मथुरा

मथुरा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है, कि कामधेनु योजनान्तर्गत पूर्व में चयनित लाभार्थियों में से पात्र लाभार्थियों न पाये जाने के कारण शासन द्वारा जनपद मथुरा में 100 दुधारू पुशुओं की कामधेनु डेयरी इकाईयों की ब्याज मुक्त ऋण योजनान्तर्गत दुधारू गाय भैंस की 03 इकाईयों की स्थापना की जानी है। इस योजनान्तर्गत डेयरी की लागत का 25 प्रतिशत लाभार्थी को मार्जिन मनी के रूप में स्वंय लगाना होगा तथा 75 प्रतिशत लाभार्थी को बैंक से स्वंय ऋण स्वीकृत कराना होगा। लाभार्थी द्वारा बैंक से प्राप्त ऋण पर ब्याज की पूर्ति 05 वर्षो तक विभाग द्वारा बैंक को ही की जायेगी, लाभार्थी के पास गाय भैंस हेतु शेड बनाने के अतिरिक्त न्यूनतम 02 एकड़ भूमि होना आवश्यक है। 100 दुधारू पशुओं की एक यूनिट स्थापित होने में कुल धनराशि रू0 12051220 एक करोड़ बीस लाख इक्कयावन हजार बीस की लागत आयेगी, जिसमें लाभार्थी को 25 प्रतिशत धनराशि रू0 3013000 मार्जिन के रूप में तथा 75 प्रतिशत धनराशि 9038220 रू0 नब्बे लाख अड़तीस हजार दो सौ बीस बैंक से स्वीकृत कराना होगा। कामधेनु डेयरी इकाई हेतु आवेदन किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर अन्तिम तिथि 10 जनवरी तक राजीव भवन स्थिति मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मथुरा के कार्यालय में जमा किया जा सकेता है।

Read More

मथुरा। बनारस के चिरई गाँव के विन्देश्वरी इण्टर काॅलेज में यमुना मुक्तिकरण व शुद्धिकरण के लिये भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के सभी उ0प्र0 जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व प्रान्त अध्यक्ष उपस्थित थे। जिसमें 11 मार्च 2015 को निकलने वाली यमुना बचाओ पदयात्रा के विषय में विचार विमर्श किया गया तथा सभी लोगों यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास जी का समर्थन करते हुये कहा कि कि 11 मार्च 2015 को निकलने वाली यमुना बचाओ की पदयात्रा में विभिन्न प्रान्त से चलकर 50 हजार किसान इस पदयात्रा में भाग लेकर मथुरा से दिल्ली तक जायेगें। संत जयकृष्ण दास ने कहा कि किसानों का जीवन जल पर निर्भर है। आज यमुना सहित कई नदियां प्रदूषित हो चुकी हैं। इसलिये हमसब को मिलकर यमुना मुक्त कराना है। इस मौके पर सभी ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक जिले से एक हजार किसान इस पदयात्रा में भाग लेंगे। बैठक में भाकियू अध्यक्ष सी0पी0 सिंह, रामचन्द्र सिंह, गजेन्द्र जी, छोटेलाल यादव, सियाराम यादव इलाहबाद मण्डल अध्यक्ष, अनुज शुक्ला फतेहपुर, सोनू द्विवेदी उन्नाव, रामचन्द्र बनारस, मनीश्वर दयाल शाहजहाँपुर, मोहम्मद अली खाँ, रमाकान्त पाण्डेय तथा आदि ने भाग लिया।  

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र जनरलगंज रेलवें क्रासिंग के पास शराब के ठेके को लेकर क्षेत्रीय लोगों में पनप रहा असन्तोष किसी भी बडें जनआक्रोश का रूप ले सकता हे। घनी बस्ती एवं आर्य समाज गल्र्स इन्टर कालेज के विलकुल सपीम होने के अलावा खत्री धर्मशाला भी यही स्थित है इसके वावजूद जिला प्रशासन को गुमराह कर आबकारी विभाग उक्त स्थान पर दो वर्ष से शराब के ठेके का संचालन कराया जा रहा हैं। रेलवें क्रासिंग बन्द होने पर वाहनों की लम्बी लबी कतार पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले शराबियों द्वारा आये दिन सडऋक पर बवाल मचाया जाता हैं। वहीं स्कूली छात्राओं को भी इन शराबियों की अश्लील हरकतों के चलते शर्मसार होना पड़ता है। छेड़छाड़ की घटानाएं तो आमबात है। मगर क्षेत्रीय पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। वित्तीय वर्ष 2014-15 समापन पर है अतः आगामी वित्तीय वर्ष में उक्त स्थान पर पुनः शराब के ठेके का यदि संचालन किया गया तो क्षेत्रीय जनता सड़कों पर उतर कर उक्त ठेके का विरोध करने का मन बना चुकी हैं।

Read More

मथुरा। प्रभारी अधिकारी नजारत एवं अपर जिला जज न्यायालय मथुरा ब्रजेन्द्रमणि त्रिपाठी ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि जनपद न्यायालय मथुरा के प्रांगण में किये जा रहे निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य के फलस्वरूप निकलने वाली पुरानी सरिया, लोहा, जंगले, गेट आदि स्क्रैप की नीलामी दिनांक 05 जनवरी 2015 को दोपहर 12ः00 बजे किया जाना है। अतः इच्छुक व्यक्ति संस्था अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो नीलामी में भाग लें। नीलामी जहॅा है, जैसा है के आधार पर की जायेगी। इच्छुक व्यक्ति संस्था को बोली बोलने से पूर्व 2000 रू0 धरोहर राशि के रूप में जमा करना होगा।

Read More

मथुरा : संत रमेश बाबा महाराज के सानिध्य में यमुना को प्रदूषण से निजात दिलाकर उसके पुरातन स्वरूप में पुनः लाने के लिए श्रीमान मन्दिर, श्रीमद् पुष्टीय मार्ग और भारतीय किसान यूनियन (भानु) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान के कार्यकर्ताओं ने रविवार को यमुना मुक्ति का संकल्प लिया।

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी में एक युवक की हत्या करने के आरोप में एक महिला सहित दो अन्य के विरूद्व मृतक के भाई ने न्यायालय के आदेश से पुलिस में दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार चन्द्रपाल पुत्र गोपाल निवासी धाना तेजा थाना रिफाइनरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कदम्ब बिहार निवासी महिला सावित्री देवी पत्नी स्व0 दिनेश ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई तथा सावित्री ने अपने पति की हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने न्यायालय के आदेश से दर्ज कर कार्यवाही शरू कर दी हैं।

Read More



Mediabharti