मथुरा। जनपद के थाना फरह क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फतिहा चैराह पर एक अनियंत्रित ट्रक ने सडक किनारे राहगीरों को रौंद दिया जिससें एक तीन वर्षीय वालिका सहित भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं ट्रक चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़ कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को भी हिरासत में ले लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के फतिहा चैराहा पर ग्राम फतिहा निवासी भरत सिंह पुत्र गुलाव सिंह अपने चचेरे भाई हेमसिंह पुत्र तेजसिंह व तीन वर्षीय भतीजी मधू पुत्री किशन के साथ दवा लेने के लिए गाॅव के पास ही स्थित क्लीनिक पर गए थे। बताते है कि दवा लेने के बाद वह तीनों फरह के नगला फतिहा चैराहा पर वाहन के इन्तजार में खड़ें थें कि तभी मथुरा की ओर से आ रहें ट्रक संख्या आर जे 11 जी ए 7240 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलातें हुए ट्रक को सड़स किनारे लोगों पर चढ़ा दिया। जिससे वहाॅ अफरा तफरी मच गई। अनियत्रित ट्रक की चपेट में आकर हेमराज, भरत सिंह व तीन बर्षीय वालिका मधू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं चार अन्य लोग भी घयाल हो गये। घटना को देख आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दोड़ पड़ें जिन्होंने दुर्घटना की गंभीरता देखतें हुए घटना से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम केक लिए भेजा हैं। पुलिस ने घटनाकारी ट्रक को भी हिरासत में लेकर भागे चालक की तलाश शुरू कर दी हैं।
Read More




