मथुरा

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने बस के चालक व परिचालक में टक्कर मार दी जिससें चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस का चालक सौदान सिंह पुत्र रामसिंह निवासी गणेशरा थाना हाईवे दिल्ली से सवारी भरकर मथुरा आ रहा था कि छाता क्षेत्र के एक्सल कालेज के पास अचानक बस खराब हो गई। बस अचानक खराब होने पर चालक सौदान ने बस को सड़क किनारे लगाकर परिचालक मुकेश पुत्र पूरन निवासी मथुरा के साथ बस की निरीक्षण करने लगें कि इसी दौरान ट्रक संख्या एच आर के 6091 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए चालक सौदान व परिचालक मुकेश में टक्कर मार दी जिससें चालक सौदान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहींे परिचालक मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ें जिन्होंने घटना की गंभीरता को देख सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल मुकेश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया वही मृतक सौदान के शव का पंचनामा भर पोस्टमाटतम के लिए भेजा हैं। वहीं घटनाकारी ट्रक का चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से भाग गया। पूुलिस ने ट्रक को कब्जें में कर थाने ले आई। पुलिस भागे हुए चालक की तलाश में जुटी हुई हैं।

Read More

  मुम्बई।ममतामई श्री राधे गुरु माँ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 'माता की चौकी ' का आयोजन शनिवार 28 जून 2014 को राधे माँ भवन, सोडावाला लेन, बोरीवली (वेस्ट),मुम्बई में रात  8 बजे किया गया है। जहां पर माता भगवती पर आधारित भजन कीर्तन होगा। और बाद में ममतामई श्री राधे गुरु माँ के दिव्या दर्शन लोगों को प्राप्त होंगे।इस कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है।ममतामई श्री राधे गुरु माँ चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री संजीव गुप्ता ने लोगों से आग्रह किया है कि इस अवसर का लाभ उठाएं।     S.B.Sharma   (P.R.O.)

Read More

मुंबई। समाजसेवक ,सफल उद्योगपति और परोपकार समिति के अँधेरी के अध्यक्ष तथा समर्थ नगर लोखंडवाला रेसिडेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजय माहेश्वरी को मुंबई के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आशिष शेलार ने मुंबई के बीजेपी के राजस्थानी प्रकोष्ठ के संयोजक के पद पर नियुक्त किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित बीजेपी के राजस्थानी प्रकोष्ठ के संयोजक अजय माहेश्वरी ने कहा,"मैं बीजेपी और राजस्थानी लोगों के लिए काफी कुछ करना चाहता हूँ और इसके लिए मैं जनता का साथ चाहता हूँ। और बीजेपी को और आशिष शेलारजी को धन्यवाद देता हूँ कि मुझे जनता का सेवा का मौका दिया।"         S.B.Sharma   (P.R.O.)  

Read More

गोवर्धन : सोना खरीदने चैन्नई से आए चार युवकों को पुलिस ने टटलु गिरोह के चंगुल में फंसने से बचाया। चैन्नई से आए श्रीनिवासन ने बताया की काफी दिनों से फोन आ रहा था कि हमे मिट्टी की खुदाई के दौरान सोने की ईट मिली है और हम इन ईटों को आपको सस्ते भाव में बेच देगें।

Read More

गोवर्धन : थाना क्षेत्र के गांव आंयोर निवासी सतीश 17 जून से अपनी फरियाद लेकर गोवर्धन थाने के चक्कर काट रहा है। लेकिन, थाना पुलिस पीड़ित को गुमराह कर वापस लोटा देती है।

Read More

गोवर्धन : गुरू पूर्णिमा मेले को लेकर बेशक जिलाधिकारी बी चन्द्रकला गंभीरता दिखा रही हो लेकिन अन्य अधिकारियों के लिए जिलाधिकारी के आदेश शायद कोई मायने ही नहीं रखता है।

Read More



Mediabharti