मथुरा : थाना गोविन्द नगर क्षेत्र के चित्रकूट धर्मशाला से ठेकेदार व कर्मचारियों ने एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी से भरे बैग को पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।
Read More
मथुरा : थाना गोविन्द नगर क्षेत्र के चित्रकूट धर्मशाला से ठेकेदार व कर्मचारियों ने एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी से भरे बैग को पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं।
Read More
वृन्दावन : नगर में आए दिन लगातार विद्युत कटौती हो रही है। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नगर में हो रही विद्युत कटौती से अवगत कराते हुए पूर्णरूप से विद्युत आपूर्ति की मांग की है।
Read More
मथुरा नगर पालिका के विपक्षी सभासदों ने शहर की अंगिरा धर्मशाला में पालिकाध्यक्ष की कार्य प्रणाली व शहर की प्रमुख जन समस्याओं को लेकर बैठक की। बैठक में सभासदों ने शहर की जन समस्याएं, पेयजल समस्या जैसे खराब पड़े हुए ट्यूब बैलों को रिपेयर न कराने, ट्यूब बैलों को मैन लाइन से न जोड़ने, सफाई व्यवस्था, कूड़े के ढ़ेर न उठना जिससे संक्रमण का उत्पन्न होना। ढ़ुलमुल हो रही शहर की प्रकाश व्यवस्था आदि। सभासदों की शिकायतों पर भी पालिका द्वारा कोई ठोस कदम न उठाना। पालिका की भूमियों पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से निर्माण कराना व निर्माण कार्यो में हो रही धांधली, बिना निर्माण के ठेकेदारों को हो रहे पेमेंट आदि को लेकर सामूहिक बैठक आयोजित कर मूलभूत जन समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया। जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु पालिका अध्यक्ष को चेतावनी देते हुए विपक्षी सभासदों ने तीन दिन का समय दिया और कहा है कि यदि तीन दिन में समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वे प्रमुख चैराहों, गली मौहल्ला में क्षेत्रीय जनता के साथ नुक्कड़ सभाकर धरना एवं प्रदर्शन करेेगंे यदि तब भी पालिकाध्यक्ष ने संज्ञान नहीं लिया तो उन्हें उनके घर में घेरेगंे। अध्यक्षता सभासद कृष्ण वीर चैधरी व संचालन कुंज बिहारी भारद्वाज ने किया। बैठक में सतेंद्र शर्मा, उमेश शर्मा, दीपक वर्मा, नुन्ना खां, मुकेश शर्मा, बिहारी लाल, ओम प्रकाश, कौशल किशोर, सुल्ताना बेगम, गोपाल खन्ना, विशम्भर, जाकिर, राजेश कंदेरे, नाजरा मलिक, रितेश शर्मा, मुन्नीदेवी, सुधा चैधरी, गिर्राज धरन, गब्बर कुरैशी देवकी नंदन कश्यप, अशोक वर्मा, लच्छो देवी, रवि यादव, काजल यादव, राजेश यादव, ऊषा अग्रवाल, प्रीति यादव आदि मौजूद रहे।
Read More
गोवर्धन : भागवत कथा का स्वाद मानव को लग जाए तो उसके सारे पाप, कष्ट दूर हो जाते हैं। मानव को अपना जीवन धन्य करने के लिए हर समय भगवत भजन करते रहना चाहिए तभी उसकी मुक्ति संभव है। भगवान कभी अपने भक्त में दोष-विकार नहीं देखते हैं।
Read More
मथुरा। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बने स्वास्थ्य केन्द्रों को खुद अपने इलाज की आवश्यकता है। अधिकांश बने स्वास्थ्य केन्द्र विभिन्न समस्याओं से ग्रसित हैं। जहां पर ग्रामीणों को चिकित्सक मिलना तो दूर उनको दवा तक नसीब नहीं हो रही है जिससे ग्रामीणों को झोलाछाप डाॅक्टरों का सहारा लेना पड़ रहा है। हाल यह है कि खुद स्वास्थ्य केंद्र बीमार हैं, जहां न चिकित्सक मौजूद है और न ग्रामीणों को बीमारी के मौसम में कोई सुविधा मुहैया हो पा रही है। जानकारी के अनुसार गोवर्धन, मांट, बाजना, राया, फरह, नौहझील, छाता आदि क्षेत्रों के गांवों में स्वास्थ्य केन्द्र व सामुदायिक केन्द्रों पर लोगों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि बदलते मौसम और गर्म हवाओं से लोग हैजा, उल्टी दस्त जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जब ग्रामीण बीमार होने पर इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंचते हैं तो वहां न तो चिकित्सक मिलते हैं और न ही कोई और स्टाफ। जिससे ग्रामीणों को बगैर इलाज कराए वापस लौटना पड़ता है। ग्रामीण राममनोहर का कहना है कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर इलाज न मिलने की वजह से झोलाछाप डाॅक्टरों का सहारा लेना पड़ रहा है। दिवाकर चैधरी का कहना है कि अस्पताल व नर्सिंग होम दूर होने की वजह से खासी दिक्कतें होती हैं। लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए स्थापित किया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद ही पीड़ा से कराह रहा है। वह अपनी बदहाली बयां कर रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक एवं दवा वितरण कक्ष सफेद हाथी बने हुए हैं। वहां विभाग का कोई भी कर्मचारी झांकने नहीं जाता। ऐसे में सरकार की मंशा को किस तरह ग्रहण लगाया जा रहा है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। इस ओर न तो स्वास्थ्य विभाग का ही ध्यान है और न ही जिला प्रशासन का। लगता है कि लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान किसी को नहीं रह गया है।
Read More
नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ द्वारा संगणित प्रकाशित सूचना के अनुसार कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 16 मई को मामूली बढ़़त के साथ 107.49 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गईं। यह पिछले कारोबारी दिवस 15 मई की कीमत 107.09 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक थी। रुपये के संदर्भ में 15 मई की 6368.64 रुपये प्रति बैरल की तुलना में यह 16 मई को मामूली घटकर 6326.86 रुपये प्रति बैरल हो गई। रुपये 15 मई के 59.47 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर की तुलना में 16 मई को मजबूत होकर 58.86 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर पर बंद हुआ।
Read More