मथुरा

मथुरा। तहसील दिवस में जैंत के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि छटीकरा पावर हाउस, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के उपभोक्ता गांव जैंत के निवासी है। जिन्हें दबंगों द्वारा विद्युत परिवर्तक से विद्युत आपूर्ति नहीं दी जा रही हैं तथा दबंगों ने विद्युत परिवर्तक पर अपना कब्जा कर रखा हैं। हमारे यहां पर 63 केवी का विद्युत परिवर्तक लगा हुआ है जिसमें केवल दबंगों के चार-पांच कनैक्शन होने के बाद भी वे हमारे तारों को आये दिन काट देते है जिससे हमे विद्युत की आपूर्ति नहीं मिल पाती। पत्र में कहा गया है कि वे अनुसूचित जाति के लोग है जिन्हें दबंग आये दिन परेशान करते रहते है। पत्र में कहा गया है कि अवर अभियंता द्वारा हमे विद्युत की सप्लाई नहीं दी जा रही हैं। क्षेत्रीय लोगों ने नया विद्युत परिवर्तक लगाने की मांग की हैं। शिकायत करने वालांे में नूर मौहम्मद, अन्नू, पातरिया, दिनेश, वीरेंद्र गौतम, पप्पू खां, हाकिम सिंह, धर्म सिंह, रामप्यारी, लीलाधर, मुरारी, बेनामी प्रजापत, प्रेम सिंह, कन्हैया, मेघश्याम सिंह आदि थे।  

Read More

़मथुरा। रक्षाबन्धन पर्व भाई बहिन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार है। इस दिन बहिनें अपने भाईयों की कलाई में रेशम का रक्षा सूत्र या राखियां बांधती हैं इसके बदले में भाई भी बहिनों की रक्षा करने का संकल्प लेता है। बदलते युग में राखियों की डिजायनें बाजार में नई-नई आ रहीं हैं। हर बहिन की चाहत होती है कि वह अपने भाई की कलाई में अच्छी से अच्छी राखी बांधे, ताकि उसके भाई की कलाई सबसे अच्छी लगे। बहिनों की इसी खुशी में शामिल होने के लिए तनिष्क ने सोने और चांदी की राखियां अपने शोरूम पर उपलब्ध कराई हैं। कृष्णानगर स्थित तनिष्क शोरूम के प्रबंधक निखिल भल्ला ने बताया कि तनिष्क ने गोल्ड व सिलवर की अलग अलग राखियों के अलावा इस बार गोल्ड व सिल्वर मिश्रत राखियां अपने शोरूम पर उपलब्ध कराई हैं। शोरूम पर राखियां 310 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि राखियों की एक हजार रुपये से कम रेंज में भी अनेक डिजानें हैंै। तनिष्क द्वारा उतारी गई सोने चांदी की राखियों की डिजाइनें महिलाओं को काफी आकर्षित कर रहीं हैं। इनको खरीदने के लिए महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ रही है।

Read More

मथुरा। बी0एस0ए0 काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी मथुरा में आईईईई स्टूडेण्ट्स ब्रान्च की एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक विगत 02 अगस्त को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष एवं आईईईई स्टूडेण्ट्स ब्रान्च के ब्रान्च काउन्सलर डाॅ0 असीम चन्देल ने ब्रान्च के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनकी सतत् बढ़ती सहभागिता तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन करने के लिए बधाई तथा धन्यवाद दिया। बैठक के दौरान वूमेन इन इन्जीनियरिंग एफिनिटी गु्रप की स्टूडेण्ट चेयर प्रियंका कुमारी ने इलैक्ट्रीकल विभाग एवं एफिनिटी गु्रप के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला वूमेन एम्पावरमेंट वाया साफ्ट स्किल डवलप्मेन्ट की उद्घोषणा की जिसकी प्रस्तावित तिथि 9 अगस्त 2014 रखी गई। इस कार्यशाला में विभिन्न स्कूल एवं काॅलेजों की छात्रायें निःशुल्क भाग ले सकंेगी। बैठक में पावर एण्ड एनर्जी सोसाइटी के स्टूडेण्ट ब्रान्च चैप्टर के फैकल्टी एडवाईजर गिर्राज सिंह, आईईईई स्टूडेण्ट ब्रान्च के पदाधिकारी एवं इलैक्ट्रीकल विभाग के अध्यापकगण मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। जनपद की आबकारी विभाग की टीम ने जैत क्षेत्र से ट्रक में तस्करी करके लाई जा रही अवैध शराब का जखीरा बरामद करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर शराब की कीमत करीब 70 लाख रूपयें बताई गई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक संजय यादव, व आरके सिंह को मुखविर से सूचना मिली की एक दस टायर ट्रक में तस्करी की शराब जैत क्षेत्र से होकर निकलने वाली हैं। आबकारी टीम ने घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और जैत चैकी पहुंच कर चैकी पुलिस के साथ सड़क पर वाहन चैकिग शुरू कर दी। तभी टीम को दा टायर ट्रक संख्या आर जे 05 जी ए 6313 को आते देखा जिसें पुलिस ने रूकवाया और उसकी तलाशी ली तो ट्रक में अवैध रूप से तस्करी की 12 सौ पेटी अग्रेंजी शराब भरी हुई थी। जिसके कागजात माॅगनें पर चालक कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने ट्रक चालक कमलेश पुत्र शेरसिंह निवासी टिपलियाराॅव भवीरपुरा इन्दैरा को हिरासत में ले शराब को जब्त कर शराब मालिक के बारे में पुछताछ की तो चालक ने बताया कि आगरा के वीरेश यादव नामक व्यक्ति ने उक्त शराब को ट्रक में भरवाकर झझर एटा लेकर जा रहा था। आबकारी विभाग ने पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 70 लाख रूपयें बतायी हैं। -----------------------------------------

