मथुरा

अग्रसेन जयन्ती पर चिकित्सकों को किया गया सम्मानित मथुरा। ब्रज चिकित्सा संस्थान द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव पर ब्रज चिकित्सा संस्थान प्रागण में पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेफ्रोलाजिस्ट डा0 डीके अग्रवाल व आयकर आयुक्त अनुरूद्व अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। सम्मानित अथिति के रूप में पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री रविकान्त गर्ग डा0 अशोक अग्रवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवीदास गर्ग ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा महाराजा अग्रसेन की छवि को पुष्प माला अर्पण करने के साथ साथ पुष्प व आरती कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराज अग्रसेन के सन्देश एक ईट एक रूपया देकर समाज के समस्त लोगों को साथ लेकर चलनें का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अपनी स्वर्णिम ज्ञान की आभा से जनपद की मरीजों की सेवा के लिए प्रमुख चिकित्सा डा0 केके अग्रवाल, डा0 उमेश चन्द्र माहेश्वरी, डा0 के गोपाल अग्रवाल, डा0 सुरेश चन्द्र अग्रवाल, डा0 वीसी गोयल को दुशाला उढ़ाकर विशिष्ट अग्र सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि अनुरूद अग्रवाल आयकर आयुक्त व डा0 डीके अग्रवाल ने चिकित्सकों को सम्मानित किया। श्रीमती जीएम शाहा को उनके निवास पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रविकान्त गर्ग ने महाराजा अग्रसेन के इतिहास से परिचय कराया तथा डा. अशोक अग्रवाल ने एक ईट एक रूपया को अमल में लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कि समाजवादी महाराजा अग्रसेन के सिद्वान्त को मानकर सभी समाज के लिए उसको अपनाती रही हैं। सभा में संस्थान के सरंक्षक श्रीनिवास सर्राफ द्वारा संस्थान के क्रिया कलापों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में डा. डीके अग्रवाल ने कहा कि संस्थान समय समय पर सर्वसमाज के हित में कार्यरत रहती है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान करके हमें ऐसे सेवा भावियों का निरन्तर सम्मान करना चाहिए। जिससें वह उनका अनुसरण कर निरन्तर सेवा में अग्रणी रहें। सभा का संचालन राजेन्द्र कुमार हाथी वालों ने किया। समारोह में चैधरी दीनानाथ अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, राजेश सर्राफ, विजय अग्रवाल, जुगल किशोर, पंकज अगूंठी वालें, डा. आरके गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, डा. मयंक माहेश्वरी, डा. शंशाक माहेश्वरी, भगवत सरण चैधरी, उपेन्द्र अग्रवाल, नवीन गर्ग आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिला काग्रेंस कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेंस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि प्रथम प्रयास में मंगलयान का मंगल ग्रह पर पहुंचना भारतीय वैज्ञानिकों की परिकल्पना कौशल व्यवस्था प्रबन्धन व क्रियान्वयन का कुशल प्रतक्षीकरण हैं। जिससें आज प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित हैं। उन्होंने इसके लिए वैज्ञानिकों के इस इतिहास को रचनें पर बधई दी तथा इसका श्रेय यूपीए की चैयरमैन श्रीमती सोनिया गान्धी व मनमोहन सिंह की सरकार को देते हुए उनके गौरवपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा, बिहारीकान्त तिवारी, चैं0 रणवीर पाडव, महेश रावत, देवेन्द्र यादव, कृष्णकुमार शर्मा, निशात अहमद, भुग्गल पहलवान, पं0 खेमचन्द्र शर्मा, जितेन्द्र मणि, कीर्ति कौशिक, सहजाद वेग, कमलेश चैधरी, नीलम कुलश्रेठ, विक्रम वाल्मीकि, यतीन्द्र मुकदम्, मनोज गौड़, पंकज चतुर्वेदी, सोहन सिंह सिसोदिया, शशिकान्त सारस्वत, दिनेश सरकार, जगत नारायण अग्रवाल, वकील कुरैशी, इकरार कुरैशी ने मंगलयान की सफलता से पहुंचनें पर वैज्ञानिकों को बधाई दी।

