मथुरा

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल मथुरा। यमुना मुक्ति व शुद्विकरण एवं हथिनी कुण्ड से जल छोडे जाने की मांग को लेकर लोगों में जागरूकता चलाई जा रही है। 7 पफरवरी को यमुना रक्षक दल ने गाँव-गाँव जाकर जन सम्पर्क अभियान के साथ साथ प्रचार प्रसार किया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने पफरह के बेरई गाँव में, महासविच रमेश सिसादिया ने नोयडा में, विशन स्वरूप ने माट में, राध्ेश्याम सिसोदिया ने अकबरपुर एवं छाता में जाकर जनसम्पर्क अभियान एवं 11 मार्च को निकलने वाली यमुना मुक्ति व शुद्विकरण की पदयात्रा का आह्वान किया। यमुना की अविरल धरा को ब्रज में पुनः लाने के गाँव-गाँव जाकर लोगों से मिलें एवं प्रचार-प्रसार किया। वहीं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने नारायण पुर एवं परखम गाँव का दौरा किया। नारायण पुर गाँव में पाया गया कि वहाँ पानी के कारण 2 लोगों को कैंसर का रोग है एवं पूरे गाँव के लोगों को घुटने में दर्द इत्यादि है। ग्राम प्रमुख लोचन सिंह ने बताया कि इस गाँव में मुख्य समस्या पानी की है। दूषित जल के कारण लोगों में अनेकों रोग उत्पन्न हो रहे हैं। यमुना रक्षक दल द्वारा गोविन्द मठ वृन्दावन में 9 पफरवरी सोमवार को प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जायेगी। जिसमें राष्ट्रीय पदाध्किारी, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, नगर एवं ग्राम अध्यक्ष आदि उपस्थित होंगे। 

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राघवेन्द्र सिंह राजू व प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर सिंह व राष्ट्रीय सचिव कु0 नरेन्द्र सिंह ने आज आयोजित पत्राकार वार्ता में कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा क्षत्रिय समाज का पुराना संगठन हैं और वर्तमान में प्रतापगढ़ से सांसद कुं0 हरवंश सिंह वपर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सभा द्वारा समाज के हित में निरन्तर सामाजिक विकास के लिए कार्य किया जा रहा हैं। इसी क्रम में समाज के परिचय सम्मेलन समाज सम्मेलन, आदि आयोजित किये जाते रहे हैं। संगठन का कार्य समाज के हित में कार्य करना है लेकिन कुछ लोग संगठन के नाम पर इसें चन्दा ध्न्ध का खेल बनाये हुए हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी अगर समय रहते इसमें बदलाव नहीं आता है कि तो ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जो समाज के हित में कार्य करने वाले संगठन को पलीता लगाते नजर आयेगे। उन्होंने बताया कि 28 पफॅरवरी को मथुरा में होली, मिलन क्षत्रिय समाज सानिघ्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित समाज के अनेकों पदाध्किारी भाग लेगे। पदाध्किारियों ने पत्राकार वार्ता में यमुना महारानी को प्रदूषण मुक्ति बनाने हेतु चलाये जा रहें आन्दोलन को भी अपना समर्थग्न प्रदान किया हैं। वार्ता में क्षत्रिय महासभा के मुकेश सिकरवार, संजय सिंह, गजब सिंह, सहित विभिन्न धरों के प्रतिनिध् िशामिल थे।

