मथुरा

राज राजेश्वरी की कलशयात्रा में शामिल भक्तगण जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलशयात्रा का किया भक्तों ने स्वागत भव्य हुए भुवनेश्वरी देवी के छप्पन भोग एवं फूलबंगले के दर्शन रात्रि जागरण में भक्त हुए मां राजराजेश्वरी की भक्ति में सराबोर मथुरा। मां भुवनेश्वरी देवी दरबार भक्त मंडल शंकर गली धौली प्याऊ में श्री भुवनेश्वरी देवी व श्री भुवनेश्वर महादेव का वार्षिकोत्सव ओपी मिश्रा (भगतजी) पीठाधीश्वर के संरक्षण में चैदह लोक, नौ खण्ड, सात द्वीप, कोटान कोट, भुवनों की ब्रह्माण्ड नायिका मां मणीद्वीपवासिनी राज राजेश्वरी श्री भुवनेश्वरी देवी का शनिवार सुबह 8 बजे पंचामृत अभिषेक हुआ। शनिवार पूर्वान्ह 12 बजे देवी भुवनेश्वरी की महाआरती के पश्चात विशाल भव्य कलश यात्रा पुलिस चैकी धौली प्याऊ से दोपहर एक बजे प्रारंभ हुई। जिसमें सैकड़ों की तादाद में महिलाएं, पुरुष व बच्चे सम्मलित हुए। सुन्दर परिधानों से सजी हुई महिलाओं ने अपने सिरों पर कलश लिये हुए थीं। कलश यात्रा में गुजरात से भी बड़ी संख्या में भक्तजनों ने भाग लिया। बैण्ड बाजों की धुन पर भक्तजन नाचते-गाते चल रहे थे। बच्चों के हाथों में लगे जय माती दी के झंडे कलशयात्रा की शोभा बनाए हुए थे, पुलिस चैकी धौली प्याऊ से शंकर गली तक सारे रास्ते में पुष्प वर्षा होती रही, पूरी सड़क फूलों से पट गई। जगह-जगह धौली प्याऊ के दुकानदारों ने कलश यात्रा को रोक-रोककर स्वागत किया। कलश यात्रा दोपहर तीन बजे मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां पीठाधीश्वर भगतजी ने सभी भक्तों को स्वल्पाहार कराया। कलश यात्रा में नेहा, नीतू, सुनीता शर्मा, साधना बंसल, हर्षलता सिंह, मंजू देवी, प्रभा, राखी, नंन्दनी, गायत्री देवी, कीर्ति, कमलेश, प्रीति, मधु, रचना माहेश्वरी, कविता अग्रवाल, मानता यादव, दुर्गेश, रेखा यादव, मंजू, राधारानी, शीलादेवी, कीर्ति अग्रवाल, उर्मिला, कमला, शालू शर्मा यमुनापार, सुनीता, राधा गोयल, ओमवती,  सरोज गौतम, देवकी, नीता शर्मा वैन गुजरात, माया शर्मा वैन गुजरात, हर्षा वैन गुजरात, उमा वैन गुजरात, गोपी शर्मा वैन, भारती वैन, मंजूला वैन, मीरा वैन, नलिनी वैन आदि शामिल रहीं। सायंकाल पांच से मां भुवनेश्वरी देवी के छप्पन भोग का आयोजन हुआ। उसके पश्चात देररात मां भगवती का जागरण प्रारंभ हुआ। जिसका संचालन ओपी मिश्रा भगतजी ने यज्ञ में आहूति देकर किया। भक्तों की अपार भीड़ के बीच मां शारदा देवी के भजनों का गुनगान हुआ। जिसको सुन भक्त मां की भक्ति में सराबोर हो गए। आज (रविवार) दोपहर से विशाल भण्डारे का आयेाजन प्रारंभ होगा। भुवनेश्वरी भक्त मंडल समिति ने सभी लोगों से भंडारे में भाग लेने का अनुरोध किया है। 

