मथुरा

मथुरा : जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More

मथुरा : थाना बलदेव क्षेत्र के रजवाह में विगत दिवस मिले युवक की शिनाख्त बबलू निवासी रतना पुर इंग्लास हाल निवासी रीठा कॉलोनी बलदेव के रूप में हुई है।

Read More

मथुरा : थाना वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के पानीघाट पर एक युवक ने यमुना में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Read More

मथुरा : आगरा दिल्ली बाई पास मथुरा स्थित जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था व ट्रस्ट के संस्थापक बाबा जयगुरुदेव के 18 मई 2012 को हुए महाप्रयाण के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यहां छह दिवसीय द्वितीय वार्षिक भंडारा सत्संग मेले का आयोजन 16 से 21 मई तक किया जा रहा है।

Read More

गोवर्धन : राधाकुंड परिक्रमा मार्ग स्थित राधामदन मोहन सेवाश्रम बागडी वाली प्याऊ तिराहा पर नरसिंह जयंती महोत्सव मनाया गया।

Read More

किशनगंगा, दाउ जी आदि घाटों के सामने निकले निर्मल जल को लेकर यमुना भक्तों में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ रही है। 15 मई को यमुना भक्तों के द्वारा गउघाट पर यमुना प्राकृट्य महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों को आशीर्वाद देने काष्र्णि गुरू शरणानन्द जी महाराज गउघाट पहुॅचे। यमुना रक्षक दल व सभी यमुना भक्तों के द्वारा महाराज श्री पर पुष्प वर्षा व मल्यापर्ण कर भव्य स्वागत किया गया। यमुना प्राकृट्य महोत्सव में भाग लेने ब्रज के कई सन्त व सम्मानित विभूतियां के साथ- साथ हजारो ब्रजवासी गउघाट पर पहुॅचे। कार्यक्रम के प्रारम्भ यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृृृृृृृृृृष्ण दास द्वारा पूज्य काष्र्णि गुरू शरणानन्द जी महाराज का माल्यापर्ण उनके द्वारा यमुना भक्तों की विनय स्वीकार कर भक्तों को सानिध्य देने हेतु उनके आगमन के लिये उन्हे कोटि- कोटि धन्यवाद दिया। महोत्सव के अन्त में किशन गंगा, दाउ जी आदि घाटों के सामने गुरू शरणानन्द जी महाराज द्वारा यमुना पूजन किया गया साथ ही साथ महराज श्री द्वारा गउघाट पर बने संकीर्तन हाॅल का निरीक्षण किया और अखंड संकीर्तन प्रारम्भ करवाया गया। काष्र्णि गुरू शरणानन्द जी महाराज ने भक्तों को आर्शीवचन प्रदान करते हुये कहा कि यमुना मां की सेवा करना हमारा कर्तव्य मात्र ही नहीं वरन यह हमारा धर्म है। यमुना मां की मुक्ति व शुद्धि के लिये हमें दूसरों पर निर्भर होना त्यागना होगा और खुद आगे बढकर मां की सेवा करनी होगी। यमुना की सेवा बडे़ भाग्य से मिलती है जिसको यमुना मैया स्वयं चुनती है वहीं उनकी सेवा कर सकता है। गउघाट पर चल रहे सफाई अभियाान के फलस्वरूप यहां निर्मल जल निकल आया है ऐसे जल के घाटों पर दर्शन दशकों पहले हुआ करते थे आज पुनः वहीं छटा देख हृदय आनन्दित है। यमुना सफाई अभियान सराहनिय है और इसके फलस्वरूप इन घाटों पर स्वच्छ निर्मल जल पुनः हिलोरे मारेगा। यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि हम सभी यमुना भक्त महाराज श्री का कोटि- कोटि धन्यवाद करते है कि उन्होने हमारी विनय स्वीकार करते हुये हमें अपने आशीर्वचनों से अनुग्रहीत किया। महाराज श्री की कृपा से इस अभियान को गति मिल रही है। यमुना मुक्ति के हम सभी यमुना भक्त संकल्पित है और इसके लिये हम प्रयास करते रहेगे चाहे इस अभियान में किसी भी समस्या का सामना करना पड़े हम यमुना मैया को मुक्त कराकर रहेगें। ट इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्टिय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्टिय महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्टिय सचिव अब्दुल जब्बार , प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अशोक अग्रवाल, राष्टिय तकनीकी सलाहकार डी.पी. चतुर्वेदी, राजेन्द्र भगत जी, आर पी सिंह, सोहन लाल आचार्य, विशनचन्द्र अग्रवाल, गोविन्द विछिया, पंकज चतुर्वेदी, महेन्द्र राजपूत, शरद वर्मा, त्रिलोकी व्यास, राजू पेन्टर, पवन अग्रवाल, पंकज पंडित, सत्यप्रकाश शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Read More



Mediabharti