कांग्रेस को बूथ व वार्ड स्तर पर मजबूत किया जायेगा- आबिद हुसैन
जिला कांग्रेस अघ्यक्ष आबिद हुसैन प्रभारी श्यौराज जीवन का स्वागत करते हुये
मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक अध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में सम्पन्न। जिसमें कांग्रेस सचिव व जनपद प्रभारी श्यौराज जीवन, प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रभारी राजेश राज जीवन संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। मुख्यातिथि श्यौराज जीवन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गाँधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव मकसूदन मिस्त्री के निर्देश के अनुसार मैं यहाँ पार्टी को सशक्त बनाने के कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार आमंत्रित करने आया हूं। जिससे स्पष्ट हो कि कांग्रेसी विचार धारा के कौन कौन से गैर पराक्रम्य तत्व हैं। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेश राज जीवन ने संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु कहा कि वो कौन सी शक्तियाँ हैं जिन्हें पीसीसी, डीसीसी व बीसीसी में डिवोल्व किया जा सकता है। उ0प्र0 विधान मंडल के नेता तथा मथुरा वृन्दावन विधान सभा विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के विभिन्न वृद्धि पथ क्या होंगे? पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले स्तर तक पहुंचाने के लिये मूल्यांकन के क्या तरीके होंगे, इनका हमें गहनता से विचार करना होगा। जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि हमें आलाकमान द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करना होगा। तभी कांग्रेस अपने वैभव को प्राप्त कर सकेगी। बैठक में रनवीर सिंह पाण्डव, सोहन सिंह सिसोदिया, प्रताप सिंह, बांकेलाल राजपूत, ब्रजमोहन बाल्मीकि, कमलेश चैधरी, नीलम कुलश्रेष्ठ, प्रवीन सिंह, विक्रम बाल्मीकि, सरवन अहमद, आशुतोष भारद्वाज, उमा शंकर शर्मा, विनोद चैधरी, भोवल पहलवान, हाजी सलीम शाह, गायत्री देवी, पिंकी चतुर्वेदी, रेखा यादव, महेश रावत, गुड्डू कुरैशी, मनोज गौड़, कृष्णा शर्मा, साबुद्दीन ट्रोली वाले आदि सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे। संचालन ब्रजमोहन बाल्मीकि ने किया।
Read More