मथुरा

     प्रमुख सचिव ने की गोवर्धन थाना प्रभारी की तारीफ थाना प्रभारी गोवर्धन के कार्यालय में प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया का सम्मान करते युवा समाजसेवी पूरन कौशिक प्रमुख सचिव को थाना गोवर्धन में गार्ड आॅफ आॅनर देते पुलिसकर्मी गोवर्धन। उत्तर प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग एवं आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया ने आज गुरूवार सुबह जिले के आला अधिकारियों के साथ गोवर्धन थाने सहित सप्तकोसीय कच्ची परिक्रमा मार्ग व गोवर्धन में बनने बाले रिंग रोड का निरीक्षण किया। गिरिराज महाराज की पावन तलहटी में आने वाले करोडों श्रद्धालु भक्तों की सुविधार्थ सडक निर्माण व श्रद्धालुओं को होने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने के किये उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार ने रिंग रोड निर्माण को करोडों रूपये का पैकेज दिया है। जिसमें गिरिराज जी कच्ची परिक्रमा मार्ग का सौन्दर्यीकरण व गोवर्धन ड्रेन, गोवर्धन ड्राई ऐरिया को लेकर 12-12 किलो मीटर छटीकरा मार्ग से गाॅठोली गिरिराज बाग से आन्योर पूॅछरी होते हुए गाॅठौली से मिलेगा दोनों मार्गो की लम्बाई 24 किलों मीटर व चोडाई सात मीटर होगी। प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया ने बताया कि रिंगरोड बनाने के लिये शासन से 142 करोड रूपये की धन राशि स्वीकृत हो चुकी है। जिसका कार्य जल्द शुरू होगा। रिंग रोड निर्माण कार्य के लिये ज्यादातर सिचाई विभाग की जमीन प्रयोग में आ रही और कही जरूरत पडी तो किसानों से जमीन उचित मुआवजा पर अधिग्रहण की जायेगी। प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया ने गाॅव पाडल में बन रहे माॅडल स्कूल की बिल्डिंग का निरीक्षण किया एवं बिल्डिंग निर्माण कार्य में बरती जारही अनियमितताओं को देख प्रमुख सचिव ने ठेकेदार के खिलाफ कार्यबाही करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये। तदुपरान्त सचिव का काफिला गोवर्धन थाने पहुॅचा जहाॅ गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन कौशिक ने श्री अटोरिया का दुपटटा पहनाकर गिरिराज प्रभु की प्रतिमा भेंट की। इसके बाद सचिव ने थाने सहित सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में रजिस्टर चैक किये है। जहाॅ प्रमुख सचिव ने थाना प्रभारी राजा सिंह की तारीफ की। प्रमुख सचिव के काफिले में एडीएम वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान, एसपी सिटी मनोज सौनकर, सीओं चक्रपाणी त्रिपाठी, एसडीएम सदर राजेश कुमार, बिजली विभाग से एसडीओ, जेई व अन्य अधिकारीगण एवं स्थानीय वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम शर्मा एडवोकेट, भाजपा नेता सियाराम शर्मा मौजुद रहे।

Read More

राया। बदमाश अलीगढ़ से चढ़े और लूटा ट्रक हुआ इंग्लास में बरामद और चालक मिला राया में। ये घटना तीन थाना क्षेत्रों से क्या जुड़ी कि पीडि़त के लिये रिपोर्ट दर्ज कराना भी दुश्वार हो गया। चालक और मालिक लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहे है और हर थाने की पुलिस पीडि़त को फुटबाॅल बनाकर उसे दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर रही है। इगलास और अलीगढ़ पुलिस हर रोज पीडि़त को पटट्ी पढ़ा कर राया ढकेल देती है और पीडि़त राया से फिर वहीं पहुंच जाता है। मामला ज्यादा पुराना नहीं है फिर भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पा रही है।  मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों टाटा 1109 संख्या यूपी 14 एटी 7244 दिल्ली से फोन कम्पनी एयरटेल के तार और सबरसेबिल ले चलती है। जिस को चालक ललिता पुत्र बलबंत ंिसह निवासी अमरपुर पटना बिहार जाता है बताया गया कि जैसे ही अलीगढ़ पहुंचता है यहां पर हाईवे से पहले ही बदमाश मिल जाते है और जबरन टाटा 1109 में चढ़ जाते है और चालक क्लीनर के हाथ पैर बांध कर राया में मांट रोड पर डीसीएस कालेज के पास छोड़ देते है। जिस को ग्रामीण मुक्त कराते है। बाद में बदमाश लूटे गए बाहन को इगलास ले जाते है और तार उनके किसी काम नहीं होता है और तार को छोड़ कर करीब दो लाख रूपये की सबरसेबिलांे को अपने साथ ले जाते है और लूटे गए वाहन को लवारिश हालत में इगलास छोड़ जाते है। अब कहानी शुरू होती है पुलिस की जो घटना और उसके खुलासे के बाद भी किस तरह से पीडित को गुमराह करती है। लूटा पिटा व्यक्ति इगलास थाने पहुंचता है तो यहां पर उसकों अलीगढ़ जाने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि घटना की शुरूआत अलीगढ़ से हुयी और खत्म राया पर होती है लूट की रिपोर्ट वहीं पर दर्ज होगी। अलीगढ़ जाने के बाद वही रटा रटाया जबाव मिलता है कि घटना इगलास और राया थाने की है लूटा माल इगलास में और चालक राया में मिला है तो हमारें यहां से कोई संबंध में नहीं राया आने पर फिर वहीं जबाव जो दो और थानों से मिल चुका है। अब पीडित भी खुद असमंजस है कि आखिर मुकदमा कहां दर्ज होगा। वैसे तो घटना की रिपोर्ट निल पर कहीं पर भी लिखी जा सकती है लेकिन ट्रक लूट की घटना आखिर फुटबाल क्यों बनी फिर रही है। इस का कोई जबाव नहीं है। 

