मथुरा

स्विट्जरलैंड टूरिज्म ने बॉलीवुड के एक एक्टर को साल 2017 के एक कैम्पेन के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। एक्टर रणवीर सिंह को स्विट्जरलैंड टूरिज्म के 2017 कैम्पेन के नेचर वांट्स यू बैक का पहला भारतीय एम्बेसडर बनाया है। इससे उपलब्धि केबाद रणवीर सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। रणवीर की मानें तो उन्हें स्विट्जरलैंड को मशहूर करने का श्रेय यशराज चोपड़ा को जाता है। इस बारे में रणवीर का कहना है कि वे स्वीट्जरलैंड छुट्टियां बिताने गए थे, तब अनुभव काफी अच्छा रहा। यहां कई ऐसी चीजें है जो टूरिस्ट को लुभाती हैं। इनमें स्काइ डाइविंग पैराग्लाइडिंग जैसी लोगों को दीवाना बना देने वाली चीजें भी हैं। वे कहते हैं कि अब मैं ब्रांड एम्बेसडर बन गया हूं तो इस बार सर्दियों में यहां समय बिताउंगा, देखंूगा कि यह जगह इस मौसम में कैसी लगती है।    रणवीर फिलहाल अपनी फिल्म बेफिक्रे के प्रमोशन को लेकर तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर हाल ही में रिलीज किए गए हैं। अब जल्द ही यह फिल्म दर्शकों के सामने होगी। दूसरीतरफ रणवीर सिंह पद्मावती फिल्म कर रहे हैं। फिल्म संजयलीला भंसाली की है, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण व शाहिद कपूर भी हैं।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

लंदन । दाएं हाथ इंग्लैंड के चोटिल तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भारत के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच से पहले टीम के साथ जुडऩे को तैयार हैं। वे राजकोट में होने वाले पहले टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे लेकिन विशाखपट्नम में होने वाले दूसरे टेस्ट में नजर आ सकते हैं। 34 वर्षीय एंडरसन कंधे में चोट के कारण बांग्लादेश के दौरे पर टीम के साथ नहीं जा पाए थे।    बीबीसी रेडियो-5 ने इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक के हवाले से कहा है कि इसका श्रेय एंडरसन की वापसी की भूख को जाता है। यहां आने और कुछ ओवर डालने के अलावा वे कुछ और नहीं कर सकते हैं। पहले ऐसी खबरें थी कि एंडरसन का दिसंबर से पहले वापसी करना मुश्किल होगा। इंग्लैंड भारत दौरे पर एक भी अभ्यास मैच नहीं खेलेगा। उसने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1-1 से ड्रा कराई है। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम 2 नवंबर को ही भारत पहुंच गई थी। एंडरसन ने इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। वे 119 टेस्ट में 463 विकेट ले चुके हैं। वे दो महीने से क्रिकेट से दूर चल रहे थे। इंग्लैंड के पास एंडरसन के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स और स्टीवन फिन तेज गेंदबाज के रूप में मौजूद हैं। साथ ही बेन स्टोक्स भी मीडियम पेसर हैं। स्पिनर्स के रूप में गेरेथ बैटी, हसीब अहमद, जफर अंसारी, मोईन अली व आदिल रशीद हैं।   ‘कड़ी टक्कर देने के लिए दिखाना होगा बहुत अच्छा खेल’ राजकोट। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा है कि भारत को उसकी धरती पर कड़ी टक्कर देने के लिए उनकी टीम को बहुत अच्छा खेलना होगा और उन्हें विश्वास है कि खिलाड़ी ऐसा करने में सक्षम हैं। इंग्लैंड को हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर अंतिम टेस्ट मैच में 108 रन की करारी हार झेलनी पड़ी थी। यह पहला मौका था जब बांग्लादेश ने टेस्ट में इंग्लैंड को हराया था। बेलिस ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की वेबसाइट पर कहा कि निश्चित रुप से यह बेहद कड़ी चुनौतीपूर्ण सीरीज होने वाली है। इसके लिए हमें बहुत अच्छी क्रिकेट खेलना होगा और मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अच्छा क्रिकेट खेलने में सक्षम है। हमने पिछली बार यहां अच्छा प्रदर्शन किया था और हम यहां फिर से वापसी कर सकते हैं। भारत को उसकी घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलता है ऐसे में खिलाडिय़ों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इंग्लैंड ने पिछली बार 2011 में जब भारत दौरा किया था तो मेहमान टीम ने 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। कप्तान एलेस्टयर कुक और कोच का मानना है कि टीम राजकोट की पिच को देखकर ही अंतिम एकादश का चयन करेगी। कोच ने कहा कि मैं और कुक अगले कुछ दिनों में पिच के अनुसार टीम चयन पर चर्चा करेंगे। बल्लेबाजी में हमारे पास दो से तीन विकल्प है लेेकिन गेंदबाजी को लेकर हमें अलग ही रणनीति बनानी होगी। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में हम इस पर काम करना शुरु कर देंगे।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

