मथुरा

मथुरा। न्याय पंचायत लोहवन के प्राथमिक उच्च प्राथमिक व प्राईवेट विद्यालयों द्वारा गाॅव में स्कूल चलों अभियान के तहत बच्चों की रैली निकाली गई। जिसमें प्राथमिक विद्यालय प्रथम, व प्रथमिक विद्यालय द्वितीय, तथा पूर्व माध्यामिक विद्यालय लोहवन के साथ साथ क्षेत्रीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। रैली में बच्चें स्लोगन लिखी पटिंकाएं लेकर जनजागरण करते हुए चल रहें थे। सर्वशिक्षा अभियान के न्याय पंचायत प्रभारी विपिन विहारी द्वारा नेतृत्व करते हुए क्षेत्र वासियों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने, व प्रतिदिन विद्यालय भेजनें की अपील की। रैली में पूर्व माथ्यमिक के प्रधानाचार्य विपिन बिहारी सारस्वत, प्रधानाध्यापिका डा0 कुसुम अग्रवाल, पूनम मद्गल, शोभा शर्मा, कन्हैयालाल रावत, लाडली शर्मा, चेतना रावत, रमेश चन्द्र, नीतू सिंह, रेनूवाला गुप्ता, वरखा, मेघा, विनेश, आदि ने कहा कि शिक्षित होकर ही देश का भविष्य उज्ज्वल हो सकता हैं।

Read More

मथुरा। लायन्स साथियों ने रतन लाल फूलकटोरी बालिका विद्यालय में पौधारोपण कर वातावरण शुद्वि का लिया संकल्प लिया। इस अवसर पर लायन्स अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि रतनलाल फूलकटोरी बालिका विद्यालय के प्रगंाण में अशोक के वृक्ष, कदम्ब के वृक्ष, तुलसी के पौधे चम्पा पौधे एंव भांति-भंाति प्रकार के अन्य उपयोगी वातावरण शुद्वि से सम्बन्धित पेड़-पौधें का रोपण किया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्कूल के प्रबन्धक राजेश चैधरी व प्रधानाचार्य श्रीमती नीता सिंह की उपस्थिति में स्कूल की बालिकाओं के द्वारा पौधारोपण किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने क्लब के सदस्यों को आश्वासित किया की विद्यालय इन पौधों का संरक्षण करेगा। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष विकास अग्रवाल के सदस्यों को जानकारी दी हमें वृक्ष को बचाना चाहिए जिससे कि भूमि का कटाव ना हो एंव हमारे कृषि प्रधान देश में पूणे जैसे दिल दहला देने वाली भूस्खलन जैसी घटानाओं की पुर्नावृत्ति ना हो। क्लब के सचिव मोहित अग्रवाल ने बताया कि हमें वातारण में शुद्वता बनाऐं रखने हेतु अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। क्लब के सभी सदस्यों द्वारा पाॅच-पाॅच पौधे लगाऐ गए। स्कूल प्रबन्धन को स्मृति चिन्ह कोषाध्यक्ष लायन नितिन चैधरी द्वारा भेंट किया गया। कार्यक्रम में विनीत अग्रवाल, राहुल बसंल, दिलीप अग्रवाल, जितेन्द्र गोयल, सौरभ मित्तल, अनुज गोयल, राजीव, कपिल, तनु गर्ग, अंकुष ंअग्रवाल, नीरज तायल, संदेश मिततल, पिकंल वर्मा, चन्द्रशेखर, अतुल अग्रवाल, तेजस्व, पारस अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। बी.एस.ए. कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नौलाॅजी मथुरा के डा0 सीबी रमन सभागार में कालेज के नव-प्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएन्टेशन प्रोगाम आहूत किया गया जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं बावू शिवनाथ जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया गया।  कार्यक्रम को सम्बोध्ति करते हुए कालेज के निदेशक डा0 सुधीर कुमार गोयल ने सभी नव -प्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। निदेशक डा0 गोयल ने कालेज में अनुशासन, प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं, विशाल पुस्तकालय जैसे उपलब्ध संसाधनों एवं कालेज में आयोजित होने वाले सास्कृतिक एवं खेल-कूद प्रतियोगितओं सैमीनारों एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों व कार्यक्रमों के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी नव-प्रवेशित छात्रों को दी। डा0 गोयल ने कालेज का शैक्षणिक वातावरण पूर्णरूप से अनुशासित होने तथा रैगिंग विहीन परिसर बनाने के लिए एनटी रैगिंग कमैटी, प्रोक्टोरियल बोर्ड एवं अन्य निगरानी तंत्र होने की जानकारी प्रदान की । सभी नव प्रवेशित छात्रों से अनुशासित रहकर कडी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्ति के प्रति प्रतिबद्वता पर प्रकाश डाला। कालेज के चेयरमैन माधवशरण अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने नव-प्रवेशित छात्रों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की ।

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान का प्रारंभ डा. अशोक अग्रवाल द्वारा किया गया। मथुरा-वृंदावन विधनसभा में दो हजार सक्रिय सदस्य एवं दस हजार साधारण सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सदस्य अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। 

