मथुरा

गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गाॅव पाडल में बीती रात्रि को गाॅव में लगे मोबाईल टावर की बेटरी चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने पकड कर थाना पुलिस को सौपा है। पाडल में एक आईडिया, बोडाफोन, ऐयरटेल मोवाईल का टाबर लगा है। जहाॅ 24 बेटरियाॅ बिजली जाने के बाद टावर को चालू रखने के लिये लगी हुई थी जिन्है बीती रात्रि को आधा दर्जन चोरो ने मोबाईल टावर पर आकर खोल लिया और प्रेस लिखी लाल कलर की क्वालिस गाडी नम्वर डीएल 3सी एस 2527 में रख कर ले जाने लेगे तभी टावर के आलार्म सिस्टम की आवज ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीण मौके पर जा पहुॅचे जिन्है देख चोर मौके से भागने लगे जिसमें एक चोर गाडी सहित ग्रामीणो ने पकड लिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुॅच गई जहाॅ ग्रामीणों ने गाडी सहित चोर को पुलिस को सौप दिया। बही अन्य साथी भाग जाने में सफल रहे है। 

Read More

मथुरा। जनपद के दो थाना क्षेत्रों में मिलें युवकों के शव की सूचना से क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। सूचनाओं पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थलों का निरीक्षण कर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं युवकांे के परिजनों ने हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना हाईवें क्षेत्र के रेलवें अलवर पुल के नीचें से पुलिस ने मोती कुन्ज निवासी मुकुल कुमार के शव को बरामद किया हैं। पुलिस ने शव को कब्जें में कर घटना से युवक के परिजनों को अवगत कराया। सूचना पर पहुंचें परिजनों ने मुकुल की हत्या कर रेलवें लाइन के पास फैके जाने की बात कहीं हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं दूसरी घटना थाना बलदेव क्षेत्र के बलदेव खन्दोली मार्ग पर नहर की पुलिया के पास से पुलिस ने आगरा स्थित विलोचवपुरा निवासी हरेन्द्र नामब युवक का शव बरामद किया हैं। पुलिस ने युवक के शव को कब्जें में कर घटना से हरेन्द्र के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर आये हरेन्द्र के परिजनों ने हत्या कर शव यहाॅ फैके जाने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने हरेन्द्र के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

सरस्वती कुण्ड पर भव्यता से मनाया मां सरस्वती का जन्मोत्सव मथुरा। बसंत पंचमी पर्व को लेकर भारी भीड़ के बीच हजारों महिला पुरुष बच्चों ने यमुनापार स्थित दुर्वासा ऋषि के मंदिर पर पहुंचकर दर्शन किये तथा पीले मिष्ठान का भोग लगाया गया। बसंत पंचमी के पर्व को लेकर दुर्वासा ऋषि मंदिर पर सुबह शाम तक मेला लगा रहा। लोग नावों से पल्लीपार जाकर दर्शन करते देखे गये। इस मौके पर भीड़ को देखकर मंदिर के नजदीक खाने-पीने की वस्तुओं का बाजार भी लगा। बसंत पंचमी पर्व को लेकर गली मौहल्लों बाजारों में चैराहे तिराहों पर होली का डांडा गाढ़ा गया। ज्ञात हो कि बसंत के दिन होली का डांडा गढ़ जाता है। इसी उपलक्ष्य में माता सरस्वती पर अबीर गुलाल से भी पूजा की गई। बसंत पंचमी के पर्व को लेकर ब्रजवासियों द्वारा आज अपने घरों में साफ सफाई करके माता सरस्वती का आव्हान करके उनके चित्र पर, मूर्ति आदि की विधि विधान से परिवारीजनों ने पीले फूल पीला भोग तिल के लड्डू, रेवड़ी गजक आदि का भोग माता सरस्वती को अर्पण किया तथा पीले परिधानों में माता को संवारा गया। वृंदावन, गोवाधर््न, गोकुल, महावन, नंदगांव, बरसाना में भी माता सरस्वती की पूजा का पर्व भव्यता से मनाया गया। बसंत पंचमी के महापर्व को लेकर मथुरा में सिद्व प्रसिद्व मसानी स्थित सरस्वती कुण्ड स्थित सरस्वती मंदिर में आज मां सरस्वती का जन्मोत्सव पूजा सेवा करके भव्यता से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के हजारों नर नारियों बच्चों ने इस मंदिर पर जाकर पूजा सेवा दर्शन भोग आदि अरोगे। वहीं मंदिर के सेवायत महंत कृष्ण कुमार शर्मा टुनटुन द्वारा विगत वर्षो से चली आ रही भंडारा प्रसाद सेवा को भी भव्यता से कराया गया। मंदिर को सजाया गया तथा पीले वस्त्र पीले फूल तथा रेवड़ी गजक का भोग लगाया गया। 

