मथुरा

मथुरा। थाना रिफाइनरी में नामजद युवक एक 17 वर्षीय नावालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने नामजदों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्यामवीर पुत्र बलवीर निवासी अवला सुल्तानपुर रिफाइनरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री कु0 पूनम को टीटू व कसल पुत्र शीतलनाथ निवासी ग्राम अधनी वापोली पानीपत हरियाणा शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले गया। जानकारी होने पर परिजनो ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

Read More

मथुरा। खंडेलवाल महिला मंडल की बहिनों ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती राज खंडेलवाल की अध्यक्षता में साध्वी दीदी माॅ ऋतंभरा के पावन सानिध्य में निराले आन्दज में वात्सल्य ग्राम में सावन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी की पदाधिकारियों सरंक्षक सारिता व रजनी खंडेलवाल, उपाध्याक्ष मीरा व सध्या खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष रमा, सह कोषाध्यक्ष भावना, संगठन मंत्री शशि, उपमंत्री शिल्पी व प्रचार मंत्री चारूल खंडेलवाल, को सरंक्षक नरेन्द्र खंडेलवाल ने शपथ ग्रहण कराई व भारत माता प्रांगण में सभी महिलाओं से संस्कार भारती के जिला संयोजक घनश्याम हरियाणा ने यमुना शुद्विकरण जन जागरण अभियान के अन्तर्गत संकल्प धारण कराया। साध्वी समाहिता जी ने सभी महिलाओं को सम्पूर्ण वात्सल्य ग्राम में भानु प्रताप शुक्ल शहीद संग्रहालय में रक्त से बनी पैटिग्स, नन्हें मुन्हें की किलकारियों से गूंजतें बालगृह, कामधेनु गौ, गोकुलम, पूण्यभूमि भारत माता, प्रागण आदि स्थानों का अवलोकन कराते हुए वात्सल्य ग्राम की अलोकिक निधियों का विस्तत निरीक्षण कराया। राधा कृष्ण मन्दिर में महिलाओं ने हारमोनियम के स्वरों और ढोलक की थाप पवर सावन महोत्सव में रंग भरते हुए श्यामा, मीरा, राज, चारूल खंडेलवाल ने भजन कीर्तन मल्हार और नृत्यों के कार्यक्रमों की आभा विखेरी। दीदी माॅ साध्वी ऋतंभरा ने सभी को हरियाली तीज व सावन के सर्वो की शुभकामनाऐं देते हुए कहा है कि सम्पूर्ण वात्सल्य ग्राम में वात्सल्य की प्रतिस््फूति सदेव ही पल पल कण कण में महसूस की जा सकती है। वहा किसी की पुजारी तो नहीं अपितु वात्सल्य पूर्ण अभिभावक बनाने पर अधिक ध्यान के्रन्दित रखती हैं। उन्होंने कहा कि गलतियों का कोई परिमार्जन नहीं अस्तु वह महिलाओं की नारी निकेतन भेजे जाने के कतई पक्ष में नहीं हैं उन्हें अपना जीवन संवारनें का विकल्प प्रस्तुत अवश्य किया जाना चाहिए। क्योंकि बटोरना विशाद है और बाॅटना प्रसाद। माता बहिनों को अपना स्थान स्वयं निर्धारित करना होता हैं। कार्यक्रम के आयोजक महेश खंडेलवाल को उनके सौजन्य व प्रबन्धन हेतु महिला मंडल की ओर से उनका विशेष आभार व्यक्त किया गया। संचालन राज खंडेलवाल ने किया। कार्यक्रम में सरंक्षक मंडल के नरेन्द्र खंडेलवाल, अमृत खंडेलवाल, श्याम खंडेलवाल, राजकुमार खंडेलवाल, पल्लवी, गुंजन, लक्ष्मी, सुषमा, ललिता, कल्पना खंडेलवाल आदि थे।  