Read More

मथुरा। ब्रज में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। महिलाओं ने आज सुबह अपने घरों के मुख्य द्वार पर नाग देवता बनाकर उनकी पूजा-अर्चना की और दूध पिलाया। शिव मंदिरों के आस-पास भी सपेरो के नागों को दूध पिलाते हुए लोगों को देखा गया। श्रावण मास की शुक्लपक्ष की पंचमी को यह पर्व मनाया जाता है। आज के दिन नाग देवताओं की पूजा करने का विशेष महत्व मना गया हैं। आज के दिन नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प से पीडि़त लोगों को लाभ होता हैं। उनके घर में सुख शान्ति आती हैं तथा व्यापार धंधा भी ठीक तरह से चलता हैं। शहर के नाग टीले पर भी भारी संख्या में लोगों को नाग देवता की पूजा-अर्चना करते देखा गया। सुबह से ही लोग नाग मंदिरों में पहुंचकर नाग देवता की पूजा-अर्चना करने में लगे थे। आज नाग पंचमी पर्व को लेकर ब्रज के घरों में शहर तथा देहात क्षेत्रों में नाग देवों को दीवार पर काढ़कर दूध, पेड़ा से पूजन किया गया। इस मौके पर घरों के लोगों ने बच्चों व परिवार की रक्षा व सुख शान्ति की नाग देव से प्रार्थना की। वहीं आज नाग पंचमी को लेकर काल सर्प दोष के पीडि़त लोगों द्वारा असकुण्डा घाट स्थित बड़े हनुमान मंदिर में कालसर्प दोष पीड़ा निवारण हेतु सुबह छह बजे से ही करकोटक पूजन का कार्य भारी श्रद्धा के बीच लोगों ने दोपहर एक बजे तक किया। शहर-देहात तथा दूर दराजों से आये लोगों ने पंजामृत व काले तिल तथा हल्दी से करकोटक पूजन, शिव पूजन, बाल पीपल पूजन कर दोष निवारण हेतु नाग नागिन का जोड़ा भी अर्पित किया। मंदिर के महंत मनीष शर्मा ने पूजनार्थियों को विधि-विधान से पूजा कराई। इसीक्रम में आज बलदेव स्थित दाऊजी महाराज मंदिर में भी लोगों ने दाऊ दादा का तथा रेवती माता का नाग नागिन मानकर पूजन किया तथा सर्पदोष से मुक्ति देने की प्रार्थना की।  

Read More

गिरिराज तलहटी में महकने लगी हर ओर हरियाली और फूलों की खुशबू गोवर्धन। यूं तो गिर्राज महाराज की सप्तकोसिय परिक्रमा मार्ग में अनेकों स्वयं सेवी संस्थाओं ने अलग अलग कार्य करके अपनी छाप छोडी है लेकिन राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग व गिर्राज महाराज की तलहटी में दौलत राम रयात चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा हरे भरे वृक्ष लगाकर यहां अपनी अनूठी छाप बना दी है। गिर्राज धाम के परिक्रमा मार्ग में दर्जनों स्वयं सेवी सस्थाओं ने परिक्रमा मार्ग को स्वर्ग बनाने के लिए काफी कार्य किये जा रहे है। वही राधाकुण्ड परिक्रमा स्थित दौलत राम रयात आनन्द चैरीटेबल ट्रस्ट ने परिक्रमा मार्ग में वृक्षारोपण कर अपनी अनूठी छाप पैदा कर दी है। ट्रस्ट द्वारा राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग सहित गिर्राज तलहटी को हरा भरा और सुन्दर बनाने के लिए हजारों वृक्षा रोपण किये है और हर एक वृक्ष को एक छोटे से बच्चे की तरह पालन करके बडा किया है। इस कार्य को करने में काफी समय तो लगा लेकिन परिक्रमा मार्ग को एक नई सुन्दरता भी प्रदान की है। राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग में जब देश विदेश से आने वाले श्रद्वालु को जब सूरज की गर्मी से जलते हुए तन को इन वृक्षों की शीतल छाया मिलती है तो श्रद्वालु खुद व खुद दौलत राम रयात चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा किये गये कार्याे की सराहना करते है। बडी परिक्रमा मार्ग में संतो के सहयोग से वृक्षा रोपण कार्य किया गया है जिससे चहुं ओर परिक्रमा मार्ग में हरियाली ही हरियाली नजर आती है। वहीं दसविसा स्थित सिद्व सिंद्वात योग अकादमी के संस्थापक योग गुरू शैलेन्द्र शर्मा ने परिक्रमा मार्ग में एैसे वृक्षों का रोपे है जो कि न केवल शीतलता प्रदान करते है बल्कि मनुष्य के दैनिक उपयोग में भी आते है सिद्व सिद्वांत योग अकादमी द्वारा परिक्रमा मार्ग में अनेकों रूद्राक्ष के वृक्ष भी लगाये है। साथ ही लाखों वृक्षों रोपकर गिर्राज महाराज की तलहटी को स्वर्ग बना दिया है। यहां एक बार जो व्यक्ति आ जाता है उसका फिर यहां से जाने का ही मन नही करता है।

Read More



Mediabharti