मथुरा

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के ग्राम परसुआ पैट्रोल पम्प के पास कार ने वाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पिरसुआ के पैट्रोल पम्प के सामने कार संख्या यूपी 80 एएक्स 1599 के अज्ञात चालक ने कार को तेजी व लापरवाही से चलातें हुए सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ उपचार के दौरान जितेन्द्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजा हैं।  

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में विकास कार्यों की माह दिसम्बर 2014 तक की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होने कार्यों की समीक्षा में राम नोहर लोहिया ग्रामो का संतृप्तीकरण, ग्रामीण विद्युतीकरण, आन्तरिक गलियों में सी0सी0 रोड, समग्र ग्रामों में स्वच्छ पेयजल, आॅगनवाड़ी केन्द्रों हेतु भवन निर्माण, स्वच्छ शौचालय, निःशुल्क बोरिंग, कौशल विकास योजना, वृद्वावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति, समग्र ग्रामों को सम्पर्क मागों से जोड़ने, महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, इन्दिरा आवास योजना, पेंयजल हेतु हैन्डपम्पों के रिबोर तथा नये की स्थापना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा निर्मल धारा योजना में किये गये तथा किये जा रहे विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा में अच्छे कार्यों पर संतोश जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छूटे हुए शेष सभी विकास कार्य शीध्र से शीध्र पूर्ण करें ताकि शासन द्वारा जनहित किये जा रहे कार्यों का लाभ आमजन को मिल सके। उन्होने ग्रामीण अवस्थापना विकास निधि से वित्तपोषित परियोजनाओ की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा में कस्तूरबा गाॅधी बालिका विद्यालय, राजकीय हाईस्कूलों के भवन निर्माण, माॅडल स्कूल, भण्डार गृहों के निर्माण, राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज के भवन निर्माण को शीघ्र्र पूर्ण करके हस्तगत कराने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिये है। उन्होने मिड डे मील वितरण, समाजवादी पेंशन, छात्रवृत्ति, कृषि उपकरण वितरण आदि की भी समीक्षा की गयी। इस अवसर पर बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी तथा परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ए0के0 बाजेपेई ने किया तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास संस्था द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से तहसील मथुरा में नोन पेंशनर्स पूर्व सैनिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायतार्थ एक शिविर लगाया गया। जिसमें प्रशासन के सहयोग से ठंड से पीडि़त लोगों को सहायता प्रदान की गई। जिला सैनिक कल्याण पुर्नवास के ग्रुप कैप्टन विजय कृष्ण दत्ता ने पूर्व सैनिकों एव दिवंगत सैनिकों की पत्नियों के कल्याणार्थ विभिन्न चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी धीरेन्द्र सिंह सचान ने कहा कि सैनिकों पूर्व सैनिकों वीरांगनाओं व उनके परिजनों की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु जिला प्रशासन सदैव तत्पर है इस अवसर पर तहसील मथुरा के 57 नाॅन पैशनर व पूर्व सैनिकों के परिजनों को कम्बल वितरित किए गये। कार्यक्रम का संचालन खेमचन्द्र शर्मा नागेश ने किया।  

Read More

मथुरा। जनपद के विकास के लिए संकल्पित होने का दावा करने वाले मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की कार गुजारियों से उक्त विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो की हास्यास्पद स्थिति बनी हुई विगत माह नगर के दर्जन भर अवैध नवनिर्मित भवनों को विभाग द्वारा सील की कार्यवाही कर निर्माण कार्य रूकवाया गया था। उक्त कार्यवाही से आम जनमानस में सन्देश भी अच्छा गया कि शासन के निर्देशों पर अब पारदर्शिता पूर्ण कार्यवाही कर विभाग बिना नक्शा पास कराये भवन निर्माण नहीं होने देगा। मगर जैसे जैसे समय निकला विभाग की कलई खुलकर सामने आ गई। नगर मे तमाम सील लगें भवनों पर निर्माण कार्य बदस्तूर जारी हैं। विकास प्राधिकरण्ंा के कई भ्रष्ट जेई एवं बाबू नगर के भू माफियाओं से गठबन्धन कर विभाग को खुद राजस्व हानि करा रहें हैं। इसका जीता उदाहरण नगर के बीचों बीच मंडी रामदास में विगत दिनों देखनें को मिला जहाॅ रददी वालों के नाम से मशहूर भवन स्वामी द्वारा बेसमेन्ट का अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। जिसमें स्थानीय लोगों की शिकायत पर सचिव श्याम बहादूर सिंह द्वारा रूकवाये जाने के कड़ें निर्देश दिए और भवन को शील भी किया गया मगर उक्त निर्देशो की धज्जियां उनके ही विभाग के जेई ने भवन स्वामी से सैटिंग गैटिंग कर निर्माण को जारी करा दिया। उक्त मामलें की शिकायत की जानकारी पर मीडिया जगत से जुड़ें लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो मौके पर निर्माण जारी मिला। मीडिया कर्मियों को स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त निर्माण से आसपास के भवनों को खतरा उत्पन्न हो सकता हैं। स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से उपरोक्त निर्माण को रूकवानें हेतु विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन देने वालों में गिर्राज देवी, रामू सोनी, संजीव तोमर, गौरीशंकर, प्रधान, गिर्राज सिंह, सुनील गोस्वामी, आदि सहित दर्जनों लोग थे।  

Read More

वृन्दावन नगर के प्रमुखतम ख्याति प्राप्त और पद्मश्री सम्मान से नवाजे गये चित्रकार कन्हाई जी के नाम पर आज वृन्दावन के प्रमुख विद्यापीठ चैराहे का नामकरण किया गया। क्षेत्रीय सांसद और सिने तारिका हेमा मलिनी के कर कमलों से शिला पटिटका के अनावरण के मौके पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम के अलावा नगर के सैंकड़ो वरिष्ठजन, कला प्रेमी और भाजपाई भी मौजूद रहे।  

Read More

मथुरा। कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहें सदस्यता अभियान की अन्तिम तिथि अब और आगे बढ़ा दी गई हैं। जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने बताया कि प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देशानुसार काग्रेंस सदस्यता अभियान की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2014 से बड़ा 28 फरवरी 2015 तक कर दी गई हैं। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेंस जनों से अपनी अपनी सदस्यता वही पुरी कर 28 फरवरी तक जमा कराने की अपील की हैंै।

Read More



Mediabharti