मथुरा

हाथरस के सांसद राजेश दिवाकर का स्वागत करते स्थानीय लोग गौरक्षा कानून को पैरवी करेंगे सांसद गोवर्धन। हाथरस के भाजपा सांसद राजेश दिवाकर ने कहाकि गिरिराज धरा में चारों ओर गंदगी का आलम नजर आता है। धार्मिक स्थली की सफाई व्यवस्था के लिए वह जिला प्रशासन से मिलकर योजना तैयार कराएंगे। भारतीय संस्कृति में गोमाता में देवों का वास बताया जाता है। वह प्रधानमंत्री से मिलकर गोकशी रोकने को कानून बनाने की पैरवी करेंगे। तथा गोशाला संचालकों से मिलकर गोवंश के पालन को योजना तैयार करेंगे। सांसद राजेश दिवाकर ने गोवर्धन पहुंचकर दानघाटी गिरिराज के चरणों में नमन किया। सेवायत पवन कौशिक ने मंत्रोच्चारण से सांसद को गिरिराज पूजा कराई। स्थानीय लोगों ने राजेश दिवाकर का दुपट्टा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रेम शंकर, सतेन्द्र कौशिक राजीव कौशिक, साजन, मुकेश कौशिक, विनोद, संजीव, विवेक, आदि तमाम लोग मौजूद थे।

Read More

जनपद स्तरीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन कर लौटे सिद्धि विनायक काॅलेज के छात्र एवं शिक्षकगण मथुरा। विगत 16 जनवरी से कल 18 जनवरी तक युवा कल्याण एवं प्रदेशिक विकास दल मथुरा द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 2014-15 में श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें बी0ए0 के छात्र महेन्द्र पुत्र बादाम सिंह, कृष्ण गोपाल पुत्र भगवान सिंह व आकाश शर्मा पुत्र बबली शर्मा का प्रदर्शन अति उŸाम रहा। इन छात्रों को जिला युवा कल्याण एवं प्रदेशिक विकास दल अधिकारी जयपाल सिंह एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रदेशिक विकास दल अधिकारी रीतराम सिंह द्वारा अति उŸाम प्रथम, द्वितीय प्रमाण पत्र दिये गये एवं आकाश शर्मा पुत्र बबली शर्मा को उत्कृष्ठ गायन प्रदर्शन करने पर एक हजार रूपये की धनराशि ईनाम स्वरूप दी गयी। शिविर से लौटे छात्रों को महाविद्यालय के प्रबन्धक एनके शर्मा एवं प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी द्वारा सम्मानित किया गया एवं छात्रों को इसी प्रकार राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक कार्यक्रमों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर श्याम बिहारी शर्मा, पूनम वर्मा, बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, उपेन्द्र शर्मा, डा0 संजीव चैहान, विशाल शर्मा, श्रीमती पवन शर्मा, हरीबल्लभ शर्मा, डा0 कैलाश चन्द शर्मा, श्रीराम शर्मा, डा0 प्रवीन कुमार, कुमरपाल, मुरारीलाल, कैलाश चन्द, श्रीमती दीपा चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, दाऊजी गौड़, कल्पेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

ब्रज मण्डलीय सारस्वत बााह्मण समिति की नव निर्वाचित कार्यकारिणी  मथुरा। ब्रज मण्डलीय सारस्वत बााह्मण समिति का त्रिवर्षीय चुनाव कृष्णा नगर के राम नगर स्थित हरिश्चन्द्र सारस्वत के निवास पर 18 जनवरी को सम्पन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। समिति की नवीन कार्यकारिणी में हरिश्चन्द्र सारस्वत को अध्यक्ष, कुंवरपाल को सारस्वत सचिव, कृष्ण मुरारी लाल सारस्वत को उपाध्यक्ष, जीवन किशोर सारस्वत को कोषाध्यक्ष, पंकज सारस्वत को उपसचिव, सुरेश चन्द सारस्वत को संगठन मंत्री, उमेशचन्द सारस्वत को प्रचार मंत्री, कार्यकारिणी में राधाचरण सारस्वत, अमित सारस्वत, अनिल सारस्वत, राजीव सारस्वत, सुरेशचन्द्र सारस्वत कारब वाले शामिल किये गये। बैठक में संस्था को गति देने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी का जो पदाधिकारी या सदस्य लगातार तीन बैठकों में उपस्थित नहीं होगा उसकी कार्यकारिणी की सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाएगी। लेकिन संस्था का सामान्य सदस्य बना रहेगा। बैठक की अध्यक्षता वयोवृद्ध सेवानिवृत्त डीआरओ जमुना प्रसाद सारस्वत ने की। चुनाव अधिकारी रमाकान्त सारस्वत ने निर्विरोध चुनाव सम्पन्न होने पर सजातीय बन्धुओं को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक 1 फरवरी को होगी। जिसमें स्मारिका सारस्वत जागृत के द्वितीय संस्करण के प्रकाशन को गति देने और इसके विमोचन के बारे में विस्तृत रूप रेखा तैयार की जाएगी।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज 20 जनवरी 2015 मंगलवार को तहसील महावन में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जनपद भर के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

Read More

बल्देव। राष्ट्रीय इंटर कालेज के प्रवक्ता डा0 अनोखेलाल पांडे का बीती रात निधन हो गया। उनकी उम्र 61 वर्ष थी। उनका अंतिम संस्कार खडैरा घाट स्थित यमुना पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र नीरज पांडे ने दी। श्री पांडे के आकस्मिक निधन से कस्बा व शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके चिर-परिचित व शुभचिंतकों का उनके आवास पर आकर ढांढस बंधाने का दौर जारी है। स्व0 पांडे ब्रजभाषा के प्रसिद्ध लेखक व कवि थे। उनके निधन पर बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, बलभद्र शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज, मंदिर रिसीवर राम कटोर पांडे, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, उद्योगपति मनीष कौशिक, मेरूकांत पांडे, अरूण पांडे आदि ने शोक संतृप्त परिवार को दुःख की घडी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

Read More

बल्देव। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा की एक बैठक कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चेयरमैन शिवशंकर वर्मा द्वारा की गयी। बैठक में स्वर्णकारों के साथ उत्तर प्रदेश में हो रही लूटपाट की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गयी तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर स्वर्ण व्यवसायियों के साथ आये दिन हो रही घटनाओं पर नियंत्रण की मांग की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से स्वर्ण व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान करने व शस्त्र लाइसेंस प्रदान की मांग की गयी। बैठक में चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा, यूसी वर्मा, पंकज स्वर्णकार, हेमेंद्र प्रताप टुन्नू, मोहनीश वर्मा, कुलदीप स्वर्णकार, डा. दिनेश, मनोज कैलाश नाथ, नवीन वर्मा, सुनील वर्मा, राजू वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti