मथुरा

दुर्घटना में इलाज के दौरान हुई मौत गोवर्धन में युवक की सडक़ दुर्घटना में लापरवाही पर थाने में विरोध करते परिजन गोवर्धन। मथुरा मार्ग पर अड़ीग बम्बा से पहले बाइक सवार युवक की प्राइवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई। इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद मंगलवार की सुबह थाने में शव को रखकर प्रदर्शन किया। बाद में रिपोर्ट लिखने के बाद ही जाम को खोला जा सका। घटनाक्रम के अनुसार राम सैनी पुत्र रामजी लाल उम्र 30 वर्ष निवासी गोवर्धन सोमवार की रात्रि अपनी हीरो होंडा मोटर साइकिल से मथुरा की ओर से लौट रहा था। अचानक अड़ीग से पहले बंबा की समीप गोवर्धन की ओर जाती प्राइवेट बिना नम्बर की बस में चपेट में आ गया। पुलिस ने घायल अवस्था में रात्रि में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी बाद में मौत हो गई। मौत के बाद मंगलवार की सुबह परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के चलते इलाज न मिलने से युवक की मौत हो गई। परिजन नामजद रिपोर्ट लिखाने पर अडिग हो गये। परिजनों ने थाने पर जमकर हंगामा काटा। बाद में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। थाने के सामने हंगामा होने के कारण परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Read More

किसानों ने जेई पर लगाया रिश्वत का आरोप, अधीक्षण अभियन्ता को दी क्लीपिंग अधीक्षण अभियन्ता से मुलाकात के दौरान भाकियू कार्यकर्ता मथुरा। बिजली विभाग और किसानों की नोक झोंक तो होती रहती है। परन्तु अब भारतीय किसान यूनियन भानू के किसान कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब पानी सर से ऊपर हो चुका है। अब विभाग द्वारा किसानों का और अधिक उत्पीड़न नहीं किया जा सकता अगर ऐसा ही चलता रहा तो किसान आन्दोलन करेगें। विगत मंगलवार को विद्युत समस्याओं को लेकर भाकियू के सैकड़ो कार्यकर्ता अधीक्षण अभियन्ता के पास पहुॅचे और किसानों की विद्युत समस्याओं को लेकर  ज्ञापन सौंपा। किसानों ने अवर अभियन्ता पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुये कहा कि अधिकारियों द्वारा बिना पैसे लिये किसान की विद्युत समस्यायें हल नहीं की जा रही है। जिसके प्रमाण में किसानों ने अधीक्षण अभियन्ता को एक क्लीपिंग दी। जिसमें जेई बरौली द्वारा एक किसान से 5000 रूपये की मांग की थी। किसानों ने कहा राया के लक्ष्मी नगर फीडर के जेई द्वारा भी किसानों को परेशान किया जा रहा है। परन्तु अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। किसानों से ट्रान्सफार्मर बदलने, लाइन सही करने आदि तरीकों से परेशान कर पैसे वसूले जाते है। भाकियू के वरिष्ठ उपाघ्यक्ष रतन सिंह व प्रदेश मुख्य महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि जिले में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बिजली अधिकारी बिना पैसे के कोई काम नहीं करते है। यदि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो 23 जनवरी से किसान बल्देव बिजली घर पर धरना देगे और यह धरना अनिश्चित कालीन होगा। इस अवसर पर इन्द्रजीत सिंह, राम गोपाल सिकरवार, बलवीर सिंह, सुरेन्द्र प्रधान, विरेन्द्र सिह सोलंकी, हरवंश, सत्य प्रकाश गर्ग, नबाब सिंह, नत्थो गोला, रूप सिंह, ओम प्रकाश चैधरी, रमेश सिकरवार, रोहतान सिंह, हरपाल सिंह, महेन्द्र राजपूत, बलवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।   

