मथुरा

बाबा जयगुरूदेव के वार्षिक भण्डारें में प्रवचन सुनते भक्तगण एवं पाश्र्व में नाम योग साधना मन्दिर   मथुरा। जयगुरुदेव नाम योग साधना मन्दिर में चल रहे बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के छः दिवसीय वार्षिक भण्डारा सत्संग मेला के पाँचवे दिन संस्था के अध्यक्ष पंकज बाबा ने श्रद्धालुओं को गुरु का वचन स्मरण कराते हुये कहा कि परमार्थ का अर्थ जीवन के परम लक्ष्य को प्राप्त करना है। आज हमारे बीच गुरु महाराज देह रूप में मौजूद नहीं है। लेकिन शब्द रूप से समस्त प्रेमियों के घट-घट में विराजमान है। गुरु इस भूल भ्रम के देश से और अन्दर की अज्ञानता को निकालकर अपने सच्चे देश ले जाते हैं। महात्मा समझाते हैं कि जब से यह जीवात्मा, परमात्मा से अलग होकर इस माया के देश में आई, तब से जड़ चेतन का यह गाँठ खुलने के बाबजूद और मजबूत होती जा रही है। जब तक यह जीवात्मा काल प्रभु के देश से निकल नहीं जायेगी, तब तक सुख शान्ति नहीं मिल सकती है। इस धरा पर सन्त जीवों को समझाने के लिये आते हैं। यह देश, कौम, मजहब आपका नहीं है। आपका मजहब मालिक का इश्क, प्रेम है। जिस परमात्मा ने आपको यहाँ भेजा है वहीं हमको, आपको समझाने के लिये भेजा है। हममे और आपमें कोई भेद नहीं है। हम धन-दौलत के नशे में, बेटे-बेटियों, मान बड़ाई में सुख ढूँढते हैं और उसमें जितना उलझते जाते हैं, उतना ही दुःखी होते जा रहे हैं। यह संसार एक रंगशाला है अपने ख्याल को हम जितना ही संसार को अपना बनाने में लगायेंगे,उतना ही अधिक हमारा ख्याल अन्त समय में सांसारिक मोह की तरफ जाता है। इस तन में अपना काम कर ले और मन को समझाते रहे-‘मन रे अब क्यों गुमान करना, तन तो तेरा खाक मिलेगा।’ हमारे मन ने ही दुनियाँ के मोह को पैदा किया है। इस मन के अधीन होकर भाई-भाई, एक मुल्क दूसरे मुल्क का दुश्मन बन जाता है। हम जवानी के अहंकार में जिस देह से प्यार करते हैं, उसके राख को कोई घर में रखना पसन्द नहीं करता। इसलिये सच्चे गुरु की खोज कर अपना काम कर लेना चाहिये। भण्डारा के महा प्रसाद में मथुरावासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। श्रद्धालु अब अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं।

Read More

मथुरा। गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं न लाने की वजह से अधिकांश क्रय केंद्र खाली पड़े हुए है। इसकी मुख्य वजह यह बताई जा रही है कि सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य कम होने के कारण किसान अपनी फसल को क्रय केंद्रों पर न लाकर बाजार में बेच रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि इस बार किसानों ने गेहूं की पैदावार कम की है क्योंकि प्राकृतिक आपदा के चलते कई बार किसानों को गेहूं की फसल में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अब किसान गेहूं की फसल न कर साग सब्जियां एवं अन्य फसलों को प्राथमिकता दे रहा है। गेहूं की पैदावार कम होने के कारण जनपद में बनाये गये गेहूं क्रय केंद्र अधिकांश खाली पड़े हुए है। सूत्रो तो यह भी बताते है कि इन सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए कोई सुविधा भी नहीं है और यही वजह है कि इन केंद्रों पर किसान अपने गेहूं न लाकर मंडी व बाजार में दलालों के माध्यम से अच्छे मूल्य पर बेच रहा है। जबकि सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य कम होने के कारण फिर किसान क्यों क्रय केंद्रों पर माल बेचेगा।

