मथुरा

गोवर्धन। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बे के ही दानघाटी मन्दिर के पास ही आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित रामानन्द आश्रम के समीप एक 50 वर्षिय अज्ञात भिकारी की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है।  

Read More

मथुरा। ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा सानिध्य में यमुना मुक्तिकरण के उत्साही युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों मथुरा वृन्दावन व ग्रामीण अंचल में जा जाकर न केवल यमुना भक्तों को अपितु समग्र जन मानस को आन्दोलित किया जा रहा है। यमुना की अविरल धारा को ब्रज में लाने के लिये किये जा रहे इस आन्दोलन से समाज के हर वर्ग को जोड़ने के लिये पूज्य साधु-सन्तो, विद्वानों तथा समाज सेवको से संपर्क कर उनका समर्थन और आशीर्वाद लेते हुये जन सहयोग मांग की जा रही है। अभियान को लेकर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी आन्दोलन की सपफलता के लिये उसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता आवश्यक है और साधु सन्तों के आशीर्वाद से आन्दोलन को गति और दिशा मिलती है इसलिये श्रीकृष्ण प्रिया कालिन्दी को कलुष से मुक्ति दिला यमुना की अविरल धरा ब्रज में पुनः लाने के लिये इस आन्दोलन में आप सभी के सहयोग और समर्थन की आवश्यकता है। प्रचार के विविध तरीकों से यमुना मुक्तिकरण अभियान को गति प्रदान करने में लगे अभियान के कार्यकर्ताओ द्वारा घर नगर वाहन गली चैराहो पर अभियान की प्रचार सामग्रीयां वितरित करने के साथ साथ लोगो से रूबरू भी हो रहे है इस कार्य में लोगो के समर्थन से उनका उत्साह और भी तीव्र होता जा रहा है यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा अभियान द्वारा 15 मार्च को कोसी से दिल्ली से निकाली जाने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा की रूपरेखा और रणनीति तैयार करने के लिये 6 जनवरी को यमुना मुक्तिकरण अभियान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जायेगी। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ एवं सहसंयोजक सुनील सिंह ने जानकारी देते हुये बताया राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा तैयार की जायेगी साथ ही अभियान से ज्यादा लोगो को जोड़ने के लिये प्रचार रणनीति तैयार की जायेगी।  

Read More

भूल से भी कोई भूल होना मथुरा। नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी सेवादल ने विश्व व्यापी क्षमा याचना दिवस मना कर वर्ष भर जाने अनजाने हुई गलतियों के लिए निराकार प्रभु से प्रार्थना करते हुऐ कहाकि भूल से भी कोई भूल होना। इस अवसर पर संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने शिक्षक मोहन सिंह के नेत्रत्व में शारीरिक करतब एवं पी0टी0 परेड़ कर मार्चिग गीत प्रस्तुति करते हुऐ कहा कि ना हिन्दु ना सिक्ख ईसाई ना हम मुसलमान है, मानवता है धर्म हमारा हम केवल इंसान है’। सहायक शिक्षक अशोक दयालु और योगेश उमेश ने निराकार प्रभु को हाजिर नाजिर मानते हुऐ प्रार्थना कराई’ तूही आन मेरी तू ही शान मे रीतू ही जीवन है तू ही प्राण। जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने कहाकि निरंकारी सेवादल वर्ष भर विभिन्न सत्संग कार्यक्रमो ंऔर संत समागम पर अपनी निःस्वार्थ सेवाऐ ंअर्पित करते हुऐ भी श्रेय अपने सद्गुरू बाबा हरदेव सिंह महाराज देते हैं। और जाने अनजाने में हुई गलतियो ंहेतु क्षमा याचना करते हैं। ऐसे कार्यक्रम विश्व की सभी निरंकारी शाखाओ ंमें आयोजित किये गये हैं। चरण स्पर्श करने वाले बच्चो ंको शाबासी नववर्ष के प्रथम दिन घर घर जाकर अपने से बड़ों के चरण स्पर्श करने वाले बच्चों को शाबाशी देते हुऐ किशोर स्वर्ण ने कहाकि निरंकारी बाबाजी की शिक्षा बाल उम्र सेही अपनाने योग्य है। ब्रह्मज्ञान की सौगात का दिखा असर नववर्ष के प्रारम्भ से पूर्व आगरा की जोनल इंचार्ज माता कान्ता निरंकारी द्वारा प्राप्त सद्गुरू की इनायत’’ब्रह्मज्ञान की सौगात का असर रविवार को देखा गया। नये जिज्ञासुओं ने बढ़चड़ कर निरंकारी सत्संग मे ंभागीदारी की। इनका रहा सहयोग सत्संग मे ंहरविन्द्र कुमार, मोहन सिंह, अशोक दयालु, योगेश, उमेश, बाॅबी, राम, आंशु, पवन, भगत कैलाश चन्द, विसंम्बर तथा मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण का सहयोग रहा।  