Read More

पदगायन में ब्रज की संस्कृति के साथ जयपुर के कलाकारों से होंगें श्रोता रूबरू गोवर्धन के पारासौली में आयोजित सूरदास संगीत महोत्सव की जानकारी देते आयोजन समिति के पूरन कौशिक व अन्य गोवर्धन। भक्त शिरोमणि सूरदास जी की साधना स्थली सास्वत कल्प की महारास स्थली चन्द्र सरोवर पारासौली में 4 फरवरी से आयोजित अखिल भारतीय सूरदास संगीत महोत्सव में भक्ति की धारा प्रवाहित होगी। महोत्सव में ब्रज की सांस्कृतिक झलकियों के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अन्य कलाकारों की प्रस्तुति से महारास स्थली झंकृत होगी। आयोजक श्री राधाकृष्ण सेवा समिति के सचिव पूरन प्रकाश कौशिक ने बताया कि 4 फरवरी को कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलन कर करेंगे। इसके बाद शास्त्रीय ख्याल गायन में दिल्ली से आये नरेश कुमार मल्होत्रा, उड़ीसा नृत्य नाटिका में वेणुनाद कला केन्द्र वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 5 फरवरी को पद गायन में जयपुर से आये कलाकार पं. विजय शर्मा, दीपक नृत्य में पं. राजेश शर्मा एवं मयूर नृत्य में गीताजंलि लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर सियाराम शर्मा, मोहन सिंह प्रधान, महादेव पांडेय, ब्रम्हदत्त तिवारी उर्फ दीपक शर्मा, पंकज वर्मा, आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। जनपद के राजकीय बाल शिशु गृह सदन में पहुंचे स्पोर्टस मार्शल आर्ट एकेडमी के पदाधिकारियों एवं खिलाडि़यों ने मिलजुल कर अनाथ बच्चों के साथ खिचड़ी खाई एवं उनकें भी खिलाई। साथ ही बच्चों को बिस्कुट, टाफियां, चिप्स के पैकेट भी बांटे जिन्हें पाकर बच्चे बड़े ही प्रसन्न हुये एवं उनके चेहरे खिल उठे। सचिव वेद प्रकाश पांडे के अनुसार यहां उपस्थित सभी बच्चों के साथ वे अपने अनुभव व्यक्त करने एवं प्यार भरा समय व्यतीत करने आये हैं। इस मौके पर तकनीकी निदेशक सिद्धू कुरैशी, अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह आर्या, खिलाडी कु0 संध्या, कु0 दिव्या, कु0 सुचित्रा, फैजान, चेतन, मोहित, योगेश, सोनू, दीपक एवं हरिओम शामिल थे। अध्यक्ष महोदय के अनुसार अनाथ बच्चों को जल्द ही नृत्य का प्रशिक्षण निशुल्क ही दिया जायेगा। बच्चे सभी का प्यार पाकर बडे ही प्रसन्न हुये।