Read More

मथुरा। पूज्य संत वन्दन दास गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में वटेश्वर से वृन्दावन तक चल रही पदयात्रा सुबह की मंगल वेला में हरिनाम ध्ुन पर थिरकते भक्त अपने जयगुरूदेव आश्रम से महौली ,सतोहा होते हुये शनिवार के पड़ाव दतिया के बढी। राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, और बंगाल आदि प्रदेशो से आये श्री कृष्ण भक्ति में ओत प्रोत भक्त हरिनाम ध्ुन पर नाचते गाते हुये उनके द्वारा ध््रुव टीला और शान्तनु कुण्ड के दर्शन किये गये। पौराणिक स्थलों को देख भक्त गद्गद हो गये। साध्वी कुसुमलता ने ध्ू्रव टीला क वर्णन करते हुये बताया कि यही पर ध््रुव द्वारा बाल्य काल में तप कर श्री हरि को प्राप्त किया गया। आगे शान्तनु कुण्ड का वर्णन करते हुये बताते कहा कि यहाॅ पर शान्तनु महाराज द्वारा तप किया गया और इस स्थान पर लोग पुत्रा प्राप्ति की कामना भी करते है। पदयात्रा में यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधकान्त शास्त्राी पहुॅचे उन्होने सभी पदयात्रियों को 15 मार्च की कोसी दिल्ली तक होने वाली पदयात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुये पदयात्रा में भाग लेने की अपील भी गयी। इस अवसर पर सुरभी सेवा सदन के अध्यक्ष वन्दन दास गिरि जी महाराज ने कहा कि यमुना की स्थिति अब देखी नही जाती है। यमुना की इस स्थिति से ब्रज में आने वाले सभी श्रद्वालुओ के साथ साथ ब्रजवासियों का हृदय दुखित होता है। अब यमुना को मुक्त कराने के लिये सभी के संगठित होने की आवश्यकता है। 15 मार्च को होने वाली पदयात्रा में हम सभी हजारों की संख्या में भाग लेगें। इस अवसर पर सियाराम दास बाबा, रामानन्द बाबा, शिवदयाल बाबा, साध्वी वत्सला, साध्वी रामा, ब्रजवाला, अंजनी कुमार, जगदीश सरकार, कन्हैया भगत जी आदि मुख्यरूप से उपस्थित रहे।  

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा यमुना मुक्ति के लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान के साथ जुड़ते हुये महासभा के पदाध्किारियों द्वारा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधकान्त शास्त्राी की उपस्थिति में अभियान को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से समर्थन दिया गया। क्षत्रिय महासभा के मथुरा जिलाध्यक्ष कुँवर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि यमुना सभी की माँ है और उनकी रक्षा करना हम सभी का ध्र्म है और क्षत्रिय तो ध्र्म रक्षा करने के लिये ही पैदा हुये इसलिये क्षत्रिय समाज अपनी यमुना मैया की रक्षा के लिये पूरे तरह से सहयोग करेगा और 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक की पदयात्रा में हजारों क्षत्रिय भाई साथ चलेगे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधकान्त शास्त्री ने कहा कि ‘‘ क्षतात त्रायते इति क्षत्रिय ’’ जो पाप को समाप्त करे वह क्षत्रिय है। यमुना में जो आज प्रदूषण हो रहा है वह भी एक पाप है इस पाप को नष्ट करने के लिये आप सभी को आगे आना होगा और यमुना मैया की रक्षा कर ध्र्म और जीवन दोनो की रक्षा करनी होगी। आप सभी के समर्थन और सहयोग से यमुना मुक्ति की इस मुहिम को और बल मिलेगा। 

