मथुरा

वृन्दावन। श्री मान मन्दिर, श्रीमद् पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन (भानू) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना का शुद्ध अविरल प्रवाह पुनः ब्रज में आये इस पावन संकल्प के साथ यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा निरन्तर प्रयासरत है। दिनांक 11 जनवरी रविवार को लीगल वेलफेयर एडवोकेट सोसायटी के पधाधिकारी अधिवक्ता गण यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पहुॅचे और उन्होने श्री यमुना महारानी की मुक्ति के लिये चल रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान समर्थन दिया। सोसायटी के संयुक्त सचिव एड. रितेश शाह ने कहा कि यमुना की वर्तमान स्थिति किसी भी व्यक्ति के लिये असहनीय है। हम सभी अधिवक्ता गण अभियान के साथ है। उन्होने घोषणा की कि 19 जनवरी को अधिवक्ता गणों द्वारा न्यायालय परिसर में 1 दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जायेगा एवं मथुरा जिलाधिकारी को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम यमुना मुक्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा।

Read More

मथुरा। प्रदेश में बढ़ती ठंड के चलते प्रदेश के सभी कक्षा तक के विद्यालयों को बन्द कर दिया गया हैं। इस सन्दर्भ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरपाल सिंह यादव ने बताया है कि सचिव बेसिक शिक्षा संजय सिन्हा के निर्देश पर जनपद में कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को 14 जनवरी तक बन्द कर दिया गया है तथा 15 जनवरी को मकर सक्रान्ति का अवकाश होने के कारण अब सभी विद्यालय 16 जनवरी को यथावत खोले जायेगे।

Read More

आगरा में शमसाबाद रोड पर यमुना मुक्तिकरण अभियान के क्षेत्रिय कैम्प कार्यालय का उद्घाटन श्री मानमन्दिर, श्रीमद् पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा यमुना आन्दोलन को गति देने व आगामी पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिये क्षेत्रिय कार्यालय खोले जा रहे जिसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगो तक यमुना मुक्ति का आवह्न पहुॅचाया जा सके। इसी क्रम में अभियान द्वारा आगरा महानगर में आन्दोलन को धार देने के लिये आगरा में शमसाबाद रोड स्थित राजेश्वर मन्दिर में अभियान के क्षेत्रिय कैम्प कार्यालय का उद्घाटन 12 जनवरी सोमवार को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में अभियान के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आगरा के सैकड़ो नगरवासी भी उपस्थित रहे। कार्यालय का उद्घाटन प्रख्यात कथावाचक श्री विष्णु चैतन्य हरि जी एवं राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक सुनील सिंह व राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुअ ने कहा आगरा में विश्व के अजूबों में गिना जाने ताजमहल स्थित है जिसके उत्तरी भाग में यमुना जी प्रवाहित होती है आज बिना स्वच्छ यमुना के ताजमहल की भी सुन्दरता अधूरी है। यमुना में बह रहे जल के कारण आगरा में पेय जल और किसानों की कृषि को हानि पहॅुच रही है। इसलिये हम सभी को संगठित हो 15 मार्च के पदयात्रा में अभूतपूर्व संख्या में यमुना जी को लान के लिये दिल्ली चलना है। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय कथाव्यास केशव देव शास्त्री, सुनील शास्त्री, देवेन्द्र शास्त्री, बबलू भण्डारी, सज्जन शर्मा, मोन्टी, सोनू रावत, अवधेश शुक्ला, ऋषि दुबे ने उपस्थित होकर अपने विचार रखते हुये अभियान को हर संभव तरीके से सफल बनाने का संकल्प लिया।  मथुरा में नगर ईकाई द्वारा किया गया जनसंपर्क, नगर ईकाई में जोड़े नये पदाधिकारी यमुना मुक्तिकरण अभियान की मथुरा नगर ईकाई द्वारा नगर अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी के नेतृत्व में अभियान के लगभग 20 कार्यकर्ताओं द्वरीर औरंगाबाद, नरसिंह, जनरलगंज और आचार्यनगर क्षेत्र के सैकड़ो लोगो से जनसंपर्क कर 15 मार्च 2015 को होने वाली पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न किया गया। अभियान के नगरअध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी द्वारा नगर ईकाई में नये पदाधिकारियों को सौंपा गया जिनमें संजय सारस्वत को शहर मंत्री, रामबाबू वर्मा को शहर सचिव, मोहित यादव को शहर मंत्री और रिंकू चैहान को शहर सचिव बनाया गया। इस अवसर पर भाकियू भानू के शहर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत, गोविन्दा पंडित, राजेन्द्र सक्सैना, राज शर्मा आदि उपस्थित रहे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार डी.पी चतुर्वेदी द्वारा 17 जनवरी को अभियान द्वारा निकाले जा रहे मशाल जूलूस में समस्त शहर वासियों से भाग लेने का आवह्न किया गया।  प्रख्यात कथाव्यासाचार्य श्री विष्णु चैतन्य से मिले यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारी           श्रीमद् भागवत कथा के प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता श्री विष्णु चैतन्य जी महाराज से यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक, सहसंयोजक और महासचिव द्वारा भेंट की गई और अभियान द्वारा 15 मार्च की आगामी यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के विषय में अवगत कराया गया। उन्होने अभियान को हर प्रकार समर्थन देने का विश्वास जताते हुये आश्वस्त किया कि उनके आवह्न पर हजारों वैष्णव इस ऐतिहासिक पदयात्रा में निश्चित तौर पर भाग लेगे। 

