मथुरा

श्री मान मन्दिर, श्रीमद् पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान में अब तीब्रता आ रही है। अभियान द्वारा अब मथुरा जिले में ही नहीं बल्कि उससे बाहर भी आगरा, होडल, फरीदाबाद कानपुर, इलाहाबाद  आदि स्थानों पर यमुना मुक्तिकरण अभियान के कैम्प कार्यालय खोले जा रहे है जिससे भारी संख्या में लोग अभियान से जुड़ सके । इसी क्रम में यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा रेलवे क्रासिग रावतपुर कानपुर महानगर में अभियान का क्षेत्रिय कैम्प कार्यालय खोला गया है जिसके माध्यम से  कानपुर के हजारों भक्त यमुना आन्दोलन से जुड़ेगें। इस अवसर पर यमुना मुक्तिकरण अभियान के व्यासचार्य श्री महेशचन्द्र आचार्य, श्री भक्त शरण जी महाराज, अशोक आचार्य जी, मोहन जी, ब्रजरज आश्रित, आदि उपस्थित रहे।  यमुना मुक्तिकरण अभियान ने गांवो में गठित की अभियान की ग्राम कमेटी  यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री और सहसंयोजक सुनील सिंह ने गांवो में जन संपर्क कर ग्रामवासियों से 15 मार्च को यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न किया और गांवो में अभियान की ग्राम कमेटी गठित कर पदाधिकारियों को 15 मार्च की यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई। अभियान द्वारा खामनी में जनसंपर्क किया गया जिसमें ग्रामवासियों द्वारा अभियान के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया अभियान की टीम द्वारा गांव में प्रचार सामग्री वितरित कर ग्राम कमेटी गठित की गई जिसमें डाॅ जे.एस हरसाना , शिवचरन, लीला सिंह, नबाब खाँ आदि को गांव पदाधिकारी बनाया गया। यमुना  मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कहा कि 15 मार्च को जाने वाली पदयात्रा में ब्रजवासियों की सशक्त भूमिका की आवश्यकता है। ग्राम वासियों द्वारा हाथ उठाकर जय यमुना मैया के नारे लगाते हुये पदयात्रा में भाग लेने का संकल्प लिया। इसके बाद अभियान की टीम जुल्हेदी पहुॅची वहाॅ भी अभियान की ग्राम कमेटी गठित की गई। सभी ग्राम वासियों ने कहा पिछले यमुना आन्दोलन में हम सभी ने बढचढ कर भाग लिया था और इस बार पूर्व से भी ज्यादा संख्या में भाग लेगे और कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। हमारे लिये श्री रमेश बाबा का आदेश भगवद आदेश के समान है एवं इस बार हम ब्रजवासी यमुना मैया को मुक्त कराकर ही ही लेगे। इस अवसर पर कुंवर जैन, ब्रजेश, खेम सिंह, महिपाल, पदम सिंह, राम सिंह, नवल सिंह, बाबा भगत राम, रतन सिंह, श्याम सुन्दर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।   

