मथुरा

हथिनी कुण्ड का निरीक्षण करते यमुना भक्त यमुना रक्षक दल व भारतीय किसान यूनियन राष्टवादी के राष्टीय पदाधिकारियो ने हरियाणा के हथिनी कुण्ड बैराज पर पहुॅच 2 नबम्बर को होने वाले सत्याग्रह की तैयारियां की समीक्षा करने के साथ साथ आर- पार की लडाई का ऐलान करते हुये कहा कि हथिनी कुण्ड से यमुना जल छुडवाये बिना यमुना भक्त और किसान हथिनी कुण्ड से नहीं हटेगें। यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों व भाकियू के पदाधिकारियों द्वारा हथिनी कुण्ड के साथ यमुना नगर, पोण्टा साहेब, कुल्हाल, आसन बांध के साथ साथ डाक पत्थर तक भ्रमण कर जन संपर्क कर यमुना के प्राकृतिक बहाब की स्थिति का जायजा लिया। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि हथिनि कुण्ड से पहले डाक पत्थर व आसन बांध पर रोक कर नहरों में मोड बिजली संयत्र की ओर मोड दिया गया है और यहां हथिनी कुण्ड से हरियाणा की ओर मोड दिया गया है यमुना के तल पर ब्रज की ओर नाम मात्र का जल छोडा जा रहा है जो कुछ किलामीटर जाकर सूख जाता है। उन्होने बताया कि जब वह हथिनी कुण्ड बैराज पर पहुॅचे तब ब्रज की तरफ के सारे गेट बंद थे दल के पदाधिकारी द्वारा दबाब देने पर गेट को कुछ सेंटीमीटर खोला गया जिसने आगे के सूखे यमुना तल को कुछ ही मिनट में तर कर दिया इससे पता चलता है कि वहां ब्रज के हिस्से की चोरी की जा रही है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार यमुना रक्षक दल के साथ मार्च 2013 में हुये समझौते का पालन करते हुये रेनुका, किशाउ व लखवार व्यास बांधों पर निर्माण कार्य शुरू करें व समानान्तर नाले का निर्माण कराये। भारतीय किसान यूनियन राष्टवादी के राष्टीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह ने कहा कि 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड बैराज पर होने वाले सत्याग्रह में भाग लेने के लिये देश भर से भाकियू किसान यूनियन राष्टवादी के किसान कार्यकर्ता 30 अक्टूबर को सहारनपुर पहुॅचेगें एवं वहां से पदयात्रा करते हुये 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड बैराज पहुॅचेगे और हमारे किसान कार्यकर्ता तब तक नहीं हटेगें जब तक सरकार हथिनी कुण्ड स ेजल नहंी छोडती है क्योकि यमुना के प्रदूषित जल के कारण हमारे किसान भाइयों के स्वास्थ व कृषि दोनो को भारी नुकसान हो रहा है। स्वामी देवानन्द जी महाराज ने केन्द्र सरकार को यमुना में जल की कमी दूर करने के लिये सुझाव देते हुये कहा कि सरकार यमुना में मिलने वाले बरसाती नाले व नदियों पर छोटे बांध बना पानी स्टोर किया जाना चाहिये और यमुना का जल हथिनी कुण्ड से ब्रज की ओर छोड दिया जाना चाहिये। यमुना रक्षक दल व भाकियू राष्टवादी के पदाधिकारीं ने 3 दिन बाद 21 सितम्बर रविवार को वृन्दावन गोविन्द मठ पहुॅच हुकाॅर भर कहा कि यमुना के साथ हो रहे अन्याय को अब अधिक बर्दाश्त नहीं किया जायेगा केन्द्र सरकार यमुना की शुद्धि व मुक्ति के लिये कदम उठाते हुये हथिनी कुण्ड से यमुना जल छोडे वरना 2 नबम्बर को यमुना भक्त व किसान अनिश्चित काल तक सत्याग्रह करेगें और समाधान न होने तक हथिनी कुण्ड बांध पर ही डटे रहेगें। इस अवसर पर भाकियू राष्टवादी के राष्टीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, यमुना रक्षक दल के प्रदेश सचिव हाशिम खान, मुशीर खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला के मार्ग निर्देशन में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों, ई-गवर्नेन्स जन शिकायत जन सुविधा केन्द्र समाजवादी पेंशन, तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रो व लोकवाणी के माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रो के निस्तारण के संबंध में एक आवश्यक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। बैठक में सर्वप्रथम समाजवादी पेंशन योजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पात्र लाभार्थी को ही पेंशन योजना में चयनित किया जायें। तहसील दिवस तथा लोकवाणी के माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रो का निस्तारण किसी भी दशा में लंबित नही रहना चाहिए, तहसीलों में जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र तथा कुछ आवेदन पत्रों के निस्तारण न होने के संबंध में नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने निर्देश दिये है कि प्रत्येक विभागीय अधिकारी वेबसाइड से आवेदन पत्रो को प्राप्त कर उनका तत्काल समुचित कार्यवाही करते हुए उनका दो दिन के अन्दर शीघ्र निस्तारण कराये तथा उससे उन्हें अवगत भी कराये। यदि किसी प्रकरण के निस्तारण में कोई व्यवधान आ रहा हो तो वे उनके संज्ञान मेे लाकर उसका निस्तारण करा सकते है लेकिन प्रकरण लंबित नही रहना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में वे स्वयं जिम्मेदार होगे और उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। बैठक में तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण विशेष कर निस्तारण प्रतिशत, सबसे पुरानी लंबित शिकायतें तथा शासन के काॅल सेन्टर में निस्तारण के सम्बन्ध में प्राप्त फीडबैक, एस0एस0डी0जी0 के अन्तर्गत प्रदत्त की जा रही 8 विभागों की 26 सेवाओं विशेष कर आय/जाति/निवास प्रमाण पत्रों को शतप्रतिशत जनसेवा केन्द्र/लोकवाणी केन्द्रों से निर्गत किये जाने में आ रही समस्याओं की समीक्षा, एस0एस0डी0जी0 के अन्तर्गत ई डिस्ट्रिक मैनेजर की नियुक्ति तथा विभिन्न सेवाओं के माध्यम से प्राप्त धनराशि का उपयोग, शासन द्वारा शपथ पत्र समाप्त किये जाने एवं प्रमाण पत्रों के स्वप्रमाणन व्यवस्था लागू किये जाने, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूर्व में लगे सी0सी0 कैमरों का उपयोग एवं उनकी कार्यशीलता का सत्यापन पुलिस विभाग द्वारा कराये जाने, कस्तूरबा गाॅधी विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को सौर ऊर्जा चलित लालटेन उपलब्ध कराने, राजकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्त पोषित महिला महाविद्यालयों के मुख्य द्वार तथा परिसर में सर्वलाइन्स रिकार्ड कैमरे लगाये जाने, जनपद स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय में लेन्ड लाइन फोन लगवाये जाने एवं उनकी कार्यशीलता बनाये रखने, राजस्व न्यायालय प्रबन्धन प्रणाली में आने वाली समस्याओं तथा आॅनलाइन शासनादेश निर्गत किये जाने की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। बैठक में अधिकारियो से कहा गया है कि प्रत्येक दशा में प्रार्थी से सुनवाई करते हुए प्रत्येक प्रार्थना पत्र की गुणवत्तापरक निस्तारण आख्या संबंधित उप जिलाधिकारी के माध्यम से दो दिन के अंदर वेबसाइड पर फीड हो जाये तथा नियंत्रण प्राधिकारी व जिलास्तरीय अधिकारी व्दारा प्रत्येक प्रार्थी/शिकायकर्ता से उनके मोबाइल फोन पर भी अवश्य वार्ता की जाये और उनकी समस्या को सुनकर उसका शीघ्र निस्तारण किया जाये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भ्रमण पर जाते समय अपने विभागों से सम्बन्धित शिकायतों को साथ में रखें तथा शिकायत कर्ता से स्वयं मिलकर उसकी परेशानी को समझते हुए उसके आवेदन पत्र. को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारित किया जायें तथा निस्तारण की कार्यवाही पर शिकायत कर्ता के भी हस्ताक्षर कराये जाये जिससे कि उसे पुनः शिकायत का मौका न मिले और वह सन्तुष्ट हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय तथा अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार सभी उप जिलाधिकारी तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Read More