Read More

मथुरा में विकास गंगा मोदी हेमा भाजपा की देन- डी0पी0 गोयल मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा को हेरिटेज सूची मे शामिल करने के बाद प्रथम बार 40 करोड़ की किश्त देने पर केन्द्रीय नगर विकास विभाग का मथुरा भाजपा ने साधुवाद दिया व एनसीआर क्षेत्र में मथुरा को शामिल करने के लिए केंद्र सरकार से शीघ्रता से प्रक्रिया पूर्ण करने अपेक्षा के साथ धन्यवाद दिया भजापा के राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा मथुरा की पुरानी मांग पर मथुरा को हेरिटेज सिटी मे शामिल किया गया था तदोपरांत वायदों को क्रियान्वयन में बदलते हुए 40 करोड़ की प्रथम किस्त जारी करने पर मोदी जी व् वैकेया नायडू का आभार प्रकट किया तथा मथुरा के विकास में मोदी जी की व्यक्तिगत रूचि का हवाला देते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा की मथुरा के समग्र विकास व् यमुना शुद्धिकरण के लिए मोदी सरकार व् भाजपा की प्रतिबद्धता है भाजपा सभी वायदों को पूरा करेगी लोगो की अपेक्षा पर भाजपा खरी उतरेगी  भाजपा जिलाध्यक्ष डीपी गोयल ने मथुरा में विकास गंगा को गति देना भाजपा मोदी व् हेमामालिनी की देन बताया इसी क्रम में प्रसादम योजना हेरिटेज सिटी व् अब एनसीआर में मथुरा को शामिल करने की प्रक्रिया उसी का हिस्सा है मथुरा भाजपा इस मांग को काफी समय से उठाती रही है भाजपा निकाय अध्यक्षों का समूह इस सन्दर्भ में मुख्यमंत्री से हेमामालिनी के साथ मिल चूका है व् केंद्र में श्रीकांत शर्मा इस सन्दर्भ में लगातार प्रयास रत रहे है हर्ष व्यक्त करने वालो में जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, प्रणतपाल सिंह, अजय पोइया, रविन्द्र पाण्डेय, रघुवर तोमर, डीएन गौतम, प्रभात चोधरी, रामकिशन पाठक, मनीषा गुप्ता, मुकेश गौतम, भगवत रूहेला, जगपाल सिंह, ज्ञानेंद्र राना, हीरा सिंह, धर्मवीर शर्मा, भगवत पाण्डेय, तरुण सेठ कारिन्दा सिंह, बंटी चैधरी, केपी सिंह, संजय शर्मा आदि शामिल है।

Read More

  रोटी की जुगाड़ में बीत गया मथुरा के इन बच्चों का गणतंत्र दिवस! कैसे चलेंगे ये बच्चे उन्नति की डगर पर...और कैसे बनेंगे अच्छे नेता कल के.   Photo Credit: Pavan Gautam

Read More

मथुरा। नेशलन गल्र्स चाइल्ड डे पर वढ़तें कदम के तहत कामकाजी बच्चों ने शहर में एक रैली का आयोजन किया। रैली का प्रारंभ जिला परिवीक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली डीपीओं कार्यालय कलेक्टेªट चैराहा से लेकर सीएमओं कार्यालय तक निकाली गई। रैली में बच्चें बेटी है देश की आन वान, और शान कन्या भूण हत्या बन्द करों, बेटी बचाओं बेटी पढा़ओं आरदि स्लोगनों से सजी तख्तिया लेकर चल रहें थे। इस अवसर पर बढ़तें कदम संगठन की राज्य सचिव 15 वर्षीय तुलसी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि लड़किया देश के भविष्य हैं अगर लड़की पढ़ी लिखी हो तो वह देश के निर्माण में निर्णायक की भूमिका निभाती है लेकिन हमारा दुर्भाग्य है कि हमारे देश के भविष्य को गर्भ में ही मार दिया जाता हैं। संगठन की राज्य अध्यक्ष 14 वर्षीय पूजा ने कहा कि आज के समय में लड़किया पढ़ लिख कर निरन्तर आगे बढ़ रही हैं। श्रीमती इन्दिरा गान्धी ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनकर देश का गौरव बढ़ाया था और इसी क्रम में वर्तमान में तो लड़किया चाॅद तक पहुंच गई हैं। मैं चाहती हू कि सभी लड़कियों को पढ़नें व आगे बढ़नें का अवशर मिलना चाहिए। रैली को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव चांदनी ने कहा कि हम सभी को लड़की होने पर गर्भ होना चाहिए क्योंकि हम ही एक माॅ बेटी, बहन और पत्नी की भूमिका निभाते हैं।

Read More



Mediabharti