जम्मू । पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक लगातार सीमा पार से गोलीबारी कर रहा है। पाक ने एलओसी पर एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। पाकिस्तान सेना ने जम्मू के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) स्थित भारतीय चौकियों पर रविवार को एक बार फिर गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान की ओर से लगातार मोर्टार दागे जा रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में भारतीय सेना की 6 पोस्टों पर फायरिंग की है। कृष्णा घाटी सेक्टर के 5 इलाकों में पाकिस्तान भारी गोलाबारी कर रहा है। सुबह 3 बजे के करीब पाकिस्तान की बीएटी टीम ने भारतीय सेना की एक पोस्ट पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। पुंछ सेक्टर के ही सलोत्री इलाके में भी पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग जारी है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान सेना ने क्षेत्र में नागरिक और सुरक्षा इकाइयों को निशाना बनाकर चार स्थानों पर बिना कारणवश गोलाबारी और गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा है कि भारतीय सेना समान क्षमता के हथियारों का इस्तेमाल कर प्रभावी तरीके से इसका जवाब दे रही है। गोलाबारी और गोलीबारी अभी भी जारी है। पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर दो दिनों की शांति के बाद रविवार को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी शुरू कर दी।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

झांसी । उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज झांसी से परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर पार्टी का प्रचार बिगुल फूकेंगे। अमित शाह यात्रा को रवाना करने से पहले एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, स्थानीय सांसद और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती मौजूद रहेंगी। यह यात्रा बुंदेलखंड के सभी विधान सभा क्षेत्रों में जाएगी और वहां जनसभाएं आयोजित होंगी।   भाजपा की रैली के लिए आज नगर के प्रदर्शनी मैदान में विधिवत भूमि पूजन के साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। भूमि पूजन के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, मंच प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि, मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय समेत स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा चार परिवर्तन यात्राएं निकाल रही है। पहली यात्रा सहारनपुर से शुरु हुई जबकि दूसरी यात्रा आज झांसी से शुरु होगी। आठ नवम्बर को तीसरी परिवर्तन यात्रा सोनभद्र और नौ नवम्बर को चौथी यात्रा बलिया से शुरु होगी। सभी यात्राओं को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। यात्राएं सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। यात्राओं के जरिए भाजपा चुनाव प्रचार अभियान का विधिवत शुरुआत कर देगी। यात्राएं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसम्बर के एक दिन पहले लखनऊ पहुंचेंगी। उसी दिन लखनऊ में बडी रैली होगी जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्बोधित करेंगे। यात्राओं में भाजपा सुशासन और विकास का नारा देगी इसके साथ ही पार्टी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर खासतौर पर हमला बोलेगी।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

