मथुरा

पुस्तकें प्रभु का साक्षात् विग्रह गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप शिक्षा भारती में गायत्री तपोभूमि के सौजन्य से पुस्तक मेला आयोजित किया गया जिसमें गायत्री तपोभूमि के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा रचित शिक्षा साहित्य, संस्कृति, धर्म, आध्यात्म, विज्ञान, महापुरूषों के जीवन चरित्र आदि विषयक 3200 से अधिक प्रेरणात्मक पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया था। पुस्तक मेला का शुभारम्भ करते हुए ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि पुस्तकें प्रभु का साक्षात् विग्रह हैं। भगवान् जिस प्रकार ज्ञान का भंडार हैं , संसार के मार्ग दर्शक हैं वही महत्ता पुस्तकों की है। परिवार में सत्-साहित्य अमूल्य निधि से भी बढ़कर है। ज्ञानदीप के शैक्षिक निदेशक के0 जी0 माहेश्वरी ने विद्यार्थियों से कहा कि पाठ्य पुस्तकों के अतिरिक्त वे पुस्तकें भी पढ़ा जाना आवश्यक है जिनसे जीवन - मूल्य प्राप्त होते हैं। प्रधानाचार्या श्रीमती निधि भाटिया ने कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा लिखित हजारों पुस्तकों में मात्र कोई भी एक पुस्तक सम्पूर्ण समाज को सही दिशा प्रदान करने में सक्षम है।़  प्रारंभ में गायत्री तपोभूमि के श्री रवीन्द्र तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यार्थी पुस्तक मेला व्यावसायिक दृष्टिकोण से परे प्रत्येक वर्ग तक संस्कृति के आधारभूत सिद्धान्तों को जन-जन तक पहुँचाने का रचनात्मक प्रयास है। उन्होंने बताया कि मेले में बुद्धि बढ़ाने की वैज्ञानिक विधि, अधिकतम अंक पाने के उपाय, प्रतिभा संबर्धन के विज्ञान सम्मत प्रयास, स्वस्थ रहने के सरल उपाय आदि जीवन के प्रत्येक क्षण में उपयोगी पुस्तकों को सम्मिलित किया गया है। ज्ञानदीप के हजारों बच्चों ने रुचि पूर्वक पुस्तक मेले को देखा और प्रेरणा प्राप्त की। पुस्तक मेला विद्यार्थियों तथा अभिभावको के लिए 24 नवम्बर सोमवार तक प्रातः 10 से 2 बजे तक खुला रहेगा।  

Read More

   बदमाशों ने बैंक कर्मियों समेत कई ग्राहकों को किया घायल मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर स्थित कस्बा चैमुहां की सिंडीकेट बैंक की शाखा में उस समय चीख पुकार मच गई जब बैंक के अन्दर 6-7 हथियारों से लेस बदमाश बैंक के अन्दर घुस आये और वहां मौजूद बैंक के ग्राहकों को हथियारों के बल पर डरा धमका कर एक तरफ कर दिया और बदमाश बैंक के चैस्ट की और बढ गये वहां मौजूद बैंक कर्मियों पर पिस्तोल तान कर उनसे करीब चालीस लाख की रकम लेकर फरार हो गये। बदमाशों ने इस दौरान कई लोगों को घायल कर दिया।  समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कस्बा चैमुहां की सिंडीकेट बैंक शाखा जो नेशनल हाईवे 2 पर पडती है। प्रत्यक्षदशर््िायों के अनुसार बैंक के खुलते ही और ग्राहकों का आवागमन शुरू होने के वाद करीब आधा दर्जन बदमाश हाथों में असलाह लिये बैंक के अंदर घुस आये। बदमाश दो मारूति वेन से बैंक के सामने आकर रूके थे। इन बदमाशों ने बैंक में घुसने के साथ ही वहां मौजुद ग्राहकों तथा बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे लोगों में भय व्याप्त हो गया। ग्राहकों व कर्मचारियों को भयभीत करके बदमाशों ने असलाह के बल पर बैंक से करीब 30 लाख रुपए लूट लिए और आराम से निकल गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने किसी को भी बाहर निकलने व हिलने का मौका तक नहीं दिया। बदमाशों द्वारा की गई मारपीट से एक बैंक कर्मचारी और कुछ ग्राहक भी घायल हुए हैं। दिनदहाड़े नेशनल हाईवे के किनारे स्थित कस्बे की बैंक में डकैती की इस वारदात ने एक बार फिर प्रदेश और मथुरा जनपद की कानून व्यवस्था पर गहरा प्रश्न चिन्ह लग गया है। बैंक में 30 लाख की डकैती पड़ने का समाचार पाने के बाद एक ओर जहां पुलिस के आला अधिकारी मौके पर जा पहुंचे वहीं दूसरी ओर आगरा स्थित बैंक के रीजनल ऑफिस से भी अधिकारी मथुरा पहुंच गये। पुलिस ने घटना के वाद बदमाशों की धरपकड़ करने के प्रयास शुरू कर दिये हैं।  

