मथुरा

राया : थाना क्षेत्र के गांव भंकरपुर बसेला में हत्या के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त कर्णवीर निवासी भंकरपुर बसेला के विरुद्ध सीजेएम न्यायालय में हाजिर न होने पर न्यायालय ने पुलिस को अभियुक्त के घर पर कुर्की से पूर्व की अंतिम सूचना देने के लिए धारा 82 के तहत आदेश जारी किया है।

Read More

 वृन्दावन :स्थानीय मोतीझील स्थित स्वामी अखंडानन्द आश्रम परिसर में जगद्गुरू रामानुजाचार्य जयंती महोत्सव विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ उल्लास पूर्वक मनाया गया।

Read More

वृन्दावन : अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में प्रतिवर्ष नगर में निकाली जाने वाली भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा इस बार 29 मई को निकाली जाएगी।

Read More

ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा, गुरू शरणानन्द जी महाराज व संत विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में विगत तीन माह से यमुना सफाई अभियान अनवरत रूप से चल रहा है। यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना प्राकृट्य महोत्सव की तैयारीयों के लिये गउघाट पर बुधवार सांय काल में यमुना भक्तों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों यमुना भक्तों ने भाग लिया। 15 मई गुरूवार को गउघाट पर होने वाले यमुना प्राकृट्य महोत्सव में रमणरेती के परम श्रद्धेय काष्र्णि गुरू शरणानन्द जी महाराज सभी भक्तों को आशीर्वाद देने गउघाट पर सांय 5 बजे पहुॅचेंगे। यमुना रक्षक दल द्वारा महोत्सव की तैयारियों के अन्तर्गत नगर में होर्डिंग बैनर लगा दिये गये है व प्रभातफेरी व सांय काल में समीपवर्ती इलाके में संकीर्तन फेरी लगा जनजाग्रति की जा रही है। यमुना प्राकृट्य महोत्सव में भाग लेने जिले गांव- गांव से ब्रजवासी पधारेंगे। इस महोत्सव में यमुना का पूजन व उनकी मुक्ति के लिये भक्त संकल्पित होगें। गुरू शरणानन्द जी महाराज द्वारा अखंड संकीर्तन के लिये गउघाट पर बने संकीर्तन हाॅल का शुभारम्भ करवा उसमें अखंड  संकीर्तन को प्रारम्भ किया जायेगा। बुधवार  को बैठक में पहुॅचे यमुना भक्तों ने घाटों पर पानी व झाडू लगा घाटों को चमकाने हेतु 1 घंटे श्रमदान भी किया। यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि गुरू शरणानन्द जी महाराज द्वारा यमुना सफाई अभियान में दिये गये मशीनी बेडा सफाई कार्य को रफ्तार प्रदान कर रहा है अब उनकी उपस्थिति व आर्शीवाद इस कार्य को व यमुना भक्तों के मनोबल में वृद्धि कारक होगा। दल यमुना को ब्रज में अपने अविरल स्वरूप में लाके रहेगा और इसकी लड़ाई बहुत लम्बी है। इसमें वही विजय होगा जो सतत् कार्य करता रहेगा यमुना के स्वरूप की रक्षा, उसकी शुद्धि एवं मुक्ति के लिये कार्य करता रहेगा। संतो के आशीर्वाद से यमुना रक्षक दल सरकार से यमुना मुक्ति व जमीनी तौर पर एक राॅल माॅडल प्रस्तुत करने हेतु गउघाट पर सफाई अभियान में जुटा सतत् लगा हुआ है। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्टिय महासचिव रमेश सिसौदिया, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, नगर महामंत्री शरद वर्मा, राजेन्द्र भगत जी, विनोद शर्मा, त्रिलोकी व्यास, राजू पेण्टर , विवेक शर्मा, फौजी बाबा, गोपाल पाण्डे, मोहन जी, अब्दुल हबीज, रतन सिंह , भोला पंडित आदि उपस्थित थे।  

Read More

मोबाईल प्रशिक्षण के समापन पर प्रमाण पत्र वितरित करते हुए बल्देव। सिंड आर सेटी चैमुहाॅ द्वारा आयोजित 30 दिवसीय निःशुल्क मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र के वरिष्ठ परामर्शक राम खिलाडी शर्मा ने प्रशिक्षु युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि स्वरोजगार व्यक्ति को उसकी असली पहचान प्रदान करता है। सिंड आर सेटी से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा अपना स्वरोजगार प्रांरभ करने की पहल करें। प्रंिशक्षण के ज्ञान का सही प्रयोग कर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें। संस्थान के निदेशक वेद प्रकाश गर्ग ने युवाओं से कहा कि प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत एक भी दिन खाली बैठकर अपने समय व ज्ञान को बेकार नही करना है। संस्थान से प्राप्त ज्ञान व अनुभव को आधार बना अपनी स्वयं का कार्य प्रांरभ करना चाहिये। उन्होने मोबाईल रिपेयरिंग के कार्य को आज बडी आवश्यकता बताते हुए कहा कि मोबाइल रिपयेरिंग कार्य ग्राम व शहर स्तर पर आसानी से प्रांरभ कर अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। इस अवसर पर अतिथी द्वारा युवाओ को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम मे अमित चर्तुवेदी, ओमवीर, शिव कुमार, चन्द्र मोहन ने अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान द्वारा शीध्र ही 30 दिवसीय निशुल्क कम्प्यूटर बेसिक का प्रशिक्षण व महिलाओ के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किये जा रहे है इसमें 18 से 35 वर्ष कि बेरोजगार युवा अपना पंजीकरण संस्थान पर करवा सकते है निःशुल्क भोजन एवं आवास की सुविधा के साथ आयोजित उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमो मेे बीपीएल  अभ्यार्थियो को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी।

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के नगला हरिया से नामजद युवक नाबालिक बालिका को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने नामजद के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार बनीसिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी नगला हरिया थाना राया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम का ही कुलदीप पुत्र नवाव सिंह अपने साथी गोपी पुत्र नामालूम निवासी बहलिया टूंडला फिरोजाबाद उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गये। पुलिस युवती व युवकों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Read More