Read More

पद्मश्री कृष्णा कन्हाई और गोविंद कन्हाई गीतांजलि भी शामिल ब्रज के लोकनृत्य का कृष्ण लीलाओं के माध्यम से देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर सजीव चित्रण करने वाली गीतांजलि शर्मा को प्रदेश सरकार ने यश भारती सम्मान से नवाजा है। बाल्यावस्था से ही लोक नृत्य के क्षेत्र में महारथ हासिल करने वाली गीतांजलि कत्थक में भी ख्याति प्राप्त कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने यश भारती सम्मान के लिए घोषित सूची में मथुरा के तीन नाम शामिल किए हैं। इसमें पद्मश्री कृष्णा कन्हाई और गोविंद कन्हाई को चित्रकला के लिए तो ब्रज लोकनृत्य के लिए गीतांजलि शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। कृष्ण से बेहद प्रभावित गीतांजलि आठ वर्ष की आयु से ही नृत्यकला को अपनाए हुए हैं। उन्होंने अपने ब्रजलोक नृत्य के प्रदर्शन से न केवल देश के कला प्रेमियों को प्रभावित किया है बल्कि विदेश की धरती पर भी ब्रज लोक कला का गौरव बढ़ाया है। उन्हें दिल्ली संगीत नाटक अकादमी से उस्ताद बिसमिल्लाह खान और नेशनल यूथ स्कॉलरशिप अवार्ड भी मिल चुका है। प्रख्यात मंचों पर दी प्रस्तुति  सिंगापुर, चाइना, मैक्सिको, लंदन और अमेरिका जैसे कई देशों में ब्रज लोकनृत्य का प्रदर्शन करने वाली गीतांजलि शर्मा ने देश में खुजराहो महोत्सव, ताज महोत्सव, झांसी महोत्सव, गंगा महोत्सव (बनारस), पंडित दुर्गालाल समारोह (मुंबई), लोकतरंग समारोह (दिल्ली) के साथ राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास पर भी मंच साझा किया है।  मां को समर्पित यश भारती  यश भारती सम्मान को अपनी मां निर्मलाचार्य को समर्पित करते हुए गीतांजलि शर्मा ने कहा है कि प्रारंभ में तो उन्हें रूढि़वादिता के चलते विरोध का सामना करना पड़ा था लेकिन मंच पर उनके बढ़ते कदमों को देख पिता डा. पीआर शास्त्री और दादी मां चिरंजीदेवी सहित सभी भाई-बहन का सहयोग मिला। आज उनकी छोटी बहन गायत्री शर्मा भी लखनऊ में संगीत यूनिवर्सिटी से शिक्षा पा रही है। खुद गीतांजलि शर्मा ने संस्कृत और साहित्य पुराण के साथ संगीत में भी एमए किया है। मथुरा से तीन कलाकारों को यश भारती मथुरा के पद्मश्री चित्रकार कृष्णा कन्हाई, उनके भाई गोविंद और नृत्यांगना गीतांजलि को यश भारती सम्मान मिल रहा है। आज नौ फरवरी को लखनऊ में यह सम्मान इन कलाकारों को दिया जाएगा।