Read More

गिरिराज परिक्रमा मार्ग के जतीपुरा में हरजी कुण्ड का अवलोकन करते बिश्व बंैक टीम के अधिकारी गोवर्धन। अपनी दुर्दशा के आॅसू बहा रहे बृज चैरासी कोस के पौराणिक कुण्डों का जीर्णोद्धार कराने के लिये अब अखिलेश सरकार ही नही बल्कि बिश्व बैंक भी करोडों रूपये की धनराशि खर्च करने जा रही है। विश्व बैंक की टीम ने बृज के कुण्डों का भ्रमण कर उन्हें चिहिन्त कर लिया है। जिसमें गोवर्धन क्षेत्र के कुसुम सरोवर, नारद कुण्ड, सुरभी कुण्ड, हरजी कुण्ड सहित छः कुण्डों ंको शामिल किया गया है। जिनका जीर्णोद्धार 40 करोड रूपये की लागत से होगा। वही विश्व बैंक ने श्री राधारानी क्रीडा स्थली बरसाना के प्रिया कुण्ड सहित तीन कुण्ड, को चिन्हित किया है। जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व बैंक टीम करीब चार सौ करोड रूपये की लागत से बृज के कुण्डों को चिन्हित कर कुण्डों का जीर्णोद्धार कराने जा रही है। जिस टीम में विश्व बैंक की टीम में शामिल स्टैफिलेमिया, एवकेरिली आदि ने कुण्डों का निरीक्षण किया।  

Read More

मथुरा। जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी ने अवगत कराया है कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग मथुरा द्वारा जनपद स्तरीय पुरूषों एवं महिलाओं की खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 30 एवं 31 जनवरी 2015 को ग्रामीण स्टेडियम माॅट में प्रातः 10.00 बजे से किया जा रहा है। दिनांक 30-01-2015 को एथलेटिक्स कुश्ती एवं दिनांक 31-01-2015 में बालीवाल, वेटलिफ्टिंग, कब्बडी की खेल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिसमें समस्त विकास खण्डों से राजीव गाॅधी खेल अभियान योजनान्तर्गत आयोजित की गयी खण्ड स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित महिला एवं पुरूष खिलाडि़यों द्वारा उक्त विधाओं में प्रतिभाग किया जायेगा। 

Read More

मथुरा। लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया ने आज ब्लाॅक फरह लोहिया ग्राम बाकलपुर का सघन निरीक्षण किया। श्री अटोरिया आज लोहिया ग्राम बाकलपुर पहुॅंचे तथा गाॅंव में घूमकर किये जा रहे विकास कार्यो का जायजा लिया, गाॅव की आन्तिरिक गलियों, नाली, खंरजा, सी0सी0 रोड़, हैण्डपम्प स्थापना, हैण्डपम्प रिवोर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, आवास, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, राशन वितरण आदि की जानकारी ली। उन्होने ग्रामीणों से गाॅव कराये जा रहे विकास कार्यो के बारे में पूछताछ की तथा विद्युत आपूर्ति के संबंध में भी जानकारी ली। गाॅव में अधिकारियों के साथ भ्रमण व निरीक्षण के दौरान वे कराये जा रहे कार्यो से संन्तुष्ट दिखे। उन्होने अधिकारियो को निर्देश दिये के विकास कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये, निर्माण सामग्री मानक के अनुसार ही प्रयोग की जाये। सभी प्रकार की पेंशन तथा छात्रवृत्ति वितरण मिड डे मील वितरण की भी जानकारी ली। उन्होने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि छात्रवृत्ति तथा पेंशन वितरण कार्य शत प्रतिशत तथा समय से पूर्ण किया जाये। इसी प्रकार विकास कार्य भी समय से पूर्ण किये जायें। भ्रमण के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीेरेन्द्र सिंह सचान, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, परियोजना निदेशक ऐ0के0 वाजपेयी सहित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राकेश गौड़ को समाजवादी पार्टी मजदूर सभा का जिलाध्यक्ष बनाया है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर समाजवादी पार्टी में हर्ष की लहर है। गौड़ पहले दो बार समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि मुलायम सिंह यादव ने सदैव गरीबों की लड़ाई लड़ी है और उन्होंने जो मुझे दायित्व सौंपा है। उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा। मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, शहर अध्यक्ष डा0 अशोक अग्रवाल, मुकेश सिकरवार, दीपक गुप्ता, बंटू यादव, मुस्ताक अंसारी, रहीश उस्मानी, शिशुपाल चैधरी, दिनेश चैधरी, महेश सैनी, शंकरलाल, गोपाल यादव, प्रहलाद यादव, तनवीर अहमद, जागेश्वर यादव, रामबाबू पंडा ने हर्ष व्यक्त किया है।

Read More



Mediabharti