Read More

नये किरदार, नये ट्विस्ट, अधिक ड्रामा और हास्य से भरपूर एक घंटे की विषेष सिरीज का प्रसारण 31 जनवरी से प्रत्येक शनिवार रात 9 बजे किया जायेगा  बिग मैजिक अब 1 फरवरी से टाटा स्काई पर चैनल नंबर 138 पर उपलब्ध होगा  मुंबई, जनवरी: बिग मैजिक, जोकि रिलायंस ब्राॅडकास्ट नेटवर्क का एक अग्रणी हिन्दी सामान्य मनोरंजन चैनल है और जिसने खुद को एक प्रमुख हास्य गंतव्य के रूप में स्थापित किया है, द्वारा इसके लोकप्रिय ऐतिहासिक काॅमेडी शो हर मुष्किल का हल अकबर बीरबल के शानदार विस्तार की पेषकष की जा रही है। नई सिरीज का शीर्षक है- चतुर और चालाक, बीरबल और विराट। इसमें दिलचस्प कहानी और नये किरदारों के माध्यम से चतुराई और काॅमेडी के शानदार संयोजन की पेषकष की जायेगी। इसका प्रसारण 31 जनवरी से रात 9 बजे शुरू होने जा रहा है। एक घंटे की इस विषेष पेषकष में विराट का किरदार लोकप्रिय टीवी अभिनेता रोहित खुराना निभायेंगे। इस धारावाहिक में किकु शारदा, विषाल कोटियान, डेलनाज ईरानी, किष्वर मर्चेंट और ठाकुर अनूप सिंह जैसे प्रतिभाषाली कलाकार पहले से ही अपने अभिनय का जौहर दिखा रहे हैं।  इस विषेष कार्यक्रम की पेषकष बिग मैजिक के अपने दर्षकों के लिये असली, नये और विषिष्ट कंटेंट प्रदान करने के निरंतर प्रयासों को ध्यान में रखकर की गई है। इसके अंतर्गत, चैनल की प्रोग्रामिंग में मौजूदा शोज के सीजनल फाॅर्मेंट को लाॅन्च करते हुये नये शो की पेषकष की जायेगी और साथ ही वीकडे स्पेषल एपिसोड भी प्रसारित किये जायेंगे। बिग मैजिक का उद्देष्य समूचे परिवार को एक शानदार व्यूइंग अनुभव प्रदान करना है।  चतुर और चालाक, बीरबल और विराट: शनिवार को प्रसारित होने वाली इस नई सिरीज में कुछ बेहद दिलचस्प रहस्यों को बीरबल और उसके सहयोगी विराट द्वारा सुलझाया जायेगा, जोकि शो में एक नया किरदार है। विराट एक शरारती युवक है और बहुत चालाक है। उसका ताल्लुक प्रभावशाली परिवारों से है, लेकिन वह बहुत अधिक तेज दिमाग का है। उसकी याद्दाश्त तेज है और वह अनुसंधान में विश्वास रखता है। आपराधिक मनोविज्ञान का उसे गहरा ज्ञान है और उसकी हर चीज पर बारीक नजर है। विराट की एंट्री बीरबल में चुनौती सुनिश्चित करेगी। शो में पसंदीदा किरदार बीरबल के अन्य पहलुओं को भी दिखाया जायेगा और बीरबल तथा विराट के बीच अनूठी साझेदारी प्रदर्शित की जायेगी। बीरबल को विराट के सामथ्र्य और दुर्लभ प्रतिभा की जानकारी है और वह राज्य के हित में उससे दोस्ती करना चाहता है। विराट, बीरबल को पसंद करता है, क्योंकि वह उसूल पसंद शख्स है।    