  मथुरा। नयति मल्टी सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल द्वारा पुलिस लाइन्स हाथरस में पुलिसकर्मियों के बीच एक जागरुकता अभियान चलाया गया जिसमें जनपद भर के पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। नयति हॉस्पिटल के आउटरीच विभाग के हैड विवेक दवे ने कहा कि पुलिस समाज का अभिन्न अंग होती है तथा इसका स्वस्थ रहना अति आवश्यक है नयति हॉस्पिटल का सदैव से यह प्रयास रहा है कि पुलिसकर्मी हमेशा स्वस्थ तथा जागरुक रहें, इसके लिए समय-समय हमारे द्वारा पूर्व में भी पुलिसकर्मियों के बीच हेल्थ कैम्प आदि लगाये जाते रहे हैं। इसी क्रम में हम आज हाथरस के पुलिसकर्मियों के बीच आये हैं। इस अवसर पर नयति हॉस्पिटल की मनोचिकित्सा विभाग की प्रमुख डा. स्वप्ना ने कहा पुलिसकर्मियों को अपनी दिनचर्या नियमित करने का प्रयास करना चाहिए, समय पर भोजन तथा भरपूर मात्रा में नींद लेने का प्रयास करना चाहिए। नयति हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. अमन गोयल ने कहा कि पुलिस से समाज को बहुत ज्यादा उम्मीद रहती है और इसी कारण जब कहीं कोई घटना अथवा दुर्घटना होती है तो सबसे पहले पुलिसकर्मी ही वहाँ लोगों की मदद को जाते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने के बाद जब कभी किसी की कोई हड्डी आदि टूट जाती है तो उसे किस प्रकार उठा कर हॉस्पिटल पहुँचाया जाये इसके बारे में विस्तार से बताया। हाथरस के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी ने कहा कि नयति हॉस्पिटल द्वारा चलाये गये इस जागरुकता अभियान का मैं तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूँ तथा आशा करता हूँ की इसका लाभ हमारे साथियों को अवश्य मिला होगा। आगे भी नयति हॉस्पिटल इस प्रकार के कार्यक्रम हम पुलिसकर्मियों के लिए करता रहेगा ऐसा मुझे विश्वास है।  

Read More

मथुरा। राया थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हां निवासी एक युवक से एटीएम कार्ड का गोपनीय नम्बर पूछ कर शातिर दिमाक युवक ने पचास हजार रूपयें निकाल लिए घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है।  ग्राम कूम्हां थाना राया निवासी ओमप्रकाश पुत्र भूप सिंह का स्टेट बैंक आंफ इण्डिया शाखा कूम्हां में खाता है बताया कि गत दिनांक 3 नवम्बर के दिन ओमप्रकाश के फोन पर काल आयी जिसमंे उसने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है और एटीएम लाॅक होने वाला है अपना पिन नम्बर बतायांे इसी तरह से बातो में फंसा कर उसने गोपनीय जानकारी कर ली और थोड़ी थोड़ी देर बाद पैसे निकालना शुरू कर दिया और मोबाइल फोन पर आए संदेश से जब खाते से पचास हजार रूपयें निकाल गए जानकारी होेते ही ओमप्रकाश के पैरो तले जमीन खिसक गयी और घटना के संबंध मंे बैंक के शाखा प्रबन्धक को अवगत कराया और घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है। सिडिकेट बैंक के शाखा प्रबन्धक डी के अग्रवाल ने इस प्रकार के फोनों से सावधान होने की अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार से फोन कर ग्राहकों को झांसे में फंसा लेते है जब कि कोई भी बैंक का अधिकारी या अधिकारी फोन कर इस प्रकार की जानकारी नहीं ले सकता है इस संबध में ग्राहक जब एटीएम कार्ड लेता उस समय भी जानकारी दी जाती है कि वह अपना पासवर्ड नम्बर गोपनीय रखे समय समय पर बैंकों द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में भी ग्राहकों को सावधानी के संबंध में अन्य जानकारी भी दी जाती है इस प्रकार की काॅलों से सावधान रहने की अपील की है। 

Read More



Mediabharti