मथुरा

गोवर्धन। जतीपुरा स्थित श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में वास्तु शास्त्र के प्रणेता विश्वकर्मा की जयंती महोत्सव विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर कार्यक्रम के संयोजक नरेन्द्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। उन्होने कहा कि देव शिल्पी विश्व कर्मा ने ही त्रेता युग में सोने की लंका तथा त्रेता में द्वारिका जैसी सुन्दर नगरी का निर्माण किया था। इसी लिए भारत देश में भगवान विश्व कर्मा की जयंती महोत्सव अनेकों कार्यक्रमों के बीच मनाया जाता है। डा. राम सेवक प्रधानाचार्य ने मार्ग दर्शन किया। इस मौके पर षडानन  राधारमण, सत्यवीर, बल्लभ दास, नेत्र पाल सिंह, प्रमोद पटेल, प्रमोद कुमार, घनश्याम सिंह, बांकेविहारी, महादुर, अजय शर्मा, श्रीमती मुन्नी देवी, दीपमाला गोस्वामी, आदि थे।

Read More

गोवर्धन डीग अड्डा स्थित नूर मार्केट में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सपा की जीत का जश्न मनाते जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा व अन्य गोवर्धन। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में 11 सीटों पर हुए मतदान में समाजवादी पार्टी ने 8 सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल कर विपक्षी दलों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। तो वहीं प्रदेश भर में सपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं और इस जीत को सपा सरकार की कार्यकारी योजनाओं की जीत मान रहे हैं। गोवर्धन में गुरूवार को जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा व गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार के साथ समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गोवर्धन डीग अड्डा स्थित नूर मार्केट में पटाखे चलाकर व एक दूसरे को मिठाई खिला कर विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा ने कहा कि हमारी समाजवादी पार्टी ने 2014 के उपचुनाव में 11 सीटों में से 8 सीटों पर जीत हासिल कर 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी ताल ठोक दी है। ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में मोदी लहर केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चल रही है। जिसका खुलासा प्रदेश की जनता ने उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को विजयी बनाकर कर दिया है। युवजन सभा गोवर्धन के विधानसभा अध्यक्ष नरेश चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा विकास कार्यों की बढ़ोतरी एवं अपने वादों पर खरी उतरने के कारण ही उसे यह जीत मिली है। यह इसी का परिणाम है कि उपचुनाव में 8 सीट जीतकर समाजवादी पार्टी ने 2017 के लक्ष्य को निश्चित कर दिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष ठा. मुकेश सिंह सिकरवार, महिला प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष शान्ति देवी, नरेश चैधरी, धर्मवीर चैधरी, निरोत्तम लाल सैनी, विधान सभा उपाध्यक्ष खुशीराम, भगवतानंद, विजयलक्ष्मी शर्मा, शंकर सिंह, ओमप्रकाश दरोगा, पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत, कृष्ण मुरारी कौशिक, रनवीर चाहर, हीरालाल राजपूत, यासीन भगत, परशुराम चैधरी, होलूबाबा, विनोद सैनी, लखन, गजेन्द्र सिंह यादव आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। संस्कार भारती का एक प्रतिनिधि मंडल प्रान्तीय मंत्री शिवकुमार गुप्ता के नंेतृत्व में सांसद हेमा मालिनी से स्थानीय होटल में मिला तथा उन्हें ज्ञापन देकर ब्रज की लोककलाओं के सम्वर्धन हेतु सहयोग की अपील की। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि ब्रजप्रान्त में लोककलाओं की 162 विधाऐं हैं इनमें मात्र 42 विधाऐं प्रचलित है जो शासकीय सहयोग के अभाव में दम तोड़ रही हैं। उनके सम्वर्धन की महत्ती आवश्यकता हैं। अगर इन्हें बचाया नहीं गया तो विन लोक कलाओं के ब्रज की क्या पहचान रहेगी। ज्ञापन में सांसद हेमा मालिनी से ब्रज की लोककलाओं को बचाये रखनें हेतु कलाकारों को सुविधाओं के साथ साथ मंच उपलब्ध कराये जाने की महत्ती आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया गया तथा ब्रज के मर्म को देखतें हुए प्रतिवर्ष ब्रज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कराने का अनुरोध किया गया। सांसद महोदया ने शिष्टमंडल की बातों से सहमति व्यक्त करते हुए शीघ्र ही सांस्कृतिक मंत्रालय से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। शिष्टमंडल में महेश खंडेनवाल, सुरेन्द्र सक्सैना, विशनकान्त मिलेन्द्र, भुवन खंडेलवाल आदि थे।