Read More

मथुरा। संस्कृति ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के होटल मैनेजमेंट संकाय के सभी विद्यार्थियों ने ‘वल्र्ड टूरिज्म डे’ धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सभी छात्र छात्राओं ने मथुरा के मुख्य धार्मिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया तथा वहाँ उपस्थित विदेशीय पर्यटकों का माल्र्यापण कर अतिथि देवों भव की परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त होटल मैनेजमेंट के छात्र छात्राओं ने औद्योगिक भ्रमण भी किया। वे भ्रमण हेतु वृन्दावन स्थित निधिवन रिजार्ट भी गये। जहां पर उन्होंने रिजार्ट के सभी विभागों के विशेषज्ञों से पर्यटन एवं होटल उद्योग से सम्बन्धित प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। रिजार्ट के मैनेजर रितेश कुमार ने ‘आर्थिक विकास में पर्यटन का योगदान’ विषय पर व्याख्यान दिया। जिसके अन्तर्गत उन्होंने पर्यटन सम्बन्धी बातों की महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने मथुरा की भौगोलिक स्थिति को भी विस्तार से बताते हुये मुख्य पर्यटन स्थल वृन्दावन, मथुरा, गोकुल, बरसाना, गोवर्धन के सभी पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से बताया तथा होटल इंडस्ट्री और पर्यटन का आपसी सम्बन्ध समझाया। इसके उपरान्त छात्र छात्राओं ने रिजार्ट के प्रमुख विभागों की कार्यप्रणाली एवं प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। रिजार्ट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्र छात्राओं के ज्ञानवर्धन हेतु पूरा सहयोग किया। विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु संस्कृति संस्थान के होटल मैनेजमेंट विभाग की फैकल्टी भी साथ में गई थी। संस्कृति ग्रुप के चेयरमैन सचिन गुप्ता ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर इस वर्ष होटल मैनेजमेंट के छात्र छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण के माध्यम से पर्यटन की आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवायीं गई है। इससे विद्यार्थियों का किताबी शिक्षा के साथ साथ प्रयोगिक ज्ञान भी बढे़गा।  

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के अमरनाथ स्कूल के पास एक नवजाज शिशु पड़ा मिलनें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शिशु को एक स्थानीय महिला के हवालें कर दिया हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाए व्याप्त हैं।  मिली जानकारी के अनुसार शहर के अमरनाथ स्कूल के पास स्थानीय लोगों ने एक नवजात शिशु को विलखतें देखा तो क्षेत्र के आस के लोग वहाॅ एकत्रित हो गये। क्षेत्रीय लोगों ने नवाजात शिशु सड़क पर पड़ा होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।  

Read More

न्यूयार्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में तत्काल सुधारों और पुनरुद्धार की आवश्यकता पर बल दिया है क्योंकि यह संगठन अपने अस्तित्व के 70वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में प्रधानमंत्री ने सभी सदस्य देशों से संयुक्त राष्ट्र सुधारों की प्रतिबद्धता को पूरा करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह ऐसा संस्थान है जिससे 20वीं सदी के जोखिम अप्रासंगिक होने की विवशता झलकती है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति सेना को पुनः व्यवस्थिति करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि शांति सेना में योगदान करने के लिए अपने सैनिक भेजने वाले देशों को निर्णय लेने में अधिक भूमिका दी जानी चाहिए।  प्रधानमंत्री ने आतंकवाद का मुद्दा मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी देश आज इससे सुरक्षित नहीं है। उन्होंने अच्छे आतंकवाद और बुरे आतंकवाद जैसे शब्दों के इस्तेमाल की निंदा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ देश अब भी आतंकवाद को पाल-पोस रहे हैं तथा आतंकवाद को स्टेट पॉलिसी के औजार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने वैश्विक आतंकवाद पर व्यापक संधि तुरंत अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह मुद्दा बहुत समय लंबित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का 70वां वर्ष इस बात का अवसर होना चाहिए कि सब कुछ हासिल कर लिया गया है और भविष्य के लिए खाका तैयार होना चाहिए। उन्होंने शामिल विश्वविद्यालयों और युवाओं से बदलाव की इस प्रक्रिया में शामिल होने को कहा। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की अपनी चुनौतियां हैं तथा संयुक्त राष्ट्र से समकालीन वास्तविकताओं की झलक मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने जी समूह के देशों के अनेक समूहों में उभरने का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें जी-आल की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए तथा देखना चाहिए कि संयुक्त राष्ट्र को कैसे ज्यादा प्रभावशाली बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अरबों लोग बुनियादी सुविधाओं, पेय जल और बिजली से वंचित हैं। इसलिए यह विचार करना चाहिए कि वैश्विक स्तर पर संगठित रूप से कितना काम करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पड़ोसियों के साथ दोस्ती और सहयोग को प्राथमिकता दी है तथा पाकिस्तान के लिए भी वैसी ही नीति है। उन्होंने कहा कि वह आतंकवाद की छाया के बिना शांति के माहौल में पूरी गंभीरता के साथ आपसी संबंधों पर वार्ता चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वार्ता के लिए समुचित माहौल तैयार करना पाकिस्तान पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि अभी कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों को की सहायता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए तथा इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान को भी सहायता का प्रस्ताव दिया है। प्रधानमंत्री ने भारत को ऐसे देश के रूप में रेखांकित किया जो सबको न्याय, प्रतिष्ठा, अवसर और समृद्धि के लिए खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ बातचीत भारत के दर्शन में निहित है। उन्होंने सुझाव दिया कि संयुक्त राष्ट्र को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने पर कार्य करना चाहिए। नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार समझौते के लिए प्रत्येक पक्ष की चिंताओं और हितों को ध्यान में रखना चाहिए। इससे पहले प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय देखा और संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के साथ बैठक की।

