मथुरा

मथुरा : पूर्व सैनिक संघ की बैठक तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला परिषर में देवीचरण शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सेना की गैस ऐजेंसी द्वारा पूर्व सैनिक उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाने पर रोष व्यक्त किया गया।

Read More

मथुरा : खंडेलवाल जनसभा का स्थापना दिवस स्थानीय होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज के वैश्य शिरोमणि जवाहरलाल टोंडवाल का दुशाला पहनाकर सम्मान किया गया।

Read More

मथुरा : शहर के बीच मुकुन्द कॉम्पलेक्स की आठ दुकानों में लगी आग से लाखों की नकदी समेत करोड़ों रुपये के कपड़े जलकर खाक हो गया।

Read More

लोकसभा निर्वाचन की मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक लेते जिलाधिकारी विशाल चैहान एवं अन्य   मथुरा। जिलाधिकारी विशाल चैहान की अध्यक्षता में रिटर्निंग आॅफीसर 17 मथुरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के समस्त निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आहूत की गयी। मथुरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना उ0प्र0 कृषि उत्पादन मंडी समिति मथुरा में 16 मई 2014 को प्रातः 8.00 बजे से की जायेगी। 81 छाता, 82 माॅट की मतगणना नवनिर्मित सेड संख्या 1 में 81 छाता एवं सेड संख्या 2 में माॅट विधान सभा क्षेत्र की मतगणना की जायेगी। 81 छाता, 82 माॅट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में नियुक्त किये गये। 83 गोवर्धन 84 मथुरा एवं 85 बल्देव (अ0ज0) की मतगणना सेड संख्या 2 पर गोवर्धन एवं सेड संख्या 3 पर की जायेगी। मतगणना अभिकर्ता सौंख रोड स्थित मंडी समिति के गेट नं0 2 से प्रवेश करेेगें। बैठक में बताया गया कि मतगणना अभिकर्ताओं की की नियुक्ति हेतु प्रारूप् 18, 12-12 प्रतियों में उपलब्ध कराये गये है जो सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग आॅफीसर के कार्यालय में दो दो फोटो सहित आवेदन प्रस्तुत कर दिनांक 13 मई 2014 तक पहुचान पत्र प्राप्त कर लें। 81 छाता, 82 माॅट, 83 गोवर्धन, 84 मथुरा एवं 85 बल्देव (अ0ज0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र आते है प्रत्येक मतगणना पण्डाल के अन्तर्गत सहा0 रिटर्निंग आॅफीसर की मेज के अतिरिक्त 14 मतगणना मेज लगायी जायेगी जिस पर मतगणना सुपरवाइजर एवं मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर की नियक्ति की गयी है। प्रत्येक मतदेय स्थल की मतगणना के उपरान्त सम्बन्धित मतदेय स्थल की मतगणना से पूर्ण रूप से सन्तुष्ट होने के उपरान्त मतगणना अभिकर्ता द्वारा प्रारूप 17 के भाग 2 पर हस्ताक्षर करने होगे। एक चक्र की मतगणना पूर्ण होने पर सहा0 रिटर्निंग आॅफीसर की मेज पर विवरण तैयार किया जायेेगा जिस पर मतगणना अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर कराये जायेगे। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर कोई भी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पायेगा। मतगणना के पश्चात किसी भी प्रकार का कोई जुलूस, नारेवाजी की अनुमति नहीं दी जायेगी। निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार या निर्वाचन अभिकर्ता या मतगणना अभिकर्ताओं को बीड़ी, सिगरेट, माचिस अथवा कोई ज्वलनशील तरल पदार्थ, थैला, ब्रीफकेस, झोला, मोबाइल फोन, पटाका, शस्त्र, रेडियो, उपकरण या अन्य आपत्तिजनक सामग्री आदि कोई सामान उ0प्र0 कृषि उत्पादन मंडी समिति मथुरा के परिसर में ले जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

