मथुरा

मथुरा। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में एक प्रसूता महिला ने एक चार चार बच्चों को जन्म देकर सभी को आचार्य चकित कर दिया। महिला द्वारा एक साथ चार बच्चों की जन्म देने की आस पास क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।  मिली जानकारी के अनुसार शहर के मेहता नर्सिग होम कृष्णानगर पर आज धौली प्याऊ निवासी पूनम नाम की महिला को प्रसूति के लिए भर्ती कराया गया। जहाॅ उक्त महिला ने एक बेटा व तीन बच्चियों को जन्म दिया। महिला द्वारा एक साथ चार बच्चों के जन्म होने से चिकित्सक भी आचश्र्य चकित रह गई। धीरे धीरे यह खबर आस पास के क्षेत्र में भी फैल गई। बच्चों को देखनें के लिए अस्पताल में क्षेत्रीय लोगों का ताता लग गया। यह खबर पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। चिकित्सकों ने जच्चा व बच्चा अभी तके स्वस्थ्य बताया है लेकिन चारों बच्चें बेहद कमजोर बताये जा रहें हैं।  

Read More

मथुरा। अज्ञात चोर अलग अलग स्थानो से स्थापित दुकानो के ताले तोडक़र लाखो का सामान व नगदी चुरा ले गये। कस्बा नौहझील निवासी भीकम चंद पुत्र कढेरमल कस्बे में ही दुकान करते है। अज्ञात चोर उनकी दुकान का ताला तोडक़र दुकान में से करीब दो लाख रूपये का सामान व साढे 13 हजार रूपये चुरा ले गया। पीडि़त दुकान स्वामी ने घटना की रिपोर्ट थाना नौहझील में दर्ज करा दी है। इधर, थाना गोविन्द नगर के अंतर्गत शिव आश्रम स्थित राजू गुप्ता पुत्र दिनेश चंद गुप्ता निवासी आर्य समाज मार्ग अंतापाड़ा की दुकान का ताला तोडक़र शिव आश्रम निवासी श्रीमती ब्रजेश कुमार पत्नी सुनील व उसके आधा दर्जन अन्य साथियो ने दुकान में से न केवल सामान चुरा लिया बल्कि दुकान पर भी कब्जा कर लिया। घटना की रिपोर्ट पीडि़त दुकान स्वामी ने सभी आरोपियो के विरूद्ध न्यायालय का आदेश प्राप्त कर थाना गोविन्द नगर में दर्ज करा दी है।  

Read More

मथुरा। उ0प्र0 शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग लखनऊ की विज्ञप्ति संख्या 1208/जीन 14 वि0स0 3/2014 दिनांक 29 दिसम्बर 2014 के द्वारा पूर्व में घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची मेें जन नायक कर्पूरी ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री बिहार के जन्म दिवस जयन्ती को सम्मलित करते हुए दिनांक 24 जनवरी 2015 को सर्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।  

Read More

मथुरा। बिचपुरी पुलिस ने बस से उतरती सवारियो की जेब काटने का प्रयास करते एक आरोपी को पकड़ा। थाना राया की बिचपुरी चैकी क्षेत्र के अंतर्गत वम्बा की पुलिया पर रोडवेज बस से उतरने व बस में चढऩे वाली सवारियो की जेब काटने का प्रयास में उनकी जेब टटोलते प्रधान आरक्षी सतपाल सिंह ने जुगेन्द्र पुत्र होतीलाल निवासी होतीवाला थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ को पकड़ लिया।

