मथुरा

दीनदयाल धामः एकात्ममानव वाद के पुरोधा पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव में ग्राम्य विकास और मानव उत्थान को समर्पित ग्राम्य विकास प्रदर्शनी का कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके किया। प्रदर्शनी में खेत- खलिहान, मानव स्वास्थ्य से जुडे़ उत्पाद प्रदर्शित किए गए। दीनदयाल स्मारक द्वारा संचालित उद्योग केंद्र के उत्पादों पर छूट भी प्रदान की जा रही थी।   

Read More

फरह, ब्यूरोः पं. दीनदयाल उपाध्याय के मेला जन्मोत्सव में सहभागिता निभाने को हजारों नर-नारियों और बच्चों के शिरकत करने से सड़कें भीड़ से अट गई और रास्ते छोटे पड़ गए। सैंकड़ों दुकानों पर भीड़ खरीदारी को यहां उमड़ी। देर रात तक भीड़ मेले का आनंद लेने को आता रहा। जन्मोत्सव मेला में इस बार दुकानों की भरमार होने से यहां आने वाले दर्शकों को खरीदारी करने में सहुलियत हुई। श्रंगार, खेल-खिलौनों की दुकानों पर भीड़ का अतिरिक था, तो चाट-पकोड़ी की दुकानें भीड़ से अटी थी। टोल के टोल मेले में आ रहे थे। झूलों पर महिलाओं की भीड़ मेले के चरम को बता थी। मेले में लगे छह झूले महिलाओं की भीड़ के आगे बेवस दिखे। जलेबी की भी यहां जमकर ब्रिकी चल रही थी, तो घरेलू सामान की खरीदारी चल रही थी।  पंसद के सामान को हासिल करने के लिए बालकों की जिद यहां हावी थी, तो सामान मिलने केबाद खुश बच्चों की कोई कमी नहीं थी। फरह और आसपास के गांवों के अलावा परखम, धानाखेंमा, झुड़ावई से मेला देखने को भारी सैलाब आया।  फीरोजाबाद से आईं कांच उत्पादों की दुकानों से मेलेकी रौनक चरम पर थी, इन दुकानों पर कांच का सामान जमकर खरीदा गया। 

Read More

हवन-यज्ञ के साथ तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ मेले में दिन महकी ज्ञान और संस्कृति की खुशबू दीनदयाल धामः अंत्योदय के उपासक और विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय का धाम शनिवार सुबह वेद रिचाओं से गूंजा तो हवन-यज्ञ की खुशबू से यहां का हर घर-आगंन महक उठा। मेला जन्मोत्सव के पहले दिन यहां आयोजित कार्यक्रमों से ज्ञान और संस्ृकति की महक फिजा में तैरती रही।  हवन-यज्ञ से सुगंधित हुआ वातावरण मेला जन्मोत्सव की शुरुआत वेद रिचाओं से निकले मंत्रों की गूंज से हुई। सुबह के शांत वातावरण में वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ हुए हवन-यज्ञ में यजमान बने मेला समिति के महामंत्री अशोक कुमार टैंटीवाल ने सपत्नीक आहुंतियां डाली। आचार्य पं. विपिन बिहारी आर्य के सानिध्य में स्मारक समिति के मंत्री डाॅ. रोशनलाल, सालिगराम वटिया, नरेन्द्र सिंघल, सुनील मित्तल, मनीष गुप्ता, कृष्णकांत पचैरी, श्रवण कुमार, राजदर्शन पचैरी, ब्रजमोहन गौड़, डाॅ.कमल कौशिक, सोनपाल, जवर सिंह आर्य, रमाशंकर पचैरी, डाॅ. भारती पांडेय, हरीशंकर पाठक आदि ने आहुतियां डाली। सहयोग गणेश आर्य, किशन सिंह आर्य, भुवनेश आर्य और लक्ष्मन आर्य ने किया। 

Read More

मथुरा। गहवर वन बचाओं आन्दोलन समिति द्वारा प्राचीन कुन्डों, तालावों, पर्वतों, पशु पक्षियों के सरंक्षण हेतु विगत तीन दशक से निरन्तर के प्रयास किये जा रहें हे। इसी क्रम में समिति द्वारा 8 अक्टूबर को ब्रज वन महोत्सव एवं पर्यावरण महासम्मेलन का आयोजन ब्रज के विरक्त सन्त रमेश बाबा के सानिध्य में गहवरवन बरसाना में मनाया जायेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संयोजक ललित कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश बाबा महाराज, एवं जाने माने पर्यवरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा एवं विशिष्ट अतिथि भगवतविदूषी श्रीमती कीर्ति किशोरी, एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शगुन गौतम होगे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्व भजन सम्रंाट स्व0 जगदीश ब्रजवासी की याद में संगीत समारोह का आयोजन होगा। जिसमें प्रख्यात गायक मनोज शर्मा अपनी प्रस्तुति देगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रज बिहार ग्रुप के ब्रम्हानन्द चतुर्वेदी करेगे। इस अवसर पर गहवरवन को राधा रानी वन जीव बिहार कराने हेतु जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया जायेगा। तथा श्रद्धालु महारानी राधारानी की परिक्रमा भी करेगी। संस्थापक वंशीधर अग्रवाल, राजीव गोयल, रवि साड़ी वालें, ब्रजेश कुमार, कृष्णा अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, निरोत्तम भरतिया, प्रदीप मित्तल, विष्णु प्रकाश, रवि अरोड़ा, रानी अग्रवाल, कमलेश गोयल, रेनु अग्रवाल, अल्का भाटिया आदि उपस्थित थे।