Read More

मथुरा। अज्ञात व्यक्ति धोखाधड़ी पूर्वक शिकायतकर्ता की न केवल मोटर साइकिल ले गया बल्कि मोटर साइकिल वापस न कर उसने अमानत में खयानत भी कर दी। थाना फरह के अंतर्गत आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गुरूदेव ढावे से एक अज्ञात व्यक्ति कस्बा फरह के धीमर पाडा मौहल्ले के निवासी रामेश्वर के पुत्र सौख से धोखाधड़ी पूर्वक उसकी मोटर साइकिल संख्या यू0पी0 85 टी0 5614 को ले गया। यहीं नही उसने मोटर साइकिल वापस न कर अमानत में खयानत तक कर डाली। घटना की रिपोर्ट रामेश्वर ने थाना फरह में दर्ज करा दी है।

Read More

मथुरा। नामजद लोगो ने शिकायतकर्ता के पिता के साथ गाली गालौज, मारपीट कर न केवल उनका हाथ तोड डाला बल्कि उन्हें जान से मारने तक की भी धमकी दे डाली। थाना हाइवे के अंतर्गत गांव खामनी निवासी इस्लाम पुत्र दिलदार व उसके तीन अन्य साथियो ने अपने ही गांव के निवासी सौदान खाँ के साथ उनके ही घर के सामने गाली गलौज कर लाठी डंडो से मारपीट कर डाली। आरोपियो द्वारा की गयी मारपीट में सौदान खाँ का हाथ टूट गया। यहीं नही आरोपी जाते-जाते उसे जान से मारने की भी धमकी दे गये। घटना की रिपोर्ट घायल के पुत्र शाहबुद्दीन ने सभी आरोपियो के विरूद्ध थाना हाइवे में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

Read More

मथुरा। विश्व हिन्दू परिषद मथुरा की एक बैठक 25 जनवरी को दउोपहर 3 बजे सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर मथुरा में आहूत की गयी है जिसमें 1 फरवरी को डीएवी इन्टर कालेज गोवर्धन में आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियांें के सन्दर्भ में विचार विमर्श किया जायेगा। उक्त जानकारी नगर मंत्री गोकुलेश गौतम ने दी हैं।

Read More

मथुरा। थाना हाइवे पुलिस ने तीन मोटर साइकिल, 2 एक्टिवा व एक तमंचा समेत एक आरोपी को पकड़ा। पकड़े गये आरेापी का एक अन्य साथी मौके से भाग जाने में सफल हो गया। मुकुन्दपुर मार्ग स्थित भगत सिंह के प्लाट के पास से शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे उप निरीक्षक के0पी0 सिंह ने हीरा सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी सेवला थाना उच्चैन जनपद भरतपुर राजस्थान को 3 मोटर साइकिल, 2 एक्टिवा तथा एक 315 बोर के तमंचा मय दो जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ा। पकड़े गये आरोपी का एक अन्य साथी राजू अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग जाने में सफल हो गया।

Read More

मथुरा। जनपद के अलग अलग स्थानो पर हुई सडक़ दुर्घटनाओ में एक युवक की मौत हो गयी वही एक अन्य युवक घायल हो गया। थाना जमुनापार के अंतर्गत गांव अलीपुर निवासी श्रीचंद का 28 वर्षीय पुत्र जयवीर मोटर साइकिल संख्या डी0एल0 95 क्यू 9186 से अपने पड़ौसी अरूण (30) पुत्र महेश के साथ जा रहा था। वह अभी बलदेव मार्ग स्थित राधारानी मंदिर के समीप ही पहुंचा था कि तभी कार संख्या यू0पी0 85 वाई 1193क ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल पर सवार जयवीर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि मोटर साइकिल चालक अरूण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता ने कार के अज्ञात चालक के विरूद्ध थाना जमुनापार में दर्ज करा दी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया।  थाना मांट के अंतर्गत भद्रवन होटल के पास मैक्स गाड़ी संख्या यू0पी0 85 ए0टी0 0373 ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी जिसमें मोटर साइकिल चालक 35 वर्षीय प्रमोद पुत्र तेरसिंह निवासी नगला घूरे गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक मोटर साइकिल से दूध देने जा रहा था कि तभी उसकी मोटर साइकिल की चैन उतर गयी थी। वह मोटर साइकिल को साइड से खड़ी कर चैन चढ़ा रहा था कि तभी यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना की रिपोर्ट कपिल देव पुत्र प्रमोद कुमार ने मैक्स चालक वशीर खौँ पुत्र यासीन खाँ निवासी सुरीर के विरूद्ध थाना मांट में दर्ज करा दी है।

Read More



Mediabharti