Read More

शुक्रवार 26 सितम्बर को हाथरस से भाजपा सांसद राजेश दिवाकर से यमुना रक्षक दल का शिष्ट मंडल उनके आवास पर मिला। यमुना रक्षक दल के शिष्ट मंडल ने हाथरस के सांसद से मिल ब्रज में यमुना की दुर्दशा से अवगत कराते हुये दल द्वारा चलाये जा रहे यमुना आन्दोलन की जानकारी दी और साथ साथ उनसे 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह में भाग लेने का आग्रह किया जिस पर सांसद राजेश दिवाकर ने सहमति जताई। हाथरस के भाजपा सासंद राजेश दिवाकर ने कहा कि यमुना मैया को मुक्त कराने के पवित्र उद्देश्य को लेकर होने वाले इस सत्याग्रह में मैं अवश्य उपस्थित रहँुगा। यमुना का उसके किनारे बसने वाले सभी नागरिकों के लिये धार्मिक और जीवन दोनो ही दृष्टियों से उसका जल महत्वपूर्ण है परन्तु यमुना का प्रदूषित होना हम सभी के लिये गंभीर समस्या है । मैं इस मुद्दे को प्रधानमंत्री जी तक पहुँचाऊँगा और हमारी सरकार गंगा यमुना को साफ करगीं यमुना की मुक्ति एवं शुद्धिकरण के इस पावन उद्देश्य में मैं यमुना रक्षक दल के साथ हूँ। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना ब्रज के लिये ही कलिन्द पर्वत से चली थी और पूरे विश्व में सबसे अधिक यमुना महत्व ब्रज में ही परन्तु दुर्भाग्य है कि ब्रज में आने वाले श्रद्धालुओं व ब्रजवासियों के हिस्से नालों का प्रदूषित पानी मिल रहा है। ये कहां का न्याय है कि नदी की सम्पूर्ण धारा रोककर उसका सारा जल दूसरी तरफ मोड दिया जाये। इसलिये यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना को हथिनीकुण्ड से मुक्त कराने व समानान्तर नाला निर्माण की मांग को लेकर यमुना रक्षक दल हथिनी कुण्ड पर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह करेगा। यमुना रक्षक दल सभी से अपील करता है कि सभी इस आन्दोलन में सहयोग करें।  यमुना रक्षक दल के शिष्ट मंडल में वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्री दास प्रजापति, डा उमेश शर्मा, देवेन्द्र यादव, कृष्णकान्त अवस्थी उपस्थित थे। 

