पुलिस बल के साथ क्षेत्रवार बाॅटी गई जिम्मेदारी कलैक्ट्रेट सभागार में विद्युत अधिकारियों के साथ पत्रकार वार्ता करते डीएम राजेश कुमार मथुरा। प्रदेश की सपा सरकार ने पूरे प्रदेश में 24 घंटें विद्यूत सप्लाई दिये जाने से पूर्व प्रदेश में विद्युत चोरी रोकनें के लिए वृहद स्तर पर चैकिग अभियान चलाया जायेगा। उक्त चैकिग अभियान में अलग अलग क्षेत्रवार जिम्मेदारी बाटतें हुए क्षेत्रीय पुलिस भी तैनात किया गया हैं। इस सन्दर्भ में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कलेक्टैªट स्थित सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में 24 घंटें सप्लाई दिये जाने की योजना के तहत कदम दर कदम आगें बढ़ रही है इसी क्रम में प्रदेश में विद्यूत चोरी रोकनें के उद्देश्य से सभी जनपदों में विद्युत चैकिग अभियान शुरू किया जा रहा हैं। इसके लिए शहर क्षेत्र में छह टीम व देहात क्षेत्र में 21 टीमें गठित की गई हैं। उक्त टीमों के साथ क्षेत्रीय कोतवाली व थाना प्रभारी के साथ साथ पुलिस बल तैनात रहेगा। उक्त अभियान 12 जनवरी से 28 पफरवरी तक निरन्तर जारी रहेगा। चैकिग के दौरान विद्युत बकायेदारों से वसूली करने तथा वसूली नहीं करने पर विद्युत विच्छेदन करने, अथवा इसके बाद पुनः जोड़नें पर उनके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इसके अलावा चैकिग के दौरान ही मौके पर विद्युत कनैक्शन जारी भी किये जायेगे तथा कटिया डालकर विद्युत उपयोग करने वालों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही की जायेगी तथा मीटर से छेड़छाड़ पाये जाने पर 2003 व 2005 के तहत कार्यवाही कर रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त अभियान के तहत पुराने मीटर को हटाकर नये मीटर घर के वाहर लगाये जायेगे तथा स्वीकृत भार से अधिक विद्युत उपयोग पाये जाने पर विभागीय नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जनपद वासियों से विद्युत चैकिग अभियान में जनता से सहयोग करने की अपील की हैं। इस अवसर पर विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।
Read More




