मथुरा

मथुरा। उ0प्र0 खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी हृदय शंकर तिवारी आई0ए0एस0 का दिनांक 08 जनवरी 2015 को अपरान्ह 3ः00 बजे औरैया से प्रस्थान तथा सांय 6ः00 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग मथुरा पधारेंगे। जहाॅ वह मथुरा का निरीक्षण एवं प्रगति समीक्षा एवं तथा ईकाइयों का निरीक्षण करेगे। दिनांक 09 जनवरी 2015 को प्रातः 11ः00 बजे मथुरा से गौतम बुद्ध नगर के लिये प्रस्थान कर जायेगे।

Read More

मथुरा। गोबिन्द राम गोयल चैरिटेबिल ट्रस्ट कोलकत्ता के सौजन्य से कल्याण करोति मथुरा द्वारा संचालित डा0 केएल गर्ग मैमोरियल कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में कल्याण धाम प्रांगण में निःशुल्क पोलियों शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बाबा बलराम दास जी महाराज ने कहा कि आज का दिन सौभाग्य का दिन हैं। गोबिन्द राम गोयल चैरिटेबिल ट्रस्ट से सौजन्य से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों पोलियों रोगी लाभ प्राप्त कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि दीन हीन की सेवा से वड़कर कोई पुण्य नहीं है और दूसरों को दूख देने से बड़ा कोई अधर्म नहीं हो सकता। समाजसेवी डा. एसके. शर्मा ने कहा कि अपने लिए तो सभी करते है जो दूसरे के लिए करता है वह सच्चा मानव हैं। जो दूसरों की मदद करते है ईश्वर उनकी मदद करता हैं। पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग ने कहा कि नर रूपी नारायण रोगियों के शरीर में दुर्भाग्य से विकृति आ गई है इस विकृति को दूर करने के लिए कल्याण करोति पूर्ण रूप से मानवता की सेवा में लगी हैं। उधोगपति कौशल किशोर अदलक्खा ने कहा कि पीडि़त मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है हमारे जीवन का उद्देश्य पीडि़त मानव की सेवा होना चाहिए। डा. बीके तिवारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि पोलियों से पीडि़त विकलांग भाई अपने पैरों पर खड़ें होकर चल सकें तथा सही प्रकार से अपना जीवन यापन कर सकें। संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त शिविर में 164 पोलियों से पीडि़त रोगियों ने पंजीकृत कराया जिसमें जयपुर के विख्यात अस्थि रोग विशेशज्ञ डा. बीके तिवारी, व डा. आरबी शर्मा की टीम ने 76 पोलियों रोगियों के आॅपरेशन किये। रोगियों को संस्थान द्वारा पंलग विस्तर आदि की निःशुल्क सेवा प्रदान की गई। कार्यक्रम में ट्रस्टी राजेश अग्रवाल, शिवनारायण दमानी, समता अग्रवाल, धू्रव अग्रवाल, विजय भार्गव, पंकज गुप्ता, अनिल गुप्ता, नितिन भाटिया, मनोहरदास अग्रवाल, गिरधारी लाल शर्मा आदि उपस्थित थे। वहीं बेरीवाला सेवा ट्रस्ट कोलकत्ता के सौजन्य से सचल चिकित्सा वाहन ने नवम्बर व दिसम्बर माह में मौसमी बीमारी, सांस, कौयालाईस्टि बुखार, आदि रोगियों का उपचार किया। डा. बी.के. शुक्ला ने बताया कि चिकित्सा वाहन ने शेरगढ़, कराहरी, मर्गोरा, डीग, तरौली, आदि क्षेत्रों में 3051 में मरीजों का उपचार किया।  

Read More

     गोवर्धन के गिरधारी गौड़ीय मठ में आयोजित छप्प्पन भोग दर्शन की झलक गिरिधारी गौडीय मठ में आयोजित कार्यक्रम में भजन संध्या का आनन्द उठाते भक्तगण भजन संध्या प्रस्तुत करती गायिका गोवर्धन। गिरिराज महाराज की तलहटी में नववर्ष के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। खुशी और उल्लास में श्रद्धालु डूबे हुए हैं। आगरा से आये श्रद्धालुओं ने गिरधारी गौड़ीय मठ में फूल बंगला, छप्पन भोग एवं भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या में अमृतसर पंजाब से आयी गायिका अर्चना बांबरी के भजनों में श्रद्धालु भावविभोर हो गये। भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। महोत्सव में भक्तों ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष गिरिराज जी के चरणों में ही आकर नूतन वर्ष का आनंद लेते हैं। प्रभु की कृपा से ही पूरा साल खुशी व आनंद के साथ निकलता है। इस मौके पर मुकुल अग्रवाल, प्रदीप खंडेलवाल, अटल खंडेलवाल, आनंद दास, दीनानाथ सिंह, प्रभु जी महाराज आदि थे।  