Read More

दुर्गापूजा के बाद सकुशल मूर्ति विसर्जन को लेकर कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक लेती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में दुर्गापूजा आयोजन के अवसर के बाद मूर्ति विसर्जन कार्य को माननीय न्यायालयों के आदेशों अनुरूप प्रदूषण रहित सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने मथुरा तथा वृन्दावन से आये हुए दुर्गापूजा कमैटी के पदाधिकारियों से उनका परिचय लेकर उनके विचारों को जाना ताकि मूर्ति विसर्जन में कोई समस्या न आये। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गणेश पूजा के बाद मूर्तियों का जिस शांति पूर्वक विसर्जन किया गया है उसी प्रकार दुर्गापूजा के बाद भी मूर्तियों का विसर्जन होना चाहिये। उन्होंने अधिशासी अधिकारी गोकुल तथा वृन्दावन को निर्देशित किया है कि स्थलों का चयन करते हुए अभी से सारी व्यवस्थायें पूर्ण की जायें। गोकुल में जिस तरह पूर्व में मूर्ति विसर्जन किया गया था उसी प्रकार नावों की व्यवस्था करते हुए मूर्ति विसर्जन सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये है। इसी प्रकार वृन्दावन के अधिशासी अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि मूर्ति विसर्जन हेतु जमीन चिन्हित कर जे0सी0वी0 मशीन से बड़े गढढे खुदवाकर उनमें पानी आदि भरवाकर मूर्ति विसर्जन का कार्य सुनिश्चित किया जायें। गढढा खुदवाकर उसमें मोटी पाॅलीथिन अवश्य विछाई जायें जिससे कैमीकल युक्त रंगों से प्रदूषण का फैलाव न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों सहित दुर्गापूजा कमेटी के पदाधिकारियों से कहा है कि न्यायालय के आदेशों के तहत तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार ही मूर्तियों का विसर्जन किया जायें। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के अवसर पर गोकुल घाट के दोनों ओर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध रहेगा। अरराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) धीरेन्द्र सिह सचान, समस्त उप जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक हृदेश कुमार, दुर्गापूजा कमेटी के पदाधिकारी सुनील शर्मा, विनोद बनर्जी, राधेश्याम, महेश चैधरी तथा वरूण कुमार आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के सर्वे हेतु आॅगनवाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिये कि चिन्हित ग्राम व वार्डों में 12ः00 बजे से 5ः00 बजे तक सर्वे कार्य होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि 23 सितम्बर 2014 से 30 सितम्बर 2014 तक जिन लोगों के खाते नहीं खुले है उनके लिये कैम्प लगाकर खाते खोलने के स्पष्ट निर्देश दिये है। मुख्य विकास अधिकारी ने 22 सितम्बर 2014 को प्रधानमंत्री जनधन योजना की समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मथुरा को यह निर्देश दिये है कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अन्तर्गत समस्त आॅगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उन्ही के वार्ड व ग्रामों के सर्वे का कार्य सौपा जाये तथा उक्त सर्वे का कार्य दिनांक 23 सितम्बर 2014 से दिनांक 30 सितम्बर 2014 के मध्य सम्पन्न करा लिया जायें। उक्त सर्वे का समय अपरान्ह 12.00 बजे से 5.00 बजे के बीच निर्धारित किया जायें। सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की कमी न रहे इसके लिये बैंकों के बी0सी0 को भी सर्वे कार्य में आॅगनवाडी कार्यकत्रियों के साथ लगाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देशित करते हुए कहा कि इस सर्वे में जिन घरों के सदस्यों का ंबैंक में अबतक खाता नहीं खोला गया है उनको दूसरे चरण में बैंक द्वारा कैम्प लगाकर प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाते खोले जायेंगे परन्तु खाता खोलने का कार्य सर्वे समाप्त होने के उपरान्त भी किया जायेगा। इस हेतु खाता खोलने का फार्म इण्टरनेट के माध्यम से निर्धारित की गयी साईट पर भी उपलब्ध है।  

