मथुरा

मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार द्वारा दशहरा कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए गायत्री तपोभूमि के निकट माॅ चामुण्डा देवी मंदिर पर फूल बंगले व भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रांरभ प्रातः माॅ चामुण्डा को चोला और वस्त्र धारण कराने के साथ हुआ व शाम 6 बजे भजन संध्या का शुभारंभ करते संस्थापक अजयकांत गर्ग व अध्यक्ष विकास गोयल द्वारा माॅ चामुण्डा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर क्लब परिवार द्वारा रंग बिरंगे फूलों द्वारा सजाऐ फूल बंगले के मध्य विराजमान माॅ चामुण्डा के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। मानो की माॅ भक्तों को अपना आर्शीवाद लुटा रही हो। इस अवसर पर पूरे मंदिर को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया। जो कार्यक्रम को भव्यता प्रदान कर रहा था। भजन संध्या के दौरान गायक मनोज ब्रजवासी द्वारा बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भावनी, शक्ति दे मॉ भक्ति दे माॅ, हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम हो शेरों वाली, आदि भजनों की प्रस्तुति ने ऐसी भक्ति की लय प्रवाहित की क्लब परिवार केे सदस्य व उपस्थित श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गये। इस अवसर पर अग्रशक्ति सदस्याओं ने माॅ के भजनों पर नृत्य कर पूरा परिसर को भक्तिमय कर दिया। भजनों की इस भावजलिं के मध्य कार्यक्रम का समापन माॅ की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे संस्थापक अजयकांत लक्ष्मी गर्ग, अध्यक्ष विकास गोयल, सचिव अतुल गोयल, पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चिराग अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पंकज मामा, नितंाशु, अग्रशक्ति अध्यक्षा राधा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अभय बंसल, अभिषेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अवनीश बजाज, विभोर तायल, रोहित महावन, दिलीप गर्ग, दिनेश गोयल, सुनील अ्रग्रवाल डीआरएस, विजय सलैक्शन, विनय अंगूठी वाले, पवन अग्रवाल अंढ़ूकी वाले, नितिन सर्राफ, करन मित्तल, पूजा अग्रवाल, तनुज सिंघल, गरिमा सिंघल, विनोद अग्रवाल, मंदिर के मंहत विष्णु गुरू, अंानद गुरू ज्ञानेन्द्र गुरू, विवेक गुरू आदि।  

Read More

मथुरा। प्रेमी युगल ने प्रेम सम्बन्ध में असफल रहनें पर कमरा बन्द कर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। रात भर दोनो के शव कमरें में ही बन्द पड़ें रहें लेकिन प्रातः काल देर तक कमरें का दरवाजा नहीं खुलनें पर मकान स्वामी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरें का दरवाजा तोड़ कर अन्दर से प्रेमी युगलों का शवों को कब्जें में कर पंचनामें के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटना की सूचना पर दोनो के परिजन भी मौके पर आ गये। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की रिपोटिंग चैकी कृष्णा नगर, बीएसए कालेज के बराबर स्थित आनन्द बिहार कालौनी में आरपी गौतम के मकान में गिर्राज महाराज कालेज से बीएससी की पढाई कर रहा छात्र सोनवीर पुत्र मानसिंह निवासी मिठ्ठोली थाना नौहझील का इसी थाना क्षेत्र के गाॅव चाॅदपुर के रहनें वाली ज्योति पुत्री दलवीर के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा था। ज्योति भी जनक पुरी में रहकर मथुरा में ही पढाई कर रही थी। जिसके चलतें दोनो का रोज मिलना जुलना होता रहता था। ज्योति विगत रात्रि अपने प्रेमी सोनवीर के पास उसके कमरें पर आई और दोनो ने में काफी देर तक बातचीत की और दोनो ने प्रेम में बाधा परिजनों के चलते रात में दोनो ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। रात भर दोनो के शव कमरें में पड़ें रहें किसी ने भी गोली चलनें की आवाज नहीं सुनी। प्रातः काल मकान मालिक ने सोनवीर का दरवाजा प्रातः 8 बजें तक भी नहीं खुलनें पर पहलें मकान स्वामी दरवाजा खुलवानें का प्रयास लेकिन दरवाजा नहीं खुलनें पर मकान स्वामी ने कमरें के झरोखे में से झांक कर देखा तो अन्दर का नजारा देख कर उसके होश उड़ गये। मकान स्वामी आरपी गौतम ने तुरन्त घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरें का दरवाजा तोडा और अन्दर का नाजारा देखा कमरें में दोनो का शव मृत अवस्था में पडत्रा हुआ था कमरें में खून ही खून नजर आ रहा था। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में कर पंचनामें की कार्यवाही की तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

