मथुरा

दुर्गापूजा के बाद सकुशल मूर्ति विसर्जन को लेकर कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक लेती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में दुर्गापूजा आयोजन के अवसर के बाद मूर्ति विसर्जन कार्य को माननीय न्यायालयों के आदेशों अनुरूप प्रदूषण रहित सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने मथुरा तथा वृन्दावन से आये हुए दुर्गापूजा कमैटी के पदाधिकारियों से उनका परिचय लेकर उनके विचारों को जाना ताकि मूर्ति विसर्जन में कोई समस्या न आये। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गणेश पूजा के बाद मूर्तियों का जिस शांति पूर्वक विसर्जन किया गया है उसी प्रकार दुर्गापूजा के बाद भी मूर्तियों का विसर्जन होना चाहिये। उन्होंने अधिशासी अधिकारी गोकुल तथा वृन्दावन को निर्देशित किया है कि स्थलों का चयन करते हुए अभी से सारी व्यवस्थायें पूर्ण की जायें। गोकुल में जिस तरह पूर्व में मूर्ति विसर्जन किया गया था उसी प्रकार नावों की व्यवस्था करते हुए मूर्ति विसर्जन सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये है। इसी प्रकार वृन्दावन के अधिशासी अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि मूर्ति विसर्जन हेतु जमीन चिन्हित कर जे0सी0वी0 मशीन से बड़े गढढे खुदवाकर उनमें पानी आदि भरवाकर मूर्ति विसर्जन का कार्य सुनिश्चित किया जायें। गढढा खुदवाकर उसमें मोटी पाॅलीथिन अवश्य विछाई जायें जिससे कैमीकल युक्त रंगों से प्रदूषण का फैलाव न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों सहित दुर्गापूजा कमेटी के पदाधिकारियों से कहा है कि न्यायालय के आदेशों के तहत तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार ही मूर्तियों का विसर्जन किया जायें। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के अवसर पर गोकुल घाट के दोनों ओर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध रहेगा। अरराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) धीरेन्द्र सिह सचान, समस्त उप जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक हृदेश कुमार, दुर्गापूजा कमेटी के पदाधिकारी सुनील शर्मा, विनोद बनर्जी, राधेश्याम, महेश चैधरी तथा वरूण कुमार आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के सर्वे हेतु आॅगनवाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिये कि चिन्हित ग्राम व वार्डों में 12ः00 बजे से 5ः00 बजे तक सर्वे कार्य होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि 23 सितम्बर 2014 से 30 सितम्बर 2014 तक जिन लोगों के खाते नहीं खुले है उनके लिये कैम्प लगाकर खाते खोलने के स्पष्ट निर्देश दिये है। मुख्य विकास अधिकारी ने 22 सितम्बर 2014 को प्रधानमंत्री जनधन योजना की समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मथुरा को यह निर्देश दिये है कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अन्तर्गत समस्त आॅगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उन्ही के वार्ड व ग्रामों के सर्वे का कार्य सौपा जाये तथा उक्त सर्वे का कार्य दिनांक 23 सितम्बर 2014 से दिनांक 30 सितम्बर 2014 के मध्य सम्पन्न करा लिया जायें। उक्त सर्वे का समय अपरान्ह 12.00 बजे से 5.00 बजे के बीच निर्धारित किया जायें। सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की कमी न रहे इसके लिये बैंकों के बी0सी0 को भी सर्वे कार्य में आॅगनवाडी कार्यकत्रियों के साथ लगाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देशित करते हुए कहा कि इस सर्वे में जिन घरों के सदस्यों का ंबैंक में अबतक खाता नहीं खोला गया है उनको दूसरे चरण में बैंक द्वारा कैम्प लगाकर प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाते खोले जायेंगे परन्तु खाता खोलने का कार्य सर्वे समाप्त होने के उपरान्त भी किया जायेगा। इस हेतु खाता खोलने का फार्म इण्टरनेट के माध्यम से निर्धारित की गयी साईट पर भी उपलब्ध है।  