Read More

मथुरा। ब्र्रज होण्डा शोरूम पर होण्डा मोटर साईकिल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा0लि0 द्वारा निर्मित एक खास उपलब्धि की जिसे होण्डा कम्पनी निर्माण किया है। एक्टिवा 125 सीसी जानदार, शानदार बेहतर पिकअप, लुभानी आकस्मिक डिजाइन बेजोड़ ताकत, बेहतर माइलेज, डिस्क ब्रेक, एलोय व्हील, लौंग सीट, मिडनाइट, ब्लू बार मेटलिंक, सनवीन व्हहिट, ब्लेक, सिल्वर आक्रषक रंगो के साथ बाजार में लाया गया है। जिसकी ब्रज होण्डा शोरूम पर लांचिग हुयी। एक्टिवा 125 सीसी की लांचिंग पं0 हरीश शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा की गई हरीश शर्मा सेल्स एक्जीक्यूटिव द्वारा गाड़ी के बारे में जानकारी देने पर शर्मा ने कहा कि यह गाड़ी बाजार में एक अलग ही पहचान बनायेगी। ब्रज होण्डा निर्देशक यूडी शर्मा ने कहा कि एक्टिवा 125 सीसी बहुत ही बेहतर गाड़ी है। इसकी बुकिंग चालू है। इस मौके पर शौरूम मैनेजर वीरेन्द्र शर्मा, शवनम खान, मनोज सिंह, अंकुर सिंह, फरान खान, महेन्द्र दत्त आचार्य आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल की अध्यक्षता में महावन तहसील में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। तहसील दिवस में राजस्व की 37, पुलिस की 05, विकास की 16, शिक्षा की 02 तथा अन्य 20 कुल प्राप्त 80 शिकायतों में से 06 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण कर शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को हस्तगत कराते हुए उन्होंने निर्देश दिये कि मौके पर जाकर शिकायत की समस्या को गम्भीरतापूर्वक समझकर गुणवत्ता के साथ उसका निस्तारण करें। उप जिलाधिकारी महावन विश्वभूषण मिश्रा ने अधिकारियों को सचेत करते हुए निर्देशित किया है कि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित न रहे समय से त्वरित गति से उसका निस्तारण करें तथा निस्तारण की कार्यवाही से शिकायत कर्ता को भी अवगत कराया जाये ताकि उसे इधर उधर न भटकना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि भ्रमण पर जाते समय शिकायत कर्ता से मिलकर स्थिति को सही ढंग से समझते हुए शिकायत कर्ता को साथ लेकर मौके पर जाकर उसकी समस्या का समाधान करे ताकि वह सन्तुष्ट हो सके जिससे पुनः उसे शिकायत का मौका न मिल सके। इस अवसर पर सम्बन्धित विभागों के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जनपद के थाना छाता व कोसी में पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेंड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार चार चोरी की बाइक तथा अवैध असलाह बरामद किया हैं। पुलिस से अन्धेरे का लाभ उठाकर तीन बदमाश भागने में सफल रहें।  मिली जानकारी के अनुसार छाता कोतवाली प्रभारी छोटेलाल यादव रात्रि में गश्त कर रहें थे कि क्षेत्र के छाता शेरगढ़ रोड पर उन्हें बाइकों पर कुछ सदिग्ध युवक दिखाई दिये जिन्हें टोकने पर युवकों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी पुलिस ने भी जवावी कार्यवाही की और इस दौरान तीन युवक तो मौके से भाग गये जबकि एक युवक पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने मौके से तीन चोरी की बाइक, एक तंमचा, व दो कारतूस खाली खोखा, व चार जिन्दा कारतूस बरामद किया हैं। पुलिस पकड़ें बदमाशों से पुछताछ में जुटी हुई हैं।  वहीं थाना कोसी में तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार रात्रि गश्त कर रहें थे कि हाईवें पर उन्हें तीन युवक बाइक पर खड़े दिखाई दिया जिसें पुलिस ने टोका तो युवको ने पुलिस पार्टी पर तंमचें से फायरिंग कर दी पुलिस ने भी जवावी कार्यवाही करते हुए बाइक सवार युवक दिगम्बर उर्फ सिग्पू पुत्र कुवरपाल निवासी महरौली कोसी को तो हिरासत में ले लिया लेकिन उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहें। पुलिस ने उसके कब्जें से चोरी की बाइक तथा एक तंमचा व खाली खोखा तथा दो जिन्दा कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस पकड़ें युवक से भागे युवकों के बारे में जानकारी करने में जुटी हुई हैं।

Read More

मथुरा। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. दीपा अग्रवाल के नेत्त्व में जिला कार्यकारिणी, मंडल एवं राष्ट्रीय कारिणी, सदर बाजार, मथुरावासी, कन्हैया कुन्ज अशोक बिहार एवं श्याम सुन्दर कालौनीवासियों ने मिलकर भाजपा की नवनिर्वाचित संसद हेमा मालिनी एवं प्रधानमंत्राी पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी जीत पर तथरा देश में स्पष्ट बहुमत मिलनें पर सुन्दर कांड का पाठ कराया गया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण में मिठाईयां एवं बधाईया दी गई। इस अवसर पर मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपा अग्रवाल के अलावा महामंत्री सुषमा अग्रवाल, श्रीमती लता अग्रवाल, नीलम पांडेय, श्रीमती रमा चैहान, मीडिया प्रभाररी मिथिलेश शर्मा इत्यादि उपस्थित थी।

Read More



Mediabharti