिंह, मथुरा प्रभारी त्रिलोकी व्यास, मथुरा नगर अध्यक्ष अरून चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। ग्राम पाली, डरावली, गोवर्धन और मेहमदपुर में चला जनसम्पर्क अभियान जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह के नेतृत्व में तथा ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आज दिनांक 9 फरवरी को यमुना रक्षक दल ने गाँव पाली, डरावली, गोवर्धन और मेहमदपुर में 11 मार्च के लिये पूरे गाँव में प्रचार-प्रसार के साथ जनसम्पर्क अभियान चलाया। जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह अभियान के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर हजारों लागों को 11 मार्च की पदयात्रा के लिये जोड़ा। इस अवसर पर वीरेन्द्र सिंह को डरावली का अध्यक्ष एवं सुदामा को उपाध्यक्ष बनाया गया।  

Read More

यमुना मुक्ति के मुद्दे ने ब्रजवासियों और यमुना भक्तों में गर्माहट पैदा कर रखी है। मथुरा की चुनावी सभा में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने ब्रजवासियों से जो वादा किया था उसके लिये सरकार का कोई सकारात्मक रूख दिखाई नहीं दे रहा है। सरकार यमुना के मुद्दे को ठण्डे बस्ते में डाल केवल गंगा को लेकर चल रही है। परन्तु यहाॅ ब्रज में अब यमुना को लेकर हवा बदलने लगी है। ब्रजवासियों और यमुना भक्तों को अब यमुना के लिये तारीख नहीं बल्कि यमुना की बदलती तस्वीर चाहिये। मार्च 2013 में जिस जन सैलाब ने दिल्ली पर चढाई की थी अब फिर श्री मान मन्दिर, श्री मद् पुष्टिमार्ग, एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व से भी कई गुना बड़ा जनसैलाब लेकर दिल्ली पर चढाई करने का मन बना तैयारी में जुट गये है। सरकार को अपने दिल्ली आने की धमक सुनाने के लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा 18 फरवरी को गोकुल से दिल्ली तक विशाल वाहन ‘सकल्प’ रैली का आयोजन किया जायेगा जिसमें 500 से अधिक वाहन सम्मिलित रहेगें । इस वाहन संकल्प रैली में भारी संख्या में ब्रजवासी और यमुना भक्त अपने पारम्परिक वेशभूषा में उपस्थित रहेगे। आगामी पदयात्रा हेतु सरकार को यमुना मुक्तिकरण का अन्तिम सन्देश देने के लिये व  सरकार को एहसास दिलाने के लिये कि यमुना भक्त अब बिना यमुना जल के दिल्ली से नहीं हटेगें और 15 मार्च का होने वाला आन्दोलन आर या पार का होगा इसके लिये अभियान द्वारा 22 फरवरी को जंतर - मंतर पर विशाल चेतावनी जनसभा व राजघाट से लेकर जंतर - मंतर तक पदयात्रा का कार्यक्रम रखा गया हैं। उक्त कार्यक्रम की जानकारी यमुना मुक्तिकरण अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह द्वारा दी गई।  यमुना मुक्तिकरण अभियान का प्रोमो विडियों हुये जारी वाट्सअप और फेसबुक पर हुये वायरल  यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा यमुना मुक्ति को चलाये जा रहे आन्दोलन में नई तकनीकों को प्रयोग करते हुये अभियान को लेकर कई वडियों तैयार किये गये है जिसमें पूर्व के आन्दोलन के समय तत्कालिक विपक्ष व वर्तमान राजग सरकार बीजेपी नेताओं के द्वारा यमुना मुक्ति को लेकर दिये गये बयानो के साथ - साथ यमुनोत्री से लेकर इलाहाबाद तक यमुना की परिस्थिती से अवगत कराया गया है। उक्त सभी विडियो व विशेष कर अभियान पर बनी 8 मिनट की डाॅक्यूमेन्ट्री  र्वििडयो अब तक वाट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से हजारों यमुना भक्तों को देखा जा चुका है जिसके सकारात्मक फीड बैक आ रहे है। दूसरी ओर एक विडियो अंग्रेजी भाषा में विडियों तैयार किया गया है जिसकों विदेशों में देखा जा रहा है। अंगेजी के इस विडियों में लोगो द्वारा यमुना मुक्ति की अपनी अपील सरकार तक पहुँचाने के लिये विडियों में मिस्ड काॅल, पी.