मथुरा

     रालोद ने दिया किसान बचाओं देश बचाओं धरना कलैक्ट्रेट पर आयोजित रालोद के धरने में मंचासीन पूर्व सांसद जयन्त चैधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी, विद्यायक तेजपाल सिंह व पूरन प्रकाश रालोद के विशाल धरने में आये जनपद भर के किसानबन्धु मथुरा। पश्चिम उ0प्र0 में धाक रखने वाली तथा चैं0 चरण सिंह का गण कहें जाने वाली रालोद का जनपद मथुरा मे किसान बचाओं देश बचाओं विशाल धरनें में आज चन्द सैकड़ंा लोगों को देख रालोद की असली औकात दिखाई देने लगी हैं। किसानों के नाम पर राजनैतिक रोटिया सेकनें वाले चैं0 चरण सिंह के वंशज चैं0 अजीत सिंह व उनके युवा पुत्र जयन्त चैधरी को अब अपनी राजनैतिक बिसात खिसकती नजर आ रही हैं। अब रालोद मुखिया व उनके युवा पुत्र जयन्त चैधरी अब अपनी राजनैतिक हैसियत बढानें में लगें है लेकिन चैं0 चरण सिंह के नाम पर अपनी राजनैतिक रोटिया सेकतेेे आ रहें पिता पुत्र के बहकावें में आने वाली नहीं अब मथुरा की जनता। इसका जीता जागता उदाहरण है आज रालोद द्वारा 15 दिन पूर्व की गई धरने की घोषणा के बाद भी आज कलैक्टेªट पर दिये गये धरनें में पूरे जनपद से लोगों को बुलाया गया। लेकिन रालोद की पूरी जिला इकाई व प्रान्तीय नेताओं की कडी मेहनत के बाद भी धरनें में केवल कुछ सैंकड़ा लोगों की भीड़ ही एकत्रित हो सकी। रालोद द्वारा दिये गये धरनें को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद जयन्त चैधरी ने कहा कि केन्द्र की एनडीए सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही हैं। केन्द्र की मोदी सरकार में किसान विरोधी फैसलें लागू किये जा रहें है रालोद ने यूपीए के शासन में कड़े संघर्ष के बाद जिस भू अधिग्रहण अध्यादेश को किसानों के हित में तैयार कराया गया था उक्त अध्यादेश को मोदी सरकार ने पलट दिया और बड़ें बड़ उधोगपतियों को किसानों की भूमि कोडि़यों के भाव देने का फार्मूला तैयार कर नया भूमि अधिग्रहण नियमावली लागू कर दी गई। श्री चैधरी ने कहा कि नये भूमि अधिग्रहण अध्यादेश में जहाॅ पहलें किसानों की जमीन को किसान की बिना सहमति से लिया नहीं जा सकता है वहीं अब किसानों की भूमि को अब केन्द्र की सरकार बिना किसान की सहमति से ही जबरन लेकर बड़ें बड़ें औधोगिक घरानों को कोडि़यों के भाव दे दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछलें दस वर्षो में पाॅच लाख किसान कम हुए है वहीं दस वर्षो में 5 प्रतिशत मजदूर वर्ग की संख्या बढ़ी है इससे यह स्पष्ट होता है कि किसान खेती छोड़ कर मजदूरी करने के लिए मजबूर हो रहा हैं। इसके अलावा धरनें को जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार, विद्यायक पूरन प्रकाश, चैं0 तेजपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी सहित अनेक रालोद नेताओं ने सम्बोधित किया। इसके पश्चात एक पाॅच सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित सौपा।  

Read More

मथुरा। थाना महावन पुलिस नेक क्षेत्रा में सट्टे की खाईवाड़ी करते चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार महावन में तैनात विनोद तौमर ने क्षेत्र के चैरासी खम्बा मन्दिर के पास से संजय पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी काजी पाड़ा थाना महावन सहित उसके चार अन्य साथियों को सट्टा पर्चा व 21 हजार रूपयें की नगदी के साथ बन्दी बनाया हैं।

Read More

गोवर्धन के दसबिसा में महिला जागरूकता अभियान के दौरान अपने बिचार ब्यक्त करते बीएसए काॅलेज के छात्र-छात्रा गोवर्धन। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बीएसए काॅलेज के छात्रों द्वारा गिरिराज धाम गोवर्धन में लगाये गये राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में आज छात्र छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके छात्र छात्राओं ने कस्बा गोवर्धन के चन्द्रभान रामबाबू अग्रवाल चैरिटेबिल ट्रस्ट परिसर में आयोजित व्याख्यान समारोह में विचार व्यक्त किये और प्रांगण में एकत्रित हो कर अपने विचार व्यक्त किये। गिरिराज धाम गोवर्धन में 28 जनवरी को बीएसए काॅलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छात्र छात्राओं ने गोवर्धन में महिलाओं को जागरूक करने के लिये रामबाबू चैरिटेबिल ट्रस्ट दसविसा में महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत बी0एस0ए0 काॅलेज मथुरा के छात्र छात्राओं ने यहां दसबिसा स्थित राजा वाले मन्दिर में 7 दिवसीय महिला सशक्तिकरण, आंतकवाद के दुष्परिणाम एवं आंतकवाद के विरूद्ध वैश्विक सोच, जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम, भूमण्डलीय ताप, जल संरक्षण आदि विषयों को लेकर जागरूकता अभियान डा0 डी0आर द्विवेदी एवं एस0के0 राय के निर्देशन में आरम्भ किया गया है। इस अभियान में बी0एस0ए0 काॅलेज के बी0ए0, बी0एस0सी0 के एनएसएस के छात्र चेतन चैधरी, सोनू शर्मा, धीरज कौशिक, रबिन्द्र गौतम, रोहताश, किशन, हरेन्द्र, पंकज, प्रिया, कुमकुम, पूजा, अंशू, शैलेन्द्र, वीरेन्द्र, योगेश, हरीशंकर, राजीव, धर्मेन्द्र, नवीन, भूपेन्द्र, सचिन, संजय पाण्डेय, कैशव आदि छात्र छात्रा मौजूद रहे।