Read More

कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित फ़ैसल खान (आमिर खान के भाई) की रोमांटिक फिल्म, "चिनार- दास्तान- ए – इश्क़' की शूटिंग चल रही है जोकि कश्मीर के सुप्रसिद्ध उर्दू के लेखक ख्वाजा फ़ारूक़ रंजू शाह की नावेल "झील जलती है" पर आधारित है और फिल्म, "चिनार - "दास्तान- ए - इश्क़" का निर्माण 'शगुन फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड " का बैनर तले हो रहा है। कश्मीर में हुई प्राकृतिक आपदा के बाद यह पहली फिल्म है, जिसकी शूटिंग कश्मीर में हो रही है।जिसके निर्माता राजेश आर. जैन है और निर्देशक शारिक मिन्हाज है। और यह फिल्म सत्तर प्रतिशत पूरी हो गयी है। इस फिल्म से आमिर खान के भाई फ़ैसल खान ९ साल के बाद फिर से फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रहे है। इसके पहले फिल्म 'मदहोश','मेला' तथा इस फिल्म के निर्देशक शारिक मिन्हाज के साथ फिल्म ' चाँद बुझ गया' में काम किया था और अब उन्ही के साथ ९ वर्षों के बाद फिर फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रहे है। और धारावाहिक'आंधी' में भी काम किया था। बीच में खबर थी कि उन्होने दिमाकी संतुलन खो दिया है और उनके भाई आमिर खान से झगड़ा चल रहा है। इन्ही बातों को लेकर फ़ैसल खान से की गई भेँटवार्ता के प्रमुख अंश प्रस्तुत कर रहे है:- प्रश्न: फिल्म, "चिनार- दास्तान- ए – इश्क़' में आपकी भूमिका क्या है ? उत्तर:  फिल्म में मेरा रोल काफी अच्छा है। यह कश्मीर की कहानी है और जिसमे मैं एक गरीब लड़का हूँ और अपने पड़ोस की लड़की से प्यार करता हूँ। और वह मुझे प्यार में धोखा देती है और मैं बदल जाता हूँ। उसी को फिल्म में दिखाया है। यह एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें आज के कश्मीर को या आतंकवाद को नहीं दिखाया है।  प्रश्न: आप नौ साल बाद वापस आ रहे है, आखिर इतना गैप क्यों आया और निर्देशक शारिक मिन्हाज के साथ फिल्म ' चाँद बुझ गया' में काम किया था और नौ साल बाद उनके साथ इस फिल्म वापसी का क्या कारण है ? उत्तर: मैं हमेशा अच्छा काम करना चाहता हूँ और काफी अर्से के बाद निर्देशक शारिकभाई की फिल्म की कहानी पसंद आई तो मैं काम करने के लिए हाँ कर दिया। मुझे कहानी और मेरा रोल पसंद आता है तभी मैं किसी फिल्म में काम करता हूँ। मुझे अभी तक कोई कहानी पसंद नहीं।  नौ साल पहले निर्देशक शारिक मिन्हाज के साथ फिल्म ' चाँद बुझ गया' में काम किया था और फिर उनकी फिल्म की कहानी पसंद आयी। उनके पास हमेशा नया और अच्छी कहानी आती है। यदि उनकी कहानी पसंद नहीं आती तो मैं उनके साथ भी काम नहीं करता। प्रश्न: बीच में चर्चा थी कि आपकी दिमाकी हालत ठीक नहीं है और आपके भाई आमिर से आपका झगड़ा चल रहा है, उसके बारे में क्या कहेंगे? उत्तर: सब पारिवारिक मैटर था। और अब वह पुरानी बाते हो गई। एक तूफान आया था जो चला गया। और अगर मेरी दिमाकी हालत ठीक नहीं होती तो मैं आज इस फिल्म में काम नहीं कर रहा होता। आमिर भाई के साथ का मैटर भी ठीक हो गया। उन्होने कहा है कि यह फिल्म पूरी हो जाएगी तो जरूर देखना चाहेंगे। प्रश्न: आप के भाई आमिर खान एक सुपर स्टार है और आप उतने सफल नहीं है। कभी आपको उनसे जलन या कुछ अफ़सोस नहीं होता है ? या आमिर भाई कोई हेल्प नहीं करते है? उत्तर: आमिर भाई हिट है अच्छी बात है। मैं काफी खुश हूँ। हर इंसान की अपनी मेहनत और तक़दीर होती है। हर इंसान मेहनत करता है लेकिन किस्मत में होगा तो ही हिट या सफल होता है। आमिर भाई उसमें कुछ नहीं कर सकते है। वे यह फिल्म देखना चाहते है यह भी अच्छी बात है। हो सकता है यही फिल्म हिट हो जाये। तक़दीर का कोई भरोशा नहीं कब क्या रंग दिखाए?  प्रश्न: आपने धारावाहिक 'आंधी' में काम किया था उसके कोई धारावाहिक में काम नहीं किया क्या कारण है ? आप करना नहीं चाह रहे है या करना नहीं चाहते है?  उत्तर: कोई अच्छा ऑफर नहीं आया जो मुझे पसंद आये। मुझे धारावाहिक करने में कोई हर्ज नहीं है। बस कहानी और मेरा रोल दमदार हो और उसमें कुछ करने को हो? प्रश्न: आप पैसे को महत्व देते है या पैसे को? उत्तर: कहानी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग और उसमें मेरा रोल अच्छा हो तो पैसा नहीं देखता हूँ। मैं पैसे के लिए कोई काम नहीं करना चाहूंगा। मुझे दमदार रोल करना है, खास करके एक्शन भूमिका मुझे पसंद है। प्रश्न: आजकल के हीरो-हीरोइन में कौन ज्यादा पसंद है या किसका काम अच्छा लगता है? उत्तर: आजकल सभी लोग अच्छा काम कर रहे है। हीरो में आमिर भाई, रणबीर,हृत्तिक, सलमान खान और हीरोइन में प्रियंका, दीपिका, करीना, श्रद्धा कपूर इत्यादि लोग काफी अच्छा काम कर रहे है। प्रश्न: अपने दर्शकों को कुछ कहना चाहेंगे? उत्तर: दर्शकों से यही कहूँगा कि वे दुआ करे कि मुझे अच्छी फिल्म और अच्छी स्क्रिप्ट मिले। जिससे मैं अच्छा काम करुँ। उनके पैसे वसूल हो और वे गालियाँ न दे।  Sanjay Sharma Raj (P.R.O.

Read More



Mediabharti