Read More

मथुरा। फोटोग्राफी एक ऐसी विधा है जो बीते पलों की यादों को सॅजो कर रखने के अलावा मनोरंजन स्ंावाद व संचार का लोकोपयोगी माध्यम है। जनता में फोटोग्राफी के बढती रूचि एवं मार्केट की आवश्यकता के अनुरूप विश्वप्रसिद्व निकान इन्डिया लि0 ने मथुरा में अपने उत्पादों के बेहतर प्रर्दशन एवं बिक्री हेतु स्थानीय वितरक महरोत्रा स्टुडियो के यहाॅ कूलपिक्स जोन की स्थापना की है जिसका उदघाटन कम्पनी के जापानी मैनेजिंग डायरेक्टर हिरोषी ताकाशीना ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये श्री हिरोशी ताकाशीना ने बताया कि निकान डिजिटल कैमरा बनाने वाली विश्व की नम्बर एक कम्पनी है जो प्रोफेशनल व शौकिया फोटोग्राफरों की आवश्यकताओं के अनुरूप 5000 रू0 से 5 लाख से भी ज्यादा कीमत के कैमरों का निर्माण करती है। मथुरा का कूलपिक्स जोन देश के बडे शहरों में मौजूद 140 जोन में से एक होगा जहाॅ निकान के डिजिटल कैमरे, दूरबीन, फैशन व टेलीफोटो जूम लैंस आदि उपलब्ध हौगे। इस अवसर पर उपस्थित कम्पनी के वाइस प्रैसीडैन्ट सज्जन कुमार ने बताया कि निकान पहली ऐसी कम्पनी है जो आन लाइन व्यवसाय को उत्तम नहीं मानती है ग्राहकों से सीधे संवाद कर माल बेचना पसंद करती है जिससे ग्राहकों को अपने पैसे का पूरा मूल्य व उत्पाद की बेहतर जानकारी मिल सके। उन्होने आन लाइन कम्पनीओं से कैमरे न खरीदने का संदेश भी दिया। कम्पनी के मार्केटिंग मैनेजर आशीष सोढी ने बताया कि मोबायल के कैमरों से खीचें जाने वाले फोटो की गुणवत्ता डिजिटल कैमरे की फोटो से बहुत कम होती है।़़  कम्पनी के अतिथ्ीियों का स्वागत राजीव महरोत्रा व संजय महरोत्रा द्वारा किया गया। फीता काट कर व दीप प्रज्वलन कर कूलपिक्स जोन का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर राजकुमार तोमर, राजीव सेठ, विष्णु खन्डेलवाल, प्रकाश कपूर, डीआर शर्मा, मुकुन्द बंसल, जुगनू पौल, नवीन कुमार, शरद यादव आदि उपस्थित थे।

Read More

डीग 6 अगस्तः-‘ श्री हिन्दी पुस्तकालय के अरूण सिंह सभागार में आयोजित नैतिक शिक्षा अभियानके अन्तर्गत युवा पीढी  में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता  संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता आकाशवाणी मथुरा के सदस्य नंद किशोर गंधी मुख्य अतिथि के रूप  में भक्ति वेेदांत मधुसूदन महाराज ,श्री कृष्ण वलराम गोडीय आश्रम वृंदावन ,मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी नारायण दास महाराज ,संयोजक ग्लोवल नैतिक शिक्षा केन्द्र ,विशिष्ठ अतिथि के रूप में लक्ष्मण मंदिर के मंहत मुरारी लाल पाराशर , रामचंद्र दास अधिकारी ,गुरूकुल इस्काॅन वृंदावन ,तमाल कृष्ण व्रहमचारी जर्मनी , आदि थे । इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप  में वोलते हुए भक्ति वेंदात मधुसूदन महाराज  ने कहा कि नैतिक शिक्षा के पतन के चलते मानवीय मूल्यों में गिरावट आयी है सभ्यता,संस्कृति ,सुसंस्कार व चरित्र निर्माण में हमारी युवा पीढी रास्ता भटकती जा रही है ऐसे में हमें भटमकती युवा पीढी केा वेद,पुराण,गीता,रामायण,आदि का ज्ञान कराकर उन्हे वचाना है। मुख्य वक्ता के रूप में वोलते हुए स्वामी नारायण दास महाराज ने ग्लोवल नैतिक शिक्षा के उददेश्यों पर प्रकाश डाला उन्होने कहा कि नैतिक शिक्षा अभियानका उददेश्य आधुनिक शिक्षा के साथ वच्चों में नैतिक मूल्य व मनुष्य के वास्तविक स्वरूप को समझने मे  उनकी मदद करना है । संगोष्ठी में पं. मुरारी लाल ,रामचंद्र दास अधिकारी , तमाल कृष्ण व्रहमचारी ,अमरनाथ गुप्ता ,छैलविहारी पाराशर ,आदि ने विचार रखें । अध्यक्ष के रूप  में वोलते हुए वैद्य नंदकिशोर गंधी ने कहा कि नैतिक शिक्षा प्राप्त करना आवश्यक और अच्छी बात है किन्तु उसे आचरण में लाना श्रेष्ठतम कर्तव्य है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नीरज पाराशर , जीतू पाराशर , गगन फौजदार, बलवीर कुपासिया ने अतिथियेां का स्वागत किया। संगोष्ठी का संचालन हरपालसिंह ने किया। इस दौरान मुकेश राजपूत, श्यामसुन्दर शर्मा, ठाकुर लाल, विजय गंधी, गोविन्द राठौर, विवेक पाराशर सहित दर्जनों विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।   

Read More



Mediabharti