Read More

विद्युत पोल के करन्ट से मृत सांड  गोवर्धन। आज दिन भर पड़ी रिम झिम वरसात के चलते जहां जन जीवन बुरी तरह प्रभावित रहा वहीं जीव जन्तु और आवारा जानवर जगह जगह आशियाने के साथ भोजन की तलाश में भटकते नजर आये। आज कस्बे के सौंख अडडा पर एक सांड़ को भोजन की तलाश में भटकना भारी पड़ गया और वह अपने जीवन से ही हाथ धो बैठा। दरअसल विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक विद्युत पोल में आ रहे करन्ट से चिपक कर इस सांड की दर्दनाक मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के प्रमुखतम सौंख अडडा पर पिछले लम्बे समय से एक विद्युत पोल में करन्ट आ रहा था जिसकी शिकायतें भी अनेकों बार यहां तैनात अवर अभियन्ता सुखवीर सिंह, उपखण्ड अधिकारी राजकुमार के साथ साथ विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी लाइन मैन आदि से की गयी थी लेकिन कभी भी किसी ने भी इस ओर घ्यान देना उचित नहीं समझा। वैसे भी विद्युत विभाग सिर्फ हादसों के बाद ही कमियांे पर ध्यान देना उचित समझता है उनसे पहले नहीं। आज सुबह से ही पड़ रही सर्द हवाओं और रिमझिम वारिश के साथ पड़ रही भीषण ठण्ड के चलते जहां लोग अपने अपने घरों में ही छिपे रहे वहीं आशियाने और भोजन की तलाश में घूमता एक सांड कस्बे के प्रमुतम चैराहा सौंख अडडा पर भटक रहा था इसी दौरान वह यहंा उसी खम्बे की चपेट में आ गया जिसकी लोग पिछले लम्बे समय से करन्ट आने की शिकायत करते चले आ रहे थे। सांड विद्युत खम्बे से चिपक गया और काफी देर तक तड़पता रहा लेकिन वारिश के चलते किसी ने भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। अन्त में काफी देर तड़पने के बाद सांड ने करन्ट से दम तोड़ दिया। इसे लेकर कस्बे के लोगों में विद्युत विभाग की लापरवाही के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।

Read More

मथुरा। जनपद में सर्दी के बढ़ते प्रकोप की वजह से लोगो के रोजमर्रा के कार्य भी नही हो पा रहे है। वहीं आज बुधवार को तेज ठंडी हवाओ के साथ सुबह से ही पड़ने लगी बारिश ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया लोग सुबह से ही दिन भर ठण्ड बारिश और सर्द हवाओं से ठिठुरते रहे। गुरूवार बुधवार की रात्री से हल्की बरसात व बूंदाबांदी के चलते लोग ठंड से बेहद परेशान नजर आये। रात में पारा बढ़ जाने से जहां बूढ़े बच्चे बीमार हो रहे है। मौसम विभाग के अनुसार बर्फीली हवाओ व बूंदा बांदी का लगभग 36 घंटे तक जारी रहने का अनुमान है। हल्की बूंदा बांदी से शहर ताल तलैया में तब्दील हो कर रह गया है। बाजारो और गली मौहल्लो में कीचड़ व गंदगी की फिसलन से दुपहिया वाहनो के पलटने से तमाम वाहन चालक चुटैल हो रहे है। नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक विद्युत विभाग द्वारा खोदी गयी सडक़ो के गड्डो तक को नही भरवाया है। सडक़ो पर जगह जगह मिट्टी फैलने की वजह से शहर में अत्याधिक फिसलन हो रही है। फिलहाल मौसम के कारण लोग खासे परेशान है। इसके चलते लोगो के दिनभर घरो में दुबके होने के कारण सडक़ो पर इक्का दुक्का वाहनो के अलावा सन्नाटा ही पसरा रहा।     