Read More

गोवर्धन। थाना गोवर्धन में नामजदों ने तंमचें के वल पर पाॅच लाख रूपयें की चैथ माॅगनें के मामलें ने पीडि़त ने एक नामजद सहित दो अज्ञातों के विरूद्व नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामलें की जाॅच शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार केशव गोस्वामी पुत्र पुरूषोत्तम दास निवासी राधा वाटिका हरदेव मन्दिर गोवर्धन ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि अमरचन्द पुत्र श्याम सिंह निवासी भवनपुरा गोवर्धन ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मन्दिर के कार्यालय में घुसकर पाॅच लाख रूपयें की चैथ माॅगी नहीं देने पर तमंचा सिने पर रखकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैं।  

Read More

मथुरा। जिला विधिक सेवा प्राद्यिकरण के सचिव एवं मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी ओमवीर सिंह ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है, कि द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 06 दिसम्बर 2014 की ऐतिहिसक सफलता को देखते हुए माननीय न्यायमूर्ति टी0एस0 ठाकुर न्यायाधीश माननीय सर्वोच्च न्यायालय एंव कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राद्यिकरण नई दिल्ली द्वारा निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किसी विशिष्ट विषय वस्तु प्रकरण के संबंध में मासिक के रूप से आयोजित कराया जाये। उक्त के आलोक में माननीय कार्यपालक अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राद्यिकरण, लखनऊ द्वारा निर्देशित किया गया है कि माह फरवरी 2015 में मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2015 को बैंक मामले, धारा 138 पराक्रम्य लिखते अधिनियम, वसूली वाद आदि (लम्बित एंव प्री-लिटिगेशन मामले) वादों को प्रमुखता प्रदान करते हुए कराया जाये। माह फरवरी 2015 हेतु दिनांक 22 फरवरी 2015 को आयोजित मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में उक्त विशिष्ट विषयों के साथ साथ आवश्यकता के अनुरूप सभी सुलह योग्य अपराधिक वादों, सिविल वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, मोटरदुर्घटना प्रतिकर के वाद, पारिवारिक वाद, स्टाम्प वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, श्रम मामले, माध्यस्थम प्रकरणों, नगरपालिका व नगर निगम टैक्स वसूली मामलों आदि को पक्षकारों की सहमति से लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विद्युत अधिनियम के अन्र्तगत सुलह योग्य वाद, अतिंम रिर्पोट, धारा 446 द,प्र,सं, संम्बंधी मामले, पब्लिक प्रिमिसेज एक्ट संम्बंधी मामले, उत्तराधिकारी संम्बंधी मामले, आयुध अधिनियम के उपयुक्त प्रकरण, बीमा संम्बंधी वाद, समस्त चालानों, मोबाइल कम्पनी, केबल नेटवर्क संम्बंधी प्रकरण, प्री लिटिगेशन प्रकरण, मनरेगा प्रकरण, शिक्षा का अधिकार संम्बंधी प्रकरण, जलकर एंव ग्रहकर, रेलवे दावे, राशन कार्ड या बी,पी,एल, कार्ड या जाति एंव आय प्रमाण पत्र संम्बंधी प्रकरण, आदि का भी निपटारा आपसी सुलह समझौते के आधार पर कराया जा सकता है। उक्त मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐसे विवाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नहीं आए हैं उन्हें भी वाद पूर्व सुनवाई (प्री-लिटिगेशन) स्तर पर निपटारा कराया जा सकता है। उक्त के अतिरिक्त यदि आपका अन्य कोई भी वाद आलम्बित हो तथा सुलह समझौते के आधार पर उसका निस्तारण कराना चाहते हों तो कृपया सम्बन्धित न्यायालय के पीठासीन अधिकारी से सम्पर्क कर उक्त वाद मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत करायें।

Read More

फरह। गांव शाहपुर मेें छोटे बड़े करीब एक दर्जन पशुओं की हुई अचानक ही दो दिन के अन्दर मौतों से गांव के पशुपालकों में दहशत व्याप्त हो गई है। शाहपुर गांव में पिछले 2-3 दिनों के अन्दर एक के बाद एक करीब एक दर्जन छोटे बड़े पशुओं की मौत हो गई जिसमें बलराम के एक, लाखन के दो, रौतान का एक, ओम प्रकाश के तीन, रामबाबू का एक व मोहन के एक पशु की मौत हो चुकी है जिससे गांॅव के पशुपालकों के अलावा आस पास के गाॅवों के पशुपालक भी दहशत में है। ग्रामीणों का मानना है कि किसी अज्ञात बीमारी के कारण उनके गांव में इस तरह से पशुओं की मौत हो रही है। वहीं सूचना पर गांव में पशु अस्पताल प्रभारी डा0 एस0के0 गंगवार ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ पहुंचकर टीकाकरण करवाया और बताया कि निमोनिया के लक्षण इन पशुओं में पाये गये है। जो कि गत दिनों में हुई बरसात से संभव है। 

Read More



Mediabharti