Read More

विश्वविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता से विजयी होकर लौटे छात्रों को सम्मानित करते काॅलेज के निदेशक एन0के0 शर्मा एवं अन्य गोवर्धन। डा0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आगरा मंडल स्तर पर अंतर महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता 2014-15 में सभी सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय के 6 छात्रों ने अलग अलग वजन की कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें 74 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 57 किलोग्राम में भाग लिया। 74 किलोग्राम में कन्हैया यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल के लिए चयनित हुआ। जो कि कुरूक्षेत्र में आयोजित होगी एवं विश्वविद्यालय द्वारा मेडल प्रदान किया। 70 किलोग्राम व 61 किलोाग्राम को काॅस्टयूम प्रदान कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार विश्वविद्यालय में श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय का विशिष्ट स्थान रहा। महाविद्यालय के प्रबन्ध निदेशक नन्द किशोर शर्मा एवं सचिव श्रीमती मधु शर्मा ने छात्रो को पुरस्कृत किया एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के खेल विभाग अधिकारी दिलीप कुमार यादव को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी, श्याम बिहारी शर्मा, पूनम वर्मा, बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, उपेन्द्र शर्मा, डा0 संजीव चैहान, विशाल शर्मा, श्रीमती पवन शर्मा, हरीबल्लभ शर्मा, डा0 कैलाश चन्द शर्मा, श्रीराम शर्मा, डा0 प्रवीन कुमार, कुमरपाल, मुरारीलाल, कैलाश चन्द, श्रीमती दीपा चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, दाऊजी गौड़, कल्पेश शर्मा आदि उपस्थित थे।    

Read More

गोवर्धन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम बसोंती में सामुहिक सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम बसोंती में एकजुट होकर संपूर्ण गली के खरंजों पर फैली गंदगी नालियों में जमीं सिल्ट की सफाई की। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमल सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो स्वच्छता अभियान चलाया है वह देश हित में है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जुडऩा होगा। इस मौके पर महेश कुमार सिंह, पूर्व प्रधान रमेश चंद, ठा. लच्छो सिंह, लाल सिंह, महीपाल, सियाराम, मानचंद, भीमसेन, ठा0 हुक्का सिंह आदि थे।  