Read More

मथुरा। थाना कोसी के कस्वे के गोपालगढ़ में नामजदों ने घर में घुसकर विवाहिता से दुराचार कर डाला। घटना की रिपोर्ट पीडि़ता ने थाना कोसी में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार बालत्कार से पीडि़त महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मदन पुत्र हेती निवासी फालेन थाना कोसी कला ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर घर में घुस आये और उसके साथ वारी वारी से दुराचार कर डाला। घटना के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी कोसी व उप निरीक्षक हरेन्द्र मिश्रा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीडि़त महिला को मेडीकल चैकअप के लिए अस्पताल लाया गया वहीं आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी हैं।  

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में पाॅलीथिन उपयोग के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ काॅलेज के प्रबन्धकों एवं विद्यार्थियों तथा व्यापारियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है और उसी का यह परिणाम है कि पाॅलीथिन के निर्माण एवं प्रयोग पर काफी सफलता मिली है और उसी का यह सार्थक प्रयास है कि अब जनपद की सड़कों पर तथा नाले नालियों में पाॅलीथिन की मात्रा में भारी कमी आयी है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में जनहित में चलाये जा रहे पाॅलीथिन अभियान को सामाजिक संगठनों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि जबतक पाॅलीथिन के खिलाफ पूरी तरीके से निर्माण एवं उपयोग बन्द नहीं होगा तब तक यह अभियान लगातार चलाया जाता रहेगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  एवं नोडल अधिकारी धीरेन्द्र सिंह संचान ने अवगत कराया है कि उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों तथा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मथुरा वृन्दावन नगर क्षेत्र में प्लास्टिक से निर्मित पाॅलीथिन कैरीबैग के प्रयोग को पूर्णतः प्रतिबन्धित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा भी समय समय पर आदेश के अनुपालन हेतु नगर पालिाक परिषदों के माध्यम से प्रभावी कार्यवाही की जाती रही है। उन्होंने बताया कि जन मानस को भी प्लास्टिक या पाॅलीथिन के प्रयोग को नियंत्रित करने के लिये चलाये जा रहे अभियान से जोड़ना आवश्यक हो गया है, इसके प्रयोग का बहिष्कार प्रत्येक घर से होना अनिवार्य है।  उन्होंने स्टेशन अधीक्षक रेलवे स्टेशन, तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज के माध्यम से प्रत्येक घर एवं परिवार को जोडने के लिये पाॅलीथिन के बहिष्कार का कार्यक्रम माइक, स्पीकर, एल0ई0डी0 तथा अन्य प्रचार साधनों के माध्यम से इस अभियान के प्रचार-प्रसार को कराया जाना नितान्त आवश्यक हो गया है। अतः उन्होंने उक्त अधिकारियों से रेलवे जक्शन तथा बस स्टेण्ड आदि पर इसका प्रचार-प्रसार लगातार कराये जाने हेतु निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि पाॅलीथिन अभियान में लगातार सामाजिक संगठनों तथा आमजनों की भागीदारी निरंतर बढ़ रहीं है जिसके कारण पाॅलीथिन निर्माताओं ने भी आश्वस्त किया है कि वे अब पाॅलीथिन का निर्माण नहीं करेगे, दुकानदारों, व्यापारियों, के्रता, विके्रता भी लगातार इस अभियान से जुड़कर अपनी भागीदारी लगातार दे रहे है। उन्होंने कहा है कि जिलाधिकारी द्वारा पाॅलीथिन निर्माण एवं प्रयोग करने वालों पर भारी अर्थदंड का प्राविधान किया गया है इस सम्बन्ध में जनपद के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी विभागीय अधिकारियों, तथा नगर पालिका एवं नगर पालिक परिषद के अधिशासी अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि वे अपने अपने अधिकर क्षेत्र में पाॅलीथिन के प्रयोग पर प्रभावी अंकुश लगायें और यदि फिर भी कोई व्यक्ति पाॅलीथिन का प्रयोग करता पाया जाये तो विधिक कार्यवाही अमल में लाकर अर्थदंड आदि वसूला जाये तथा प्लास्टिक एवं पाॅलीथिन अभियान के खिलाफ की जा रही विभागीय कार्यवाही की रिपोर्ट भी लगातार जिला प्रशासन को उपलब्ध करायी जाती रहे। इस सम्बन्ध में पैनी नजर रखने हेतु जिलाधिकारी द्वारा जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें भी क्षेत्रवार एवं थानावार गठित की गयी है।  

Mediabharti