मथुरा

20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की आशंका पिछले वर्ष से अधिक हो सकती हैं वीआईपी आने की संभावना मथुरा। नववर्ष पर बांके बिहारी की नगरी वृंदावन में देखने को मिलेगा अनोखा रेला। करीब पांच.छह किलोमीटर के दायरे में जाम ही जाम नजर आएगा। मुख्य सड़कों के साथ.साथ कुंज गलियों में भी श्रद्धालुओं का रेला चलेगा। वहीं श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश मंदिर पर भी भीड़ उमड़ेगी। नये साल पर मथुराए वृंदावनए गोवर्धनए गोकुलए बल्देवए नंदगांव और बरसाना मंदिर के दर्शन करने के लिए 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि सर्दियों की छुट्टी धार्मिक नगरी में गुजारने के लिए दो से ढाई लाख श्रद्धालुओं डेरा डाले हुए हैं। श्रद्धालुओं के आगमन के पूर्वानुमान को लेकर पुलिस प्रशासन भी परेशान नजर आ रहा है। वृंदावन को लेकर उसकी चिंताएं अधिक है। पांच.छह किमी के दायरे में यहां के प्रमुख मंदिर बांके बिहारीए रंगजीए इस्कॉनए प्रेम मंदिर और वीआइपी के विभिन्न आश्रमों में जाने पर भीड़ से निकालना मुश्किल नजर आ रहा है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को जाम के हालात वैसे ही बनते हैं। नए साल पर हालात और भी बिगड़ेंगे। क्योंकि अब तक यातायात कुप्रबंधन को दूर करने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। व्यवस्था और जानकारों के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन करने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को जाम का सामाना करना पड़ सकता है। गोवर्धन में दानघाटी मंदिर पर गिरिराजजी के दर्शन आसानी से हो जाएंगे। क्योंकि यहां मंदिर मुख्य सड़क पर है और वाहन चलते रहे हैं। साथ ही सड़कें भी चैड़ी हैं। इसी सड़क पर थाना हैए जिससे पुलिस हर समय मौजूद होगी। बांके बिहारी के दरबार में आम से लेकर वीवीआइपी तक पहुंचते हैं। वर्ष 2013 में 25 से 31 दिसंबर के बीच 31 वीवीआइपी और वीआइपी आए थेए जिनके लिए पुलिस को विशेष व्यवस्था करना पड़ी थी। जनवरी में यह आंकड़ा 90 पर पहुंच गया था। जनवरी 2014 में 85 वीवीआइपी और वीआइपी दर्शन करने के लिए आए थे। नए साल पर भी बड़ी संख्या में वीवीआइपी और वीआइपी के आगमन का अनुमान पुलिस प्रशासन लगा रहा है। उन्हें सुरक्षित दर्शन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी मंजिल सैनी भी रोज तैयारियों की समीक्षा कर रही हैं।

Read More

छप्पन भोग से अलंकृत होगी गिरिराज जी की तलहटी मुकुन्द विनोद गार्डन में श्री गिर्राज सेवा समिति अलीगढ़ के पदाधिकारी छप्पन भोग दर्शन की जानकारी देते हुए गोवर्धन। श्रीगिर्राज सेवा समिति अलीगढ़ की ओर से शनिवार को परिक्रमा मार्ग के मुकुन्द विनोद गार्डन में होने वाले विशेष छप्पन भोग दर्शन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। विशेष छप्पन भोग पूर्व अलीगढ़ से आये श्रद्धालुओं ने परिक्रमा मार्ग व तलहटी में दीपदान कर मनौती मांगी। महोत्सव में राजकुमार सीएल ने बताया कि 27 दिसंबर शनिवार को परिक्रमा मार्ग के मुकुन्द विनोद गार्डन में प्रातः 9 से 12 बजे तक तलहटी में गिरिराज जी का मंत्रोच्चारणों के बीच दुग्धाभिषेक किया जाएगा। भव्य अलौकिक छप्पन भोग के दर्शन 3 बजे से होंगे। गिरिराज जी का भव्य श्रंगार शरद शंकर मुखिया द्वारिकाधीश शैली में करेंगे। रात्रि में श्रीकृष्ण महारास एवं संकीर्तन के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा की जाएगी। इस मौके पर राजकुमार सीएल, सुनील कुमार, सुमित कुमार, आदेश गुप्ता, अनूप गुप्ता, अमित सर्राफ, आदेश गुप्ता, अशोक कुमार, देवेश चन्द्रा आदि थे।