Read More

रसियों के रस में भीगी रात  हसीं, ठिठोली और स्वांग का चला दौर दीनदयाल धामः अंत्योदय के उपासक के जन्मस्थली में रसियों के अखाड़े में हसीं, ठिठोली और स्वांग के बीच जमे रसिया के अखाड़े में पूरी रात रस बरसा और रात रस में भीगती रही। छंद, फिल्मी पेरोड़ी और कवित्त के मिश्रण से निकले रसियों में कई बार गायकी में भाव भी भरा।  महाभारत, राजनीति और गायकी पर हुए रसियों के कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विघायक अजय कुमार पोइया, भाजपा नेता हरीश सुहाना, जगन प्रसाद उपाध्याय, सालिगराम वटिया, अशोक शर्मा, महीपाल सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के छवि चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके की। शुरुआत राया के बीके मधुआ और हाथरस के अखाड़ा विजेन्द्र शर्मा के बीच देवी वंदना से हुई। इसके बाद दोनों अखाड़ों के गायक मैदान में उतर पड़े। रातभर धार्मिक, संवेदना और सवैया का दौर चला। रसिया गायकी का आनंद लेने को हजारों की भीड़ रातभर जमी रही। गायकी से पहले कार्यक्रम प्रायोजक भाजपा नेता भवानी शंकर पचैरी ने अखाड़ा गायकों राया के आकाश शर्मा और हाथरस के गायक विजेन्द्र शर्मा का पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। राजदर्शन पचैरी ने मेला सर्व व्यवस्था प्रमुख सीपी शर्मा, सोनपालजी, ब्रजमोहन गौड़, जगमोहन पाठक, प्रभूदयाल दीक्षित, सुरेश एडवोकेट, हीरालाल, लालसिंह, सोरन सिंह, गया प्रसाद, निरंजन सिंह का पटुका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान हीरालाल शर्मा, योगेन्द्र दुबे, महावीर चैधरी, देवेन्द्र तरकर, रतन सिंह पहलवान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जगन प्रसाद उपाध्याय ने और संचालन श्रवण कुमार और देवी प्रसाद पाठक ने किया। 

Read More

मथुरा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मथुरा ने सांसद हेमा मालिनी द्वारा वृन्दावन में विधवा महिलाओं द्वारा जीवन यापन करने वाली महिलाओं को लेकर कडें शब्दों में निन्दा की गई तत्पश्चात सांसद हेमा मालिनी का पुतला दहेन कर अपना विरोध प्रकट किया। कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर के नेतृत्व में स्टेंट बैंक चैराहे पर एकत्रित हुए और भारतीय जनता पार्टी तथा सांसद विरोधी नारे लगाते हुए स्टेंट बैंक चैराहा पहुंचें तथा सांसद हेमा मालिनी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर ने कहा कि जब सांसद महाराष्ट से आकर उत्तर प्रदेश की ब्रजभूमि से चुनाव लड़ कर सांसद बन सकती है तो विधवा महिलाओं को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में आकर श्रीकृष्ण में लीन होकर भजन ध्यान के साथ जीवन यापन करने से कैसे रोका जा सकता हैं। जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने कहा कि सांसद मज्ञेका परस्त होकर बयान देती है चुनाव से पहलें सांसद महादेया वोट माॅगतें समय इन्हीं विधवा महिलाओं के साथ साथ नारी की दुर्दशा पर आंसु वहाकर वोट माॅग रही थी। आज सांसद बनने के बाद उन्हें अपना बयान भी ध्यान नहीं रहा। सांसद द्वारा दिये गये बयान जितनी निन्दा की जाये उतनी कम हैं। या तो सांसद हेमा उन विधवा महिलाओं से माफी माॅगें नहीं तो राष्ट्रीय छात्र संगठन उनकी बुद्धि शुद्धिव् के लिए यज्ञ करेगी। पुतला दहन करने वालों में आशीष प्रताप, विष्णु शर्मा, सन्तोष शर्मा, अजय कुमार, सन्दीप चैधरी, पवन गुर्जर, विवेक अग्रवाल, विनय शर्मा, आदर्श सैनी, प्रवीण कुमार, शिशुपाल सिंह, तेजवीर आदि थे।  

Read More



Mediabharti