Read More

मथुरा। उप जिलाधिकारी सदर मथुरा ने अवगत कराया है कि तहसील सदर जनपद मथुरा के अन्तर्गत मत्स्य पालन हेतु तालाबों को दस वर्षीय पट्टे पर उठाये जाने के लिये पट्टा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर दिनांक 28 नवम्बर 2014 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। निम्नलिखित ग्रामों के तालाबों अवशेष तालाबों का पट्टा नीलामी के आधार पर किया जायेगा जिनका विवरण निम्नप्रकार है। ग्राम सभा बसौती, जैंत, माधुरीकुण्ड, मगोर्रा, फोडर, आन्योर, नेनूपट्टी, पाडल, भदाया, बाद, चोकीपुरा, गाॅठौली, भदाल इच्छा, मुखराई, पेंठा, बढौता, दौलतपुर फरह, गनेसरा, दतिया, अडींग, पलसों, जमानपुर मीरपुर, राल, न0 मौरा, करनपुर, धगांव, रसूलपुर शिविर का स्थल तहसील सदर, शिविर का दिनांक 28 नवम्बर 2014 है। वहीं तहसील सदर जनपद मथुरा के अन्तर्गत एक पट्टा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर दिनांक 29 नवम्बर 2014 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। निम्नलिखित ग्रामों के तालाबों अवशेष तालाबों का पट्टा नीलामी के आधार पर किया जायेगा जिनका विवरण निम्नप्रकार है। ग्राम सभा बंशै, कचनऊ, झरौठा, गडसौली, महावनबांगर, पचावर, जुगसना, पडरारी, भेंसारा, न0 हरी, इटौली, बल्टीगढी, इस्लामपुर, मनोहरपुर, इब्राहीमपुर, सैदपुर, अवैरनी, ब्योैंही, हथौडा, लोहवन, जगतिया, बिरौना, ततरौता, छिबरऊ, सौंखखेडा, बंदी। शिविर का स्थल तहसील महावन मथुरा शिविर का दिनांक 29 नवम्बर 2014 है। उप जिलाधिकारी महावन ने अवगत कराया है कि तहसील सदर जनपद मथुरा के अन्तर्गत मत्स्य पालन हेतु तालाबों को दस वर्षीय पट्टे पर उठाये जाने के लिये पट्टा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर दिनांक 29 नवम्बर 2014 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। निम्नलिखित ग्रामों के तालाबों या अवशेष तालाबों का पट्टा नीलामी के आधार पर किया जायेगा जिनका विवरण निम्नप्रकार है। ग्राम सभा बंशै, कचनऊ, झरौठा, गडसौली, महावनबांगर, पचावर, जुगसना, पडरारी, भेंसारा, न0 हरी, इटौली, बल्टीगढी, इस्लामपुर, मनोहरपुर, इब्राहीमपुर, सैदपुर, अवैरनी, ब्योैंही, हथौडा, लोहवन, जगतिया, बिरौना, ततरौता, छिबरऊ, सौंख खेडा, बंदी। शिविर का स्थल तहसील महावन मथुरा शिविर का दिनांक 29 नवम्बर 2014 है।  

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशानुसार कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावी अंकुश लगाने के उदद्ेश्य से नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह तथा पी0सी0पी0एन0डी0टी0 के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा नगर के विभिन्न अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों का आकस्मिकं सघन निरीक्षण किया गया।  नगर मजिस्टेªट हेम सिंह द्वारा नगर के लाइफ लाइन हाॅस्पीटल, नरूला नर्सिंग होम, जे0डी0 लाइफ गार्ड हाॅस्पीटल, सौम्या हाॅस्पीटल तथा प्रभाकर हाॅस्पीटल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा कमियों के सम्बन्ध में संचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि कमियों को समय रहते पूर्ण करके स्वास्थ्य विभाग को अवगत करायें अवैध रूप से लिंग परीक्षण न किया जायें। क्योंकि लिंगानुपात में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शासन तथा जिलाधिकारी द्वारा कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये रणनीति तैयार की गयी है इसी के तहत अब आकस्मिक रूप से लगातार छापेमार कार्यवाही की जाती रहेगी।  नोडल अधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह ने संचालकों को चेतावनी देते हुए अवगत कराया है कि यदि किसी अल्ट्रासाउन्ड सेन्टर पर लिंग परीक्षण होता हुआ पाया गया तो इसके लिये संचालक स्वयं जिम्मेदार होगा और इसमें कड़ी सजा का प्राविधान है। उन्होंने संचालकों से कहा है कि शाासन द्वारा निर्धारित बोर्डों को नर्सिंग होमों के बाहर की साइड में इस तरह लगावें कि वे आमजन को दिखायी देते रहें। अल्ट्रासाउन्ड कराने के लिये जो भी मरीज सेन्टर पर आता है उसके लिये निर्धारित फार्म भरकर उसकी एन्ट्री रजिस्टर में दर्ज कर मरीज का पूरा पता मोबाइल नम्बर एवं कारणों सहित अंकित करें। ताकि आवश्यकता पड़ने पर अल्ट्रासाउन्ड कराने वाले मरीज से जिला प्रशासन अथवा स्वास्थ्य विभाग सीधा संवाद स्थापित कर सके। इस अवसर पर आई0एम0ए0 के अध्यक्ष डा0 गुलशन कुमार, डा0 देवेन्द्र अग्र्रवाल, डा0 अशोक भारती, चै0 रामवीर सिंह एवं शम्भूदयाल आदि उपस्थित थे। 

Read More



Mediabharti