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला के मार्ग निर्देशन में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने बिन्दुवार स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि जननी सुरक्षा योजना तथा टीकाकरण योजना में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गर्भवती महिला को प्रसव के समय उसके निवास से स्वास्थ्य केन्द्र तक लाने तथा प्रसव के बाद स्वास्थ्य केन्द्र से उसको अपने घर तक छोड़ने हेतु निःशुल्क वाहन व्यवस्था उपलब्ध करायी जायें उसके खानपान पर विशेष ध्यान देकर शासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधा से उसे लाभान्वित किया जायें। नवजात शिशु के टीकाकरण कार्य को भी सावधानी तथा समय से पूर्ण किया जाये तथा समय समय पर लगने वाले टीकाकरणों से नवजात शिशु को आच्छादित किया जायें। उन्होंने चकित्सकों को निर्देशित किया है कि वे समय से केन्द्र पर उपस्थित हों रोगियों को देखकर उनका उचित स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवायें उपलब्ध करायें, स्वास्थ्य केन्द्रों हेतु दवाओं की पूर्ण उपलब्धता है इसलिये रोगी व्यक्ति को बाजार से दवा आदि लाने के लिये न कहें। टीकाकरण की वैक्सीन को भी सुरक्षित रखने हेतु सही तरीका अपनायें ताकि वैक्सीन खराब न हो सके। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के अन्तर्गत पर्याप्त मात्रा में धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है ताकि दूर दराज के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को शहर तक न आना पड़े इसलिये चिकित्सकों को ए0एन0एम0 तथा आशा कार्यकत्री के साथ केन्द्र पर रह कर ही स्वास्थ्य योजनाओं को लगातार संचालित किया जायें। उन्होंने अन्धता निवारण तथा क्षयरोग की भी बिन्दुवार समीक्षा करते हुए चिकित्सकों को निर्देशित किया कि ग्रामीण स्वास्थ्य के प्रत्येक योजना से ग्रामीण विद्यालय के छात्र छात्राओं को भी जोड़ा जाये ताकि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ ग्रामीण विद्यार्थियों को भी मिल सके। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने बिन्दुवार विभागीय कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा चिकित्सों से कहा है कि वे स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपने अधीनस्थों के लगातार सम्पर्क में रहे तथा समय-समय पर उनके कार्यों की जानकारी लेकर स्वाथ्य योजनाओं से अवगत कराते रहे। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह, दिलीप कुमार, ब्रजेश खन्ना सहित सभी चिकित्सा केन्द्रों के प्रभारी उपस्थित थे।  

Read More

मरीज को देखते डा0 सुभाष शर्मा साथ मंे चैयरमैन कृष्णकांन्त अग्रवाल राया। कस्वे के गणेश बाग मंे शुक्रवार के दिन नयती चैरीटेबल संस्था के द्वारा कैम्प के माध्यम से बीमार लोगो को संस्था की तरफ से नि.शुल्क खून की जाॅच, ऐक्सरा, करने के बाद संस्था की तरफ से सात सदस्यी टीम के योग्य डाक्टरों की तरफ से करीव 160 मरीजों को चैकअप के बाद दवोओं का वितरण किया गया। वही संस्था के सीनियर डा. सुभाष शर्मा बताया की नयती चैरीटेबल संस्था दिल्ली से संचालित की जाती है। जिसके द्वारा नियमित तरीके से जगहों पर कैम्प मंे आने वाले बीमार लोगो को जाॅच के बाद नि.शुल्क दवायें दी जाती है साथ ही नगर पंचायत के चैयरमैन कृष्णकांन्त अग्रवाल ने कहाॅ की नयती संस्था के द्वारा समय-समय पर राया व ग्रामीण क्षेत्र मंे कैम्प लगाकर गरीब जो कार्य किया जा रहा है यह बहुत ही सराहनीय कार्य है जो गरीब लोग होते है मंहगाई के इस दौर मंे सही इलाज नही मिल पाता है। वही लोग इस का खुव लाभ ले रहे है और संस्था की तरफ से अच्छी कम्पनीयों की दवायें नि.शुल्क दी जा रही हैं। इस मौके पर हेड कनर्ल सुरेश्,हरीश राणा, संजय,मनोज कुमार, मनोत रावत, विनीता, कुशुम, कन्हैया लाल, निरोत्तम, ज्ञानेन्द्र सिंह, लाडली प्रसाद, देवेन्द्र शर्मा, ओपी शर्मा, मनोज नागर, यौगेन्द्र छोटे सभासद आदि लोग मौजूद थे।

Read More