Read More

यमुना जैसी धार्मिक नदी का अविरल प्रवाह आवश्यकः राजपाल यादव इलाहाबाद माघ मेले में यमुना को लेकर आयोजित सभा में उपस्थित सन्तजन मथुरा। वृन्दावन से इलाहाबाद माघ मेंले के लिये रवाना हुयी यमुना मुक्तिकरण अभियान की टीम द्वारा संगम पर साधु सन्तों एवं शंकराचार्यो से भेंट कर यमुना मुक्ति में समर्थन और सहयोग मांगा। साथ ही 23 जनवरी को होने वाले विशाल सन्त सम्मेलन में भाग लेने को आमन्त्रित किया गया। अभियान के महेशचन्द्र शास्त्री व भक्तशरण जी द्वारा अनन्त विभूषित शक्ति पीठाधीश्वर शंकराचार्य शारदानन्द सरस्वती जी ने संगोष्ठी में भाग लिया। संगोष्ठी मे यमुना का यमुनोत्री से इलाहाबाद संगम तक शुद्ध अविरल प्रवाह बनाने पर विचार विमर्श किया गया। संगोष्ठी में उपस्थित सभी सन्तों द्वारा यमुना को मुक्त कराने हेतु पूर्ण सहयोग की बात कही और कहा कि पूरा सन्त समाज धर्म की रक्षा के लिये सदैव तत्पर है। शंकराचार्य शारदानन्द सरस्वती ने कहा कि वह स्वयं यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में उपस्थित रह कर सभी सन्त समाज को इस अभियान में पूरी शक्ति लगाने का आवह्न करेगें। महेशचन्द्र शास्त्री व भक्तशरण महाराज ने संगोष्ठी में अपने विचार रखते हुये कहा कि आज संगम तक यमुना का जल नहीं पहुॅचता है क्योकि संगम से सैकड़ो किलोमीटर पहले ही हरियाणा में यमुना को बांध दिया गया है। अभियान की सन्त मण्डली द्वारा शंकराचार्य निश्चलानन्द सरस्वती से मिल उनका आर्शीवाद प्राप्त किया और उनको अभियान की 15 मार्च की पदयात्रा के विषय में अवगत कराया। उन्होने यमुना के लिये अभियान के प्रयासों को सराहा। अभियान की सन्त मण्डली ने बाॅलीबुड के मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव से मुलाकात की और यमुना मुक्ति के प्रयासों से अवगत कराया। राजपाल यादव ने कहा कि यमुना जैसी देश की सभी धार्मिक नदियों का अविरल प्रवाह होना आवश्यक है। यमुना को निर्मल बनाने का प्रयास बहुत ही सराहनीय है यह सभी के लिये आवश्यक है। मैं इस अभियान से अन्य बाॅलीबुड कलाकारों को जोड़ने का प्रयास करूगा और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तक यमुना मुक्ति की बात को पहुॅचाऊगा। सन्त मण्डली में व्यासाचार्य महेशचन्द्र शास्त्री, भक्तशरण जी, सोमेश जी, कपिल, अशोक आचार्य, नीलमणि आदि मौजूद थे। वृन्दावन में आज निकलेगा यमुना मुक्ति को मशाल जूलूस यमुना मुक्ति को वृन्दावन वासियों को जाग्रत करने और 15 मार्च को निकलने वाली पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न करने के लिये मशाल जूलूस आज शुक्रवार को निकलेगा। जूलूस अभियान की नगर ईकाई द्वारा शाम को छोटी  सब्जी मण्डी में अलवर वाली कुंज से प्रारम्भ होकर, बनखण्डी, लोई बाजार, रेतिया बाजार, प्रताप बाजार, अनाज मण्डी, नगर पालिका गोपीनाथ बाजार होते हुये केशी घाट पर सम्पन्न होगा। इसमें भारी संख्या में यमुना भक्तों द्वारा भाग लेकर लोगो से पदयात्रा मे भाग लेने का आवह्न किया जायेगा। कामां के नवनिर्वाचित सरपंचो ने लिया यमुना मुक्ति का संकल्प यमुना मुक्ति अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कामां तहसील के सुनहरा, राधानगरी, बिलौंद, कनवाड़ा आदि गांवों में जनसंपर्क कर नव निर्वाचित सरपंचों से संपर्क किया। उन्होंने ग्रामवासियों से यमुना मैया की रक्षा को उनकी आवश्यकता आने पर 15 मार्च की पदयात्रा में बढचढ कर भाग लेने की अपील की। सभी नव निवार्चित सरपंचो ने ग्रामीणां के साथ पदयात्रा में भाग लेने का संकल्प लिया।   