Read More

गोवर्धन। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत विगत रात्रि सकरवा रोड पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के अज्ञात चालक ने बाइक सवार भाई बहिन को रौंद डाला जिससे बहिन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि भाई को गम्भीर अवस्था में निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतका के शव को पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं इस घटना से आक्रोशित मृतकों के परिजन भारी संख्या में थाने पर पहंुच गये और पुलिस पर आरोपी को तत्काल पकड़े जाने की मांग की।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव सकरवा रोड पर बीते रोज रात्रि करीब 6ः30 बजे अपनी बाइक से ग्राम देवसैरस निवासी रिंकू पुत्र कमल सिंह अपनी बहिन पिस्ता देवी उम्र करीब 20 बर्ष के साथ अडींग अपनी बडी वहन से मिलने गये थे। ये दोनो शायं को मोटर साइकिल से अपने घर वापिस लौट रहे थे। रास्ते में मलसराय बम्बा के समीप पहुंचे ही थे की सामने से तेज गति से आते एक ट्रेक्टर ने उनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी जिससे पिस्ता देवी बुरी तरह से घायल हो गई। पिस्ता देवी को उपचार के लिए स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पिस्ता देवी की मौत हो गई।

Read More

यमुना मुक्तिकरण को लेकर बैठक करते यमुना भक्त मथुरा। आज को आचार्य ए0एस0 विज्ञानाचार्य के सानिध्य में गोविन्द मठ वृन्दावन में यमुना शुद्धिकरण व 11 मार्च 2015 को होने वाली यमुना बचाओ की पदयात्रा को मजबूत बनाने के लिये विशाल हवन का आयोजन किया गया है। हवन के उपरान्त यमुना रक्षक दल द्वारा बैठक की गयी। जिसमें कई जिले के जिलाध्यक्ष व ब्लाॅक अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में पदयात्रा की रणनीति योजनाबद्ध तरीके से बनाई गयी। साथ ही बताया गया कि यमुना सफाई के लिये आगामी एक फरवरी को जन्तर मंतर पर होने वाले एकदिवसीय धरना दिया जायेगा जिसमें हजारों की संख्या में मथुरा व वृन्दावन से लोग पहुँचेंगे। बैठक में यमुना आन्दोलन को मजबूत बनाने के लिये कई नये पदाधिकारी व कार्यकर्ता बनाये गये जिनमें मुकेश सिंह बुलन्द शहर निवासी को यमुना रक्षक दल का राष्ट्रीय सचिव, मदन लाल गौतम दिल्ली एन0सी0आर0 प्रभारी, डाॅ0 राजवीर सिंह जिला प्रभारी, रमेश सिसोदिया यात्रा प्रभारी, शेलेन्द्र सिंह ब्लाॅक अध्यक्ष चैमुहां, ओमन पंडित जिला महासचिव, राधेश्याम सिसोदिया प्रदेश प्रचार मंत्री, विजय कुमार जादौन विकलांग संघ को जिलाप्रभारी बनाया गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि 21 जनवरी से हर ब्लाॅक में यमुना रक्षक