मथुरा

मथुरा। जनपद के महिला थाना में दहेज से पीडि़त विवाहिता के पिता केशव पुत्र स्व0 लक्ष्मी नारायण निवासी श्यामपुर थाना रिफाइनरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पुत्री के पति लोकेन्द्र पुत्र पीतम सिंह निवासी ग्राम नदवई भरतपुर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज में चार लाख रूपयें की माॅग पुरी नहीं होने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया हैं। पुलिस मामले की जाॅच कर रही हैं।

Read More

मथुरा। शहर के यमुना पुल पर चल रहें नये पुल के निर्माण कार्य के दौरात आज प्रातः जेसीवी मंशीन अचानक ऊपर से निकल रही हाईटेशन लाइन की चपेट में आई गई। जिससें जेसीवी में मौजूद चार मजदूर बुरी तरह झुलस गये व बमुश्किल मजदूरों को विद्यूत प्रवाह से बचाया तथा गंभीर हाल में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ हालत गंभीर होने पर आगरा रैफर कर दिया गया हैं।  

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस ने क्षेत्र में बड़ें पैमाने पर हो रहें जुआ के अड्डे पर छापा मार कार्यवाही कर मौके से हजारों रूपयं की नगदी तथा सात जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना पर तैनात उप निरीक्षण सुरेश चन्द्र यादव ने मुखविर की सूचना पर क्षेत्र के कदम्ब बिहार में बड़ें पैमाने पर चल रहें जुआ के अड्डे पर छापामार कार्यवाही की तो पुलिस को देख अन्य जुआरी मौके से भाग गयें लेकिन पुलिस ने चन्द्रपाल पुत्र बलवीर निवासी मुरारी पूरम थाना रिफाइनरी सहित आधा र्दजन अन्य को पकड़ लिया तथा फड़ से 1395 रूपयें की नगदी बरामद की तथा पकड़ें गये जुआरियों से पुलिस ने 15 हजार रूपयें की नगदी तथा 52 ताश के पत्ते बरामद कर पकड़ें जुआरियों को न्यायालय में पेश किया हैं।  

Read More

एक कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित माध्यमिक विद्यालयों के भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास करते प्रभारी मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव मथुरा। जनपद प्रभारी मंत्री एवं परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा शिक्षा का स्तर ऊॅचा उठाने के उदद्ेश्य से जनपद में निर्मित किये गये माध्यमिक विद्यालयों तथा उनके भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास एक समारोह में किया गया। जनपद प्रभारी मंत्री ने अपने सम्बोधन में अवगत कराया कि प्रदेश के युवा माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी द्वारा लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर ऊॅचा उठे ताकि पढ़ाई पूरी करने वाले नौजवान छात्र छात्राओं को गुणवत्ता परक शिक्षा हासिल हो सके और वे अच्छा मुकाम हासिल कर सके और इसके लिये शासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसी उदद्ेश्य को पूरा करने के लिये अच्छे विद्यालयों का निर्माण संचालन का सार्थक प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के निर्मित भवनो का लोकार्पण शिलान्यास किया गया है ताकि विद्यार्थी अच्छी शिक्षा हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर सके। जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार दुबे ने अवगत कराया है कि ब्लाॅक छाता, चैमुहाॅ, बल्देव, फरह, मथुरा, गोवर्धन, माॅट एवं राया के राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय तुमोला, स्याहारा,दघैटा, भदाया गंगाधर, भैंसा, बच्छगाॅव, भद्रवन, विवावली, लाहागढ़ तथा ब्लाॅक बल्देव, चैमुहाॅ, गोवर्धन, राया, माॅट व मथुरा के माॅडल स्कूल बरौली, सिहाना, पाॅडल, सोनई, कराहरी तथा जैत के माॅडल स्कूल के भवनों का लोकार्पण आज मा0 जनपद प्रभारी मंत्री जी द्वारा किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।   

Read More

पुलिस प्रशासन के उड़े होश, 19 मजदूर दे रहे हैं हथियार बनाने की टेªनिंग मथुरा। बरसाना थाने के गांव हाथिया से गिरफ्तार किये गये देसी हथियार बनाने के दो कारीगरों के उगले राज से पुलिस हैरान है। गांव में 19 कारीगर हुबहू फैक्ट्री मेड देसी हथियार तैयार करने का युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। यहां के हथियारों के 53 सौदागर के सम्बन्ध में भी दोनों से पुख्ता जानकारी पुलिस को मिली है।  विगत दिनों रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी देहात शगुन गौतम की पत्रकार वार्ता में थाना क्षेत्र हाथिया से गिरफ्तार हुए गांव के ही निवासी अरशद मेव और भरतपुर जनपद के गांव गावड़ी निवासी शहनूर मेव के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि इन दोनों को हाथिया पलसों के बीच से एक एबीएमएल बंदूक (लाइसेंसी), पांच देशी बंदूक, चार रायफल, तीन तमंचा और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इन्ही की निशानदेही पर आधा दर्जन से अधिक फैक्ट्रियों पर भी छापा मार कार्यवाही भारी मात्रा में अधबने हथियार और हथियार बनाने के करीब 10 बोरा उपकरणों भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इस कार्यवाही में पुलिस भी ये जानकार भौचक्की रह गयी कि ये दोनों यहां हुबहू फैक्ट्री मेड देसी हथियार बनाते थे। दोनों आरोपियों द्वारा पुलिस को पूछताछ में दी गयी जानकारी और भी चकित कर देने वाली मिली। दोनों ने पुलिस को बताया कि गांव हाथिया में 19 कारीगर गांव के युवाओं को हथियार बनाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। गांव में करीब बीस फैक्ट्रियों में हथियार बनाने का काम किया जा रहा है। फैक्ट्रियों से फिलहाल हथियारों के 53 सौदागर जुड़े हैं। एसपी देहात ने बताया कि हथियारों के सभी सौदागरों के नाम, पते और छिपने के ठिकानों की भी पुख्ता जानकारी पुलिस को मिली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

Read More

मथुरा। असहाय व विकलांगों की समस्याओं को लेकर असहाय जन संगठन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर विकलांगों व बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की है। विकलांगजनों को रोजगार व शिक्षा व अन्य विभागों द्वारा आ रही समस्याओं को रखते हुए विकलांगजनों को डूडा विभाग के माध्यम से रोजगार के लिए लोन, विकलांगों के लिए मकान व शौचालय से सम्बन्धित समस्याएं रखी गई तथा मांग की गई कि जिला प्रशासन शिक्षा व रोजगार के लिए भूखण्ड उपलब्ध कराया जाए जिससे विकलांगों को एक ही छत के नीचे रोजगार व शिक्षा प्रदान की जा सके। जिला प्रशासन से मांग की गई कि गंभीरतम विकलांगों को स्वचालित वाहन उपलब्ध कराये जाए जिससे उनकी शिक्षा व जीवन के अधिकार को पाने में कोई परेशानी ना हो। ज्ञापन देने वालों में वीपी सिंह, सुरेश चन्द्र, राजकुमार, राजेश प्रताप, श्याम सिंह, विकास, दीपक, रामकिशन, संदीप, मुवीन, संजय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Read More



Mediabharti