मथुरा

मथुरा। के0डी0 मेडिकल काॅलेज, हॅास्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर, मथुरा द्वारा शेरगढ़ ब्लाॅक के सुदूर भीमागढ़ी गाॅव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन दिया गया। इस चिकित्सा शिविर में 300 निधर््न एवं सुविध विहीन मरीजों का जाँच परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवा वितरित की गयी। इस शिविर में मरीजों का रजिस्ट्रेशन, चिकित्सीय परीक्षण, पैथोलाॅजीकल जाँच एवं दवा इत्यादि सभी निःशुल्क रूप से वितरित की गयी। इस शिविर में के0डी0 मेडिकल काॅलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजीशियन तथा पैथोलाॅजी एवं फार्मेसी के पैरामेडिकल तकनीकि स्टाफों की टीम ने अपनी सेवायें मरीजों को निःशुल्क रूप से प्रदान की। के0 डी0 मेडीकल काॅलेज, हाॅस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर मथुरा के चेयरमैन डाॅ0 राम किशोर अग्रवाल ने बताया कि ये शिविर अनवरत रूप से चलते रहेंगे। शिविर का उदद्ेश्य ग्रामीण मरीजों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा गरीब एवं असहाय रोगियों को गुणवत्ता परक चिकित्सीय सुविधयें प्रदान करना है। शिविर का शुभारम्भ ग्राम प्रधन सोबरन सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधन सोबरन सिंह ने बताया कि, उन्होंने ऐसा पहली बार देखा है कि कैम्पों में इतने अध्कि विशेषज्ञताओं के डाॅक्टर एक साथ अपनी सेवायें प्रदान करते हों एवं उतनी ही अच्छी तरह से प्रत्येग रोगियों की जाँच की जाती हों। उन्होंने आगे कहा कि के0डी0 मेडिकल काॅलेज, हाॅस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर के चेयरमैन और विषय विशेषज्ञों का बधई देता हूँ जो इस कैम्प के माध्यम से गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को निःशुल्क चिकित्सा प्रदान कर रहे है।

Read More

मथुरा। आज धनतेरस को लेकर बर्तन विक्रेताओं की दुकानों पर ग्राहक आते-जाते देखे गये। सोने-चांदी के आभूषण बेचने वाले ज्वैलर्स की दुकानों पर भी ध्नतेरस के अवसर पर भीड़ लगी रही। आज से ही इस पर्व को लेकर दुकानों की सजावट और बाजारों में रौनक देखने लायक रही। दीपावली का त्यौहार शुरू हो गया हैं। आज ध्नतेरस के चलते बाजारों में महिलाआंे ने जमकर खरीददारी की पूजा के लिए बर्तनों की खरीददारी पर लोगों का विशेष ध्यान रहा। बाजारों में आकर्षक ढंग से दुकाने सजाई गई थी। दोपहर बाद इन पर ग्राहक आते-जाते रहे। हालांकि पिछले वर्ष की उपेक्षा इस बार दुकानदारों के अनुसार विक्री कम रही। इसका एक कारण दीपावली और धनतेरस के त्यौहार का महीने के अन्त में होना माना जा रहा है। जिसके चलते लोगों की जेब खाली हो चुकी हैं। हालांकि सोने-चांदी के मूल्यों में कमी के चलते महंगाई तो नहीं थी लेकिन खरीददारी जमकर नहीं हुई। बर्तन विक्रेताओं के यहां जरूर भीड़-भाड़ देखी गई। 

Read More

मथुरा। धनतेरस पर्व पर धन्वंतरि भगवान की पूजा सेवा आयुर्वेद के औषद्यालयों में तथा गायत्री संस्थान, पंतजलि आयुर्वेद संस्थान पर भगवान धन्वंतरि के चित्रा पट पर पूजा अर्चना करके तथा पुष्प माला चढ़ाकर दीप जलाकर उनका पूजन अर्चन किया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित आयुर्वेदशाला में वैद्य जी ने भी ध्न्वंतरि पूजा की तथा लोगों को स्वस्थता प्रदान करने के लिए उनसे प्रार्थना की। 

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ द्वारा शहर के प्रमुख मण्डी चैराहे पर चाइना के आइटमो की होलिका दहन कर लोगो से चाइना के आइटम प्रयोग न करने की अपील की।  इस दौरान विद्यार्थी परिषद के जिला मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि आज देश मे चाइना के सामन और बाजार का हर तरह से प्रभाव बढता जा रहा है जिससे देश के युवाओ और गरीब व्यक्तियों के लिए रोजगार की समस्या पैदा हौ गयी है। एक ओर चीन हमारी देश की सीमाओ पर आक्रमण कर रहा है तो दूसरी ओर हमारे देश से पैसा कमा रहा है। विद्यार्थी परिषद छात्रा, युवाओं और आम जनता से अपील करता है कि आने वाली दीपावली पर किसी भी चायना आइटम का प्रयोग न करे और प्रधनमंत्राी की मेक इन इण्डिया पर ध्यान देते है हुए भारतीय चीजांे का इस्तमाल कर भारत को सशक्त बनाये। इस दौरान राजीव राठौर, गुड्डू चैध्री, उमेश शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, सचिन, अकिंत, गिरीश, मुकेश, रिंकु, डिगम्बर, कोमल, प्रिन्स, शाहरूख आदि छात्रा नेता उपस्थित थे।

