पटना । बिहार में सूर्य उपासना के पर्व छठ का आखिरी दिन कई परिवारों के लिए मातम लेकर आया। दरभंगा में जहां एक दर्दनाक हादसे में छठ पूजा से लौट रहीं 6 महिलाओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं मुजफ्फरपुर में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पहला हादसा सोमवार सुबह दरभंगा के रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ। खबर के मुताबिक, छठ पर सूर्य को अघ्र्य देने के बाद कुछ महिलाएं घर लौटते समय रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थीं। इसी दौरान छह महिलाएं तेजी से गुजर रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं धुंध की वजह से दूर से आ रही ट्रेन को देख नहीं सके। यह हादसा आज तडक़े करीब साढ़े पांच बजे हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। आसपास के गांववाले तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुट गए। टीवी रिपोट्र्स के मुताबिक चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। सीपीआरओ एके रजक ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस गुजर रही थी, इसी दौरान लोग इसकी चपेट में आ गए। रेलवे ट्रैक के बगल में ही छठ घाट बनाया गया था। गुस्साए लोगों ने शवों को पटरी पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग इस हादसे के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजे की मांग कर रहे थे। वे डीआरएम को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। लोगों के प्रदर्शन के कारण करीब एक दर्जन ट्रेनें फंस गई हैं। वहीं घटना के बाद छठ पर्व का माहौल गम में बदल गया। मृतकों की जानकारी मृतकों में रामभद्रपुर के 60 वर्षीय महेंद्र राय, शिवचंद राय का 4 वर्षीय पुत्र शिवम राय और रतवारा के हीराराम की तीन वर्षीय पुत्री रवीना कुमारी शामिल हैं। जख्मी महेंद्र राय, शमसेर नड्डा, संजय साह को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जबकि भागने और पत्थर उडऩे से दर्जन भर लोग चोटिल हुए हैं। सूचना पर एसडीओ, बीडीओ, सीओ और रेल प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया है। इधर, समस्तीपुर जा रही डीएमयू ट्रेन पर पथराव कर ट्रेन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस हादसे के कुछ ही देर बाद बिहार के मुजफ्फरपुर से एक और दर्दनाक खबर आई। वहां छठ पूजा के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हालांकि पहले पांच बच्चों की मौत होने की खबर आई थी। साभार-khaskhabar.com
Read More