Read More

मथुरा। जेसीआई मथुरा राॅयल का 18वां अधिष्ठापन एंव शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम जेसी आस्था का पाठ जेसी प्रीति जैन द्वारा किया गया। तत्पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष जेसी राहुल कांत द्वारा निर्वाचित अघ्यक्ष जेसी नैना अग्रवाल को काॅलर एंव पिन हस्तांतरित की गया। उझानी से आऐ मण्डल उपाघ्यक्ष जेसी सुघांशु गुप्ता ने निर्वाचित अघ्यक्ष जेसी नैना अग्रवाल व सचिव गरिमा अग्रवाल एंव उनकी टीम 2015 को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई। जेसी नैना अग्रवाल ने अपने स्वीकृति भाषण में कहा कि इस वर्ष जेसीआई मथुरा राॅयल को महिला अध्याय में परिवर्तित कर दिया गया है। आज विश्व में महिला सशक्तिकरण की बात हो हो रही है तो हमारे अघ्याय की सदस्या भी कुछ कर दिखाना चाहती है। हम इस वर्ष सदस्यों के मनोरंजन के अलावा बच्चों के लिये विभिन्न क्षेत्र में कार्यक्रम, सामाजिक सुधार के कार्यक्रम, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजनाएं और उनके अलावा देश के मुख्य एजेण्डा के अंतर्गत भी कार्य किये जायेंगे। राॅयल जेसीज स्वच्छता अभियान के अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली मथुरा के मुख्य धार्मिक स्थल श्रीकृष्ण जन्मभूमि के निकट सफाई अभियान चलाऐगें। इसके अंतर्गत जेसीआई मथुरा राॅयल की सदस्याओं का एक प्रतिनिधि मण्डल डीएम, संासद, विधायक व नगर पालिका अघ्यक्षा से मुलाकत कर स्वच्छता के विषय में चर्चा करेगा। कार्यक्रम में निवर्तमान अघ्यक्ष राजुल कांत द्वारा वर्ष भर सहयोग करने वाले सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। इस वर्ष के कमल पत्र पुरस्कार के जिए अतुलकांत गर्ग को सम्मानित किया गया। सचिव नमित मित्तल ने वर्ष 2014 के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अघ्यक्ष आशीष गर्ग, आशीष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, संजीव सीए, नीरज गोयल, विवेक मित्तल, अतुकांत, रूबी गुप्ता, गंुजन, मनीषा, राखी मित्तल, निधि, अनुराध शुक्ला, विदिशा, कीर्ति खत्री, विनीता, निशा, शालिनी, प्रियंका, ज्योति शर्मा, अंजू गर्ग, मोनिका सिंघल, दिवांशी मित्तल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गौरव अग्रवाल एंव धन्यवाद ज्ञान नमित मित्तल ने किया।

Read More

लोक चेतना मंच दिल्ली प्रदेश के तत्वाधान में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दासजी और चेतना मंच श्री मिथलेश कुमार के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण के लिये विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया। जिसमें होने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया। जिसमें बताया गया कि चुनाव से पहले आन्दोलन के लिये वृन्दावन व मथुरा से लाखों लोग तैयार रहेंगे। बैठक में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाह तथा भोगेन्द्र यादव ने कहा कि पूरे दिल्ली के सभी वार्डों में कमेटिओं का गठन कर दिया जायेगा और चुनाव से पहले बडा़ आन्दोलन छेड़ा जायेगा जिसमें लाखों लोग तैयार रहेगें। साथ ही सरकार को यमुना सफाई के लिये वाधित कर दिया जायेगा। इस अवसर पर भोगेन्द्र यादव को दिल्ली प्रदेश का संयोजक तथा जितेन्द्र तिवारी को दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनाया गया। भोगेन्द्र सिंह ने बताया कि आगामी 1 फरवरी को जंतर मंतर पर दिल्ली प्रदेश यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना शुद्धिकरण के लिये एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। जिसके द्वारा सरकार को चेतावनी दी जायेगी कि यदि यमुना की सफाई नहीं हुई तो बड़ा आन्दोलन किया जायेगा जिसमें लाखों लोग पैदल मार्च करेंगे। बैठक में उपस्थित हरदयाल कुशवाह, भोगेन्द्र सिंह, मिथलेश कुमार, जितेन्द्र तिवारी, रामनिवास रघुवंशी, गणेश रावत, के0एल0 सिंह, लक्ष्मण उपाध्याय, विनोद कुमार,नन्दलाल यादव, ओमप्रकाश, एस0एन दुबे, श्रीदास प्रजापति, एम0एल0 गौतम आदि उपस्थित थे।

