मथुरा

मथुरा। गोकुल वैराज किसान संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मण्डल समिति के संयोजक ठाकुर डम्बर सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला और उन्हे गोकुल वैराज के अंतर्गत किसानो की भूमि का अब तक मुआवजा न मिलने की ओर ध्यान आकर्षित करते प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रतिनिधि मंडल ने अवगत कराया है कि गोकुल वैराज में राजस्व ग्राम पंचायतो के 942 परिवारो की भूमि अधिकृत की गयी थी। इसके बावजूद किसान सोलह साल से मुआवजा मिलने की मांग करते आ रहे है, लेकिन उन्हें न्याय के बदले लाठी चार्ज और पुलिस के उत्पीडऩ क शिकार होना पड़ा है। ज्ञापन में गजट के अनुसार केन्द्र सरकार के भ्ूामि अधिग्रहण के आधार पर सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिये जाने पिछले दिनो धरने में किसानो पर लगाये गये सभी फर्जी मुकदमे वापिस लेने। किसानो को उनकी फसल का मुआवजा दिये जाने डूब क्षेत्र व संक्रमणीय भूमि के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत की जमीन पर नवीन पट्टो पर रोक लगायी जाने की मांग की गयी है।  

Read More

मथुरा। देश की आजादी के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले राष्ट्र के महान नेता सुभाष चन्द्र बोस की 130 वाँ जन्म दिवस जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में मनाया गया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की छवि पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनो द्वारा प्रेरणास्पद प्रसंगो पर चर्चा की गयी। जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। राष्ट्रीय कांगे्रस के अध्यक्ष से उन्होने 1939 में त्यागपत्र दे फार्वड ब्लॉक की स्थापना की तथा अंग्रेजो के खिलाफ आजादी के आंदोलन में युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित किया। आपके द्वारा दिया गया नारा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। आज भी हमारी रगो में स्फूर्ति पैदा कर देता है। इस अवसर पर मलिक अरोड़ा, ब्रजमोहन बाल्मीकि, महेन्द्र गौतम, प्रताप मास्टर, अब्दुल जब्बार, आशुतोष भारद्वाज, उमाशंकर शर्मा, कमलेश चैधरी, शिम्मी बेगम, अलवी हाजी, पूरन कौशिक, वेदांत शर्मा, चैधरी भाप सिंह, अशोक किरार, अलवी हाजी, दिनेश सनवाल, बबलू चैहान, सागर माहौर आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी ने अपनी विज्ञिप्ति में जनपद मथुरा के विकलांगजनों को सूचित किया है कि पेंशन या भरण पोषण अनुदान प्राप्त करने हेतु कार्यालय जिला विकलांगजन विकास अधिकारी कक्ष सं0 33 राजीव भवन मथुरा में शासन के निर्देेशानुसार अपने आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ विकलांगता प्रमाण पत्र की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छाया प्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा आय प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से जमा कराये। उन्होंने यह भी बताया कि जिन विकलांगजनो ने अपने आधार कार्ड नही बनवाये है वह जनसुविधा, केन्द्र लोकवाणी, आयोजित शिविर पर उपस्थित हो कर आधार कार्ड बनवाकर शीघ्र से शीघ्र कार्यालय में जमा कराये अधिक जानकारी के लिए दूरभाष सं0 0565 2471450 पर सम्पर्क कर सकते है। बिना आधार कार्ड के विकलांग पेंशन का कोई आवेदन पत्र जमा होगा और न ही विकलांग पेंशन भेजा जाना सम्भव होगा।  

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अवगत कराया है कि आधार कार्ड योजना के अन्र्गत मथुरा जनपद में आधार बनाने का कार्य होम लाईफ बिल्ड काॅन प्रा0लि0 द्वारा सम्पादित किया जा रहा है। आधार कार्ड नामांकन एवं जारी करने का कार्य पूर्णतः निःशुल्क है। उन्होंने नागरिकों को सूचित किया है कि आधार कैम्पों में अधिक से अधिक संख्या में पहॅचकर अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड नामांकन के सम्बन्ध में प्रस्तुत किये गये आवेदन की प्राप्ति रसीद अवश्य लें। इस सम्बन्ध में एजेन्सी के किसी कर्मचारी अथवा जनता के व्यक्ति द्वारा पैसे की माॅग की जाये तो उसकी सूचना इस कार्यालय में दूरभाष सं0 05652470218 पर तत्काल दी जायें। ऐसे तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा सके। आधार कार्ड शासन, प्रशासन, केन्द्र एवं रराज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये आवश्यक है।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक करते एडीएम वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र कुमार सचान एवं उद्यमी मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने बैठक में आये हुए उद्यमियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उद्यमियों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जायेगा। एकल विन्डो अथवा मेज पर उद्यमियों की समस्याओं को निस्तारित किया जायेगा ताकि उनको इधर उधर न भटकना पड़े। उन्होंने उद्यमियों द्वारा अवगत करायी गयी समस्याओं के सम्बन्ध में उन्होंने उद्योग विभाग सहित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बताये गये कार्यों का निस्तारण शीघ्र से शीघ्र से पूर्ण कर उन्हें अवगत करायें और यदि कोई समस्या आ रही हो तो उससे अवगत कराकर उसका निस्तारण करायें। अपर जिलाधिकारी ने गत बैठक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए औद्योगिक सुरक्षा संबंधी समस्याओं, एकल मेल व्यवस्था या निवेश मित्र के अन्तर्गत विभिन्न विभागों को पे्रषित स्वीकृति हेतु लंबित प्रकरण, विद्युत कनेक्शन की स्वीकृति पर विचार किया गया। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनापत्ति प्रमाण पत्र सहमति पत्रों की समीक्षा सहित अग्निशमन विभाग से संबंधित आवेदन पत्रो पर भी संज्ञान लेकर विचार किया। बैठक में वृन्दवन में जलभराव की स्थिति, मसानी से गोकुल रेस्टोरेन्ट तक स्ट्रीट लाइट लगाने तथा मसानी से कल्याण करोती तक अंधे मोड़ पर संकेत सूचक बोर्ड लगाने के र्निेर्देश भी सम्बन्धित अधिकरियों को दिये गये। उन्होंने उद्यमियों से अपील की है कि प्लास्टिक निर्मित किसी भी वस्तु का प्रयोग वे अपने उद्योगों में न करें। सहायक श्रमायुक्त ने अवगत कराया है कि उद्यमियों की समस्याओं पर शीघ्र निर्णय लेकर उन्हें निस्तारित किया जाता है फिर भी यदि किसी उद्यमी की कोई समस्या हो तो वे उनसे मिलकर उसका समाधान करा सकते है। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारियों सहित व्यापारियों की ओर से रमेश बिन्दल तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। थाना कोसीकलां पुलिस ने जनता में भय व आतंक फैलाने के पाँच आरोपियो के विरूद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की है। थाना प्रभारी अरविन्द कुमार ने गांव कादौना निवासी कृष्ण गोपाल पुत्र रामशरन व चार अन्य लोगो को जनता में भय व आतंक फैलाने के कारण उनको गुंडा एक्ट में निरूद्ध किया है।

Read More