मथुरा। लायन्स क्लब आॅफ मथुरा रेशनल के तत्वाधान में लायन्स प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन किया गया। लीग का उद्घाटन मथुरा वृन्दावन के विधायक प्रदीप माथुर द्वारा किया गया। मुख्यातिथि द्वारा क्रिकेट टूर्नामेन्ट में खिलाडि़यो का परिचय लिया और पूरे जोश के साथ प्रदीप माथुर ने खिलाडि़यो का उत्साहवर्धन किया। खिलाडि़यो ने फ्लैग मार्च कर मुख्यातिथि का अभिभादन किया। लायन्स रेशनल के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि क्लब 125 सदस्यों के साथ शहर की अग्रणी संस्थाओं में से एक है। क्लब समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेवा कार्यक्रम एवं खेलकूद कार्यक्रम करता रहता है। इसी कड़ी में उन्होनें बताया लायन्स रेशनल ने प्रथम बार आईपीएल की तर्ज पर टूर्नामेन्ट कराया है। लायन्स प्रीमियर लीग के कन्वेनर अनुज गोयल ने बताया कि तीन दिवसीय टूर्नामेन्ट का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय टूर्नामेन्ट से पूर्व 15 दिन क्लब के सदस्यों के लिये अभ्यास सत्र का भी आयोजन किया गया। आईपीएल की तर्ज को ध्यान में रखते हुये सर्वप्रथम कोषाघ्यक्ष चै0 नितिन अग्रवाल को लायन्स प्रीमियर लीग का कमिश्नर नियुक्त किया गया। एलपीएल कमिश्नर को पूरे टूर्नामेन्ट में बेहतरीन भूमिका के लिये सराहा गया। लायन्स रेशनल के सचिव मोहित चैधरी ने लीग की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। क्लब में 125 मैम्बर होने की स्थिति में क्लब को 4 हाउस में बांटा गया। उनमें से चार 14 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। चारों टीम के नाम इस प्रकार रखे गये रूबी रेन्जर्स कैप्टन अंकुश अग्रवाल, एमरल्ड हीरोज कैप्टन तनु गर्ग, सैफायर टाइगर्स कैप्टन नीरज टायल, पर्ल पैन्थर्स कैप्टन अमित अग्रवाल। आईपीएल की तर्ज पर ही चार टीमों के स्पोंन्शरों की व्यवस्था भी की गयी। रूबी रेन्जर्स को नितान्शु अग्रवाल ने, एमरल्ड हीरोज को आरके ज्वैल्र्स के देवाशीष ने, पर्ल पैन्थर्स को आरू डायमन्ड के मनीष अग्रवाल ने, सैफायर टाइगर्स को चीयर अप की प्रियंका मित्तल ने स्पान्शर किया। अन्य स्पान्शर कपिल पीएलए ग्रुप, पुलकित ब्रजवाॅसी ग्रुप एवं अर्पित मुकुट वाला रहे। मीडिया कोर्डिनेटर अनुज गोयल एवं अघ्यक्ष विकास अग्रवाल जी ने बताया कि इस टूर्नामेन्ट में दो नाॅकआउट मैच एवं एक फाइनल मैच का आयोजन किया गया। टूर्नामेन्ट के मैचों में मिताई अग्रवाल, तनु गर्ग, मोहित चैधरी मैन आॅफ द मैच रहे। सिल्वर बैट पर शिखर अग्रवाल ने तथा सिल्वर बाॅल पर तनु गर्ग ने कब्जा जमाया। फाइनल में आरू डायमण्ड की पर्ल पैन्थर एवं आरके ज्वैलर्स की अमरल्ड हीरोज का आमना सामना हुआ जिसमें आरके ज्वैलर्स की एमरल्ड हीरोज टीम विजयी रहीं। पर्ल पैन्थर्स रनर अप रही। मथुरा में प्रथम बार लाइव क्रिकेट का प्रदर्शन बड़ी एलईडी स्क्रीन पर हुआ। साथ ही डिजिटल स्कोरिंग का भी दर्शकों ने आनन्द उठाया जिसके लिये मथुरा के एमएमआई साॅप्टवेयरर्स के राहुल बंसल एवं मोन्टू मित्तल ने अहम योगदान किया। समापन समारोह का सफल संचालन करने वाले विनीत ने सर्वप्रथम मंच पर उपस्थित नगर पालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता का बुके भेंट कर स्वागत किया। अन्त में कन्वेनर अनुज गोयल ने पधारे हुये सभी अतिथियों का, क्लब के कार्यकर्ताओं एवं प्रत्येक सदस्य का धन्यवाद दिया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में अनुज बंसल, अमर गोयल, अक्षय कृष्ण, अमित रिंग, मनीष अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, आशीष आरडी, अतुल गोयल, अतुल अग्रवाल कपडे वाले, ब्रजेश आॅटेा, चेतन ब्रजवासी, दीपक, धीरज, दिनेश खण्डेलवाल, कपिल आॅटो, कौशल, मुदित, राजीव, रूचिष, सौरभ, चन्द्र शेखर, शिखर, शिवम, तन्मय, विपिन, दिलीप, देवान्शु, जीतेन्द्र, कुषनिधि, मनोज, राजीव, सुमित, वरूण आदि उपस्थित थे।
Read More