बीरबल और उर्वशी के बीच जोरदार रोमांस: हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल के नियमित वीकडे शो में दर्शकों को बीरबल और उर्वशी के बीच ‘उद्देश्य के साथ रोमांस‘ की राॅयल काॅमेडी का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। लोकप्रिय जोड़ी समाज के प्रमुख मुद्दे उठायेगी और इस प्रकार निरंतर हास्य से भरपूर एक संदेश देगी। दर्शकों के फीडबैक के आधार पर इन दोनों के बीच रोमांस और बढ़ जायेगा।    उदितांशु मेहता, क्रिएटिव डायरेक्टर- बिग मैजिक ने लाॅन्च पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा, ‘‘चतुर और चालाक, बीरबल और विराट, सभी उम्र वर्ग के दर्शकों के बीच लोकप्रिय अकबर बीरबल का एक स्वभाविक विस्तार है। हम अपने दर्शकों के लिये उपलब्ध अधिक समय के कारण इसे वीकेंड सिरीज के रूप में लाॅन्च कर रहे हैं। बिग मैजिक द्वारा वास्तविक और अनूठी प्रोग्रामिंग की पेशकश की जाती है और इसकी बदौलत यह चैनल एक पसंदीदा काॅमेडी गंतव्य बनकर उभरा है। मौजूदा दौर के दर्शक पसंद को लेकर काफी सतर्क हो गये हैं, हमारे लिये ऐसे दिलचस्प और असली कार्यक्रमों की पेशकश करना मुश्किल हो गया है, जो ज्ञान द्वारा समर्थित हों।‘‘ प्रोडक्शन के मोर्चे पर सागर पिक्चर्स द्वारा विशेषज्ञता की पेशकश की जा रही है। सागर पिक्चर्स के मोती सागर ने कहा, ‘‘बिग मैजिक पर अकबर बीरबल शो के साथ जुड़कर हमें गर्व महसूस हो रहा है। पौराणिक और ऐतिहासिक फिक्शन पर हमने हमेशा ही ध्यान दिया है, लेकिन इस शो के साथ हमने अपने अनुभव पर हास्य की एक परत चढ़ाई है। रचानात्मक रूप से हमने टेलीविजन पर मुगल काल की भव्यता को दर्शाने के लिये हर छोटी-से-छोटी बात पर ध्यान दिया है। इसका परिणाम अब तक बेहद संतोषजनक रहा है। हम अन्य सफल विस्तार का निर्माण करने के लिये तत्पर हैं और हमें पूरा भरोसा है कि दर्शक बीरबल और विराट को पसंद करेंगे।‘‘ इस शो के रचियता एवं स्क्रिप्ट शाॅप ‘बिग आइडियाज‘ के प्रमुख पारितोष पेंटर, ने कहा, ‘‘यह एक अनूठा किरदार है, जोकि एक बालक पर आधारित है। इस बच्चे को बीरबल ने अपनाया है, क्योंकि वो रक्षित है और उसमें सुधार किया गया है। हमारे दर्शक बेहद चतुर बीरबल के अन्य रूपों को देखना चाहते थे और इसलिये बीरबल के सहयोगी के रूप में विराट के नये किरदार की पेशकश की गई है। यह इन दो बेहद चालाक दिमागों का मिलन है, जिनका ताल्लुक मुगल काल से है। इसके माध्यम से दर्शकों के लिये शनिवार की रात को काॅमेडी, सस्पेंस और रहस्य से भरपूर एक घंटे के मनोरंजक एपिसोड की पेशकश की जायेगी, जिसका आनंद पूरा परिवार साथ में बैठकर उठा सकता है।‘‘ बिग मैजिक प्रमुख डीटीएच सेवा प्रदाताओं जैसे कि टाटा स्काई, एयरटेल, वीडियोकाॅन, डीडी फ्री डिश, डिश टीवी, रिलायंस डिजिटल टीवी के साथ ही हैथवे, इनकेबल, डिजिकेबल, डीईएन, 7 स्टार, एबीएस, सिटीकेबल, स्टार ब्राॅडबैंड और जीटीपीएल पर भी उपलब्ध है।   