Read More

मथुरा। नामजद आरोपियो ने घरो में घुसकर महिलाओ व लड़कियो के साथ मारपीट कर पथराव कर दिया। थाना नौहझील के अंतर्गत गांव चिण्डौली में वहीं के निवासी जगदीश सिंह पुत्र छीतर सिंह अपने तीन अन्य साथियो के साथ अपने ही गांव के निवासी रामवीर पुत्र प्यारे लाल के मकान में घुस गया। आरोपियो ने घर की महिलाओ व लड़कियो के साथ मारपीट कर जान  से मारने की धमकी देते हुये ईट पत्थर फेंककर पथराव कर दिया। वहीं आरोपी जगदीश सिंह ने घर में घुसकर उसके परिवारीजनो पर हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अपने ही गांव के निवासी रिंकू पुत्र गिर्राज समेत चार लोगो के विरूद्ध थाना नौहझील में रिपोर्ट दर्ज करायी है। थाना जमुनापार के अंतर्गत गांव रामनगर में स्थानीय निवासी बच्चू सिंह पुत्र शीशपाल अपने एक अन्य साथी के साथ अपने ही गांव के निवासी कान्हा पुत्र लक्ष्मण सिंह के मकान में घुस गया। आरोपियो ने गृह स्वामी के साथ गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हमलाकर दिया। यही नही आरोपी जाते जाते ईट पत्थर मारकर घर का सामान भी तोड़ फोड़ गये। पीडि़त गृह स्वामी ने घटना की रिपेार्ट दोनो आरोपियो के विरूद्ध थाना जमुनापार में दर्ज करा दी है। कोतवाली छाता के अंतर्गत निवासी कस्बा छाता व उसके एक अन्य साथी ने महावीर सिंह पुत्र छिद्दी सिंह निवासी गांव रहेडा थाना बरसाना के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की नीयत से उसे गोली मार दी। घटना की रिपोर्ट महावीर सिंह के भाई ने आरोपियो के विरूद्ध कोतवाली छाता में दर्ज करा दी है। इधर, नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आजाद नगर निवासी राहुल पुत्र शिवदत्त व उसके आधा दर्जन अन्य साथियो ने अपने ही पड़ौसी ओम प्रकाश पुत्र प्रेमसिंह की पुत्री के साथ अश्लील हरकत कर दी। लडक़ी द्वारा मना करने पर आरोपियो ने गाली गलौज कर उसे जान से मारने तक की धमकी दे डाली। घटना की रिपोर्ट पीडि़त लडक़ी के पिता ने सभी आरोपियो के खिलाफ न्यायालय का आदेश प्राप्त कर कृष्णा नगर पुलिस चैकी में दर्ज करा दी है।  

Read More

आज दिनांक 24 जनवरी को गोविन्द मठ वृन्दावन में आचार्य प्रवर ए0एस0 विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य मे तथा यमुना रखक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के अध्यक्षता में  बसंत पंचमी के सुअवसर पर यमुना रक्षक दल दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक की गयी। बैठक में जंतर-मंतर पर होने एकदिवसीय धरने के लिये तथा 11 मार्च को मथुरा से दिल्ली तक की पदयात्रा के लिये आचार्य जी के निर्देशन में प्रचार तथा जनसम्पर्क अभियान के लिये यमुना रक्षक दल का काफिला के लिए रवाना हुआ। दिल्ली प्रदेष अध्यक्ष हरदयाल कुशवाह ने कहा कि यमुना को कैद से मुक्त कराने के लिये एवं दिल्ली में गिर रहे नालों को रोकने के लिये तथा सरकार को चेतावनी देने हेतु एक फरवरी को दिल्ली जंतर मंतर पर हजारों लोगों के साथ एकदिसीय धरना दिया जायेगा। इस अवसर पर जनक गुर्जर को यमुना रखक दल का  मथुरा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में दिल्ली प्रदेश हरदयाल कुशवाह, दिल्ली प्रभारी मदनलाल गौतम, जनक गुर्जर, मुनेन्द्र यादव भज्जू, टिल्लन रिक्षारिया, राजा मंशूरी, दिनेश कुमार गुप्ता, कंवर राजेश सिंह, अजय शर्मा, चरण सिंह, भरत सिंह, आदि उपस्थित थे।    

Read More



Mediabharti