Read More

मथुरा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसियेशन द्वारा जिला चिकित्सालय प्रांगण में विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनपद भर में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला महिला चिकित्सा एवं जिला चिकित्साल्य, संयुक्त चिकित्सालय वृन्दावन, पुलिस चिकित्सालय, रेलवे चिकित्सालय, कारागार चिकित्सालय आदि में तैनात फार्मासिस्टों ने भाग लिया। इस अवसर पर फार्मासिस्टों द्वारा जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ फार्मासिस्ट हरीश चन्द्र शर्मा ने की। कार्यक्रम में एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह चैधरी, सीपी सारस्वत, गिर्राज प्रसाद सारस्वत, रवीन्द्र तौमर, श्यौराज सिंह चैधरी, आवेश कुमार, मुकेश कुमार शर्मा, राजीव गोयल, हरीराम सिंह, अशोक सारस्वत, नागेन्द्र सिंह, सत्यपाल सिंह, योगेश यादव, आदि उपस्थित थे।

Read More

  सबसे पहले इण्टरनेट पर ीजजचयध्ूूूण्नपकंपण्हवअण्पद पोर्टल पर जाकर बांयी तरफ ई-आधार कार्ड पर क्लिक करें। उसके बाद अपना नाम जिस नाम से एनरोलमेंन्ट हुआ है, टाइप करें। नाम के नीचे की साइड पर एनरोलमेंन्ट नम्बर जैसे 1207/00973/02928 और उसी लाइन में आगे बने काॅलम में तारीख और समय जैसे 28.06.2014, 10ः13ः45 भरें। डाकघर का पिन कोड डालें। फिर नीचे लिखे इमेज कोड डाले और सम्मिट कर दें। अब आगे मोबाइल नम्बर डालने की जगह पर अपना मोबाइल नंबर भरें। जैसे ही मोबाइल नम्बर डालेंगे, आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आयेगा। मोबाइल की स्क्रीन पर आये ओ0टी0पी0 को डालन के बाद आपके सामने एक मैसेज होगा। जिसमे लिखा होगा ई-आधार कार्ड डाउनलोड। इसे डाउनलोड करने के बाद आपके सामने यह पी0डी0एफ0 में होगा। इसे खोलने के लिए आपका पिन नम्बर ही पासवर्ड का काम करेगा। अब आपका आधार कार्ड आपके सामने होगा। इसे सेव कर इसका प्रिंट निकाल लें। कलर प्रिंट के लिए आप इसे पेनड्राइव में काॅपी कर बाजार से प्रिंट निकलवा सकते हैं।

