मथुरा

मथुरा। धीरेन्द्र प्रताप सिंह उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अवगत कराया है, कि दिनांक 25 जनवरी 2015 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर जनपद के दो सर्वश्रेष्ट कार्यकर्ताओं को लखनऊ में पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होने बताया है कि के0आर0 गल्र्स महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता एवं स्वीप को आर्डीनेटर श्रीमती प्रतिमा गुप्ता तथा राजकीय इन्टर काॅलेज मथुरा के कैम्पस एम्बेसडर वेद प्रकाश को 25 जनवरी 2015 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जायेगा।  

Read More

मथुरा। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 उमाशंकर शर्मा ने जनपद के समस्त प्राचार्य, निदेशक, प्रधानाचार्य महाविद्यालय, इन्जीनियरिंग, मैनेजमैंन्ट, मेडीकल संस्थान, आई0टी0आई0 एंव इन्टर मीडियेट संस्थाओं को सूचित किया है, कि विशेष सचिव, न्याय एंव अधिकारिता मत्रांलय भारत सरकार द्वारा समस्त पात्र दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के आधार नम्बर अनिवार्य किया गया है। अतः आप अपनी शिक्षण संस्था में कैम्प लगवाकर अध्ययनरत छात्र छात्राओं के आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे की प्रत्येक पात्र छात्र छात्राओं को आधार कार्ड दिनांक 31 मार्च 2015 तक उपलब्ध हो सके और वर्ष 2015-16 से छात्रवृत्ति हेतु भरने वाले आॅनलाईन आवेदन पत्रों में आधार नम्बर लिन्क किया जा सके।

Read More

मथुरा। जनपद के राया, कोसी छाता के बन्द पड़ें बस अड्डों को शासन ने अब नीलामी किये जाने के आदेश दिये हैं। मिली जानकारी के अनुसार उ0प्र0 सड़क परिवहन निगम ने जनपद मथुरा के राया, छाता, कोसी बस अडडों की नीलामी करने के आदेश जारी किये हैं। इस तरह के आदेश रोडवेज विभाग के आरएम को प्राप्त हो चुके हैं। नीलामी की प्रक्रिया शीघ्र अपनाई जायेगी।

Read More

मथुरा। अपर जिला मजिस्ट्रेट कानून व्यवस्था एवं जाॅच अधिकारी ने अवगत कराया है कि दिनांक 17 जनवरी को दिन में करीब 3.30 बजे जिला कारागार मथुरा में बन्दियों के दो गुटों में गोलीबारी की घटना घटित हुई है जिसके फलस्वरूप बन्दी पिन्टू उर्फ अक्षय सोलंकी की मृत्यु हो गयी तथा बन्दी राजेश टोंटा, राजकुमार व दीपक मीणा घायल हो गये। इस सम्बन्ध में थाना सदर बाजार में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराये है। इसी प्रकार दिनांक 17 जनवरी को ही जिला कारागार मथुरा में बन्दियों के दो गुटों में गोलीबारी में घायल बन्दी राजेश शर्मा उर्फ टोंटा की हालत गम्भीर होने के कारण रात्रि 11ः00 बजे जिला अस्पताल मथुरा से आगरा के लिये रैफर कर दिया गया था। घायल बन्दी राजेश उर्फ टोंटा को आगरा ले जाते समय थाना फरह क्षेत्र में रात्रि करीब 11.30 बजे दो कारों में सवार 5-6 युवकों ने एम्बुलेन्स में जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायर किये जिससे घायल बन्दी राजेश शर्मा उर्फ टोंटा की मृत्यु हो गयी तथा अन्य कई व्यक्ति घायल हो गये। इस घटना के सम्बन्ध में थाना फरह में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया, उक्त दोनों प्रकरणों की जाॅच अधोहस्ताक्षरी को सौपी गयी है। इसके सम्बन्ध में सर्वसाधारण को सूचित किया है कि इन घटनाओं से सम्बन्धित कोई भी व्यक्ति अपना साक्ष्य, ब्यान अधोहस्ताक्षरी जाॅच अधिकारी के कक्ष में 10 दिवस के अन्दर उपलब्ध करा सकते है।  

Read More

पुलिस छावनी में तब्दील दानघाटी मंदिर गोवर्धन। गिर्राज दानघाटी मंदिर सुरक्षा कर्मियों के घेरे में है जहाँ देश में आंतकी हमले की आशंकाओें को लेकर दानघाटी मंदिर की सुरक्षा जिले के पुलिस अधिकारियोे ने गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में प्रभु दर्शन को उमडने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये मंदिर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। और मंदिर के गेट पर मैटल डिटैक्टर से श्रद्धालुओं की जाॅच कर ही प्रवेश दिया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर भारत आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर देश की खुफिया एजेन्सियों ने धार्मिक स्थानो सहित स्कूल हवाई अडडे रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर सघन चैंकिग कर आतंकवादी संगठनों पर नजर बनाये रखने के लिये सभी राज्यों को हाईअलर्ट जारी किया है। बही अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ताजमहल देखने के आगरा आ सकते है उनके आगमन को लेकर मथुरा आगरा अलीगढ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की दिल्ली मींटिग की गई है जिसमें धार्मिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था के लिये हाई अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली मीटिंग से लोटने के बाद ही मथुरा के पुलिस अधिकारियों ने जिले भर के धार्मिक स्थानों को हाईअलर्ट जारी कर मंदिर देवालयों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। वही गोवर्धन का गिरिराज दानघाटी मंदिर पीएसी जवानों के सुरक्षा घेरे में है जहाॅ थाना प्रभारी द्वारा मंदिर के गेट पर मैटल डिटैक्टर लगा कर श्रद्धालुओं की चैंकिग कर प्रभु दर्शन कराये जा रहे है।  

Read More

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के गाॅव महौली में हुई मारपीट की रिपोर्ट न्यायालय के आदेश से पीडि़त ने पुलिस में दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश पुत्र रवीन्द्र गौतम निवासी निवासी गाॅव महौली थाना हाईवें ने रिापोर्ट दर्ज कराई है कि हनीफ पुत्र नामालूम निवासी पुष्पबिहार कालौनी थाना हाईवें ने अपने आध दर्जन साथियों के साथ घर में घुसकर गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी हैं।  

Read More



Mediabharti