मथुरा

एशियाई बाजारों में गिरावट पर हो रहे कारोबार का असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी पड़ा और शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 350 अंक गिर गया। गिरावट का यह सिलसिला खबर लिखे जाने तक जारी देखा गया और सेंसेक्स 400 से अधिक अंक तक फिसल गया। वहीं रुपया पिछले सेशन में 67.17 प्रति डॉलर की कीमत पर बंद होने के बाद आज 54 पैसे गिर गया। अमेरिकी चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद पिछले सेशन में डॉलर पर बुरा असर पड़ा था लेकिन आज डॉलर में अन्य मुद्राओं के मुकाबले मजबूती देखी जा रही है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.21 बजे 252.73 अंकों की गिरावट के साथ 27,264.95 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 83.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,442.30 पर कारोबार करते देखे गए। इसके बाद 10:10 बजे 384.94 अंकों की गिरावट के साथ 27132.74 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 135.00 अंकों की गिरावट के साथ 8390.75 पर कारोबार करते देखे गए। गुरुवार को 500 और1000 रुपये मूल्य के मौजूदा नोटों पर प्रतिबंध से डिपॉजिट बढऩे की उम्मीद में बैंकिंग शेयरों में चमक और वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार तेजी की राह पर लौटे जहां सेंसेक्स 265 अंक मजबूत हुआ तो निफ्टी भी एक बार फिर 8500 के मनोवैज्ञानिक स्तर को लांघ गया था। कारोबारियों का कहना है कि अन्य एशियाई बाजारों में मजबूती से उत्साहित सटोरियों द्वारा सौदों की कटान से भी बाजार को बल मिला। निवेशकों ने अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा व्यापार अनुकूल नीतियां अपनाने का अनुमान लगाते हुए खुद को आश्वस्त किया।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

राजकोट । भारतीय क्रिकेट टीम ने सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (नाबाद 57) और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 62) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से दिन के पहले सत्र में आउट होने वाले बल्लेबाज गौतम गंभीर रहे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाते हुए 29 रन बनाए। इससे पहले, गुरुवार को अपनी पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई विकेट गंवाए भारत ने 63 रन बनाए थे। शुक्रवार को अपने दूसरे दिन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम अपने खाते में पांच रन ही जोड़ पाई थी कि स्टुअर्ट ब्रोड ने गंभीर को पगबाधा आउट कर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद पुजारा ने विजय का साथ दिया। भोजनकाल तक दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 94 रन जोड़ लिए हैं। विजय ने अपनी पारी में अब तक खेली गई 142 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाए, जबकि पुजारा ने 86 गेंदों में 12 चौके जड़े।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज एक प्रेस कांफ्रेेस की। कांफ्रेेस में अमित शाह ने कालाधन रखने वालों और उन्हें सपोर्ट कर रहे लोगों पर तीखा प्रहार किया। अमित शाह ने कहा कि सरकार ने 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने का फैसला कालाधन रोकने के लिए किया है। अमित शाह ने कहा कि आम जनता को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार के इस फैसले से कालेधन वालों को सदमा लगा है। साथ ही उन्होनें कहा कि आम जनता को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नही है। शाह ने कहा कि सरकार के इस फैसले से महंगाई कम होगी। साथ ही देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। अमित शाह ने कहा कि परिवर्तन से थोडी तकलीफ जरूर होगी लेकिन एक हफ्ते में जनता की तकलीफें दूर होने की उम्मीद है।   कल दो करोड के नोट बदले: ज्ञातव्य है कि सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद कल बैंक खुले थे। कल नोट बदलवाने के लिए बैंकों में भारी भीड थी। अमित शाह ने कहा कि कल बैंकों मेंं 2 करोड के नोट बदले गए हैं। अमित शाह ने कहा कि शुरू में जनता को थोडी तकलीफ होगी लेकिन एक हफ्ते में तकलीफें दूर हो जाएंगी। गौरतलब है कि अभी ग्राहक बैंक के माध्यम से 4 हजार की कीमत के पुराने नोट बदलवा सकते हैं। आज से एटीएम भी शुरू हो गए हैं। एटीएम से एक दिन में एक कार्ड से 2 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं। बाद में यह सीमा बढा दी जाएगी।  राजनैतिक पार्टियों पर निशाना: अमित शाह ने कालेधन को लेकर राजनैतिक पार्टियों पर भी निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कालेधन पर रोक के लिए उठाए गए इस कदम से राजनैतिक दलों को हो रही परेशानी समझ से परे है। अमित शाह ने यह भी कहा कि सरकार के इस फैसले से मायावती, मुलायम, केजरीवाल, राहुल गांधी को क्या दिक्कत है। अमित शाह ने कहा कि कालेधन पर इन लोगों को सरकार के साथ होना चाहिए। साथ ही अमित शाह ने कहा कि सरकार के इस फैसले से कुछ राजनैतिक पार्टियां गरीब हो गई हैं।  एटीएम दिक्कतों पर बोले: अमित शाह से प्रेस कांफ्रेस के दौरान जब एटीएम से पैसे निकालने में हो रही तकलीफों के बारे में पूछा तो उन्होनें कहा कि शुरूआत में थोडी तकलीफें होगी लेकिन थोडे दिनों में सब ठीक हो जाएगा। एटीएम मानव नहीं है मशीन है। अमित शाह ने कहा कि नए नोट बडे होने से तकलीफें आ रही हैैं लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