Read More

श्रीमान मन्दिर, श्री पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान मे आगामी 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक निकाली जाने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में सम्पूर्ण भारत वर्ष के विभिन्न सांस्कृतिक रंग देखने को मिलेगे। इसी क्रम में श्रीमद् पुष्टिमार्ग जिसके पूरे विश्व में लगभग तीन करोड़ अनुयायी है। अपने रंग से पूरी यात्रा को रंगने की तैयारी में जुट गयी है पुष्टिमार्ग हर अनुयायी अपने अपर्ने स्तर पर इस अभियान में सहयोग देने के लिये कार्यरत है। पुष्टिमार्ग जिसका मुख्य रूप से गुजरात प्रान्त में प्रभाव है आगामी पदयात्रा में गुजरात के विभिन्न सांस्कृति रंगो को संजोये हुये हजारों अनुयायी के साथ अपनी आभा को विखेरेगा। गोकुल के पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री पंकज गोस्वामी जी महाराज ने जानकारी देते हुये बताया कि यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में  कई हजार गुजराती वैष्णवों द्वारा अपनी पारम्मपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हो नाचते गाते हुये यात्रा में आगे बढेगंे। उन्होने बताया कि इस यात्रा में पुष्टिमार्ग का एक  भव्य सुसज्जित रथ रहेगा जिसमें महाप्रभु जी का छवि विग्रह विराजमान रहेगा। जिसका पुष्टिमार्गिय वैष्णवों द्वारा पूर्ण पुष्टिमार्गिय पद्धति द्वारा पूजन- अर्चन किया जायेगा। गुजरात के सौराष्ट्र, काठियावाढ, कच्छ, अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, बढौदा, जूनागढ आदि गुजरात के प्रमुख क्षेत्रों से आये वैष्णवों द्वारा पुष्टिमार्ग का प्रसिद्ध हवेली कीर्तन, पद गायन, व यमुना स्तुति की जायेगी। पदयात्रा में लोगो को गुजराती संस्कृति की एक अनुपम छटा देखने को मिलेगी। गुजराती वैष्णवों की टोलियों भिन्न-भिन्न तरीकों से गुजरात की संस्कृति व परम्परा के रंगो में लोगो को सराबोर करेगाी।  कहीं गरवा की धूम होगी तो कही गुजराती लोक गीतों की धुन सुनाई देगी, कन्ही गुजराती मण्डाल ( रसोई ) सुगन्ध लोागे को आकर्षित करेगी तो कहीं गुजरात की प्रसिद्ध कीर्तन मण्डली का हवेली संगीत लोगो को अपनी ओर खींचेगा।  इन्ही सब विभिन्नताओं को लिये यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा दिल्ली की ओर कूच करेगी। उन्होने बताया कि गुजरात से आने वाले हजारों वैष्णवों के लिये उनके अनुकूल यात्रा में रहने व भोजन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस यात्रा में भारतवर्ष के लगभग सभी पुष्टिमार्गिय आचार्य अपने हजारों अनुयायियों के साथ उपस्थित रहेगे।    राजकोट में पुष्टिमार्ग के सम्मेलन में हजारों वैष्णवों ने लिया भाग , पदयात्रा में भाग लेने का लिया संकल्प  राजकोट में पुष्टिमार्ग की हुयी बढी सभा, हजारों पुष्टिमार्ग वैष्णवों ने लिया पदयात्रा में भाग लेने का संकल्प गुजरात के बड़े शहरों के सभी सामाजिक संगठनो को अभियान से जोड़ा जायेगा। 15 मार्च से कोसी से दिल्ली तक होने वाली पदयात्रा में यमुना भक्तों को संगठित करने के लिये श्रीपुष्टिमार्ग द्वारा गुजरात में सभी वैष्ण्व यमुना भक्तों को संगठित कर 15 मार्च की पदयात्रा के लिये आवह्न किया जा रहा है। इसी क्रम में राजकोट में पुष्टिमार्ग का विशाल सम्मेलन ‘‘ यूनिटी फाॅर यमुना ’’आयोजित किया गया जिसमंे हजारो वैष्णवों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन पुष्टिमार्ग के आचार्य श्री गोपेश कुमार जी व रूचिर कुमार जी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें प्रसिद्ध स्वामी नारायण सम्प्रदाय के श्री विजय प्रकाश दास जी महाराज व माधव प्रकाश दास जी महाराज आदि के अलावा गुजरात के लगभग 17 बड़ी संस्थाओं ने भाग लेकर यमुना मुक्तिकरण अभियान को अपना समर्थन प्रदान किया इनमें श्री जी गौशाला, बोल बाला चेरिटेबल ट्रस्ट, बल्लभ यूथ आर्गनाइजेशन, सोनी मित्र मण्डल, अन्तर्राष्ट्रीय वैष्णव सेना, लोहाना महाजन समाज आदि प्रमख रूप से थे। उक्त कार्यक्रम में गोस्वामी रूचिर बाबा द्वारा सभी पुष्टिमार्गिय वैष्णवों को आवह्न किया गया कि यमुना मुक्तिकरण का यह आन्दोलन इस बार पूर्ण रूप से निर्णायक होगा इसलिये सभी वैष्णवों को चाहिये कि भारी संख्या में गुजरात से इस पदयात्रा में सम्मिलित होकर अपनी आराध्या श्री यमुना जी की सच्ची सेवा करें ।  पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री गोपेश कुमार जी ने बताया कि इस बार से गुजरात से कई हजार पुष्टिमार्गिय वैष्णवो ने इस आगामी ऐतिहासिक पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिये अपने पंजीकरण कराना प्रारम्भ कर दिये गये हैं। एवं इस अभियान में गुजरात से एक बड़ी शक्ति इस अभियान में सम्मिलित होकर यमुना जी को मुक्त कराने के लिये अनिश्चित कालीन संघर्ष करेगी।    राया में हुयी यमुना मुक्ति को लेकर बैठक  राया में होती कुटीर में आगामी 15 मार्च को होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा को लेकर किसान नेता छीतर सिंह की अध्यक्ष्ता में बैठक हुयी। जिसमें 15 मार्च की पदयात्रा में राया वासियों की सशक्त भागीदारी को लेकर चर्चा की गयी। किसान नेता ने कहा कि यमुना को मुक्त कराना आज हर किसान की आवश्यकता है क्योकि उसकी बजह से किसानों को बहुत हानि पहुॅच रही है। श्री रमेश बाबा महाराज के सानिध्य में चलाये जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान में हम सभी को बढचढ कर भाग लेना होगा ।  यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक ने किया राजस्थान क्षेत्र के गांवो में किया जा जनसंपर्क  यमुना मुक्ति की मुहिम को जन जन तक पहुॅचाने के लिये अभियान के पदाधिकारियों द्वारा समूह में गठित हो ब्रज के विभिन्न गांवो में जनसंपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने ब्रज क्षेत्र से लगी राजस्थान की सीमा के अलवर जिले के कठूमर तहसील के बसैठ, ढोलागढ़, लुनीया, सुन्डाना, खेड़ा- मैदा, लाटकी, आदि कई गांवो में सघन जनसंपर्क करते हुये चांद पुर में यमुना मुक्तिकरण को लेकर विशेष सभा की व लोगो से 15 मार्च की पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न किया। उन्होने सभी ग्राम वासियों ने यमुना की रक्षा के लिये पदयात्रा में भारी संख्या में भाग लेने की बात कही।     

Read More



Mediabharti