Read More

मथुरा। सामाजिक संस्था चेतना होप द्वारा प्लेटफार्म पर रहने वाले बच्चो के जीवन सुधार हेतु चाइल्ड हुड एनामेन्ट थू्र टेªेनिग एण्ड एक्शन के तहत एक रेसीडेन्सियल वक्र्रशाॅप आयोजित की। जिसमें दिल्ली आगरा, मथुरा, झांसी के रेलवें स्टेशनों पर जीवन गुजारने वाले 28 वच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्टेशन पर निवास करने वाले बच्चों ने अपने स्टेशन पर जिन्दगी के लिए आने के विभिन्न कारणों को बताते हुए आयोजकों से समस्याओं के निदान की माॅग की। इस अवसर पर संस्था के निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत दुख की बात है कि बिगड़ती सामाजिक व्यवस्था और परिवारों के मुखियाओं की थोड़ी से नादानी के चलते अनेकों देश के होनहार बच्चों का जीवन इस स्टेशन की जिन्दगी में आकर विगड़ जाता है हमें इसके सुधार के आगे आना होगा।

Read More

मथुरा। जनपद में 24 अप्रेंल को मतदान होने के बाद जहाॅ प्रत्याशियों से चुनाव प्रचार से राहत की सांस ली है वहीं अब चुनाव परिणाम की तिथि नजदीक आने से अब उनकें दिलों की धड़कनें तेज होने लगी हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी फोन द्वारा अपने समर्थकों से शहर में हारजीत पर हो रही चर्चा पर ध्यान रखें हुए हैं। वहीं रालोद कांग्रेंस गठबन्धन प्रत्याशी जयन्त चैधरी वैसे तो दिल्ली में पहुंच गये हैं। लेकिन उनके समर्थक शहर में जहाॅ सट्टा बाजार की हारजीत के भावों पर बराबर नजर रखें हुए है वहीं शहर में हारजीत को लेकर चल रही चुनावी चकल्लश पर भी पुरी मुस्तेदी से निगाहे लगाये हुए हेै। वैसे जनपद में बढ़ें मतदान के प्रतिशत से जहाॅ भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थक इसें अपने लिये हितकारी मान रहें है वहीं रालोद गठबन्धन प्रत्याशी सांसद जयन्त चैधरी भी इसें अपने हित में मान रहें है उनका मानना है कि शहर से भले ही हेमा मालिनी बढ़त बनाकर चलें लेकिन जैसे ही रालोद का गढ़ माने जाने वाले गोकुल विधान सभा क्षेत्र व जाट बाहुल्य क्षेत्र के मतों की गणना शहर की वढ़त को काफी पीछें छोड़ देगी। वही बसपा प्रत्याशी योंगेश द्विवेदी व सपा प्रत्याशी अपने को तीसरे व चैथे नम्बर पर आने के लिए गुणभाग लगाने में लगें हुए हैं। जहाॅ बसपा प्रत्याशी दलित वोट बैंक व ब्राहमण वोट बैंक के सहारे अपने को तीसरे नम्बर पर आने के लिए पुरी तरह अश्वस्त है वहीं सपा प्रत्याशी ठा0 चन्दन सिंह अपने जातीय वोट बैंक व मुस्लिम व यादव वोट बैंक के साहरे अपने को तीसरे नम्बर का होना मान रहें है अब जहाॅ हेमा मालिनी व जयन्ती चैधरी विजय पताका फहराने के लिए गुणा भाग लगा रहें है वहीं ठा0 चन्दन सिंह व बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी तीसरे और चैथे नम्बर पर आने के लिए गुणाभाग कर रहा हैं। अब जैसे जैसे 16 मई का तरीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें वढ़ती जा रही हैं। आखिर अब यह तो चुनाव परिणाम ही बतायेगा की जीत का सेहेरा किस के सिर बधंेगा।

Read More



Mediabharti