मथुरा

मथुरा। श्री आर्दश अग्रवाल सेवा समिति द्वारा 18वाॅ सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थानीय बीएसए कालेज के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सादाबाद के विद्यायक देवेन्द्र अग्रवाल, डा0 अशोक अग्रवाल, पूर्वमंत्री रविकान्त गर्ग, विनोद कसेरे, सतीशचन्द्र ब्रजवासी थे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम का प्रारभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में नेहा संग नितिन, लवली संग रिन्ूकू, चचंल संग विवेक, सोनी संग रवि, हेमलता संग ओमप्रकाश, रामा संग मनोज, भारती संग सोनू, कमलेश संग राकेश, ज्योति संग दाऊदयाल, लक्ष्मी गुप्ता संेग हरीश और साधना संग योगेश का सामूहिक विवाह हिन्दू रिति रिवाज के अनुसारर सम्पनन कराया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने सभी 11 जोड़ों को सोने के आभूषण आदि देकर विदा किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह का यह आयोजन बढ़ा ही अनुकरणीय है ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जहाॅ निधर््न व्यक्तियों को सहायता मिलती है वहीं फिजूली खर्ची पर भी लगाम लगती हैं। डा0 अशोक अग्रवाल ने कहा कि उक्त परम्परा से जो लोग आर्थिक कमजोरी के चलते अपने बच्चों के परिणय संस्कार को लेकर चिन्तित रहतें है उन्हें ऐसे कार्यक्रमों से सहायता मिलती हैं। पूर्व राज्यमंत्री रवीकान्त गर्ग ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को फिजूली खर्ची से बचाने का सन्देश देते हैं। वहीं इसी से जुड़ें परिचय सम्मेलन से वर व वधू पक्ष को सम्बन्ध जोड़नें में मदद मिलती हैं। इस अवसर पर आशीवर्चन को पधारे परम सन्त सतीक्षण जी महाराज ने कहा कि बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर माॅ सारस्वती की पूजा की जाती है और ऐसे सुभ समय में समिति द्वारा 11 युगलों को दम्पत्ति के रूप में बाध कर नये सुखी जीवन का मौका देना समिति की समाज के प्रति समर्पित भाव को दर्शाता हैं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महेश चन्द्र प्रेस वालें, स्वागत महामंत्री माधव शरण अग्रवाल, कन्हैयालाल बजाज, रमेश चन्द्र अगूठी वालें, गोबिन्द प्रसाद शोरा वालें, अशोक तस्वीर वाले, मोहनलाल सर्राफ, मनोज मुकुट, अश्वनी गर्ग, विशन दयाल सर्राफ, ने सभी मुख्य अतिथियों का दुपट्टा व वैच लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बसेरा ग्रुप  के चैयरमैन रामकिशन अग्रवाल, सुरेश चन्द्र सपारी वालें, नन्द किशोर अग्रवाल, कन्हैयालाल बजाज, महेश चन्द्र प्रेसवाले, माधव शरण अग्रवाल, आदि ने सम्बान्ध्ति किया। वहीं शालिनी शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में लक्ष्मी गुप्ता, महिमा अग्रवाल, डा. सरोज अग्रवाल, डा. आशा अग्रवाल, वविता अग्रवाल, मन्जू लता, लता रानी, राजकुमार अग्रवाल, विमला रानी, सन्तोष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, केएम अग्रवाल, महेश चन्द्र टेटीवाले, नेमीचन्द्र विन्दल, लक्ष्मण दास सोदागर, हरीमोहन मित्तल, राधागोबिन्द बैंक वालें, सत्य नारायण मुकुट वालें, गोवधर््न दास, महेश डेªस वालें आदि उपस्थित थे। संचालन मंत्री विष्णुदास अग्रवाल ने किया।

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउण्डेशन द्वारा क्रान्तिकारी योद्वा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128वी जयन्ती कृष्णा नगर बिजली घर पर मनाई गई। इस अवसर पर आजादी एवं सुभाष चन्द्र बोस शीर्षक पर एक संगोष्ठी का आयोजन लुकेश कुमार राही की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ बसपा नेता महेन्द्रपाल सिंह ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। महेन्द्रपाल ने सुभाषचन्द वोस को भारत माता का महान सपूत बताया। मास्टर पंचम सिंह ने कहा कि आजादी के आन्दोलन से देश के युवाओं व नेताजी को अनदेखा नहीं किया जा सकता। अध्यक्षता कर रहें लुकेश कुमार राही ने नेताजी सुभाष चन्द्र के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आकाशवाबू, ब्रजलाल कामरेड, सुमित कुमार, राजू सर, अशोक, राहुल चक्रवर्ती, जितेन्द्र सिंह, डा. जगदीश मुन्ना, विक्रान्त सिंह, चन्दन, कुन्जीलाल, शैलेन्द्र सिंह, जगन प्रसाद, बहादूर सिंह, आदि थे।  