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला के मार्ग निर्देशन में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने बिन्दुवार स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि जननी सुरक्षा योजना तथा टीकाकरण योजना में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गर्भवती महिला को प्रसव के समय उसके निवास से स्वास्थ्य केन्द्र तक लाने तथा प्रसव के बाद स्वास्थ्य केन्द्र से उसको अपने घर तक छोड़ने हेतु निःशुल्क वाहन व्यवस्था उपलब्ध करायी जायें उसके खानपान पर विशेष ध्यान देकर शासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधा से उसे लाभान्वित किया जायें। नवजात शिशु के टीकाकरण कार्य को भी सावधानी तथा समय से पूर्ण किया जाये तथा समय समय पर लगने वाले टीकाकरणों से नवजात शिशु को आच्छादित किया जायें। उन्होंने चकित्सकों को निर्देशित किया है कि वे समय से केन्द्र पर उपस्थित हों रोगियों को देखकर उनका उचित स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवायें उपलब्ध करायें, स्वास्थ्य केन्द्रों हेतु दवाओं की पूर्ण उपलब्धता है इसलिये रोगी व्यक्ति को बाजार से दवा आदि लाने के लिये न कहें। टीकाकरण की वैक्सीन को भी सुरक्षित रखने हेतु सही तरीका अपनायें ताकि वैक्सीन खराब न हो सके। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के अन्तर्गत पर्याप्त मात्रा में धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है ताकि दूर दराज के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को शहर तक न आना पड़े इसलिये चिकित्सकों को ए0एन0एम0 तथा आशा कार्यकत्री के साथ केन्द्र पर रह कर ही स्वास्थ्य योजनाओं को लगातार संचालित किया जायें। उन्होंने अन्धता निवारण तथा क्षयरोग की भी बिन्दुवार समीक्षा करते हुए चिकित्सकों को निर्देशित किया कि ग्रामीण स्वास्थ्य के प्रत्येक योजना से ग्रामीण विद्यालय के छात्र छात्राओं को भी जोड़ा जाये ताकि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ ग्रामीण विद्यार्थियों को भी मिल सके। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने बिन्दुवार विभागीय कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा चिकित्सों से कहा है कि वे स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपने अधीनस्थों के लगातार सम्पर्क में रहे तथा समय-समय पर उनके कार्यों की जानकारी लेकर स्वाथ्य योजनाओं से अवगत कराते रहे। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह, दिलीप कुमार, ब्रजेश खन्ना सहित सभी चिकित्सा केन्द्रों के प्रभारी उपस्थित थे।  

Read More

मरीज को देखते डा0 सुभाष शर्मा साथ मंे चैयरमैन कृष्णकांन्त अग्रवाल राया। कस्वे के गणेश बाग मंे शुक्रवार के दिन नयती चैरीटेबल संस्था के द्वारा कैम्प के माध्यम से बीमार लोगो को संस्था की तरफ से नि.शुल्क खून की जाॅच, ऐक्सरा, करने के बाद संस्था की तरफ से सात सदस्यी टीम के योग्य डाक्टरों की तरफ से करीव 160 मरीजों को चैकअप के बाद दवोओं का वितरण किया गया। वही संस्था के सीनियर डा. सुभाष शर्मा बताया की नयती चैरीटेबल संस्था दिल्ली से संचालित की जाती है। जिसके द्वारा नियमित तरीके से जगहों पर कैम्प मंे आने वाले बीमार लोगो को जाॅच के बाद नि.शुल्क दवायें दी जाती है साथ ही नगर पंचायत के चैयरमैन कृष्णकांन्त अग्रवाल ने कहाॅ की नयती संस्था के द्वारा समय-समय पर राया व ग्रामीण क्षेत्र मंे कैम्प लगाकर गरीब जो कार्य किया जा रहा है यह बहुत ही सराहनीय कार्य है जो गरीब लोग होते है मंहगाई के इस दौर मंे सही इलाज नही मिल पाता है। वही लोग इस का खुव लाभ ले रहे है और संस्था की तरफ से अच्छी कम्पनीयों की दवायें नि.शुल्क दी जा रही हैं। इस मौके पर हेड कनर्ल सुरेश्,हरीश राणा, संजय,मनोज कुमार, मनोत रावत, विनीता, कुशुम, कन्हैया लाल, निरोत्तम, ज्ञानेन्द्र सिंह, लाडली प्रसाद, देवेन्द्र शर्मा, ओपी शर्मा, मनोज नागर, यौगेन्द्र छोटे सभासद आदि लोग मौजूद थे।

Read More

मथुरा। ब्रज चिकित्सा संस्थान द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर विगत वर्षो की भांति ब्रज चिकित्सा संस्थान में 25 सितम्बर को होने वाली सभी ओपीडी में मरीजों के लिए 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जायेगी तथा सांय कालीन ओपीडी बन्द रहेगी। उन्होंने बताया कि उक्त दिवस को ही सांय 5 बजें संस्थान के प्रांगण में स्थापित महाराजा अग्रसेन मन्दिर पर पुष्पाजंलि एवं आरती समारोह का आयोजन किया गया हैं। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा नागरिकों को उनके द्वारा दी गई सेवाओं के लिए सम्मानित किया जायेगा।

Read More

मथुरा। जायन्टस ग्रुफ आॅफ मैन मथुरा द्वारा राष्ट्रीय सप्ताह के अन्तर्गत हीरा कुन्ज रेजीडेन्सी में महान दिवस मनोहरदास की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उ0प्र0 राज्य विद्युत परिषद के अधीक्षण अभियन्ता अतुल निगम ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि अतुल निगम ने इस अवसर पर जायन्टस के क्रिया कलापों की जितनी सराहना की जाये कम है संगठन द्वारा सभी कार्यक्रम प्रेरक व अनुकरणीय रहे है। अध्यक्षीय अनुमोदन में मनोहर दास अग्रवाल ने सभी के सक्रिय सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतुल निगम को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती नीलम गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, विनोद बिहारी गुप्ता, वीके सुटेल, सुनील शर्मा, डा0 योगेश अग्रवाल, विपिन जैन, अनिल सजुनेजा, राजीव अरोड़ा, अनिल गोयल, सुशील गोयल, पंकज गर्ग, रिचा राजेश बजाज, कुमकुम धनेश मित्तल, सुमन मोहनबाबू आर्य आभा संजय अग्रवाल, आदि थे।  

Read More



Mediabharti