Read More

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) के 42वें दीक्षांत समारोह में चिकित्‍सा स्‍नातकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आपके सीखने का अंत नहीं है और अब आप बंद कक्षा से एक खुली कक्षा की तरफ जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों को अपनी सोच के तरीकों को हमेशा जीवंत रखना चाहिए ताकि वे अपने व्‍यवसाय की अधिकतम उचाइयों को छू सके। उन्‍होंने चिकित्‍सा स्‍नातकों से आग्रह किया कि चिकित्‍सा के क्षेत्र में बुलंदियां हासिल करने वाले जिन मशहूर चिकित्‍सकों को आज जीवन पर्यन्‍त उपलब्धि पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया गया वे उनसे कुछ सीख लें। प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों के सोचने के तरीके जीवनभर उन्‍हें ऊर्जावान बनाए रखते हैं। प्रधानमंत्री ने छात्रों के जीवन में दीक्षांत समारोह के महत्‍व का उल्‍लेख करते हुए कहा कि दीक्षांत शब्‍द का प्रथम उल्‍लेख तैत्रिया उपनिषद में मिलता है। उन्‍होंने कहा कि एक डॉक्‍टर की एक छोटी सी गतिविधि या फिर मरीज के साथ एक अल्‍पकालीन संवाद उस व्‍यक्ति को जिन्‍दगी दे सकता है क्‍योंकि समाज डॉक्‍टरों पर बहुत अधिक भरोसा करता है। उन्‍होंने छात्रों से इस विचार को अपने प्रतिदिन के कार्यों के दौरान प्रयुक्‍त करने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि कुछ डॉक्‍टर इसलिए प्रसिद्ध हो जाते हैं क्‍योंकि वे अपने मरीजों के साथ एक प्रकार का रिश्‍ता बनाकर रखते हैं, जिससे मरीजों को आत्‍मविश्‍वास मिलता है तथा रोगों से लड़ने में उन्‍हें आंतरिक शक्ति मिलती है।  प्रधानमंत्री ने छात्रों को कई उदाहरण दिए जिनमें ऐसे लोगों या समाज के बारे में बताया गया जिन्‍होंने डॉक्‍टर बनने के लिए विभिन्‍न तरह के त्‍याग किए। उन्‍होंने इन चिकित्‍सा स्‍नातकों से कहा कि वे भविष्‍य में अपने मरीजों के साथ इस प्रकार की भावना से काम करें ताकि मरीज एक प्रकार से उनपर अपना हक जता सकें। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि चिकित्‍सकों के काम से समाज को फायदा होगा और एक स्‍वस्‍थ भारत के सपने को हासिल किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के अनेक डॉक्‍टरों ने अपने उल्‍लेखनीय कार्यों से विश्‍व में अपनी पहचान बनाई है और बदलते वैश्विक परिदृश्‍य के साथ चलने के लिए भारत को अपने चिकित्‍सा शोध के क्षेत्र में और अधिक प्रयास करने की जरूरत है इसलिए उन्‍होंने इन युवा डॉक्‍टरों से आग्रह किया कि कई विशेष क्षेत्रों में वे मरीजों से जुड़ी केस हिस्‍ट्री के रिकॉर्ड को संभाल कर रखें ताकि भविष्‍य में यह उनके पेशे में काम आये। उन्‍होंने यह आग्रह भी किया कि वे वैज्ञानिक शोध पत्रिकाओं में अपने अधिक से अधिक लेख भेजने अथवा उन्‍हें प्रकाशित करने की दिशा में भी कार्य करें। प्रधानमंत्री ने युवा डॉक्‍टरों से कहा कि वे जीवन के प्रति एक सकारात्‍मक और जीवंत नज़रिया रखें क्‍योंकि उन्‍हें सभी तरह की परिस्थितियों में डॉक्‍टरों और पेशेवर चिकित्‍सकों के रूप में अपनी जिम्‍मेदारियां निभानी पड़ती हैं। प्रधानमंत्री ने यह सुझाव भी दिया कि इस तरह के दीक्षांत कार्यक्रमों में आसपास के स्‍कूलों के गरीब छात्रों को मुख्‍य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है और इस तरह के आयोजनों से उनमें एक विशिष्‍ट प्रोत्‍साहन की भावना का विकास हो सकेगा। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर चिकित्‍सा क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान देने वाले कई चिकित्‍सकों को जीवन पर्यन्‍त उपलब्धि पुरस्‍कारों से नवाजा तथा प्रतिभावान छात्रों को सम्‍मानित किया।

Read More

मुंबई। सामाजिक संस्था "गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता द्वारा मालाड (वेस्ट) में स्टेशन के पास "अन्नदान वितरण" समारोह का आयोजन सोमवार २० अक्टूबर २०१४ किया गया था। जहाँ पर नेत्रहीनों और अपंगों को अन्नदान किया गया। इस अवसर पर मनमोहन गुप्ता ने कहा, " दिवाली के त्यौहार को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आज बहुत लोग शॉपिंग में, फटाके में और घूमने में खर्चा कर रहे हैं ,लेकिन काफी जरुरतमंद जिनके पास भोजन के भी पैसे नहीं है और इस कारण हमारा फ़र्ज़ बनता है कि ऐसे लोगों की मदद करे। इसकारण मैं लोगों से अपील करता हूँ कि वे शॉपिंग में, फटाके में और घूमने में थोड़ा ख़र्चा कम करके किसी वृद्धाश्रम, बालश्रम, विधवा आश्रम इत्यादि में जाकर कुछ दान करे या अपने आस पास के गरीबों को अन्न, वस्त्र जैसी वस्तु का दान करे। जिससे वे कम से कम त्यौहार के दिन ठीक से खाना खा सके। " S.B.Sharma (P.R.O.)    

Read More



Mediabharti