Read More

मथुरा। ओजोन दिवस पर रोमैक्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा द्विदिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के शुभारम्भ पर संगोष्ठी का आयोजन उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 अरविन्द कुमार ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन एवं बढ़ता प्रदूषण ही ओजोन की परत में छेद होने का प्रमुख कारण हैं। ओजोन की परत वायु मण्डल में पृथ्वी के लिए एक कवच का कार्य करती है, जो सूर्य की पराबैगनी किरणों से हमारी रक्षा करती है। डा0 अरविन्द ने कहा कि हमें आज पर्यावरण के असंतुलन को रोकने के साथ साथ ओजोन परत को पूर्व रूप में लाने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करना चाहिए जिससे न्यूनतम 33 प्रतिशत भूमि वृक्षों से आच्छादित हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के निदेशक एस0पी0 सिंह ने कहा कि रोमैक्स इंटरनेशल स्कूल का प्रयास रहा है कि हम विद्यालय की नियमित शिक्षा के साथ साथ अन्य सामाजिक पहलुओं पर भी बच्चों का ध्यान केंद्रित करें एवं उन्हें अभी से सामाजिक विषमताओं, कुरीतियों आदि पर जागरूक कर सहभागी बनाने का प्रयास करें। इस अवसर पर विद्यालय के सह निदेशक अनूप शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी के शुभारम्भ से पूर्व विद्यालय की छात्राओं द्वारा आओ हम सब वृक्ष लगाऐं गीत पर संदेश परक  प्रस्तुति दी जिसका फिल्मांकन ब्रज वुड फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डी0सी0 परिहार, फिल्म निर्माता ओ0पी0 चैधरी व निदेशक इन्जी0 पी0 सिंह के निर्देशन में किया गया। संगोष्ठी का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या श्रीमति शालिनी भट्ट ने किया। इस अवसर पर सुश्री नैन्सी अरोड़ा, प्रीती बागड़ी, भानूप्रिया गोयल, शुचि गौतम, श्रीमति ममता धर, पदमा गोस्वामी, विनय सोलंकी, प्रतिभा शर्मा, मनोरमा अग्रवाल, सीमा, शिखा सारस्वत, आई0एम0 डेविड, मुकेश चैधरी, कुलदीप वर्मा, सौरभ सक्सैना, आदि उपस्थित थे।  

Read More

गोवर्धन। अग्रवाल समाज गोवर्धन द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस बार भी महाराजा अग्रसेन जी की जयंती महोत्सब कस्बा गोवर्धन में धूम धाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रमानुसार 24 सितम्बर को ठा0 राधारमण जी मंदिर में सत्य नारायण जी की कथा का आयोजन किया जायेगा। 25 सितम्बर को राधा रमण जी मंदिर में प्रात 8 अभिषेक तथा 9 बजे हवन पूजा का आयोजन किया जायेगा। दोपहर 2 बजे महाराज अग्रसेन जी के चित्र का पूजन, 3 बजे बच्चों के कार्यक्रम, शांय 4 विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। एवं शांय 5 बजे कस्बा के मुरारी कुंज में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री रविकांत गर्ग द्वारा महाराज अग्रसेन के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया जायेगा। शोभायात्रा बडा बाजार मोदी खाना हाथी दरवाजा, दसविसा, सौंख अड्डा, दानघाटी मंदिर होकर निकाली जायेगी। यह जानकारी अध्यक्ष श्रीकृष्ण भगवत जी दी है।  

Read More

मथुरा। जायन्टस ग्रुप आफ मथुरा मैन द्वारा मनाये जा रहें राष्ट्रीय सप्ताह अन्तर्गत गोवर्धन रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें काग्रेंस विधानमंडल दल के नेता विद्यायक प्रदीप माथुर, अध्यक्ष मनोहरदास अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशक विवेक नागपाल आदि ने वृक्षारोपण कर प्रकृति के स्वरम्मय वातावरण को हराभरा बनाये रखनें में अपना योगदान किया। इस अवसर पर विद्यायक प्रदीप माथुर ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की रक्षा करने में अहम भूमिका निभाते है अतः प्रत्येक मानव को अपने जीवन में एक पौधा रोपित कर उसें अवश्य पोषित करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यायक प्रदीप माथुर का अध्यक्ष मनोहरदास अग्रवाल, ततथा कार्यक्रम सयोजक संजय खंडेलवाल ने माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह प्रदान करते हुए स्वागत किया। आभार व्यक्त मुकेश अग्रवाल व राजेश बजाज ने किया। कार्यक्रम में सुभाष सकैना, ध्नेश मित्तल, देवेन्द्र गर्ग, आरसी उदयी, ब्रजेश सिघल, ए0के. गुप्ता, संजय अग्रवाल, दिनेश गर्ग, दाऊदयाल अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार, मीनाक्षी अग्रवाल, नीलम गुप्ता आदि थे।

Read More



Mediabharti