दल का कार्यालय खोला जायेगा तथा 25 जनवरी से वाहन द्वारा प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसेदिया, राष्ट्रीय प्रचार सचिव विष्णुप्रिया, राष्ट्रीय सचिव अजय शर्मा, राष्ट्रीय सचिव कुँवर राजेश सिंह, राम कथा वाचक देवमुरारी बापू, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, विशन स्वरूप, चैमुँहा ब्लाॅक अध्यक्ष राधेश्याम सिसोदिया, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, जानकी शर्मा, अशोक यादव, सियाराम यादव, गिरिवर सिंह, लोचन सिंह, विवके महाजन, श्यामसुन्दर सागर, राजेन्द्र प्रताप सिंह,डाॅ0 राजवीर सिंह, मुनेन्द्र यादव भज्जू, मदन लाल गौतम, हरी सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More

जतीपुरा में पत्रकारों को बिकास कार्याें की जानकारी देती सांसद हेमा मालिनी व भाजपा कार्यकर्ता गोवर्धन। विकास खण्ड गोवर्धन के गाॅव अड़ीग में भाजपा सांसद हेमा मालिनी को पं0 मनोज शास्त्री द्वारा विधि विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना करा इण्टर लाॅकिंग सड़क का शिलान्यास कराया। गोवर्धन के गाॅव अंडी़ग में भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने 100 मीटर लम्बी इण्टर लाॅकिंग सडक का शिलान्यास किया। तत्पश्चात सिने स्टार भाजपा सांसद हेमा मालिनी अपने काफिले के साथ गिर्राज तलहटी स्थित गाॅव जतीपुरा पहुॅची जहाॅ पार्टी कार्यकर्ताओं सहित विमला देवी ने सांसद का पुष्प वर्षा व शाॅल उढ़ाकर जोशीला स्वागत किया। वही सांसद ने जतीपुरा की कोठारी गैस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि गोवर्धन के गाॅव अड़ीग में 100 मीटर इण्टर लाॅकिंग सड़क का कार्य कराया जा रहा है। और गोवर्धन में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये जल्द ही केन्द्र सरकार ओवर ब्रिज बनवाने जा रही है। जिसका कार्य करीव दो तीन माह के अन्तराल में शुरू होने जा रहा है। वही भाजपा के महामंत्री श्याम सुन्दर उपाध्याय ने सांसद हेमा मालिनी को जतीपुरा से गाॅठोली जाने वाले सडक मार्ग की मरम्मत कराने के लिये कहा। जहाॅ सांसद ने जल्द ही मार्ग की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर श्याम सुन्दर उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, ज्ञानेन्द्र सिंह राणा समाज सेवी, दीपक शर्मा, रघुवीर काका, प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, सत्तों ठाकुर, लालो प्रोहित, बाल मुकुन्द शर्मा, भगवान दास प्रोहित, हरेकृष्ण सैनी, सोनू ठाकुर ,जुगनू ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, सुनील बडोतिया पिच्चू बडोतिया आदि थे।

Read More



Mediabharti