Read More

359 करोड की आरएपीडीआरपी योजना शुरू प्रदीप मथुरा। कांग्रेंस विद्यायक व प्रदेश के कांग्रेंस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि केन्द्र सरकार की 359 करोड़ रूपयें की आरएपीडीआरपी का मथुरा में शुभारंभ हो चुका हैं जिसमें मथुरा को 300 करोड़ तथा वृन्दावन के लिए 59 करोड़ रूपयें से विद्युत संयोजन की स्थिति को सहीं किया जायेगा। इसके साथ ही मथुरा को केन्द्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कराने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा हैं। उक्त सन्दर्भ में विद्यायक प्रदीप माथुर ने आज अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि यह योजना केन्द्र सरकार द्वारा छह माह पूर्व ही स्वीकृत कर दिया गया था। जिसके तहत उक्त कार्या को दो वर्ष में पूरा कराया जायेगा। श्री माथुर ने योजना के तहत होने वाले कार्यो के सन्दर्भ में बताया कि इस योजना के तहत 63 केवीए के 15 ट्रान्सफार्मर, 100 केवीए के 338 तथा 250 केवीए 5 ट्रांसफार्मर तथा 400 केवीए के 35 काॅम्पेक्ट सबस्टेशन बनाये जायेगे। इसके साथ साथ विद्युत तारों तथा केबिलों को अन्डरग्राउन्ड किया जायेगा। श्री माथुर ने बताया कि विद्युत व्यवस्था हेतु कुछ सब स्टेशन और बनाये जाने की आवश्यकता है जिससे क्षेत्रीय जनता को राहत मिल सकें। नये सबस्टेशनों की स्थापना के लिए जमीन के लिए नगर पालिका व जिलाधिकारी से वार्ता करेगे। श्री माथुर ने बताया कि शहर में 100 करोड़ रूपयें की लागत से नालों का निर्माण कराया गया है परन्तु अभी तक उनकी कनेक्टिविटी न होने के कारण जनता को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नये बस स्टेंण्ड को पराग डेरी में सिप्टिंग का कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि शहर में महौली रोड प्रकरण को व्यापारियों और स्थानीय लोगों व प्रशासन से वार्ता कर शीघ्र ही इसका निस्तारण कराया जायेगा। अन्त में श्री माथुर इने कहा कि मथुरा को स्मार्ट सिटी में शामिल कराने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, शहर अध्यक्ष बिहारीकान्त तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। पहाड़ों पर हो रही लगातार वारिश के बाद यमुना में बढ़तें जलस्तर के चलते हरियाणा के हथिनी कुन्ड से विगत दिवस 1 लाख 13885 क्यूसेक पानी छोड़ा गया हैं। छोड़ा गया पानी मथुरा में दो दिन वाद अपना असर दिखायेगा। हालांकि इस छोड़े गये पानी से ज्यादा प्रभाव पड़नें वाला नहीं है लेकिन पहाड़ों पर हो रही लगातार वारिश यह समझा जा रहा है कि आने वालें दिनों में यमुना अपना रौद्ररूप दिखानें के अनुमान हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने अभी तक छोड़े गये पानी से किसी प्रकार के नुकसान होने की संभावना से इन्कार किया गया हैं। इसके बाद भी जिला प्रशासन यमुना में वढ़तें जल स्तर पर हर तरह की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में गत दिनांे स्वतत्रंता दिवस को विधिवत् भव्यतापूर्वक मनाये जाने के सम्बन्ध में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रातः 6.30 से 7.30 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी विकास बाजार से शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई उदगम स्थल पर समाप्त होगी। प्रातः 8.00 बजे समस्त सरकारी भवनों, समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण होगा। देश पर शहीद हुए देश भक्तों के पे्ररक प्रसंग दोहराये जायेगे जिससे राष्ट्रीय चेतना जागृत हो, बच्चों में देशपे्रम की भावना जागृत करने वाले नाटक, विचार गोष्ठी, वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, निबन्ध लेखन, स्कूल चलो अभियान की जानकारी तथा साक्षरता दर बढ़ाने हेतु कार्यकक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजित कराये जायेगे। जनपद की सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को सम्मानित करेगें। प्रातः 9.00 बजे क्रासकन्ट्री रेस का आयोजन रायफल क्लब से होगा तथा प्रातः 9.00 बजे ही प्रत्येक नगर पालिका व नगर पंचायतों में एक-एक चयनित मलिन बस्ती में सफाई अभियान चलाया जायेगा। प्रातः 10ः00 बजे से सघन वृक्षाररोपण तथा प्रातः 11ः00 बजे से राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म निरपेक्षता, सामाजिक समरसता, एवं साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम गाॅधी पार्क पर लक्ष्मीदास हाॅल पर सम्पन्न होगे। गत वर्षों की भाॅति विकास बाजार राष्ट्रपिता महाॅत्मा गाॅधी की प्रतिमा पर एवं होलीगेट पर 14 अगस्त तथा 15 अगस्त को पर्याप्त सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था तथा वृन्दावन में यमुना किनारे स्थित अमर शहीद श्री लक्ष्मण स्मारक पर साफ सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था एवं कस्बा राया में भी स्व0 राजा महेन्द्र प्रताप सिंह स्मारक पर भी सफाई एवं प्रकाश करने के निर्देश दिये गये है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय जिला चिकित्सालय में मरीजों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फल वितरण, बाल शिशु सदन (अनाथालय) में तथा महिला आश्रय चैतन्य बिहार में भी फल आदि का वितरण होगा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों तथा जनपद वासियें सेे अपील की है कि वे इस पर्व को धार्मिक त्यौहार की भाॅति अपने अपने मकानों पर दीपावली की तरह प्रकाश व्यवस्था करें तथा घरों के आसपास साफ सफाई का भी पर्याप्त व्यवस्था रखें तथा अपने बच्चों में भी देशपे्रम की भावना जागृत करें। ------------------------------------------  

Read More

मथुरा। थाना कोसी के ग्राम नगला उटावर में घर में सो रही युवती को नामजदों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की, विरोध् करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार इरफान खाॅन पुत्र रोशन निवासी नगला उटावर कोसी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री घर में चारपाई पर सो रही थी कि रात्रि में उसके पडौसी युवक कयूम उर्फ कुन्दा पुत्र मन्ना घर में झीने के रास्ते उतर आया और उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने लगा जब उसकी पुत्री ने इसका विरोध किया तो कयूम ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

Read More



Mediabharti