मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करते छात्र
गोवर्धन। मतदाता जागरूकता दिवस पर 25 जनवरी को छात्र छात्राओं द्वारा ज्यादा से ज्यादा देश के मतदाता मतदान करें, इसका आव्हान किया गया तथा छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में मतदाता को जागरूक करते हुए दिखाया गया एवं छात्र आकाश शर्मा बी0ए0 प्रथमवर्ष ने एक शानदार गायन प्रस्तुति करते हुए देश के सभी मतदाताओ को जागरूक होने का आव्हान किया। इस कार्यक्रम की प्रेरणा राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत डा0 प्रतिमा के0आर0 काॅलेज द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा0 सुनील चतुर्वेदी, श्याम बिहारी शर्मा पूनम वर्मा, बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, उपेन्द्र शर्मा, संजीव चैहान, विशाल शर्मा, श्रीमती पवन शर्मा, हरीबल्लभ शर्मा, कैलाश चन्द शर्मा, श्रीराम शर्मा, प्रवीन कुमार, कुमरपाल, मुरारीलाल, कैलाश चन्द, श्रीमती दीपा चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, दाऊजी गौड़ कल्पेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
Read More