जम्बू कश्मीर बाढ़ पीडि़तों को राहत राशि भेजते सामाजिक कार्यकर्ता मथुरा। जम्मू कश्मीर में आईं बाढ़ की त्रासदी से आहत व पीडि़त लोगोें की सहायता हेतु ह्यूमन राइट्स एशोसियन फाॅर प्राटेक्शन की मथुरा इकाई ने प्रधानमंत्री के नाम 21 हजार 100 रुपए की धनराशि का चैक आज जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। जो प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करा दिया जाएगा। मानवाधिकार संरक्षण संगठन मथुरा इकाई की सदस्य कु. दीप्ती के नेतृत्व में पहुंचे संगठन के सदस्यों ने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उक्त धनराशि का चैक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सचान को सौंपा। एडीएम वित्त ने इस चैक को प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए भेजने का आश्वासन देते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही समाजसेवा से जुड़े रहने की अपील की। प्रतिनिधि मंडल में शरीफ खान, दयाचंद राजोरिया, त्रिभुवन यादव, विशाल शर्मा, कु. निशा, मधु, राजीव शर्मा, गोपाल सिंह, हेमलता, पूनम, खेम सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। थाना महावन पुलिस ने क्षेत्र के रमण बिहार गेट से गोकुल की तरफ जाने वाले मार्ग से सदानन्द उर्फ सत्यानन्द पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी पूनिया बाल चैक बाजार महावन को अवैध रूप से गाजा रखनें के आरोप में 17 पुडि़या गाजें के साथ बन्दी बनाया हैं।

Read More

मथुरा। थाना नौहझील पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम पालखेड़ा से राजू पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम बरोठ थाना नौहझील को अवैध तंमचा व तीन कारतूस के साथ बन्दी बनाया हैं।

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में युवती को रास्तें से उठाकर जबरन गाड़ी में डाल लेने तथा शोरगुल करने पर चलती गाडी से धकेल कर भाग जाने की रिपोर्ट पीडि़ता के पिता ने पुलिस में नामजद गाड़ी चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार गिर्राज सिंह पुत्र तेजसिंह निवासी गिर्राज वाटिका राॅची वांगर थाना रिफाइनरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री घर के सामने खड़ी हुई थी कि तभी अन्नू पुत्र पप्पू निवासी कुष्णकुन्ज कालौनी रिफाइनरी मथुरा व दो अन्य युवक गाड़ी लेकर आये और उसकी 10 वर्षीय पुत्री कंचन को जबरन उठाकर गाड़ी में डाल कर अपहरण कर लिया पुत्री द्वारा चीख पुकार करने में स्थानीय लोगों के आने पर आरोपी पुत्री को चलती गाड़ी से धक्का देकर भाग गये। घटना से पीडि़त पिता ने नामजदों युवकों के विरूद्ध अपहरण का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More



Mediabharti