रघुलीला धाम में आयोजित चिकित्सा शिविर में उपचार कराते मरीज
गोवर्धन। कस्बे के राधाकुण्ड परिक्रमा स्थित रघुलीला धाम में रविवार को विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब 500 से अधिक मरीजों ने उपचार कराकर लाभ लिया।
आदित्य ज्योतिष शोध संस्थान जयपुर एवं भण्डारी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर जयपुर के तत्वाधान में रघुलीला धाम में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ऑख, कान नाक, गला, दॉत, पेट, सम्बंधी, हड्डी, डायबिटीज, बाल रोग, स्त्री रोग, ब्लड प्रेशर, एवं अन्य बीमारियों का अनुभवी एवं योग्य डॉक्टरों द्वारा उपचार कर निशुल्क दवाई वितरित की गईं। इस मौके पर आचार्य जैनेन्द्र कटारा, डॉ केएस भण्डारी, डॉ0 निकेता, डॉ0 प्रतीक, डॉ0 मोहित, डॉ0 सागर, डॉ0 अभिषेक, डॉ0 राहुल, राधेश्याम शर्मा, डॉ0 रेखा भण्डारी, डॉ0 रुचि भण्डारी, डॉ0 चिराग भण्डारी, डॉ0 आशीष भारती, डॉ0 बूटोलिया, डॉ0 आरती गुप्ता, डॉ0 जैक, डॉ0 पीपी सिंह, डॉ0 अभिनाश, डॉ0 गौतम बिहारी, डॉ0 अमित बाबू, डॉ0 हिमांशी, डॉ0 अंकित डॉ0 कपिल, डॉ0 पार्थ आदि थे।
Read More