Read More

     हवालत में भाजपा नेता कुंवर निषाद से मिलनें की मना करने पर भाजपाईयों ने सिपाहियों को धुना सपाहियों को मारपीट कर किया घायल, रायफल तोड़ी, बर्दी की तार तार, आरोपी तीन भाजपाईयों के विरूद्व दर्ज भाजपाईयों से झड़प के बाद मौके पर मौजूद एसएसपी मंजिल सैनी पुलिस बल के साथ पुलिस प्रशासन के विरोध में हवन करते प्रदर्शनकारी टूटी हुई रायफल दिखाता सिपाही मथुरा। जनपद के थाना सदर बाजार स्थित कलेक्टैट पर बनी हवालत में  भाजपा नेता से पुलिस कर्मियों द्वारा उसके साथी भाजपा नेताओं नहीं मिलवाने पर भाजपा नेताओं ने हवालत में जबरदस्त तांडव किया। भाजपा नेताओं ने पहलें तो पुलिस कर्मियों के साथ जमकर गाली गलोज की इतनें पर भी उनका मन नहीं भरा तो भाजपाईयों ने दो पुलिस कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की तथा उनकी सरकारी राइफल को तोड़ दिया तथा तथा वर्दी को भी तार तार कर दिया और आरोपी तीनों भाजपा नेता मौके से भाग गये। मारपीट में सिपाही बुरी तरह घायल हो गये। वहीं हवालत पर मारपीट की सूचना मिलतें ही क्षेत्राधिकारी सदर अनिल यादव, थाना सदर बाजार प्रभारी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने घायल सिपाहियों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहीं जेल में निरूद्व भाजपा नेता सहित मिलनें आये दोनो भाजपा नेताओं के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।  मिले घटनाक्रम के अनुसार गोकुल बैराज के डूब क्षेत्र के किसानों की माॅगों को लेकर जिला कारागार में निरूद्व भाजपा नेता कुंवर सिंह निषाद को न्यायालय में जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए लाया गया था। न्यायालय में पेश करने के बाद भाजपा नेता कुंवर सिंह निषाद को कलैक्टैट स्थित हवालत में रखा गया तभी उनसे मिलनें के लिए भाजपा नेता हरेन्द्र चैधरी व अमन ठाकुर आये। जिन्होंने हवालत पर तैनात पुलिस कर्मियों से कुंवर सिंह निषाद से मिलनें की बात कहीं जिस पर उन्होंने भाजपाओं नेताओं से कुंवर सिंह निषाद से मिलनें से मना कर दिया। जिसके चलते पुलिस कर्मियों व भाजपाओं नेताओं में पहलें तडका भड़की हुई उसके बाद भी बात बनती नहीं देख भाजपा नेता हरेन्द्र चैधरी व अमन ठाकुर ने पुलिस कर्मियों से गाली गलौज शुरू कर दी जब हवालत पर तैनात सिपाही पवन व सुजीत ने इसका विरोध किया तो भाजपाओं नेताओं ने सिपाहियों के साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी तथा जमीन पर पटक पटक कर उनकी पिटाई की तथा उनकी सरकारी राइफल को भी तोड़ दिया। उक्त घटनाक्रम को देख साथी कर्मचारियों को आते देख हमलावर भाजपा नेता वहाॅ से भाग खड़ें हुए। घटना की सूचना मिलतें ही क्षेत्राधिकारी सदर अनिल यादव, थाना प्रभारी सदर बाजार मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। अधिकारियों ने घटना सथल का निरीक्षण कर घायल सिपाहियों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया वही आरोपी भाजपा नेता हरेन्द्र चैधरी व अमन ठाकुर सहित जेल में निरूद्व भाजपा नेता कुंवर सिंह निषाद के विरूद्व पुलिस कर्मियों से मारपीट, तथा सरकारी कार्य में बाधा डालनें की रिपोर्ट दर्ज कर दोनो भाजपा नेताओं की तलाश शुरू कर दी हैं।

Read More



Mediabharti