Read More

ठेकेदार ने पालिकाध्यक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप वृन्दावन। वृन्दावन में विधुत विभाग के ठेका कर्मचारियों द्वारा डाली जा रही भूमिगत केबिल को लेकर चल रहें खुदाई कार्य के दौरान पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने मौके पर पहुंच कर कार्य कर रहें कर्मचारियों को कार्य करने से रोकतें हुए हड़का दिया। जिसेंसे कुपित हो ठेकेदार ने पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम पर उसे व कर्मचारियों के साथ गाली गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने पहुंच गया।  घटनाक्रम के अनुसार पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम को क्षेत्रीय नागरिकों से लगातार विधुत ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा पुरे वृन्दावन क्षेत्र की सड़कों को गैर कानूनी व मनमानी तरीके से खोदे जाने की शिकायत की थी। जिसमें रविवार को पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम चीरघाट क्षेत्र में खुदाई किये जाने की जानकारी मिलनें पर पहुूंच गये और वहाॅ कार्य कर रहें कर्मचारियों से रात के अन्धेरे में दुर्घटना की आशंका के मदद्ेनजर खुदाई रात की बजाय दिन में खुदाई करने की बात कहीं जिस पर ठेका कर्मचारी पालिकाध्यक्ष से अभद्रता करने लगें जिस पर पालिकाध्यक्ष व ठेकेदार के नौक झौक हो गई और पालिका अध्यक्ष ने खुदाई कार्य को तत्काल प्रभाव से बन्द करा दिया। जिससे कुपित हो ठेकेदार अशोक सिंह अपने कर्मचारी मयूल, परवेश, रहीम, एवं बजूल के साथ कोतवाली पहुंच गया और पालिकाध्यक्ष पर गाली गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मामलें की जाॅच करने की बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहीं हैं। वहीं क्षेत्र के लड्डू, वैभव, विजय इत्यादि का कहना है कि ठेकेदार कर्मचारी केबिल डालनें के नाम पर पालिका द्वारा हाल ही में बनाई गई सड़कों को बेतरतीब तरीके से खोदने में लगा है जिससें नगर वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने बताया कि यह विधुत ठेकेदार पालिका को नवीन सड़कों को पालिका को बिना विश्वास में लिये खुदाई कर रहें है जबकि इनकों पालिका में पहलें से ही खुदाई का नक्शा देना चाहिये था जिससें की खुदाई वाले क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कुछ समय बाद कराया जा सकता था जिससे पालिका को आर्थिक नुकसान होने से बचाया जा सकता है लेकिन ठेका कर्मचारियों की मनमानी व लोगों के विरोध के चलते फिलहाल कार्य को रूकवा दिया गया हैं।

Read More

मथुरा। प्राथमिक विद्यालय बाकलपुर व चन्द्रनगर में तैनात शिक्षिकाओं ने उन्हे विद्यालय से हटाने के लिए बाध्य करने को लेकर एक शिकायती मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया है। शिक्षिकाओ का कहना है कि उनके अथक प्रयासो की वजह से ही दोनो ही विद्यालय ए ग्रेड की श्रेणी में आये है। इसके बाद ही इन विद्यालयो को माडल स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। अलावा इसके बाकलपुर के विद्यालय को आदर्श स्कूल में शामिल करते हुये वहां के प्रधानाचार्य को पुरस्कृत भी किया गया। इसके बावजूद भी शिक्षा अधिकारी उनकी योग्यता व लगनशीलता को नजरन्दाज कर उन्हें विद्यालय से हटाये जाने के लिए उन्हे बाध्य कर रहे है। शिक्षिकाओ का कहना है कि अधिकारी चन्द्रनगर के विद्यालय को अंगे्रजी माध्यम के अनुसार किये जाने के कारण ऐसा कर रह है जबकि वे शिक्षिकायें न केवल सभी शैक्षिक योग्यतायें रखती है बल्कि अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने में भी सक्षम है।  प्राथमिक विद्यालय बाकलपुर में तैनात शिक्षिका श्रीमती रंजना श्रीवास्तव, श्रीमती संजू, श्रीमती मालिनी कुलश्रेष्ठ, श्रीमती अंजना राना तथा चन्द्र नगर विद्यालय में कार्यरत रश्मि वर्मा व श्रीमती पुष्पा रानी ने अपने हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र में जिलाधिकारी से उनके तैनाती स्थल पर ही यथावत रहने दिये जाने की मांग की है।

Read More



Mediabharti