मथुरा

वाशिंगटन : अमेरिका के भारतीय दूतावास में वीजा संबंधित कार्यो के लिए छह शहरों में वीजा सेवा केंद्र खोले जाएंगे। कॉग्स एंड किंग्स ग्लोबल सर्विसेज इन सेवाओं के लिए आउटसोर्स का काम देखेगी।   यह सेवा केंद्र वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क, अटलांटा, शिकागो, हॉस्टन और सन प्रांसिस्को में 21 मई से काम करना शुरू कर देंगे। यह सेवा केंद्र पर्यटक, व्यवसाय, कॉन्फ्रेंस, छात्र के अलावा अन्य श्रेणी के वीजा के लिए भी अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा अमेरिका में रह रहे दूसरे देशों के लोगों का आवेदन भी स्वीकार किया जाएगा।   कॉग्स एंड किंग्स ग्लोबल सर्विसेज के सीईओ संजय भादुरी ने बताया कि वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास का सहयोगी बनकर कंपनी बहुत खुश है। उन्होंने बताया कि छह शहरों में हमारी सेवा केंद्रों से लोगों को अपने आवेदन पत्र जमा करने और वीजा से संबंधित सभी कार्यो में काफी आसानी होगी।

Read More

नई दिल्ली : बीजेपी द्वारा लोकसभा चुनाव में कामयाबी का परचम लहराने के बाद बीजेपी संसदीय दल की बैठक में देश के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है।   बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सबसे बड़े नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, करिया मुंडा सरीखे नेताओं ने समर्थन किया।   देश के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।    सरकार के गठन के लिए बीते चार दिन से बीजेपी और आरएसएस के दिग्गज नेताओं की मुलाकातों और बैठकों के दौर के बाद अब सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में संसद के केंद्रीय कक्ष में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई जिसमें पार्टी के नवनिर्वाचित 282 सांसदों ने अपने नेता का चुनाव किया और मोदी के नाम पर मुहर लगाई है।

Read More

नई दिल्ली : भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद सांसदों को संबोधित करते समय भावुक हो गए। उनका गला भर आया और वो कुछ देर के लिए चुप गए।   बीजेपी वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के भाषण का एक शब्द पर मोदी आहत नजर आए। आडवाणी ने कहा कि मैं मानता हूं कि ऐसे ऐतिहासिक प्रसंगों से गुजरना बीजेपी और नरेंद्र भाई मोदी की कृपा है कि उन्होंने हमें ऐसे ऐतिहासिक पल से गुजरने का मौका दिया।    मोदी को आडवाणी की यही बात भावुक कर गई। उन्होंने अपने भाषण में आडवाणी को संबोधित करते हुए कहा कि आडवाणी जी ने एक शब्द प्रयोग किया है। मैं कहता हूं कि वो यह शब्द इस्तेमाल ना करें। कुछ देर बाद पानी पीकर मोदी संभले और भावुक होकर कहा कि क्या बेटा मां पर कभी कृपा कर सकता है क्या। मां की तो सिर्फ सेवा की जा सकती है। जैसे भारत मेरी मां है, वैसे ही बीजेपी भी मेरी मां है। कृपा तो पार्टी की है जो मां की सेवा करने का अवसर मुझे दिया।   मोदी ने अपने भाषण में दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक को याद किया। इससे पहले संसद भवन पहुंचने पर नरेंद्र मोदी ने संसद की सीढ़ियों पर माथा टेककर प्रणाम किया।

Read More

नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्‍लेषण प्रकोष्‍ठ द्वारा संगणित प्रकाशित सूचना के अनुसार कच्‍चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 20 मई को मामूली गिरावट के साथ 107.48 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गईं। पिछले कारोबारी दिवस 19 मई को यह कीमत 107.83 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी।   रुपये के संदर्भ में 19 मई के 6300.51 रुपये प्रति बैरल की तुलना में 20मई को यह कीमत मामूली बढ़त के साथ 6314.45 रुपये प्रति बैरल हो गई। रुपये 19 मई के 58.43 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर की तुलना में 20 मई को कमजोर होकर 58.75 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर पर बंद हुआ। 