Read More

    गिरिराज तलहटी में आयोजित गिरिराज महाराज के भव्य एवं अलौकिक श्रंगार के बीच सजा छप्पन भोग दर्शन गोवर्धन में आयोजित गिरिराज जी के छप्पन भोग दर्शन का आरती उतारकर शुभारंभ करते संत सियाराम दास जी, हरिओम बाबा, सांसद चै0 बाबूलाल व अन्य गोवर्धन। श्री गिर्राज सेवा मंडल आगरा द्वारा शुक्रवार को आयोजित अनूठे छप्पन भोग महोत्सव की अद्भुत छटा की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सर्द हवाओं के बीच भव्य महल में श्रीकृष्ण स्वरूप में विराजमान गिरिराज जी के दर्शन करके भक्त भावविभोर हो गये। इस अनूठे छप्पन भोग ने श्रीकृष्ण द्वारा ब्रजवासियों द्वारा द्वापर युग में कराई गई पूजा को याद करा दिया। आन्यौर परिक्रमा मार्ग संत गया प्रसाद पंडित जी के समाधि स्थल के समीप आयोजित गिरिराज जी के छप्पन भोग की सबसे बड़ी विशेषता में ठाकुर जी का मणिक, हीरे मोती, पन्ने आदि रत्नों से श्रंगार किया गया। गिरिराज जी का अद्भुत श्रंगार देख हर कोई उनके रंग में रंगता नजर आया। पश्चिम बंगाल व अन्य प्रांतों से मंगाये गये फूल श्रंगार की शोभा बढ़ा रहे थे। छप्पन भोग महोत्सव का शुभारंभ सामुहिक रूप से आरती उतारकर हनुमान बाग के महंत संत सियाराम दास महाराज, काष्र्णि आश्रम से महंत हरिओम बाबा, सांसद चै0 बाबूलाल ने किया। श्रद्धालुओं के लिए बनाये गये सात तोरण द्वार एवं सुसज्जित विशेष मार्ग में बैंडबाजे की धुन पर शहनाई बज रही थी। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, सरंक्षक महंत कपिल नागर, मनोज गर्ग, मयंक अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। छप्पन भोग दर्शन देर रात्रि तक चलते रहे। महोत्सव में अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, सरंक्षक महंत कपिल नागर, मनोज गर्ग, मयंक अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, अजय गोयल, श्याम माहेश्वरी, अखिलेश भटनागर, नीरज अग्रवाल, सीमा गोयल, कविता अग्रवाल, विकास जैन, अनिल अग्रवाल, भोला नाथ, दीपक, राजीव, शिव शंकर माहेश्वरी आदि थे।  

Read More

काॅलेज में रंगोली सजाती हुए छात्र छात्राऐं चैमुंहाॅ। डीपी एजुकेशन इन्स्टीयूट में क्रिसमस डे के अवसर पर रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया है मुख्य अतिथि काॅलेज संस्थापक दुर्गा प्रसाद वाष्णेय ने कहा कि ऐसे अवसर पर हमारी संस्कृति को बढना होगा, डारयेक्टर वि0के0 गुप्ता मां सरस्वती के दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया काॅलेज संस्थापक ने कहा कि रंगोली कार्यक्रम में संस्कृति का प्रतीक है ऐसे आयोजन समय समय पर होने चहिए इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ चढकर भाग लिया बच्चों ने विभिन्न तरह की रंगोली बनायी आये गणमान व्यक्तियों ने बच्चों की रंगोली देखकर उनकी उत्साह वर्धन बढाया और जिसने सबसे अच्छी रंगोली बनायी उसको बधंाइ दी। बच्चों के सम्मान के लिए उन्होंने कुछ गिफट भी दिये जैसे इस मौख्ेा पर प्रथम, संतोष कुमार, सैकेण्ड चंचल अग्रवाल को वी0के0 गुप्ता, पिंकी गुप्ता, जितेन्द्र गोतम, राजेश शर्मा, सतीश सिंह, चेतना खत्री, विकुल वाष्णेय, अभिषेक, दिनंश, राहुल अग्रवाल, विष्णु, संतोष कुमार, भावना कुमारी, पूजा, चंचल अग्रवाल आदि मौजुद रहे।

Read More

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर के शुभारम्भ पर मौजूद आयोजक, अतिथिगण व प्रशिक्षणार्थी मथुरा। नाबार्ड एवं सिंड ग्रामीण स्वनियोजन प्रशिक्षण चैमुहाॅ द्वारा आयोजित 30 दिवसीय निशुल्क महिला व्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के उद्द्याटन अवसर पर मुख्य अतिथि डी.डी.एम नाबार्ड श्री पंकज कुमार ने कहा कि व्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केवल प्रशिक्षण ही नही बल्कि उद्यमी के लिए पूर्ण प्रशिक्षण है। जिसे प्राप्त कर प्रशिक्षाणार्थी स्वरोजगार मे पूर्णत सफल होगा। इस अवसर पर जिला अग्रणी मुख्य प्रबन्धक, केआर गणेशन कहा कि सिंड आर सेटी केवल प्रशिक्षण ही प्रदान नही करता बल्कि आत्मविश्वास उत्पन्न कर कार्य करने की प्रेरणा भी देता है। आगामी समय मे 10 दिवसीय डेयरी वर्मी कम्पोस्ट, दो पहिया वाहन की मरम्मत आदि प्रशिक्षण सिंड आर सेटी चैमुहाॅ द्वारा निशुल्क दिया जायगा। मथुरा जनपद के बेरोजगार युवा जिनकी आयु 18-45 वर्ष के मध्य हो कम से कम कक्षा आठ पास हो और स्वरोजगार हेतु इच्छुक हो प्रशिक्षार्थियो को निशुल्क भोजन एवं आवास की व्यवस्था प्रदान की जायेगी। वह अपना पंजीकरण दूरभाष पर करा सकते है। इस अवसर पर पूर्व निदेशक वेद प्रकाश गर्ग, स्टेट बैंक के जिला समवन्यक नरेश शर्मा, तथा प्रशिक्षका मन्जू गुप्ता उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वकांक्षी योजनाओं की प्राथमिकताओं में शामिल समाजवादी पंेशन योजना के अन्तर्गत चयनित लाभार्थियों को परिवहन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के कर कमलों द्वारा 27 दिसम्बर को परिचय पत्र प्रमाण पत्र के वितरण का शुभारम्भ किया जायेगा। डा0 उमांशकर शर्मा जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है, कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना में लाभार्थियों को परिचय पत्र का वितरण 27 दिसम्बर कोे प्रातः 11ः00 बजे से क्रीसेन्ट गार्डन राजीव भवन के पास आयोजित समारोह में किया जायेगा।

Read More



Mediabharti