मथुरा

आगरा : ब्रज मंडल हेरिटेज कंजर्वेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शहर की उभरती प्रतिभा आमिर खान द्वारा पांच मिनट की म्यूजिक वीडियो एल्बम ‘मैं दीवाना…’ का लोकार्पण केंद्रीय हिंदी संस्थान के कुल सचिव डॉ. चन्द्रकांत त्रिपाठी द्वारा होटल गोवर्धन में किया गया। इस म्यूजिक वीडियो में एक छोटी सी प्रेम कहानी एक खूबसूरत गीत के जरिए दिखाई गई है। इसमें एक लड़का एक लड़की से इकतरफा प्रेम करता है लेकिन लड़की किसी और को दिल दे चुकी होती है और उसके साथ चली जाती है जिससे प्रेमी का दिल टूट जाता है और आत्महत्या कर लेता है। सुनील ने स्क्रिप्ट लिखी है। कपिल ने गाना गाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र शर्मा ने की। इस अवसर पर अनेक समाजसेवी और संगीतप्रेमी उपस्थित थे। इनमें सूरज तिवारी, श्रवण कुमार सिंह, आनंद राय, सुदर्शन दुआ, प्रमोद यादव, नरेंद्र वरुण व कुलदीप नारायण लाल प्रमुख थे। वरिष्ठ पत्रकार ब्रज खण्डेलवाल ने आभार प्रकट किया।

Read More

दीनदयाल धामः पं़ दीनदयाल उपाध्याय मेला महोत्सव की पूर्व सुबह से ही यहां मरीजों का अंबार लगा था; गुंड़गांव सं संचालित नयती मेडीकल दल और वाहन के यहां पहुंचते ही मरीज उपचार पाने कोचले आए। दल के डाॅ़ सुभाश षर्मा ने सैंकड़ों मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया, जबकि व्यवस्थाओं में सहयोग संजय उनियाल, मनोज, सविता और विनीता ने किया। इस मौके पर मेडीकल दल के प्रभारी रिटायर्ड कर्नल सुरेष भट्ट आदि मौजूद रहे। 

Read More

दीनदयाल धामः एकात्मानव वाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के मेला जन्मोत्सव पर षनिवार सुबह साढे़ आठ बजे हवन, रंगोली प्रतियोगिता नौ बजे, जबकि प्रष्पमंच प्रतियोगिता 11 बजे होगीं। दोपहर तीन बजे से कुष्ती दंगल जुडे़गा। षाम छह बजे ग्राम्य विकास प्रदर्षनी का उद्घाटन केंद्रीय कृशि मंत्री राधेमोहन सिंह करेंगे। इसके बाद कृशि मंत्री षाम सात बजे षिषु मंदिरों के भइया-बहनों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का षुभारंभ करेंगे। रात साढे़ नौ बजे से रसिया दंगल आयोजित किएं जाएंगे। जिसमें राया और हाथरस के अखाडे़ रसिया गायन करेंगे। 

Read More

मथुरा। मथुरा रिफाइनरी हिन्दी अनुभाग द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर 15 सितम्बर से 28 सितम्बर तक हिन्दी पखवाड़ें का आयोजन किया जा रहा हैं। उक्त पखवाड़ें के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की जायेगी। इस अवसर पर आयोजित बैठक के अध्यक्ष एस गागुंली ने विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया कि उनके कम्प्यूटर पर यूनिकोड फाण्ट मंगल लोड कर दिया गया हैं। अतः हिन्दी अनुभाग से प्रशिक्षण प्राप्त कर कम्प्यूटर पर अधिक से अधिक हिन्दी में पत्राचार करें तथा ईमैल भी भेजे, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केआर कालेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. रमाशंकर पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर भारत सरकार के ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह का सन्देश कार्यक्रारी निदेशक तकनीकी संजीव कुमार पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के सन्देश को वीएम देशमुख, रिफाइनरीज के निदेशक संजीव सिंह के सन्देश को एके जैन ने पढ़कर सुनाया। मुख्य अतिथि डा0 रमाशंकर पांडेय ने हिन्दी की विकास यात्रा पर प्रकाश डालतें हुए कहा कि सभी भाषाओं की उत्पत्ति संस्कत से हुई है अग्रेंजी ज्ञान के साथ अपनी भाषाओं की प्रगति का पहिया भी हमेशा आगे वढ़ना चाहिए। बैठक में डा. बीएस सहगल, अशोक मंडल, अरूप दास, बीएम देशमुखी, एमके पांडा, निर्मल कुमार सिंह, डीके शर्मा, केके चट्ोपाध्याय, वी चन्द्रा, वीएस सलन, जयदीप चैधरी, हरी शंकर, ओमपाल सिंह, अश्वनी मित्तल सहित वरिश्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।  