Read More

मथुरा। श्री गिर्राज महाराज काॅलेज में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में छात्र छात्राओं एवं अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा विद्या की देवी सरस्वती की पूजा, अर्चना एवं हवन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ काॅलेज के उपसचिव आदित्य शुक्ला द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।  कार्यक्रम की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्यौहार हर वर्ष माह शुल्क की पंचमी को मनाया जाता है। जोकि प्रायः जनवरी या फरवरी माह में आती है। जिस प्रकार दिपावली पर धन एवं समद्धि के लिये लक्ष्मीजी की पूजा करते है। नवरात्रि पर शक्ति एवं साहस के लिये माॅ दुर्गा की पूजा करते है उसी प्रकार बसंत पंचमी पर ज्ञान और विद्या के लिये माॅ सरस्वती की पूजा करते है।  इसके तदोपरान्त अध्यापक अध्यापिकाऐं एवं छात्र छात्राओं ने बड़े ही हर्ष एवं उत्साह से पूजा में सक्रियता दिखाते हुए बढ़चड़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में सभी छात्र छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं को मिष्ठान वितरण किया गया।

Read More

 यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण की पदयात्रा को सफल बनाने हेतु तथा पदयात्रा से पूर्व आगामी एक फरवरी को दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाले विशाल एकदिवसीय धरना एवं सत्याग्रह के लिये लिये नरी गाँव के आदर्श जूनियर हाईस्कूल में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के अध्यक्षता में यमुना रक्षक दल द्वारा विशाल जनसभा की गई। जिसमें सैकड़ों यमुना भक्त एवं विधालय के छात्र-छात्रायें शामिल थे। जनसभा में 11 मार्च की पदयात्रा का आह्वान करते हुये आगामी धरने में शामिल होने के लिये लोगों से अपील की गई।  यमुना रक्षक दल के राष्ट्रय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना की अविरल धारा को लाने के लिये एवं हथिनी कुण्ड से माँ यमुना को मुक्त कराने के लिये सभी ब्रजवासियों को बड़ी संख्या में यमुना के इस आन्दोलन में भाग लेना होगा। यमुना की पीड़ा सबकी पीड़ा है, यमुना ब्रज की धरोहर है यमुना को स्वच्छ व अविरल बनाना हम सभी का कर्तव्य है। जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर ने कहा कि यमुना जब तक स्वचछ व अविरल नहीं हो जाती तब आन्दोलन जारी रहेगा सरकार को यमुना अविरल बनाने के लिये शीघ्र कदम उठायें। अब यमुना को मुक्त करा करा के ही दम लेंगे। उन्होने आगे कहा कि सभी को दिल्ली चलना है और यमुना को मुक्त कराना है। सभी ब्रजवासी एवं यमुना भक्तों ने यमुना मैया का नारा लगाते हुये अपना समर्थन दिया तथा सभी ने यमुना को मुक्त कराने हेतु संकल्प लिया। इसी कड़ी में छाता में यमुना शुद्धिकरण के लिये तथा पदयात्रा के लिये भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। ब्रजवासियों एवं यमुना भक्तों में यमुना को निर्मल और अविरल रूप में देखने की चाह पूर्ण रूप से पकड़ ली है।  इस अवसर पर राधाजीवन पोद्यार, निरंजन बाबू, दुर्गन सिंह, रामचन्द्र मास्टर, राधेश्याम सिंसोदिया, कुलदीप गुर्जर, बलवीर सिंह, रघुबर सिंह, मोहन मास्टर, मान सिंह, वीरपाल, शिवचरण, चन्द्रदेव आदि उपस्थि थे। कल दिनांक 28 जनवरी को गोकुल में होगी महापंचायत कल दिनांक 28 जनवरी को गोकुल के चिन्ता हरण आश्रम में नागा बाबा अखण्डानंद जी के सानिध्य में यमुना मुक्ति एवं शुद्धिकरण के लिये महापंचायत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होगें।   

Read More

राया। कस्बे के प्रमुखतम बजरंग हैल्थ क्लब के तत्वाधान में आयोजित बाडी बिल्डिंग चैम्पियिनशिप का आयोजन 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस के मौके पर कस्बा राया में बजरंग हैल्थ क्लब नागर रोड सिरिया वाली गली राया पर किया जा रहा। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मण्डल अध्यक्ष सन्तोष चतुर्वेदी के कर कमलों द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम मेें विशिष्ट अतिथि के रूप में दामोदरपुरा गांव के आन्दोलनकारी जुझारू नेता कंुवर सिंह निषाद भी शिरकत करेेंगे। यह जानकारी बजरंग हैल्थ क्लब के रविकान्त वर्मा ने दी है।

Read More

गोवर्धन। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद गोवर्धन इकाई द्वारा कस्वे की मुरारी कुं्ज के सभागार में नेताजी शुभाष चन्द बोस की 118 वीं जयंती के अवसर पर परिषद् द्वारा राष्ट्र व्यापी अभियान नशा मुक्त, पर्यावरण युक्त स्वच्छ भारत के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमे गोवर्धन क्षेत्र के सैकड़ो छात्रो ने भड़ चढ़ कर भाग लिया। नेता जी शुभाष चन्द बोस की 118 वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गोवर्धन इकाई द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान नशा मुक्त, पर्यावरण युक्त स्वच्छ भारत के तहत गोवर्धन कस्वे की मुरारी कुं्ज के सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गयी गोष्ठी में मुख्य अथिति के रूप में आये परिषद् के प्रदेश सहमंत्री आकाश चैधरी ने छात्रो को परिषद् के संगठन, रचनात्मक एवम् आंदोलन विषयो से अवगत कराते हुए नशा मुक्त, पर्यावरण युक्त स्वच्छ भारत का संकल्प दिलाया तो वही परिषद् के सदस्यों ने नेता जी शुभाष चन्द बोस अमर रहे के जमकर नारे लगाये। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सैकड़ो सदस्य मौजूद थे।

Read More



Mediabharti