Read More

मथुरा। जयगुरुदेव आश्रम मथुरा से 28 सितम्बर को जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था व ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज जी महाराज उत्तर प्रदेश में 40 दिवसीय शाकाहार सदाचार प्रचार व आध्यात्मिक जन जागरण यात्रा के साथ प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम स्टेडियम एटा, मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद), जलखरिया तालग्राम (कन्नौज), जयगुरुदेव आश्रम फरदापुर (हरदोई), गढि़या रंगीन (शाहजहाँपुर), जयगुरुदेव आश्रम पीलीभीत, लखीमपुर, खैराबाद (सीतापुर), सतरिख (बाराबंकी), मिर्जापुर माफी दर्शन नगर  (फैजाबाद), किसान डिग्री कालेज बस्ती, जयराम पट्टी (सन्तकबीर नगर), जयगुरुदेव आश्रम नगवा (गोरखपुर), जयगुरुदेव आश्रम पकड़ी नौनियाँ (महाराजगंज), कप्तानगंज (कुशीनगर), जयगुरुदेव आश्रम सिरजम (देवरिया), जयगुरुदेव आश्रम सिगाड़ी मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ), बगही (बलिया), लंका मैदान (गाजीपुर), जयगुरुदेव आश्रम मुड़हुआ दक्षिणी (चन्दौली), पिण्डरा (वाराणसी), जरहाँ (सोनभद्र), जयगुरुदेव आश्रम जरहां (मीरजापुर), दीपावली जयगुरुदेव आश्रम मथुरा, लखनऊ होकर जयगुरुदेव आश्रम कुचरिया (रायबरेली), जयगुरुदेव आश्रम सहसों (इलाहाबाद), नया जयगुरुदेव आश्रम गोडे़, टेकार (प्रतापगढ़), जयगुरुदेव आश्रम श्याम नगर, पयागीपुर (सुलतानपुर), फतेहगंज (जौनपुर), जिला आजमगढ़, जयगुरुदेव आश्रम फरीदपुर (अम्बेडकर नगर), सहिबापुर (गोण्डा), रानीपुर पेहर बाजार (बलरामपुर), जिला श्रावस्ती, राजा मील चैराहा (बहराइच), निगोहाँ (लखनऊ), 6 नवम्बर फतेहपुर चैरासी (उन्नाव) स्थानों पर उक्त यात्रा पहुँचेगी व सत्संग कार्यक्रम होगा। ज्ञातव्य हो कि बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने अच्छे समाज के निर्माण के अन्तर्गत लोगों को शाकाहार अपनाने व नशा त्याग करने का अभियान चलाया था जो जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा द्वारा निरन्तर जारी है।

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय गौतम ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम का हद्रय गति रूक जाने से निधन हो गया। इसे लेकर सभा द्वारा कैम्प कार्यालय मोती कुन्ज पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें देवेन्द्र कुमार गौतम, मुकेश कुमार गौतम, पन्नालाल गौतम, डा0 डीएन गौतम, विनय कुमार गौतम, मुरारीलाल गौतम, महेश चन्द्र गौतम, रामनाथ गौतम, अशोक गौतम, देवेन्द्रदत्त गौतम, हरीश्याम गौतम, सत्य प्रकाश गौतम, रमेश चन्द्र गौतम, राकेश गौतम, सुभाष चन्द्र गौतम, भवानी शंकर गौतम, नेत्रपाल गौतम, महेश चन्द्र गौतम, अशोक गौतम, दिनेश गौतम, वावूराम गौतम, आदि ने निध्न पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये। अध्यक्षता जगदीश प्रसाद गौतम कार्यवाहक अध्यक्ष ने की। संचालन विनय कुमार गौतम ने किया  

Read More

काठिया बाबा को स्मृति चिन्ह भेंट करते एसओ अमित कुमार व सुजीत वर्मा व अन्य बल्देव। ब्रज विदेही सम्प्रदाय के महन्त स्वामी रास बिहारीदास महाराज के निर्देशन में चल रही ब्रज चैरासी कोस यात्रा का बल्देव में पहुॅचने पर बल्देववासियों द्वारा ब्रज यात्रा का पग पग पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिक्रमार्थियों ने कस्बा स्थित विभिन्न देवालयों में दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। यात्रा के पड़ाव स्थल राधा कृष्ण मन्दिर में प्रवचन करते हुए। संत रास बिहारी दास महाराज ने कहा कि ब्रज यात्रा का उदद्ेश्य ब्रज चैरासी कोस में पड़ने वाले ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर उनकी महत्ता से परिचित कराना है। भगवान की लीला स्थलों का स्मरण करना या उनकी रज माथे पर लगने से भगवान के निकट होने की अनुभुति होती है। उन्होंने दाऊजी महाराज की लीलाओ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दाऊजी महाराज ब्रज के राजा हैं। इनके दर्शन मात्र से ही कल्याण हो जाता है। उन्होने गौ माता पर हो रहे अनैतिक अत्याचार के विरूद्ध भी लोगो को जागरूक किया तथा गंगा व यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने का भी संकल्प दिलाया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अमित कुमार, सुजीत वर्मा, अखिलेश पाठक, सौरभ मिश्रा, छगन दीक्षित, प्रेम पाण्डेय, चन्द्रभान पाण्डेय, जीतू शर्मा, मनीष बंसल, सुनिल गर्ग आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।   

