मथुरा

मथुरा। थाना व गांव सुरीर में दो दोस्त शराब पीकर आपस में भिड़ गए और एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने आरोपी के खिलापफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरीर निवासी रामकिशन पुत्रा घनश्याम की पड़ौस के ही चरणसिंह से मित्राता थी दोनों ने आज दिन में शराब का सेवन किया और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे बौखलाए चरण सिंह ने चाकू से रामकिशन पर हमला कर दिया। जिससे घायल हुए 40 वर्षीय रामकिशन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली सुरीर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी चरण सिंह के खिलापफ नामजद मुकद्मा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Read More

मथुरा। सावन-भादौं मेला के दृष्टिगत जनपद में श्र(ालुओं का आवागमन बढ़ा है। वहीं अध्कितर मुख्य मार्गो पर नीम हकीम व दवाओं के नाम पर गुमराह करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। वृंदावन मुख्य मार्ग हो या शहर की सड़के, जहां एकांत मिला बस वहीं डाल लिया तम्बू। आकर्षक नामों से आकर्षित करने वाले बैनर खानदानी दवा खाना, हिमायलयन जड़ी आदि छद्दम नामों से सजी से दुकाने बृजवासियों के साथ यहां आने वाले श्र(ालुओं को भी गुमराह कर रही है। यहां हर बीमारी के इलाज का दावा करने वाले लोग जेब काटने में पीछे नहीं है। पुरानी से पुरानी बीमारी को जड़ी बूटियों के सहारे ठीक कराने के लालच में गरीब से लेकर अमीर तबके तक का व्यक्ति यहां एकांत क्षेत्रों में सजी इन दुकानों पर पहुंच रहा है। ज्यादातर लोग बांझपन व कामोत्तेजक दवाओं के लिए इन से सम्पर्क साध् रहे है। इसी तरह का एक नजारा कल औरंगाबाद रोड स्थित एक दवा खाने पर देखने को मिला। यहां एक इसी तरह के दवाखाने पर शहर के एक सज्जन अपनी चैपहिया गाड़ी खड़ीकर इलाज कराने वाले व्यक्ति से उलझते देखे गये। बताते है कि कामोत्तेजकजदी लेने के बाद ये सज्जन और भी बेकार हो गये अब मुंह छुपाते घूम रहे है। वहीं जब उनसे नाम जानने का प्रयास किया तो वे भागते नजर आये। इस तरह की बातों से सापफ स्पष्ट है कि इनके द्वारा दी जा रही ये जड़ी-बूटी या तो बिना किसी जानकारी में दी जा रही है या कुछ उल्टे प्रभाव सामने आ रहे है। शहर में इस तरह की जड़ी बूटियों की दुकान ज्यादातर मुख्य मार्गो पर देखी जा रही है। वहीं ये इलाज पुलिसकर्मियों के लिए मुनापफा का सौदा भी साबित हो रहे है। सूत्रा बताते है कि इनसे प्रतिदिन के रिसाब से कुछ तेजतर्रार सिपाही वसूली भी कर रहे है। साथ ही क्षेत्रा में दुकान चलाने की मना करते देखे जाते है। इस ओर स्वास्थ्य विभाग का भी ध्यान नहीं है। 

Read More

गोवर्धन। विष्णु स्वामी सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर हरिदेव जी महाराज मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 16 अगस्त से 19 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस मौके पर अभिषेक, अखंड संकीर्तन, फूल बंगला दर्शन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी डॉ. केशवाचार्य गोस्वामी एडवोकेट ने दी।

Read More

संत सियाराम दास महाराज गोवर्धन। डीग मार्ग स्थित हनुमान बाग आश्रम पर हनुबाग के महंत संत सियाराम दास महाराज के निर्देशन में 14 अगस्त गुरूवार को ब्रज निष्ठ संत पं0 गया प्रसाद जी की पुण्य तिथि महोत्सव मनाया जायेगा। महोत्सब में भजन संर्कीतन के साथ भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। भण्डारे में साधु संत, ब्राह्मण, व ब्रजवासी अथिति आदि भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करेगें यह जानकारी गिरधारी सेठी ने दी।

Read More

मथुरा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के विरूद्व भाजपा के वर्तमान पदाधिकारी व कर्मठ कार्यकर्ताओं ने फोन पर गाली गलोज करने तथा जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार वृन्दावन भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेश पंडित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाठक ने उससेें फोन गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी हैं। जिसें भाजपा नेता राजेश पंडित ने मोबाइल में रिकाॅर्ड कर लिया और भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष के विरूद्ध गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Read More

मथुरा। जनपद की महावन तहसील में अधिवक्ताओं के चैम्बर तोड़े जाने तथा दो अधिवक्ताओं के विरूद्व पुलिस द्वारा झूठें मुकदमें दर्ज कर लेने के विरोध में अधिवक्ताओं की पिछलें कई दिनों से चली आ रही हड़ताल के बाद भी पुलिस व प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं होने से कुपित मथुरा बार के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी व एसएसपी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया वहीं अधिवक्ताओं की चली आ रही हड़ताल को अब 16 अगस्त तक वढ़ाने का निर्णय लिया गया हैं। मथुरा बार एसोसियेशन दो अधिवक्ताओं के विरूद्व पुलिस प्रशासन द्वारा झूठी शिकायत पर बिना जाॅच किये अधिवक्ताओं के विरूद्व संगीन मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर लिये जाने तथा महावन प्रशासन द्वारा सात अधिवक्ताओं के चैम्बर तोड़ें जाने के विरोध् में कई दिन से हड़ताल में चल रहें हैं। लेकिन जिला प्रशासन उनकी किसी बात को सुनने को तैयार ही नहीं हैं। जहाॅ पुलिस दोनो घटनाओं पर चुप्पी साध्े हुए है वहीं जिला प्रशासन भी चैम्बर तोडें जाने की घटना पर मौन साधे हुए हैं। कई दिनों से हड़ताल पर रहनें के बाद भी पुूलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं होने से आक्रोसित अधिवक्ताओं ने बैठक कर जिलाधिकारी व एसएसपी कार्यालय के सामने धरना देकर अपना आक्रोश प्रकट किया वहीं अधिवक्ताओं के विरूद्व फर्जी रिपोर्ट को निरस्त व चैम्बरों को पुनः बवाने की माॅग पुरी नहीं होने के चलते आगामी 14 अगस्त तक हड़ताल पर रहनें का एलान किया गया वहीं 16 अगस्त को 12 बजें जनरल हाउस की बैठक बुलाने के बाद आगे की रणनीति बनाने का एलान किया हैं।  

Read More



Mediabharti