टोक्यो । जापान दौरे पर गए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो में एक व्यापार सभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि मेड इन इंडिया, मेड इन जापान मिलकर कमाल कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक निर्माण और बढ़ते बाजार की वजह से एशिया वैश्विक विकास में नए केंद्र के तौर पर उभरा है। ऐसे में एशिया के उद्भव में भारत और जापान को मिलकर अपनी भूमिका अदा करनी होगी।पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को टोक्यो में जापान के राजा अकिहितो से मुलाकात की। मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे से भी मुलाकात करेंगे। मोदी और आबे की चर्चा के बाद दोनों देश 12 समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों देशों में अहम असैन्य परमाणु करार होने की भी संभावना है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी और उनके जापानी समकक्ष आबे के बीच शुक्रवार को लंबी चर्चा होगी। दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान द्विपक्षीय सामरिक संबंधों को गति दी जाएगी। आपको बता दें कि शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता सुरक्षा, कारोबार, निवेश, कौशल विकास और आधारभूत संरचना जैसे व्यापक क्षेत्रों में संबंधों को गति प्रदान करने के रास्तों पर चर्चा करेंगे। आपको यादा होगा कि पिछले महीने दिसंबर में आबे की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच इस बारे में व्यापक सहमति बनी थी,लेकिन अंतिम समझौता पर हस्ताक्षर नहीं किया जा सका था क्योंकि कुछ तकनीकी एवं कानूनी मुद्दे सामने आ गए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने पिछले सप्ताह कहा था कि दोनों देशों ने करार के मसौदे के जुड़े कानूनी और तकनीकी पहलुओं समेत आंतरिक प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया है।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोसीकलां पुल पर अज्ञात टैªक्टर चालक द्वारा लापरवाही से बाइक सवार में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार राया थाना क्षेत्र अंतर्गत मौहल्ला पठानपाढ़ा निवासी सत्तार का 22 वर्षीय पुत्र इश्तियात टैम्पों चालक होने के साथ-साथ उसके अपने कई टैम्पों किराये पर भी चलते थे। पांच माह पूर्व इश्तियात की शादी बल्लभगढ़ निवासी रूबीना के साथ हुई थी। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी को लेकर कोसीकलां होता हुआ अपनी ससुराल गया था। मंगलवार रात्रि वह ससुराल से वापस बाइक से ही लौट रहा था। जैसे ही वह कोसीकलां पुल पर पहुंचा तभी एक ट्रैक्टर चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए इश्तियात ने कुछ ही देर में दम तोड दिया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल व कागजात के जरिये उसकी शिनाख्त कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इश्तियात की मौत की सूचना पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई। सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

मथुरा। राहुल संदेश यात्रा के क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के वार्ड संख्या 37 मटिया गेट में शहराध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें उप्र कांग्रेस विधानमंडल के नेता विधायक प्रदीप माथुर, उप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल प्रदेश महासचिव नरेंद्र राठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संदेश यात्रा में सभाओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि विगत 27 वर्षों में प्रदेश सरकार ने जनता को विकास के नाम पर धोखा दिया है तथा भू माफियाओं खनन माफिया भ्रष्टाचारी अपहरणकर्ताओं का संरक्षण देकर जनता का दोहन किया है। संदेश यात्रा के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस ने प्रदेश विकास के लिए नव संकल्प लेकर किसानों का कर्जा माफ करने बिजली का बिल हाफ करने जो शहरों में भी लागू होगा संप्रदायिक सोहार्द को मजबूत करने की सभी वर्गों में एकजुटता लाने हेतु जनसंपर्क कांग्रेसजनों द्वारा किया जा रहा है। शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कांग्रेस व इसके जनप्रतिनिधियों की अग्रणी भूमिका रही है जल समस्या के निदान हेतु गोकुल बेराज यमुना प्रदूषण मुक्ति का प्रयास आवागमन सुविधा हेतु ओवर ब्रिजो का निर्माण आदि कांग्रेस विधायक के सुप्रयासों का परिणाम है। इस दौरान मनोज गौड़, गुड्डू कुरेशी, जहीर आलम एडवोकेट, राहुल अरोरा, अजय शर्मा एडवोकेट, लईक अहमद खां, समीउद्दीन, अंसारी निजामुद्दीन, छुट्टन कुरेशी, बुग्गल पहलवान, अकबर कुरेशी, हाजी नसीमुद्दीन, अभिषेक गर्ग, जावेद आलम, हाजी सलाम, रमजान कुरेशी, बॉबी भारती, गन्नो कुरेशी, हप्पो कुरेशी, बक्को, भूरा पहलवान, अहमद पहलवान, युनुस सलीम, आदिल पहलवान, साबिर पहलवान, पप्पू भाई, अनवार केले वाले, हाफिज हनीफ, अनवर खां, छोटे कुरैशी आदि उपस्थित रहे ।

Read More



Mediabharti