एम पोर्टल, बीजेपी के प्रमुख नेताओं के नम्बर व ईमेल, पी.एम के फेसबुक आदि पर लोगो द्वारा अपनी बात को पहुँचाने की अपील की गई है । हिन्दी और अंग्रेजी के दोनो ही विडयों वाट्सअप पर वायरल हो चुके है। दूसरी ओर अभियान को समर्थन के लिये दिये गये मिस्ड काॅल नम्बरर 0 888 101 8888 को सीधे पी.एम पोर्टल से लिंक कर दिया गया है जिसमें 31 दिसम्बर से अब तक 17000 हजार मिस्ड काॅल दर्ज की जा चुकी है । पूर्व में इसी अभियान के अन्तर्गत चलाये गये मिस्ड काॅल कार्यक्रम में लगभग 1.2 लाख मिस्ड काॅल प्राप्त हुये थे। अभियान की वेवसाइट सेवयमुना डाॅट ओआरजी पर अभियान की सारी जानकारियाँ अपडेट कर दी गई है। अभ्यिान की फेसबुक पेज यमुना मुक्तिकरण अभियान  से लोग जुड़ते जा रहे जिस पर सारी जानकारियां अपडेट है । आज ( 10 फरवरी ) से यमुना मुक्ति का संदेश लिये घूमेगा भव्य यमुना रथ  यमुना मुक्किरण अभियान की तैयारियों को और तीब्रता प्रदान करते हुये यमुना प्रचार रथ को आज लक्ष्मी नगर मथुरा से साधु सन्तो और  ब्रजवासियों व समाज के गणमान्य लोगो की उपस्थिति में परमपूज्य विरक्त संत श्री रमेश बाबा महाराज द्वारा रथ की हरी झण्डी दिखाकर प्रचार के लिये रवाना किया जायेगा। जो विभिन्न क्षेत्रों भ्रमण कर यमुना मुक्तिकरण के सन्देश को पहुॅचायेगा। यह रथ समस्त आधुनिक तकनीक से लैस होगा। जिसमें प्रोजेक्टर और कम्प्यूटर के माध्यम से विडियों दिखा लोगो को यमुना की हकीकत बताई जायेगी।  बटेश्वर से वृन्दावन तक की पदयात्रा श्री बन्दनदास जी महाराज की न्यूज गिर्राज तलहटी में पहुॅची  सुरभी सेवा सदन के अध्यक्ष पूज्य संत श्री वन्दनदास गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में चलायी जा रही वटेश्वर से वृन्दावन तक की पदयात्रा के पदयात्री गिर्राज महाराज की तलहटी पहुॅचे। पदयात्रियों द्वारा दानघाटी के दर्शन कर श्री गिर्राज महाराज से श्री यमुना महारानी को मुक्त कराने की प्रार्थना की। सोमवार को पदयात्रा अडींग से चलकर सोमवार के पड़ाव गिर्राज महाराज की तलहटी में स्थित काष्र्णि आश्रम पहुॅची। पदयात्रियों का जगह जगह स्वागत किया गया। सभी पदयात्रियों द्वारा यमुना मैया को मुक्त कराने के लिये सभी क्षेत्रवासियों से 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक पदयात्रा में चलने का आवह्न किया गया। साध्ची कुसुमलता जी द्वारा पदयात्रियों को गिर्राज महाराज की लीलाओं का वर्णन कर सुनाया जिसे सुन पदयात्री स्वयं को धन्य महसूस कर रहे थे। ढोलक, झाझ, मजीरों, हारमोनियम आदि की धुन पर नाचते गाते पदयात्री अपने पडाव स्थल पहुॅचे। बीच - बीच में क्षेत्र वासियों को सम्बोधित करते हुये पूज्य संत श्री वन्दन दास गिरी महाराज ने कहा कि आदि काल में ब्रज में यमुना की तीन धाराये प्रवाहित होती थी जिनमें से एक धारा गोवर्धन में भी प्रवाहित हुआ करती थी। यमुना के बगैर ब्रज की कल्पना करना कठिन है। यमुना का हमारे लिये धार्मिक महात्म भी है और भौतिक रूप से यमुना हम सभी के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसलिये आज ब्रज से यमुना की जो आवाज उठी है उसमें हम सभी  को सहयोग करना होगा। पूज्य रमेंश बाबा महाराज के सानिध्य में 15 मार्च को निकाली जा रही पदयात्रा में  भारी संख्या में भाग लेना होगा क्योकि सरकार जन बल की सुनती है और इस बार सरकार हो यमुना मुक्त करने के लिये विवश कर देना है।  इस अवसर पर मोहन देवी, सुमनलता, पूनम कुमारी, रोहनी देवी, पर सियाराम दास बाबा, रामानन्द बाबा, शिवदयाल बाबा, साध्वी वत्सला, साध्वी रामा, ब्रजवाला, अंजनी कुमार, जगदीश सरकार, कन्हैया भगत जी आदि मुख्यरूप से उपस्थित रहे।  

Read More