Read More

  जतीपुरा में आयोजित रसोत्सव शोभायात्र में उपस्थित भागवत भक्त एवं अन्य इन्सैट में भागवत किंकर गोपाल प्रसाद उपाध्याय गोवर्धन। भागवत किंकर गोपाल प्रसाद उपाध्याय ने श्रीमद् भागवत रस वर्षा करते हुये कहाकि नारी के लिए पतिव्रत धर्म ही सर्वो परिधर्म है। गोमाता की सेवा ही सर्वश्रेष्ठ सेवा है। हम सभी भारत वासियों की गोवंश की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कलियुग के देव गिरिराज प्रभु को साक्षात भगवान बताते हुऐ कहाकि राधाकृष्ण की कृपा के बिना ब्रज भूमि में प्रवेश नहीं हो सकता। जतीपुरा स्थित बिनानी भवन में श्रीमद्भागवत सामृत रसोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सिर पर मंगल कलश लिए महिलाओं ने बैंड बाजों से निकलती भक्तिमय धुनों के साथ गिरिराज प्रभु की पूजा अर्चना की। आसमान से होती पुष्प वर्षा पर मानो आस्था नाच उठी। अनिल कुमार भाटिया ने श्रीमद्भागवतजी की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतुल भाटिया, घन श्याम भाटिया का विशेष सहयोग रहा।

Read More

कस्बे मे अग्रवाल मेला स्थगित होने से अग्रवाल समाज मे रोष मथुरा। अग्रवाल सभा द्वारा प्रतिवर्ष लगने वाला अग्रसेन मेला इस वर्ष स्थगित कर दिए जाने से सभा के पदाधिकारियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया तो वही एक रूपये के हिसाब से लिए गए 365 रूपये लुटने की भी चर्चायें होती दिखी। गौरतलब है कि अग्रसमाज कई सालों से मेले का आयोजन करता था जिसमे समाज को लोगों को सम्मनित करने के साथ साथ रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था किसी कारण के चलते मेला न लगने से गृहिणियों, युवाओं, बुजुर्गों मे भी नाराजगी देखि गयी। राया अग्रकुल के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा कस्बे मे धूमधाम से निकाली गयी। जगह जगह पुष्प बरसात कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया इसी के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन हो गया। महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा सादाबाद मार्ग से अन्य आकर्षक झाँकियों के साथ प्रारम्भ हुयी जो सादाबाद रोड, कटरा बाजार, रेतिया बाजार, माँट रोड, हाथरस रोड होती हुयी सादाबाद मार्ग पर पहुँची जगह जगह भक्तजनों ने शोभायात्रा पर पुष्प बरसात कर स्वागत किया। शोभा यात्रा का शुभारम्भ पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग एवं क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकान्त अग्रवाल, हरीमोहन अग्रवाल, निरोत्तम प्रसाद अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, विपिन गर्ग, राजेश अग्रवाल, छैलबिहारी अग्रवाल, महेश चन्द गर्ग, हनुमान प्रसाद गर्ग, राधे श्याम गर्ग, डालचंद अग्रवाल, गिर्राज प्रसाद अग्रवाल, रमेश चन्द बजाज, मुन्ना लाल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। सोनी समाज सेवा समिति मथुरा द्वारा राजर्षि महाराजा अम्बरीष जयंती समारोह का आयोजन 7 अक्टूबर को चित्रकूट मसानी मथुरा पर किया जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठजन सम्मान के साथ समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही भजन संध्या भी आयोजित होगी। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत देवो बाबा, व आंनद स्वरूप बाबा गंगा जी वाले भाग लेगें। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेयरमैन शिवशंकर वर्मा व बलदेव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा भाग लेंगे। इस अवसर पर सुनील वर्मा, सभासद अशोक वर्मा, दीपक वर्मा, मनोज कैलाश नाथ वर्मा, राधे श्याम वर्मा, बाॅबी वर्मा, मनोज बैंकुण्ठ नाथ, किशन सिंह, डाॅ0 देवेन्द्र सिंह, नारायण सोनी, महेश चन्द्र, ओम प्रकाश सोनी, राम गोपाल सोनी, अभिषेक डब्बू, अमित वर्मा, अशोक वर्मा, महेन्द्र नाथ, मनीष वर्मा, सुरेश चन्द्र, बलराम सोनी, अजित वर्मा, यू0सी0 वर्मा, हरीओम सोनी, ओपी वर्मा, अनिल वर्मा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More