Read More

मथुरा। ग्राम सेही तहसील छाता के लोगों ने वर्तमान ग्राम प्रधान संतो देवी सचिव वीरी सिंह प्रधानपति यादराम साजिश कर विकास कार्यो हेतु आने वाली योजनाओं में घपला कर रहे है और सरकार सम्पत्ति हड़प रहे है। इस संबंध में स्थानीय शेरगढ़ के लोगों ने डीएम को एक शिकायती पत्र दिया हैं। आरोप है कि इन लोगों ने इंद्रा आवास व महामाया आवास के संयुक्त 150 आवासो के निर्माण में लाभार्थियों से सरकार द्वारा मिलने वाला 4500 रुपये व 2500 रुपये स्वयं हड़प लिये है और अब लाभार्थियों से दस दस हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। ग्राम प्रधान ने कुंआ निर्माण के लिए सरकारी धनराशि निकाली लेकिन उसका निर्माण सार्वजनिक लोगों के चंदा से हुआ। इसी प्रकार तालाब सफाई हेतु आये 16 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई लेकिन तालाब पोखरों की सफाई नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने उन पर गंभीर आरोप लगाये हैं। डीएम से मिलने वालों में मोहनलाल पुत्र नत्थी, मेघसिंह पुत्र श्याम, जग्गी पुत्र होती, डोजी पुत्र बैली, किशन पुत्र गोपाल सहित काफी संख्या में लोग थे।

Read More

मथुरा।। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला ने अपनी अपील में अवगत कराया है कि जम्बू कश्मीर में बाढ पीडितो की सहायता हेतु जनपद के समस्त सम्भ्रान्त व्यक्तियो समस्त एन0जी0ओ0 समस्त विभागीय अधिकारी कर्मचारी समस्त शेक्षिक संस्थाओं आदि जम्मू-कश्मीर में बाढ पीडितो की सहायता हेतु जनपद स्तर पर दैवीय अपदा राहत कोष के नाम से भारतीय स्टेट बैंक शाखा मथुरा कैण्ट में खाता 34199656610 खेाला गया है जिसमें दिनांक 31-10-2014 तक एक़ित्रत धनराशि को प्रधान मंत्री सहायता कोष भारत सरकार को भेजा जायेगा। जनपद मथुरा के सभी महानुभवों विभागो, संस्थाओं एवं समस्त जनपद वासियो से अपील की है कि उक्त आपदा में जो भी अपनी स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं वे जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी कार्यालय के संग्रह अनुभाग में “दैवीय अपदा राहत कोष“ मथुरा के पक्ष में निर्गत चैक/डिमाण्ड ड्राफ्ट को जमा कर उसकी रसीद प्राप्त कर सकते है। नगद धनराशि ग्रहण नहीं की जायेगी तथा आर्थिक सहयोग करने वालो का पूरा विवरण कार्यालय की पंजिका में अंकित रहेगा। उन्होंने अपील की है कि आप सब अपने सामाजिक और नैतिक दायित्वों के निर्वहन में सदैव की भांति प्रतिबद्ध रहते हुए जम्मू-कश्मीर के बाढ पीडितो हेतु स्वेच्छा से अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करेंगे।  

Read More



Mediabharti