Read More

 मथुरा। बाबा जयगुरुदेव के भण्डारे के दिन जयगुरुदेव नाम योग साधना मन्दिर के पीछे बने मंच से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जी महाराज ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में महापुरुषों के वचन मनुष्य शरीर, गुरु की महत्ता तथा जीव के असली लक्ष्य का स्मरण कराया। इस संसार मेें जिनको परमात्मा ने सब कुछ दिया है, उसे भी सुख का अनुभव नहीं होता है। उनके जीवन का दूसरा पक्ष बहुत ही दुखद होता है। बड़े बड़े लोग चिन्ता के कारण और गरीब, रोटी, कपड़ा व मकान के लिये दुःखी होते हैं। चाहे जिस कौम, मजहब, मुल्क के सन्त फकीर रहे, उन लोगों ने केवल नाम की महिमा किया है। बिना शब्द के इस देह रूपी पिजड़े से छुटकारा नहीं पा सकते हैं। यह जिस्म पिजड़ा है और सुरत (आत्मा) तोता। जन्म जन्मान्तरों से तोते को पिजड़े से प्यार हो गया है। जब शब्द को पकड़ लेेगी तो यह झूठा प्यार समाप्त हो जायेगा। कामिल मुर्शिद की तलाश करनी चाहिये। जब शब्द भेद मिल जाये तो मन को रोककर भरोसे और विश्वास के साथ कमाई करो। इतिहास में अनेक महापुरुष आयें लेकिन बाबा जयगुरुदेव की तरह किसी ने नामदान की दौलत नहीं बाँटी। गुरुजी ने हमारे लिये इतना किया तो हमको भी चाहिये कि नित्य विरह और प्रेम के साथ सुरत के घाट पर बैठ कर दो बूँद आँसू बहायें। साधन, भजन बनने लगेगा और सच्चा सुख प्राप्त होगा। भोजन प्रसाद हेतु 8 वार्ड बनाये गये। सन्त, महन्त, अधिकारी कर्मचारी, महिला, चतुर्वेद, जनरल वार्ड आदि में बांट कर भोजन प्रसाद कराया गया। बसों से सन्तों, महन्तों को लाया गया। भण्डारे में भोजन प्रसाद की खूब धूम और चहल पहल रही। लोगों ने गाजे बाजे के साथ आकर भोजन में भाग लिया। मेलें में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति है। मन्दिर तथा समाधि स्थल पर पूजा एवं प्रसाद वितरण का कार्य रात्रि 9ः30 बजे से ही चल रहा है। मेले में रेलवे टिकट घर से विभिन्न स्टेशनों के लिये टिकट मिल रहा है। सभी भण्डारों में पक्का भोजन प्रसाद बना है। मेलें में दर्जनों जोड़ी दहेज रहित विवाह सम्पन्न हो चुके हैं।

Read More

  मथुरा। राष्ट्रीय शोषित सामाज पार्टी एक बैठक 20 मई को प्रातः 10 बजे शहीद भगत हिंस पार्क डेम्पीयर नगर मथुरा में आयोजित की गई हैं। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहब सिंह धनगर भैया जी भाग लेगे। बैठक में गत लोकसभा चुनाव 2014 के सम्बन्ध में चर्चा होगी तथा पार्टी की जिला इकाई का गठन किया जायेगा। इसके अलावा धनगर समाज को जिला प्रशासन द्वारा अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र नहीं दिये जा रहे है इस सम्बन्ध में भी विचार विमर्श किया जायेगा। एवं 31 मई को अहिल्या बाई समारोह के सम्बन्ध में भी विचार विमर्श किया जायेगा। भूपेन्द्र धनगर ने पार्टी के समस्त सदस्यों व पदाधिकारियों से बैठक में भाग लेने की अपील की है।

Read More



Mediabharti